Blog

  • प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

    प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

    ऊना/ सुशील पंडित : सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक थी। परन्तु किन्ही कारणों से बहुत से भूतपूर्व सैनिक इसके लिए आवेदन तय समय में नहीं कर पाये थे। ऐसे में केन्द्रीय सैनिक बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस योजना के लिए वेबसाईट को पुनः 1 जनवरी से 5 जनवरी तक खोला जाएगा ताकि छूटे हुए भूतपूर्व सैनिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रवृति के लिए ऑनलाईन केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट www.ksb.gov.in  में जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिक्कत आती है तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाश न0 01975-226090 पर सम्पर्क करें। 
  • पंजावर में सड़क हादसा, स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल

    पंजावर में सड़क हादसा, स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल

    ऊना/सुशील पंडित : पंजावर में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को लोअर पंजावर निवासी हरमिदर सिंह पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गगरेट की ओर से आने वाली एक कार ने एक स्कूटी चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अंबोटा निवासी कश्मीरी लाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस कार चालक ने तेज रफ्तार के चलते इस दुर्घटना को अंजाम दिया है उसका नाम जोगिन्दर पाल पुत्र बंता राम  निवासी समनोली तहसील देहरा जिला काँगड़ा के रूप में हुई है। हरोली पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 297 और 337 के अधीन मामला जांच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • जालंधरः पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक ढेर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना सदर की हद में आते जंडियाला क्षेत्र में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसके जवाब में सीआईए स्टाफ की पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घटना गांव समरावां में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी कुछ दिन पहले बस अड्डे पर ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत की गाड़ी पर गोलियां चलाने के मामले में शामिल था। इस दौरान आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से ढेर हो गया। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस खुलासा कर सकती हैं।

    बता दे कि कुछ दिन पहले बस अड्डे पर ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। इस दौरान बदमाशों ने ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत से 5 लाख की फिरौती की पर्ची के जरिए मांग की थी। जबकि ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत ने फिरौती की मांग को लेकर कौशल गैंगस्टर का नाम लिया था।

  • सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पुलिस एक्शन

    सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पुलिस एक्शन

    ऊना/सुशील पंडित : यदि आप सड़क को घेरकर रेहड़ी लगाते हैं तो सावधान हो जाएं। ऊना पुलिस आपके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर सकती है। ऊना पुलिस की अतिक्रमण को हटाने की मुहीम लगातार जारी है। वीरवार को चिंतपुरनी बाजार में स्थानीय पुलिस ने यूपी के एक रेहड़ी वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम यूपी के बीरपुर के रहने वाले अमरनाथ पुत्र मधई है। उसने सड़क को घेरकर रेहड़ी लगा रखी थी। स्थानीय लोगों के बार बार कहने पर भी जब रेहड़ी नहीं हटी तो पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। ऐसी रेहड़ियों के कारण सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों और वाहनों को बाधा उत्पन होती थी। 
  • जालंधरः इस इलाके में पुलिस पर चली गोलियां, मुठभेड़ जारी

    जालंधर, ENS: थाना सदर की हद में आते जंडियाला क्षेत्र में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसके जवाब में सीआईए स्टाफ की पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घटना गांव समरावां में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस की भारी फोर्स इलाके की ओर कूच कर चुकी है।

  • भदसाली से सट्टेबाज काबू

    भदसाली से सट्टेबाज काबू

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के भदसाली गांव से पुलिस ने एक सट्टेबाज को धरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को जब हरोली थाने की पुलिस रुटीन गश्त पर थी तब शक की बिनाह पर ऊना के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला नीला घाट वासी नरेंद्र कुमार को दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ दबोच लिया। उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियां और 950 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • कोडरा में मारपीट का मामला दर्ज

    कोडरा में मारपीट का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा तहसील के कोडरा से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां के डैहन गांव के प्रदीप कुमार पुत्र जमना दास ने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके इलाके के ही रहने वाले अबजीत सिंह ने वीरवार को उसका रास्ता रोककर मारपीट की जिससे प्रदीप को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अबजीत सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • सीएमओ ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर जारी की एडवाज़री

    सीएमओ ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर जारी की एडवाज़री

    ऊना/ सुशील पंडित : सीएमओ ऊना डॉ संजीव कुमार वर्मा ने कोरोना के नये वैरिएंट जेएन-1 के देश में आने से संभावित स्थिति को मद्देनजर रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कि इन्फ्लुन्जा जैसी साँस की बीमारियों अर्थात खांसी, जुकाम, गले में दर्द, नाक का बहना, सिर और बुखार के मामले में व कोविड के लक्षण वाले सभी मरीजों को तुरन्त आरटी एंड पीसीआर जाँच करवानी चाहिए ताकि इससे होने वाली गंभीरता से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश में अभी तक इस तरह के वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त जिलावासियों से अपील की है कि सभी को कोविड से बचाव के तरीके जैसे कि हाथ धोना, मास्क पहनना, भीड-भाड वाली जगह पर जाने से बचना इत्यादि हिदायतों का पालन करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त खांसी, जुखाम व बुखार आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत  चिकित्सक से सम्पर्क करें। 

  • उपाध्यक्ष मानसिंह पर सरकार का बड़ा एक्शन, किया बर्खास्त, देखें वीडियो

    बद्दी/सचिन बैंसल: सर्दी की ठंडी हवाओं में बीबीएन का माहौल उस समय गरमा गया जब पता चला कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह मेहता को कार्य में अनियमियता बरतने के कारण बर्खास्त कर दिया गया सरकार का यह फरमान आते ही बीबीएन में राजनीतिक हवाएं गर्म हो गई। नगर परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पहले भी मेरे खिलाफ अविश्वास पत्र दे चुकी है लेकिन उसे साबित नहीं कर पाई ।जिस पर उन्होंने यह ओछी हरकत कर मुझे बर्खास्त करने की बात कही है।

    उन्होंने कहा सरकार की इस हरकत के खिलाफ में कोर्ट में जाऊंगा और भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे ।उधर भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कार्य की निंदा करती है और सरकार को कहती है कि अपना फैसला बदले नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

  • पंजाबः माइनिंग विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी की 14 गाड़ियां की काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः हिमाचल प्रदेश से अवैध रूप से पंजाब में दाखिल होने वाली रेत बजरी की गाड़ियों के खिलाफ माइनिंग विभाग और पुलिस टीम के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम ने रेत बजरी से भरी 14 गाड़ियां जब्त की। बताया जा रहा है कि 14 गाड़ी चालकों के पास मौके पर रेत बजरी से संबंधित पूरे कागजात नहीं थे। माइनिंग विभाग द्वारा उन गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि रेत बजरी से संबंधित कागजात ना होने पर प्रत्येक गाड़ी को 2 लाख रुपये जुर्माना किया जाएगा। ऐसे में कुल 14 गाड़ियों से 28 लाख रुपए राजस्व वसूला जाएगा। 

    इस मामले की जानकारी देते हुए माइनिंग विभाग व पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे राज्यों से जो भी बिना कागजात के रेत बजरी की गाड़ियां दाखिल हो रही हैं उन सब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते हिमाचल से पंजाब में दाखिल हो रही गाड़ियों को रोकर जब उनसे गाड़ियों में भरे हुए कच्चे माल के बारे में पूछा गया तो वह कोई सही जवाब ना दे सके। इस दौरान 2 ट्रक ड्राइवरों ने गाड़ियां भागने की भी कोशिश की।

    लेकिन माइनिंग विभाग को पुलिस की टीम ने उनको भी काबू कर लिया। फिलहाल माइनिंग विभाग और पुलिस की टीम ने 14 गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक गाड़ी में जो कच्चा मटेरियल भरा हुआ है उसको लेकर उनके द्वारा चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस की ओर से बजरी मालिकों को यह भी हिदायत की जा रही है कि वह नाजायज तरीके से हिमाचल से पंजाब में कच्चे माल की तस्करी इस तरह ना करें। उन्होंने कहा कि नहीं तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।