Blog

  • स्कूली बच्चों से भरी वैन और ट्रक की भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश: कानपूर के अरौल थाना क्षेत्र में एक स्कूली वैन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि वैन की छत तक उड़ गई। वहीं इस वैन में स्कूल के करीब एक दर्जन स्टूडेंट बैठे थे। हादसा होते ही पुलिस को सूचना मिली। जहां पुलिस और राहगीरों की सहायता से घायल स्टूडेंट्स बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जहां कुछ स्टूडेंट्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    सड़क खून से रंगी थी, भयावह मंजर देख कांप गयी रूह

    अरौल थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की छुट्टी के बाद G P R D स्कूल वैन चालक वैन से स्टूडेंट को सबके अपने अपने निवास छोड़ने जा रहा था। इस वैन में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा स्टूडेंट और कई स्कूली छात्र भी सवार थे। वैन चालक वैन लेकर सरैया गांव के पास पहुंचा ही था। कि सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रॅक और वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रॅक की टक्कर इतनी तेज़ थी कि स्कूली वैन की छत उड़ गई और वैन चकना चूर हो गई।वैन में बैठे सभी स्टूडेंट घायल हो गए। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी घायल छात्रों को बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • गगरेट में दो पक्षों में हाथापाई

    गगरेट में दो पक्षों में हाथापाई

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट में चार फरवरी को दो पक्षों में हुई हाथापाई में टटेहड़ा गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध गगरेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 4 फरवरी की रात दस बजे के करीब जब वह अपने पति के साथ एक शादी समारोह से घर वापस आ रही थी तब उनके ऊपर हमला हो गया। महिला ने दावा किया है कि टटेहड़ा निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू पीछे से आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग गया। जब उसके पति ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया व धमकियाँ भी दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
  • ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

    नई दिल्लीः मौजूदा घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया में COVID-19 का कहर अभी भी जारी है। आए दिन टीम का कोई न कोई खिलाड़ी इसके चपेट में आई जा रहा है। अब उनके T20 कप्तान मिशेल मार्श को वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने वाली है, जिसका पहला मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में होगा। लेकिन मार्श का कोरोना पॉजिटिव होना निश्चित रूप से घरेलू टीम के लिए एक झटका है।

    Mitchell Marsh Prediction On ODI World Cup Final Pakistan And Australia  Will Play The World Cup Final In India - भारत नहीं बल्कि इन दो टीमों के बीच  होगा वनडे वर्ल्ड कप

    जानकारी के अनुसार, मार्श को पहला टी20 मैच खेलने के लिए हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन वह मैच के दौरान एक अलग ड्रेसिंग रूम एरिया का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, उन्हें मैच के दौरान अपने साथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होगी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रोटोकॉल के अनुसार जश्न भी नहीं मनाना होगा। मार्श कोरोना से सकारात्मक पाए जाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, इससे पहले जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन इस वायरस के साथ खेल चुके हैं। इसके अलावा, ग्रीन को गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान अपने साथी जोश हेजलवुड से भी बाहर कर दिया गया था।

  • ऊना और हरोली में दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ दो को पकड़ा

    ऊना और हरोली में दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ दो को पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : टक्का रोड ऊना और हरोली के ललड़ी में बुधवार को पुलिस की कार्रवाई में दो व्यक्ति दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ पकड़े गए हैं। ललड़ी बाजार में गुप्त सूचना के ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजीव कुमार उर्फ़ शैंटी पुत्र जोगिन्दर सिंह को पर्ची दड़ा सट्टा व 1670 रूपए बरामद किए गए। वहीं सदर थाने की पुलिस ने रैसरी गांव के रहने वाले विरेन्दर कुमार पुत्र बिहारी लाल को टक्का रोड, ऊना सरगम फुटवियर के पास पर्ची दड़ा सट्टा व 1485 रूपए के साथ पकड़ा। दोनों के विरुद्ध हरोली और सदर थाने में मामले दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
  • युवा करते हैं देश का निर्माण: भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा डिग्री कॉलेज में राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय कैंप का वीरवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने गए कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने स्वयंसेवी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देशों के निर्माण में वहां के युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। भारत की 65 फीसदी जनसंख्या अभी भी युवा है और उनके कंधों पर ही देश की जिम्मेदारी है। युवा अपनी भूमिका बखूबी निभा भी रहा है। स्वयंसेवी छात्रों को भुट्टो ने 50 ट्रैक सूट भी बांटे। मौके पर प्रोफेसर राज कुमार, कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष सूरम सिंह, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य और रोहित ठाकुर के अलावा कॉलेज स्टाफ और अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • 1000 सेवा संस्थान सुक्खू ने बंद किए: कंवर

    डी नोटिफिकेशन से जनता को बड़ी असुविधा : कंवर
    ऊना/सुशील पंडित : पिछली सरकार के समय बने एक हजार से अधिक संस्थानों के बंद होने का विपक्ष ने विरोध जताया है। वीरवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर ने सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल सरकार ने प्रदेश में असंख्य संस्थानों को डी नोटिफाई किया है उससे हिमाचल प्रदेश के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पिछली सरकार ने विभिन्न विभागों से संबंधित 1000 से अधिक संस्थान खोले थे जिससे जनता को घर द्वार सरकारी सुविधा उपलब्ध हो रही थी। बच्चों को शिक्षा और गांव वासियों को सुविधा का उपहार प्राप्त हो रहा था, पर कांग्रेस की वर्तमान सरकार को यह हजम नहीं हुआ और उन्होंने बदला बदली की भावना से इन संस्थानों, दफ्तरों को बंद कर दिया। राज्य में आई अब तक की यह पहली सरकार है जो जनता के बारे में सोचे बिना निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह भी कहते थे कि अगर एक बच्चे को भी शिक्षा देनी पड़े तो गांव द्वार जाकर दी जाएगी।
    कंवर ने सरकार चली गांव की ओर कार्यक्रम पर कहा कि सरकार गांव द्वार जाने का दिखावा कर रही है। यह कार्यक्रम पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए जन मंच कार्यक्रम की ही एक कार्बन कॉपी है। लेकिन, यह स्पष्ट हो चुका है कि न तो यह सरकार गांव पहुंची और न किसी के घर द्वार। धरातल पर जनता को कोई लाभ नहीं पहुंच रहा। सब लोकप्रियता का खेल है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ‘ਚ ਚਲਾਇਆ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵੇਖੇ ਅਚਾਨਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਐਸਪੀ ਡੀ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਸਿਟੀ ਵਿਖੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 11 ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਅਚਾਨਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ 100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੋ ਡੀਐਸਪੀ ਤਿੰਨ ਐਸਐਚਓ ਸਮੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕਿੱਤੀ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਈਆਂ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਹਿਰਾਸਤ ਚ ਲਿਤਾ। ਇਹ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਅਸੀਂ ਅੱਗੇ ਵੀ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਜਾਰੀ ਰੱਖਾਂਗੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ਾਂਗੇ।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़, एक घायल 

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर और बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-71 से सामने आया है। जहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम एक आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी सेक्टर-71 स्थित वीआईपी इलाके में छलांग मारकर कोठी में छिपने की कोशिश की। पुलिस की टीम भी उसके पीछे वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार गोलिबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है।

  • पंजाब : वेटलिफ्टिंग में 2 क्विंटल भार उठा कर18 वर्षीय युवक ने बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    फाजिल्का : पंजाब सरकार द्वारा खेड वतन पंजाब में वेट लिफ्टिंग मुकाबला में हिस्सा लेकर फाजिल्का के सरहदी गांव बाधा का 18 वर्षीय युवक नवकिरण को ऐसी लगन लगी कि उसने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। देशभर में वेटलिफ्टिंग मुकाबला करवाने वाली एनजीओ की तरफ से नेशनल व इंटरनेशनल मुकाबले में 3 बार भाग लिया और तीनों बार ही नंबर वन मुकाबले में सोने के तगमे हासिल किए है। जिससे नवकरण के घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब एक एनजीओ द्वारा दोहा कतर में 8 मार्च को मुकाबला करवाए जा रहे हैं। जिस्में भी नवकरण भाग लेने जा रहा है और उसको उम्मीद है कि वह नंबर वन पोजीशन पर आएगा। गौरतलब है कि 18 वर्षीय नवकरण 82 किलो वर्ग भाग के मुकाबले में कई बार खेल चुका है। जिसमें उसने हर बार नंबर वन पोजीशन हासिल की बच्चों की खेलों की तरफ उत्सुकता देखते हुए उसके पिता द्वारा भी उसको पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

    नवकरण के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह भी अपने समय में वेट लिफ्टिंग किया करते थे। परंतु कोई चोट लगने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाए। जिसको अब उनका बेटा नवकरण सपने को पूरा कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि अगर पंजाब सरकार हमारे बच्चे की मदद करें तो नवकरण देश के लिए खेलकर पहला स्थान हासिल करके देश और फाजिल्का का नाम रोशन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवत सिंह मांन से अपील की है कि जैसे पंजाब सरकार द्वारा खेलों की तरफ युवकों को लगाया जा रहा है। वह अच्छा प्रयास है। अगर इन बच्चों को सरकार अपनी तरफ से ट्रेनिंग देकर खिलाए तो अच्छे परिणाम हासिल होंगे और नशों को छोड़कर विद्यार्थी खेलों की तरफ हिस्सा लेंगे।

  • जालंधरः रेस्टोरेंट और क्लबों को लेकर नए आदेश जारी

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन-व्यव्स्था बनाए रखने के उदेश्य से डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ला और आर्डर) अंकुर गुप्ता ने फौजदारी संहिता, 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सभी रेस्तरां, क्लब और अन्य लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में सभी रेस्तरां, क्लब या अन्य लाइसैंस प्राप्त खाने के स्थानों में रात 11:30 बजे के बाद कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा और किसी भी नए ग्राहक के इन स्थानों पर आने की पाबंदी होगी। यदि शराब की दुकानों के साथ कोई अहाता है तो वह भी रात 12 बजे पूरी तरह बंद होने चाहिए।

    आदेश में सभी संस्थानों को आवाज स्तर 10 डी.बी. तक पालना करने के निर्देश दिए गए है। आदेश अनुसार डीजे, लाइव सिगिंग या आर्केस्ट्रा सहित सभी साउंड सिस्टम रात 10 बजे तक बंद होने चाहिए। किसी भी इमारत या कैंपस से रात 10 बजे के बाद कोई आवाज बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। म्यूजिक सिस्टम से लैस वाहनों के मामले में दिन के किसी भी समय म्यूजिक सिस्टम की आवाज वाहन के बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। यह आदेश 5 मई 2024 तक लागू रहेंगे ।