Blog

  • टैंक से ट्रैक्टर पर आई सेना, लाखों एकड़ जमीन पर किया कब्जा

    टैंक से ट्रैक्टर पर आई सेना, लाखों एकड़ जमीन पर किया कब्जा

    नई दिल्ली : पाकिस्तान बुरे आर्थिक हालातों से गुजर रहा है। यहां के लोग हर छोटी से छोटी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। महीनों से चली आ रही आर्थिक बदहाली को दूर करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने कमर कस ली है। इसके लिए उसने देश में 10 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर कब्जा किया है। अब इसी जमीन पर पाकिस्तानी सेना खेती करने जा रही है। हालांकि इस कदम ने देश में सेना की व्यापक उपस्थिति के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि नया खाद्य सुरक्षा अभियान नए साल की शुरुआत से शुरू किया जाएगा। यह काम नागरिक सैन्य निवेश निकाय के जरिए किया जाएगा। बता दें योजना का उद्देश्य पट्टे पर राज्य की भूमि पर सेना द्वारा संचालित खेतों के माध्यम से फसल उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के मुताबिक सेना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 10 लाख एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। यह दिल्ली से लगभग तीन गुना बड़ा क्षेत्र है। इस योजना का समर्थन करने वालों का दावा है कि इससे फसल की बेहतर पैदावार होगी और पानी की बचत होगी।

    विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान को इसकी सख्त जरूरत है। दस्तावेजों से पता चलता है कि सेना को गेहूं, कपास और गन्ना जैसी फसलों के साथ-साथ सब्जियां और फल उगाने के लिए 30 साल तक के पट्टे दिए जाएंगे। कई लोगों ने चिंता जताई है कि सेना पहले से ही काफी शक्तिशाली है। ऐसे में वह खाद्य सुरक्षा अभियान से भारी मुनाफा कमा सकती है और इससे पाकिस्तान के करोड़ों ग्रामीण भूमिहीन गरीबों को नुकसान होगा।

    आलोचकों ने बताया कि यह नया कदम पाकिस्तान की सेना को देश की सबसे बड़ी भूमि मालिक के रूप में मजबूत कर सकता है। लोगों का कहना है कि सेना का काम बाहरी खतरों से रक्षा करना और अनुरोध किए जाने पर नागरिक सरकार की सहायता करना है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों द्वारा संचालित फौजी फाउंडेशन निवेश समूह के सदस्य फोंगरो ने चिंताओं को खारिज कर दिया है। फोंगरो के प्रबंधक के हवाले से कहा गया है कि आवंटित की जा रही अधिकांश जमीन बंजर है। इसलिए किसानों को किसी तरह के नुकसान होने का कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सिर्फ एक ही मकसद था कि रेगिस्तान में जमीन में खेती कैसे की जाए।

  • रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, वीडियो हुई वायरल

    रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, वीडियो हुई वायरल

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अक्सर बंदरों से जुड़े वीडियो सामने आते रहते है। जिनमें से कुछ चौंका देते है, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। यूं तो आपने बंदरों और लंगूर से जुड़े कई वीडियोज देखे होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल यह वीडियो यकीनन कमाल का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लंगूर रेलवे के ऑफिस में कंप्यूटर चलाते नजर आ रहा है।

    उसे देखकर ऐसा लग रहा है, मानो वो कोई तगड़ा काम निपटा रहा हो। वीडियो में लंगूर कीबोर्ड से कुछ टाइप करने की कोशिश कर रहा है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर। पब्लिक बोली- बड़ा मेहनती कर्मचारी है भाई। जिसे देखकर आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाएगा। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स इस पर जमकर मौज ले रहे है।

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसे लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब एफआईआर की कॉपी में मामले के कई पहलु सामने आए है। बता दें कि मशहूर कपल के वायरल वीडियो मामले में दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी सामने आई है। इस एफआईआर में सहज अरोड़ा की बहन ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आईपीसी की धारा 384, 509, 66ई, 66डी के तहत एक लड़की समेत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    एफआईआर में लिखा गया है कि मशहूर कपल के पास काम करने वाली एक लड़की को काम से निकाल दिया गया था। इसके बाद फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मैसेज भेजे गए और कहा गया कि अगर आपने बैंक खाते में पैसे नहीं जमा किए तो आपका गलत वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जिसकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।  जिसकी जांच की जा रही है। आरोप है कि जब पैसे नहीं भेजे गए तो उस लड़की और अज्ञात लोगों ने वीडियो वायरल कर दिया।

    शिकायत में बताया गया है कि इस लड़की को दुकान में काम करने के दौरान गलतियां करने और नकदी में हेरफेर करने कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके चलते इस लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमें ब्लैकमेल किया और फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैला दिए। शिकायतकर्ता ने इस लड़की के साथ उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • क्रिकेट टीम के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना

    क्रिकेट टीम के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना

    नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी बैटिंग को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन, इस बार वो अपने खेल के लिए नहीं, बल्कि किसी दूसरी वजह से सुर्खियों में दिख रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम का कराची ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। वो पंजाब मोटरवे पर अपनी कार को तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे। ओवरस्पीडिंग के कारण उन पर जुर्माना ने लगाया गया है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें बाबर को पुलिस अधिकारी से बात करते देखा जा सकता है। हालांकि, बाबर पर कितने रुपये का फाइन लगा, इसका पता नहीं चला है।

    बाबर आजम के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसी साल की शुरुआत में बाबर को सही नंबर प्लेट न होने के कारण पुलिस ने रोका था। हालांकि, उन पर तब जुर्माना नहीं लगाया था, लेकिन इस बार गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से पुलिस हरकत में आई और उनका चालान काट दिया।

  • पंजाबः हॉस्टल में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या

    पंजाबः हॉस्टल में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या

    फरीदकोटः बाबा फरीद लॉ कालेज के हॉस्टल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक लॉ की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अमनदीप कौर निवासी ममदोट (फिरोजपुर) के गांव सेठां वाला के रूप में हुई है। अमनदीप कालेज में चौथे वर्ष की छात्रा थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरों के दिल से पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। हर रोज चोरों की तरफ से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला अकालसर रोड और जीटी रोड का सामने आया है। यहां पर चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया और दोनों दुकानों से करीब सवा लाख रुपए की चोरी की है। वही अकालसर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। दुकानदार ने बताया की उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है और रात को एक बजे के करीब 4 से 5 लोग कार पर आए और लोहे की रॉड से शर्टर तोड़ कर दुकान से करीब 40-45 हजार का सामान उठा कर ले गए।

    मोबाइल की दुकान के मालिक को सुबह चार बजे फोन पर जानकारी दी की उसकी दुकान का शर्टर तोड़ कर चोरी हुई है। वही जब में दुकान पर आया तो देखा की दुकान से कुछ नए फोन और 2-3 पुराने फोन और फोन की एसेसरीज ओर गल्ले में पड़ी 800 के करीब नकदी उठा कर ले गए। पुलिस को शिकायत कर दी है। दुकानदार ने बताया कि मेरी दुकान पर कोई सीसीटीवी नही लगा है।

  • कुत्ते को लेकर चली गोली, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कुत्ते को लेकर चली गोली, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बाराबंकीः कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। इसमें महिला बाल-बाल बच गई, जबकि गोली लगने से कुत्ता की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली नगर के मुहल्ला विजय नगर निवासी उमाराम चतुर्वेदी की पुत्री कल्पना चतुर्वेदी ने मुकदमा कराया है कि वह प्रतिदिन अपने पालतू कुत्ते मैडी को टलहाने निकली थीं। जिसको लेकर मुहल्ले के ही अरविंद वर्मा आए दिन विरोध करते व हत्या की धमकी देते थे। 24 सितंबर की रात भी वह कुत्ते को टहला रही थीं। तभी अरविंद वर्मा उन्हें गाली व धमकी देने लगे। इसी बीच पीछे से उनका भाई रानू अभिषेक आ गया।

    अरविंद ने हत्या की नियत से अपनी लाइसेंस असलहे से फायर कर दिया। जिसमें वह वह बाल-बाल बच गईं, लेकिन गोली कुत्ते को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया जाता है कि अरविंद के प्लाट में मीट पका था। जिसे वह कुत्ता खा गया था, जिसको लेकर गोली मारी गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में कोतवाली ले गई है। नगर कोतवाली संजय मौर्य ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। कोतवाली लाए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।

    कोतवाली नगर ग्राम शुकलाई निवासी रामविलास की पत्नी राजरानी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के ही विश्राम और उनके पुत्र मुकेश, मिंटू सहित देशराज ने उनकी सहन की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वह भागकर घर के अंदर गई, घर में घुसकर मारा पीटा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर जानलेवा हमले, हत्या की कोशिश के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

  • पंजाबः गृह मंत्री Amit Shah के आगमन से पहले नगर निगम ने उतारे बोर्ड, देखें वीडियो 

    पंजाबः गृह मंत्री Amit Shah के आगमन से पहले नगर निगम ने उतारे बोर्ड, देखें वीडियो 

    अमृतसरः भारत के गृहमंत्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक के लिए आज मंगलवार अमृतसर पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री शाह तकरीबन 1.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो जाएंगे। दरअसल, आज अमृतसर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक अमृतसर के ताज होटल में होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अमित शाह कर रहे हैं और बीजेपी की ओर से अमृतसर के स्वागत और अमित शाह के स्वागत के लिए होटल के पास विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम द्वारा उक्त बोर्ड उतार दिये गये।

    बता दें कि बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक भाग लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी बनाने की मांग कर सकते हैं। यहां उत्तरी भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों व व वरिष्ठ मंत्रियों के साथ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगा। इसमें उन मुद्दों पर भी बातचीत होगी, जिससे पड़ोसी राज्यों से द्वेष बढ़ रहा है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के लिए चंडीगढ़ की मांग कर सकते हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि चंडीगढ सिर्फ पंजाब की राजधानी हो और हरियाणा की नई राजधानी उनकी स्टेट में ही बनाई जाए। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा के बीच पानी, पंजाब यूनिवर्सिटी की हरियाणा कॉलेजों के साथ एफिलिएशन जैसे मुद्दों पर भी बात होगी।

  • सबसे बड़ी चोरी की वारदात, 25 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर

    सबसे बड़ी चोरी की वारदात, 25 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर

    नई दिल्ली : दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स का है। यहां कल देर रात चोर ने पूरे शो रूम के गहने साफ कर दिए गए। इस दौरान उमराव ज्वेलर्स में 20 से 25 करोड़ की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर दीवार में सेंध लगाकर कर शोरूम में लॉकर तक पहुँचे थे। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर शो रूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए।

    इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में छेद किया और सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए। जानकारी के मुताबिक शो रूम के मालिक ने रविवार शाम को शो रूम बंद किया था। अगले दिन यानी सोमवार शो रूम बंद रहता है। आज सुबह जब शोरूम खुला तो चोरी की घटना का पता चला। इस मामले की जानकारी मिलते ही निजामुद्दीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच शो रूम के अंदर है। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ।

  • जालंधरः इस गुरुद्वारा में बेअदबी के मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधरः इस गुरुद्वारा में बेअदबी के मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिन पुलिस ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से सटे अमर नगर स्थित गुरुद्वारा सचखंड साहिब में एक महिला गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब में पड़े शस्त्रों के साथ छेड़छाड़ करके बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब में सेवादार हरविंदर सिंह उर्फ मक्खन के बयानों के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है।

    सेवादार हरविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह पिछले 2 सालों से सेवादार के तौर पर गुरुद्वारा में काम कर रहा है। बीते दिन शाम को एक महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आई थी। आरोप है कि इस दौरान उक्त महिला ने पहले माथा टेका और बाद में बेअदबी करने की नीयत से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने पड़े शस्त्रों में से 2 छोटी किरपानों को उठा लिया और हवा में लहराने लगी। इस दौरान उसने जब महिला को ऐसा करने से रोका तो उसने उसपर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया।

    जब उसने शोर मचाया गया तो बाहर से संगत भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गई जहां हाथापाई के दौरान उसकी अंगूली पर किरपान जा लगी। किसी तरह महिला के हाथों से किरपान संगत ने अपने कब्जे में ली। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त महिला भोगपुर के गांव पतियाला की रहने वाली जसमीन कौर पत्नी दविंदर सिंह के रुप में हुई, जोकि फिलहाल अमर नगर में रह रही है। इस मामले में गुरुद्वारा प्रधान हरचरण सिंह टक्कर, तजिंदर सिहं परदेसी, हरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह सोनू, सुखजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, परमिंदर सिंह टक्कर एवं अन्य ने पुलिस से मांग की कि महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्ऱवाई की जाए। उधर, एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।