Baddiपंजाबः मास्टर सलीम के मामले को लेकर भड़की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल

पंजाबः मास्टर सलीम के मामले को लेकर भड़की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, मास्टर सलीम के विवाद के मामले में शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेताओं ने कार्रवाई करवाई थी। जिसके बाद अब इस मामले में यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल भी कूद पड़ी हैं। नैंसी ने एक वीडियो सांझा कर शिव सेना प्रवक्ता चंद्रकांत चड्‌ढा, योगराज शर्मा और दीप अमित शर्मा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।नैंसी ने कहा कि धर्म के नाम पर दंगे न करवाओ। उन्होंने कहा कि योगराज अपनी फिल्मों वाली एक्टिंग छोड़ दे। जबकि दीप अमित शर्मा की करतूतें राक्षसों जैसी हैं।

इस पर शिव सेना के पदाधिकारियों ने नैंसी ग्रेवाल के खिलाफ धमकियां देने, भद्दी शब्दावली प्रयोग करने सहित छवि को खराब करने के आरोपों पर एक प्री-FIR दर्ज करवाई है। चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि सनातन धर्म का अनादर करने वाले गायक मास्टर सलीम पर शिवसेना के संघर्ष करने के बाद थाना गोराया में मुकदमा दर्ज किया गया। उसी के शह पर नैंसी ग्रेवाल इस तरह की वीडियो बनाकर पोस्ट कर रही है। चड्‌डा ने बताया कि मास्टर सलीम ने बाबा मुराद शाह के सालाना कार्यक्रम में कहा था कि वह माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने गए थे तो वहां पर पुजारियों ने पूछा था के बापू यानी बाबा मुराद शाह का क्या हाल है।

उस वीडियो को देखकर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कानून का रास्ता अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मुकदमा दर्ज करवाया गया, जो अदालत में विचाराधीन है। बाबा मुराद शाह के सालाना कार्यक्रम में मंच से माता चिंतपूर्णी के पुजारियों को लेकर दी स्टेटमेंट पर मचे घमासान के बाद मास्टर सलीम मां के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने पूरे विधि विधान से मंदिर में माथा टेका और वहीं पर बैठ कर कहा कि मां जगत जननी सबकी भूलें माफ करती है। उनसे भी जो कोई गलती हुई है उसके लिए वह माफी मांगते हैं और मां उनकी भूल को माफ करेगी। मास्टर सलीम ने उनके खिलाफ थाना भरवाईं (ऊना, हिमाचल प्रदेश) में शिकायत रद करवाने और विवाद को खत्म करने के लिए मंदिर के पुजारियों के साथ बैठ कर उनसे भी वीडियो मैसेज जारी करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...