लॉस एंजिलिस: मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।’ उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहुर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।
Blog
-

पंजाबः दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश
मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा में एक दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट करने की नाकाम कोशिश की गई है। अज्ञात युवक भागता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह बीते दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने फार्म हाकम सिंह सुरिंदर कुमार पर बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि एक युवक आया और आते ही उसने मेरी आंखों में मिर्च डाल दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक उन्हें लूटने के इरादे से आया था। उन्होंने कहा कि मेरी आंख खुली थी और जब मैंने गाली देना शुरू किया तो युवक मौके से भाग गया।
युवक के भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि मेरे उस युवक के पास पैसे रह गए है और कहा कि इसी दौरान वह युवक वहां से फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि मेरी टांगे ठीक ना होने के कारण मैं उनका पीछा नहीं कर सका। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भीड़ भरे बाजारों में ऐसा हो सकता है तो घर पर महिलाएं कैसे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नशेड़ी युवकों से उन्हें निजात दिलाई जाए। इस मौके पर जब गिद्दड़बाहा पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच चल रही है और जल्द ही अज्ञात युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः इस मामले में पटवारी और तहसीलदार का रीडर गिरफ़्तार
चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तरन तारन जिले की सब-तहसील झबाल में तैनात पटवारी अभीजोत सिंह और तहसीलदार के रीडर गुरविन्दर सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिफ़्तार किया है। मुलजिम पटवारी और रीडर को अवतार सिंह निवासी गाँव सवरगापुरी ज़िला तरन तारन की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की तरन तारन यूनिट के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि मुलजिम पटवारी और रीडर ने झबाल के तहसीलदार की तरफ से 25 मई, 2023 को मुशतरका खाता (सांझे खाते) ज़मीन के मामले में पास किये हुक्मों के अमल को एक महीने के लिए रोकने के एवज में उससे 1 लाख रुपए रिश्वत माँगी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरमेज सिंह और पलविन्दर सिंह ने 2019 में तहसीलदार झबाल के दफ़्तर में 68 कनाल सांझे खाते ( मुशतरका खाता) वाली ज़मीन के बटवारे के लिए आवेदन दिया था और इस मामले में उसका पक्ष सुने बगैर तहसीलदार ने 25 मई, 2023 को गुरमेज सिंह और अन्यों के हक में फ़ैसला कर दिया। इस फ़ैसले के बाद गुरमेज सिंह ने पटवारी अभीजोत सिंह के साथ मिलीभुगत करके 7 कनाल 14 मरले अतिरिक्त ज़मीन ले ली और जब शिकायतकर्ता ने पटवारी और तहसीलदार के रीडर के पास पहुँच की तो उन्होंने तहसीलदार के हुक्म पर एक महीने तक अमल रोकने के लिए उससे एक लाख रुपए की रिश्वत माँगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर इन दोनों मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में पटवारी और तहसीलदार के रीडर के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
-

पंजाबः सीएम मान ने ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने की छूट को लेकर किया ऐलान
चंडीगढ़ः ट्रांसपोर्टरों को राहत देने के मंतव्य के साथ एक ऐतिहासिक फ़ैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने के लिए छूट मौजूदा चार दिनों से बढ़ा कर छह दिन प्रति महीना करने का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में अपने दफ़्तर में ट्रांसपोर्ट विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये लिया। विचार-विमर्श में हिस्सा लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को सिर्फ़ चार दिन का समय मिलने के कारण टैक्स भरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने अब टैक्स भरने की छूट मौजूदा चार दिनों से बढ़ा कर छह दिन करने का फ़ैसला किया है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य के ट्रांसपोर्टरों को अपेक्षित राहत मिलेगी और इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के स्टेज कैरेज़ ऑपरेटरों की यह लम्बे समय से लटकती आ रही माँग थी क्योंकि वे टैक्स छूट के दिनों की संख्या मौजूदा चार दिन प्रति महीना से बढ़ा कर छह दिन प्रति महीना करने की माँग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की इच्छा अनुसार काम करने वाली राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की यह माँग मान ली है। भगवंत मान ने कहा कि अब से टैक्स छूट वाले दिनों की संख्या छह दिन प्रति महीना होगी और लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस छूट का ख़र्च सरकार द्वारा उठाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से राज्य भर के ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह लोगों की इच्छाओं के मुताबिक काम कर रही है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि उनको सरकार के हर कदम का लाभ मिल सके।
-

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों के 64 पंजीकरण निकले फर्जी
कठुआः अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही फर्जी पंजीकरण के कई मामले सामने आए हैं। वीरवार को सांबा पुलिस ने 69 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण पकड़े थे, जिसके बाद अब कठुआ में भी 64 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए है। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में शुक्रवार की सुबह 19 यात्रियों का जत्था पहुंचा। पुलिस ने जब उनके पंजीकरण की जांच की, तो वो सभी फर्जी पाए गए। इसके बाद 45 यात्रियों का एक और जत्था लखनपुर पहुंचा। इनके पंजीकरण भी फर्जी पाए गए। कठुआ में अब तक 64 श्रद्धालुओं के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं।

सभी तीर्थ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं और सभी ने दिल्ली से ही पंजीकरण करवाया था। इस मामले की सूचना काॅरिडोर में तैनात कर्मचारियों ने कठुआ पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसपी कठुआ के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने बताया कि सभी दिल्ली से हैं और एजेंट ने प्रति यात्री आठ हजार रुपये लिए थे, जिसमें उन्हें माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शन करवाने का वादा किया गया था। इन यात्रियों का कहना है कि बम-बम भोले के नारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बड़े उत्साह पूर्वक घर से निकले थे, लेकिन अब मन उदास हो गया है।
उन्होंने यूटी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आगे रवाना किया जाए। इससे पहले सांबा में भी वीरवार को 69 यात्रियों के पंजीकरण फर्जी निकले थे। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के फर्जी पंजीकरण पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने फर्जी पंजीकरण वाले सभी यात्रियों को लखनपुर में ठहराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट चुकी है। कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा का पंजीकरण सिर्फ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही करवाएं।
-

पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और सासंद राघव चड्ढा, देखें वीडियो
अमृतसरः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा व आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अलसुबह अमृतसर पहुंचे। दोनों गोल्डन टेंपल में भविष्य के लिए दुआएं मांगी हैं। सगाई के बाद दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बीते दिनों ही दोनों राजस्थान में अपने शादी के वेन्यू की सिलेक्शन करते हुए दिखे थे। मिली जानकारी के दौरान राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।
राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा की सगाई बीती 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। सगाई में दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। इसी दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर काफी विवाद भी हुआ था। दोनों सगाई के बाद से ही एक दूसरे के साथ घूमते दिख जाते हैं। बीते दिनों दोनों राजस्थान के उदयपुर में स्पॉट हुए थे। कहा जा रहा है कि दोनों अपने शादी के लिए वेन्यू सिलेक्ट करने पहुंचे थे। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है। अभी तक दोनों ने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शादी सिंतबर या नवंबर में हो सकती है।
-

पंजाबः सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारियों का एक्शन, मेन रोड़ पर हुए कब्जों पर चलाया पिला पंजा
लुधियानाः दोराहा में तड़कसार नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने दुकानों के बाहर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस बीच टीम के साथ लोगों की बहसबाजी भी हुई। कई ढाबों के बाहर से टीम ने तंदूर व अन्य सामान जब्त किया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर कौंसिल के अधिकारी पिक एडं चूज पालिसी के तहत काम कर रहे है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की जो उनके चहेते है।
जबकि कुछ दुकानदारों का सारा ही सामान जब्त कर लिया। दुकानों के बाहर लगे विज्ञापन बोर्ड भी जेसीबी की मदद से हटाए गए। कुछ दुकानदारों को उन्होंने पहले ही इस कार्रवाई का सूचित किया था इस कारण उन लोगों ने आज दुकानें खोली ही नहीं थी। दोराहा में कुछ गलियों में लोगों ने टाइलें आदि नजायज लगवाई थी उन गलियों में भी कार्रवाई कर टाइलें तोड़ी गई। अधिकारियों मुताबित जिन लोगों ने दुकानों के बाहर सरकारी जमीन पर कब्जे किए थे उन्हें बकायदा जुर्माना किया जाएगा।
-

ਪੰਜਾਬ: ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 5 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹੋਸ਼ ਕਰ ਘਰ ਚੋਂ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਚੌਰ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਗੜੀਆਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 5 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹੋਸ਼ ਕਰਕੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣਿਆਂ ਦੀ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬੇਸੂਦ ਹੋਏ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ਼ ਦੇ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹੱਸਪਤਾਲ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਡਾਕਟਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਇਸ ਵੱਕਤ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰ ਖ਼ਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹਨ। ਇਲਾਜ਼ ਦੇ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪਰੀਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਵਿਚੋਂ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ 4 ਔਰਤਾਂ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰੀ,ਸੁਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰੀ,ਸਰੋਜ ਬਾਲਾ,ਗੁਰਮੀਤ ਕੌਰ ਅੱਤੇ ਇਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਚੌਰਾਂ ਨੇ ਬਿਹੋਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਬੇਸੁੱਧ ਹੋਈ ਘਰ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹ ਘਰ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ 11 ਵਜੇ ਚਾਹ ਪੀਣ ਤੋਂ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਨੀਂਦ ਆਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ। ਉਹ ਸਾਰੇ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਸੋ ਗਏ ਅੱਤੇ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗ ਨਹੀਂ ਆਈ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਕੇ ਉਠਾਇਆ। ਪਰ ਉਹ ਸਾਰੇ ਬਿਹੋਸ਼ੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਸਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾ ਭੈਣੀ ਮੀਆਂ ਖਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਅੱਤੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਇਹਨਾ ਨੂੰ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਜ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
ਜਿੱਥੇ ਇਹਨਾ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋ 5 ਤੋਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ 80 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਗਦੀ ਗਾਇਬ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਹੋਸ਼ ਕਰ ਕੇ ਘਰ ਵਿੱਚੋ ਚੌਰੀ ਕਿਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜ ਮਸੀਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਇਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 5 ਮੈਂਬਰ ਆਏ ਸਨ। ਜੋ ਕਿ ਬਿਹੌਸ਼ੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਸਨ ਜਿਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।
-

ਪੰਜਾਬ: ਆਪਸ ‘ਚ ਭਿੜੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ, ਲੱਥੀ ਦਸਤਾਰ, ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ
ਬਟਾਲਾ : ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਅਧੀਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਪਾਟੋ-ਧਾੜ ਹੱਦਾਂ ਬੰਨੇ ਟੱਪ ਗਈ ਹੈ। ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਇਕ ਸੀਨੀਅਰ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੇ ਟਕਸਾਲੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇਕ ਪਿੰਡ ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ਤੇ ਭਾਰੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ, ਦਸਤਾਰ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਖੂਬ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਪਿੰਡ ਬੱਲ ਪੂਰੀਆਂ ਦੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਕੁੱਟਮਾਰ ਅਤੇ ਦਸਤਾਰ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਭਾਗੋਵਾਲ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਸਮੇਤ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਅਸ਼ਵਨੀ ਗੋਟਿਆਲ ਨੂੰ ਮਿਲੇ।
ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਅਸ਼ਵਨੀ ਗੋਟਿਆਲ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਹੱਡ ਬੀਤੀ ਸੁਣਾਉਂਦਿਆਂ ਤਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਭਾਗੋਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਡਵਾਂਸ ਟੀਮ ਦੇ ਕੁਆਰਡੀਨੇਟਰ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਬੱਲਪੁਰੀਆਂ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਇਕ ਸਾਥੀ ਦੇ ਘਰ ਗਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਦੇ ਹਮਾਇਤੀਆਂ ਨੇ ਸੋਚੀ ਸਮਝੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਇੱਕ ਘਰ ਅੰਦਰ ਡੱਕ ਕੇ ਉਸਦੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਇਕ ਹੋਰ ਸਾਥੀ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਕੁਟਮਾਰ ਅਤੇ ਪੱਗ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ।
ਭਾਗੋਵਾਲ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ, ਉਲਟਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲੀਸ ਚੌਕੀ ਸਰੂਪਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਛੇ ਘੰਟੇ ਬੈਠਾਈ ਰੱਖਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਵਰਕਰ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਹੋਈ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਦਿਖਾਉਂਦਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਉਤੇ ਬੇਹਿਤਾਸ਼ਾ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਵਿਰੋਧੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਕਤ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪਰ ਐਸ ਐਚ ਓ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰੀ ਨਜਰ ਆਏ।
-

पंजाबः आज से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का चलेगा स्पेशल अभियान, कटेगा इतने हजार का चालान
चंडीगढ़ः पंजाब में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन पिछले कल खत्म हो गई और आज से इस पर सख्ती से अमल शुरू होगा। आज से पंजाब भर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलेगा। पहली बार पकड़े जाने पर 2 हजार रुपए जुर्माना और दोबारा फिर से पकड़े गए तो जुर्माना बढ़कर 3 हजार रुपए हो जाएगा। यदि फिर भी न माने तो वाहन का नंबर ब्लैकलिस्टेड हो जाएगा। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर 30 जून तक वाहन चालकों को रिलैक्सेशन दी थी। अब सरकार ने रिलैक्सेशन अवधि को आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया है। अब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को सीधे-सीधे आदेश हैं कि यदि कोई वाहन बिना HSRP पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाए।
कोर्ट के आदेश पर सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। लेकिन जब कांग्रेस शासन के दौरान साल 2021 में HSRP नंबर प्लेट न होने पर लोगों के चालान कटने लगे तो हो-हल्ला मचने पर तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने इसकी डेडलाइन बढ़ाई थी। लेकिन कोरोना शुरू हो जाने के बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब मौजूदा सरकार ने भी मार्च महीने में 30 जून तक वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए डेडलाइन दी थी। लेकिन अब सरकार इसे आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। आज से राज्यभर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती हो रही है। अंतिम दिन नंबर प्लेट लगाने वालों का काफी हुजूम लगा रहा।
यदि आपके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है और आपने अप्लाई कर रखी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई आपको रोकता है तो आप नंबर प्लेट अप्लाई करने वाली स्लिप भी दिखा सकते हैं। उससे भी चालान से बचा जा सकता है। वैसे जिन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई है उनका सारा रिकार्ड ऑनलाइन भी पता चल जाता है। HSRP नंबर प्लेट के लिए पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग की http://www.punjabtransport.org पर अप्लाई की जा सकती है। वाहन मालिक जिस कंपनी की गाड़ी है उसकी एजेंसी में जाकर भी नंबर प्लेट अप्लाई कर सकते हैं। प्रथम अप्रैल 2019 से पहले बिके वाहनों को http://www.punjabhsrp.in पर अप्लाई करना होगा। वेबसाइट पर नंबर प्लेट लगवाने के लिए सेंटर चुनने की भी सुविधा है। घर पर भी नंबर प्लेट लगवाई जा सकती है।