Blog

  • Punjab : अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी PRTC की बस, देखें वीडियो

    Punjab : अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी PRTC की बस, देखें वीडियो

    बठिंडा – बीकानेर नेशनल हाईवे पर डबवाली कस्बे के पास पथराला गांव के पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस पलट गई। जानकारी के अनुसार पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की फरीदकोट डिपो की एक बस दोपहर करीब तीन बजे हरियाणा के डबवाली से बठिंडा आ रही थी।

    इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और करीब दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव लोहारा जिला श्री मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है।

    जैसे ही बस निर्माणाधीन बठिंडा-बीकानेर-डबवाली नेशनल हाईवे पर डबवाली के पास पथराला गांव में पहुंची तो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में जसविंदर कौर की मौत हो गई और करीब दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।  पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

  • शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, फिर खुद भी की आत्महत्या

    शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, फिर खुद भी की आत्महत्या

    राजस्थान: चूरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सालदुलपुर थाना क्षेत्र के भाखरा गांव में एक बेटे ने शराब के लिए 60 रुपये न मिलने पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी।

    जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मान सिंह ने अपने 60 वर्षीय पिता महेन्द्र सिंह से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब पिता ने रुपये देने से मना कर दिया, तो नाराज होकर मान सिंह वहां से चला गया। रात में, महेन्द्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी मान सिंह ने कुल्हाड़ी से उनके गले पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद, वह खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जान दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत किरण और हमीरवास थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को सादुलपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एएसपी किशोरी लाल के अनुसार, नीलम नामक एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    यह घटना दर्शाती है कि नशे की लत किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

    विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

    पटियाला – विदेश में पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान कंवरपाल सिंह (20) निवासी पटियाला के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार युवक 2 साल पहले पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था। कंवरपाल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम का माहौल बन गया।

    मृतक कंवरपाल के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि कंवरपाल 25 अगस्त 2022 को पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उन्होंने कहा कि उसका कोर्स पूरा हो चुका है और उसे वर्क परमिट मिल गया था। वह एक कुशल वाहन मैकेनिक थे।

    वह रोजाना की तरह अपने वाहन पर काम के लिए घर से निकला था और कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • शिक्षा भारती पैरा वैटनरी फार्मासिस्ट इंस्टिट्यूट में डिप्टी डायरेक्टर ने की शिरकत

    शिक्षा भारती पैरा वैटनरी फार्मासिस्ट इंस्टिट्यूट में डिप्टी डायरेक्टर ने की शिरकत

    ऊना/ सुशील पंडित: शिक्षा भारती पैरा वैटनरी फार्मासिस्ट इंस्टिट्यूट समूर खुर्द में डिप्टी डायरेक्टर एनिमल एंड हसबेंडरी जिला ऊना विनय शर्मा व असिस्टेंट डायरेक्टर राकेश भट्टी ने शिरकत की। उन्होंने वेटरनरी फार्मासिस्ट कोर्स के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान निष्ठा, लग्न व ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के निर्देशक ईशान ठाकुर कॉलेज स्टाफ सहित मौजूद रहे तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Punjab : Kangana Ranaut की Emergency फिल्म को लेकर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : Kangana Ranaut की Emergency फिल्म को लेकर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा – रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का सिख संगठनों ने जमकर विरोध किया। इस फिल्म के विरोध में आज बठिंडा में बड़ी संख्या में सिख संगठनों ने कंगना रनौत और इमरजेंसी फिल्म का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। सिख संगठनों ने आज बठिंडा में मित्तल मॉल के बाहर कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म इमरजेंसी की निर्माता, निर्देशक और अभिनेत्री कंगना रनोट ही हैं। उन्होंने सिखों के चरित्र को गलत तरीके से चित्रित किया है।

     उन्होंने इस फिल्म का पुरजोर विरोध करने की अपील की कि अगर कोई भी सिनेमा मालिक इस फिल्म को प्रदर्शित करेगा तो उसका भी पुरजोर विरोध किया जाएगा। इससे पहले सिख संगठनों ने लगातार विवादों में चल रही कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी को लेकर सिनेमा मालिकों के साथ बैठक की गई। सिख संगठनों द्वारा फिल्म का विरोध किया। जिसके बाद कंगना रनोट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने जहां इमरजेंसी फिल्म के पोस्टर जलाए, वहीं दूसरी ओर कंगना रनोट का पुतला जलाया।

    इस दौरान भाई गुरदीप सिंह बठिंडा और सुखराज सिंह ने कहा कि कंगना द्वारा लगातार सिखों को निशाना बनाया जा रहा है और सिख विरोधी बयान दिए जा रहे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने पंजाब और सिखों के खिलाफ जहर उगला था, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिख संगठनों ने अपना मांग पत्र बठिंडा कटवाली के SHO को देते हुए कहा कि अगर बठिंडा के मित्तल मॉल में इमरजेंसी फिल्म रिलीज हुई तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
  • Tattoo बनवाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें जोखिम और सावधानियां!

    Tattoo बनवाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें जोखिम और सावधानियां!

    Lifestyle: Tatto बनवाना आजकल फैशन और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का एक लोकप्रिय तरीका बन गया है। कई लोग अपने शरीर पर स्थायी डिज़ाइन या संदेशों के माध्यम से अपनी भावनाओं, विचारों, या जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को संजोते हैं। हालांकि, टैटू बनवाने का निर्णय लेते समय इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों पर विचार करना बेहद जरूरी है।

    टैटू से होने वाली संभावित बीमारियां:

    त्वचा संक्रमण: टैटू बनवाने की प्रक्रिया के दौरान, सुइयों का इस्तेमाल किया जाता है, जो अगर ठीक से साफ न हों या सैनिटाइज न की गई हों, तो त्वचा में संक्रमण का कारण बन सकती हैं। इस संक्रमण से त्वचा पर लालिमा, सूजन, और दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कभी-कभी संक्रमण गंभीर हो सकता है और इसे ठीक करने के लिए चिकित्सा की आवश्यकता पड़ सकती है।

    एलर्जी प्रतिक्रियाएं: टैटू में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कुछ केमिकल्स होते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न कर सकते हैं। इससे त्वचा पर खुजली, सूजन, और दाने हो सकते हैं। कभी-कभी यह एलर्जी प्रतिक्रिया काफी गंभीर हो सकती है और इसे चिकित्सा उपचार की आवश्यकता हो सकती है।

    हीपटाइटिस और एचआईवी का जोखिम: अगर टैटू बनवाने वाले स्थान पर स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता है, तो टैटू बनवाते समय संक्रमित सुइयों के उपयोग से हीपटाइटिस बी, सी और एचआईवी जैसी बीमारियों का खतरा होता है। इसलिए, हमेशा स्वच्छ और प्रमाणित टैटू पार्लर का चयन करना चाहिए।

    सिस्टेमिक इन्फेक्शन: टैटू बनवाते समय अगर सुई बहुत गहराई तक जाती है, तो यह खून में बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीवों को प्रवेश करने का रास्ता दे सकती है, जिससे सिस्टेमिक इन्फेक्शन हो सकता है। यह संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।

    त्वचा के घाव और स्कार्स: कुछ लोगों की त्वचा टैटू सुई से अधिक संवेदनशील हो सकती है, जिससे घाव या स्थायी स्कार्स बन सकते हैं। अगर टैटू के दौरान त्वचा की सही देखभाल न की जाए, तो इससे त्वचा पर निशान पड़ सकते हैं जो कभी-कभी स्थायी भी हो सकते हैं।

    सावधानियां और सुरक्षा उपाय:

    प्रमाणित टैटू आर्टिस्ट का चयन करें: हमेशा लाइसेंस प्राप्त और प्रमाणित टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं। यह सुनिश्चित करेगा कि टैटू बनवाने की प्रक्रिया स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से की गई है।

    सुइयों की स्वच्छता की जांच करें: टैटू बनवाने से पहले सुनिश्चित करें कि सुइयां एक बार इस्तेमाल करने योग्य और नए पैक से ही खोली जा रही हैं।

    त्वचा की देखभाल: टैटू बनवाने के बाद, त्वचा की उचित देखभाल करें और निर्देशित क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो।

    Tatto बनवाना एक व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन इसे बनवाने से पहले इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है। इसलिए, हमेशा जानकारी जुटाएं, सावधानियां बरतें और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

  • बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह कटे दिलवाला से गूंजा सदाशिव मंदिर ,धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

    बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह कटे दिलवाला से गूंजा सदाशिव मंदिर ,धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

    रात 12 बजे निकली बाल कृष्ण की झांकी,वासुदेव कृष्ण को टोकरी में रखकर पहुंचे पंडाल
     
    वेद मंत्रों से हुई ठाकुर जी की पूजा, हजारों भक्तो ने उठाया जन्म महोत्सव का आनंद
     
    ऊना/सुशील पंडित: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी  धूमधाम से मनाई गई। पंजाब की बुलंद आवाज पवन जिंदल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सावन मास के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष सोमवार को दिन में भी भक्तों की भीड़ मंदिर में लगना शुरू हो गई थी।  शाम तक पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया था। सोमवार रात आठ बजे विशाल जागरण ज्योति का आगाज करके शुरू हुआ और मध्य में भगवान राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई।  ठीक 12 बजे बाल कृष्ण भगवान को एक टोकरी में लेकर जैसे ही बासुदेव पंडाल में पहुंचे। वैसे ही सभी भक्त खड़े होकर बाल कृष्ण भगवान का दीदार करने लगे और पंडित राकेश कुमार शर्मा ने वेद मंत्रों से बाल कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करवाई। गायक पवन जिंदल ने पंडाल को कृष्ण मय बना दिया।
     बताते चलें कि हर वर्ष सदाशिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है, हजारों भक्तो की आस्था सदाशिव मंदिर से जुड़ी है। हर वर्ष हजारों की संख्या में सदाशिव मंदिर में भक्तों का तांता मंदिर के हर कार्यक्रम में लगा रहता है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह प्रमुख सेवादार डा केशवानंद शर्मा ,मीडिया प्रभारी विपन साजन, समाज सेवी जसबीर सिंह के अलावा सैंकड़ो भक्तो ने अपनी सेवाए प्रदान की।
    गौतम परिवार ने मंदिर परिसर में लंगर में खिलाए स्वादिष्ठ भोजन
    बंगाणा के सदाशिव मंदिर में जिला के बडेढा के निवासी एवम समाजसेवी  राजीव गौतम एवं उनके समस्त परिवार ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव पर लंगर में स्वादिष्ठ भोजन एवं व्रत रखने बालों को प्रसाद वितरण करवाया। बहीं पंडाल में हजारों की भीड़ को मथुरा के पेडे, माखन मिश्री सेव केले व ठाकुर जी के खिलौने वितरण करवाए। ज्ञात रहे ठाकुर की झांकी में राजीव गौतम बासुदेव और पत्नी देवकी और मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा नंद बाबा और पत्नी नंद रानी का अभिनय किया। और पंडाल में बैठे भक्तों ने उनके अभिनय की काफी सराहना की।
    सावन मास मेलों और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सहयोग देने के लिए आभार: प्रवीण शर्मा
    सदाशिव मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने सदाशिव में लगातार डेढ़ माह से हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों के विशेष सहयोग देने पर आभार प्रकट किया है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर में श्रद्धालुओं के अथाह प्रेम और सहयोग से ही मंदिर में विकास को चार चांद लग रहे है और बिना किसी भेदभाव और द्वेष से भक्त दिल खोलकर दान दे रहे है। सदाशिव मंदिर कमेटी सभी का आभार प्रकट करती है।
  • बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में सोमवार रात को जागरण तथा मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन

    बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में सोमवार रात को जागरण तथा मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन

    बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक बाबा गरीव नाथ महाराज  मंदिर  बडोआ में सोमवार रात को बाबा जी का जागरण तथा मंगलवार सुबह हवन यज्ञ उसके बाद झंडा रस्म के साथ भजन कीर्तन ओर दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    वहीं पर इस शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।   बडोआ निवासियों की और से सुबह 9 बजे बाबा गरीव नाथ महाराज जी का भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा एवं आरती के दौरान क्षेत्र ब घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की । उसके उपरांत मंदिर के मुख्य द्वार के पास झंडा रस्म अदा की गई। वहीं गांव बड़ोआ एवं आसपास की स्थानीय महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन  किया गया।  उसके बाद बाबा गरीव नाथ महाराज जी को भोग लगाकर  प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया गया। इसके अलावा दूर दूर से आए भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ब बाबा गरीव नाथ महाराज  जी का आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर मंदिर कमेटी सदस्यों में चरण दास शर्मा,जीवन शर्मा, राजीव शर्मा, सतपाल शर्मा, जसपाल शर्मा, नरेश शर्मा, सुखदेव शर्मा,विजय शर्मा,रवि शर्मा , सारांश शर्मा हनी शर्मा,रामजी दास शर्मा,ओम प्रकाश चंद शर्मा,अजीत सिंह, दीपक शर्मा,सतीश शर्मा, बलदेव राज,रिंकू शर्मा, रमन शर्मा,आंकु शर्मा,तिलक राज शर्मा,सहित अन्य भक्तजनों ने भंडारे में अपना अपना योगदान दिया तथा सैंकड़ों भक्तजनों ने भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया।

  • बाइक सवार तीन युवक घायल,दो पीजीआई रैफर

    बाइक सवार तीन युवक घायल,दो पीजीआई रैफर

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव घालुवाल में एक बाइक अनियंत्रित हो गई जिस पर सवार तीन युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। यहां दो युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया जबकि एक युवक को मामूली चोटें आई हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना होशियारपुर मार्ग पर स्थित गांव घालुवाल में पुल के पास तीन बाइक सवार जो एक ही बाइक पर सवार थे अनियंत्रित होकर सडक किनारे गिर गए जिन्हें उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा कृष्ण कुमार पुत्र राम कुमार तथा सूजल शर्मा पुत्र सन्नी निवासी गांव सलोह को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया तथा तीसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आई है। जिला पुलिस आगामी जांच कर रही है।

  • दीवार गिरने से घर के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

    दीवार गिरने से घर के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि घटना जयनगर थाना क्षेत्र के करतमा गांव में सोमवार शाम की है। यहां एक घर की दीवार गिरने से उसमें दबकर 55 वर्षीय एक महिला और उसकी पोतियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनमतिया दास (55) उनकी पोती बिजली (3) और सुहानी (2) के तौर पर हुई है।

    घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चियां अपनी दादी के साथ घर पर थी। जबकि माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे वह गिर गई। इसी दौरान कच्ची दीवार के गिरने से तीनों उसके नीचे दब गए।

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्चों के पिता ने पड़ोसियों की मदद से तीनों को पड़ोसी सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।