Blog

  • Jalandhar News: चोरों के हौंसले बुलंद, दुकान के ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी और 6 तोले चांदी लेकर फरार

    Jalandhar News: चोरों के हौंसले बुलंद, दुकान के ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी और 6 तोले चांदी लेकर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। देर रात बरसात में ही चोरों ने मनियारी की दुकान को निशाना बना लिया। जहां चोर मनियारी की दुकान से हार तैयार करने के लिए रखी नगदी सहित तिजौरी से नगदी व चांदी लेकर फरार हो गए। घटना का दुकानदार को आज सुबह दुकान खोलने के समय पता चला। इस दौरान दुकान की एक साइड से शटर के ताले टूटे हुए थे।

    जिसके बाद दुकानदार ने दुकान में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार मनमोहन सिंह ने बताया कि उनकी लोडवाली रोड़ पर 2 नंबर गली प्रीत नगर में मनियारी की दुकान है। उनकी दो साइड ओपन दुकान है। जहां चोरों ने देर रात एक साइड से दुकान के ताले तोड़े और दुकान से 40 हजार के हारों को नोट और 10 हजार की तिजौरी से नगदी, 6 तोले चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गए।

    घटना की सूचना थाना बारादरी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर जाते समय साथ की दुकान के कैमरे भी तोड़ गए। जिसके बाद अब पुलिस द्वारा दुकान के डीवीआर की जांच की जा रही है।

  • कश्मीर में बर्फबारी के चलते उड़ानें हुई रद्द, Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की Advisory

    कश्मीर में बर्फबारी के चलते उड़ानें हुई रद्द, Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की Advisory

    नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में मौसम को लेकर बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की थी। तीव्र पश्चिमी विक्षोभ यानी की वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज 23 जनवरी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

    बर्फबारी के चलते रद्द हुई उड़ानें

    कश्मीर घाटी में हो रही लगातार भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आज सुबह कुल 26 उड़ानें रद्द हो गई हैं। खराब मौसम, रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण और कम दृश्यता के चलते टेकऑफ और लैडिंग दोनों ही रोक दी गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, बर्फबारी से रनवे साफ करने का काम भी चल रहा है परंतु मौसम साफ होने तक उड़ानें शुरु होने की संभावना अभी कम है। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों को ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेट्स जरुर देख लें।

    मनाली में बदला मौसम

    हिमाचल में लंबे इंतजार के बाद आज सुबह मनाली के साथ-साथ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरु हो गई है। सुबह जब लोग घरों से बा हर निकले तो पूरी मनाली घाटी बर्फ की सफेद चादर के साथ ढकी नजर आई है। बर्फबारी के चलते मौसम काफी अच्छा हो गया है।

    श्रीनगर में उड़ानें प्रभावित

    श्रीनगर में भी भारी बर्फबारी के चलते एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। ऐसे में मौसम में बदलाव के बाद इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की पोस्ट में कहा कि – श्रीनगर में बर्फबारी के कारण से फ्लाइट ऑपरेशन, टेकऑफ और लैडिंग दोनों ही कुछ समय के लिए रोक दी गई है। मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट्स दोबारा से शुरु हो सकती हैं।
  • बर्फबारी की सफेद चादर में लिपटें ये जिलें, स्वास्थ्य विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    बर्फबारी की सफेद चादर में लिपटें ये जिलें, स्वास्थ्य विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    राजौरी: जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मैदानी इलाकों पर हिमपात से मौसम का मिजाज काफी सुहावना हो गया है। इसी प्रकार रियाशी जिले के कटरा स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों में बर्फबारी से दृश्य बेहद रोमांचक हो गया है। वहीं रौजोरी और गुलमार्ग में आज बर्फबारी हो रही है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि राजौरी और गुलमार्ग सफेद चादर में लिपटें हुए दिखाई दे रहे है।

    दूसरी ओर पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को चौबीस घंटे, सातों दिन तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पुंछ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 22 जनवरी की शाम से 31 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर सहित पुंछ के आसपास के क्षेत्रों में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय रहेगा।

    इसके प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना जताई गई है। सीएमओ ने मंडी, मेंढर और सुरनकोट के ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों (बीएमओ) को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की स्थिति तुरंत साझा करें। इसमें उपलब्ध मानव संसाधन, एंबुलेंस व उनके ड्राइवरों की स्थिति व आवश्यक दवाइयों और अन्य लॉजिस्टिक संसाधनों की जानकारी शामिल होगी। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और संसाधनों को चौबीसों घंटे तैयार रहने का आदेश दिया गया है।

    आदेश में आगे कहा गया है कि सभी बीएमओ अपने-अपने क्षेत्रों में आपातकालीन कंट्रोल रूम सक्रिय करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की समय रहते सूचना, निगरानी और प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। सभी एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान मौसम अलर्ट की अवधि के दौरान चौबीस घंटे कार्य करेंगे।

  • शेयर मार्केट में सेंसेक्स में आया उछाल

    शेयर मार्केट में सेंसेक्स में आया उछाल

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन 23 जनवरी, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 28.57 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,335.94 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 54.70 अंक या 0.22 फीसदी उछलकर 25,344.60 के लेवल पर ओपन हुआ था।

    हालांकि मार्केट खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह करीब 9:28 बजे तक, सेंसेक्स 116 अंक की तेजी के साथ 82,424 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 42 अंक उछलकर 25,332 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी। दरअसल, वीरवार 22 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,307.37 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत उछलकर 25,289.90 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, एसबीआईएन, बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी। वीरवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 6 शेयरों में गिरावट दर्ज गई थी।

  • Jalandhar News: ड्राइवर को धक्का देकर चालक से नगदी और गाड़ी लेकर लुटेरे फरार

    Jalandhar News: ड्राइवर को धक्का देकर चालक से नगदी और गाड़ी लेकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बल हॉस्पिटल के पास 2 लुटेरों गाड़ी में सो रहे ड्राइवर पर हमला करके उससे महिंद्रा पिकअप गाड़ी, मोबाइल और नकदी लूट ली। लुटेरों ने न केवल लूट की, बल्कि पीड़ित को बंधक बनाकर कुछ दूरी तक ले गए और बाद में सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अमरीक नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र कृपा राम अपने भाई जगजीवन राम की महिंद्रा पिकअप गाड़ी (पीबी 08एफटी 5394) लेकर ब्यास की ओर जा रहा था।

    उसे वहां से लेबर लेकर वापस आना था। देर रात सफर के दौरान राजेश को नींद आने लगी तो उसने गाड़ी को जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित बल हॉस्पिटल के सामने किनारे रोक दी और अंदर ही सो गया। वह गहरी नींद में ही था कि तभी दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी का शीशा खटखटाकर उसे जगाया। राजेश ने अनजाने में शीशा नीचे किया तो बाहर खड़े एक लुटेरे ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हमला होने के कारण राजेश डर गया और एक लुटेरा जबरन ड्राइवर सीट पर बैठ गया।

    इसके बाद गाड़ी स्टार्ट करके अमृतसर रोड की ओर दौड़ा दी। दूसरा लुटेरा अपनी बाइक पर गाड़ी के आगे-आगे चल रहा था। घायल राजेश को लुटेरे गाड़ी के अंदर ही बंधक बनाकर ले गए। कुछ किलोमीटर आगे जाने के बाद विधिपुर फाटक के पास लुटेरों ने राजेश का मोबाइल फोन और जेब में रखे 500 रुपए छीन लिए और उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे गाड़ी सहित रफूचक्कर हो गए।

    घायल पीड़ित ने जैसे-तैसे इस बात की सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे एएसआई शामजी लाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। हाईवे पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों और टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों के हुलिए और उनकी मोटरसाइकिल के नंबर का सुराग लगाया जा सके।

  • Jalandhar News: ईंटों से हमला कर पुलिस के हाथों से बदमाश फरार, पुलिस ने किया केस दर्ज

    Jalandhar News: ईंटों से हमला कर पुलिस के हाथों से बदमाश फरार, पुलिस ने किया केस दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के अधीन आते धत्रोवाली के पास बदमाश पुलिस के हाथों से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हमलावर पुलिस टीम पर हमला करके अपने साथियों को छुड़ाकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दरअसल, झड़प में बदमाशों ने पुलिस कर्मियों के साथ न केवल हाथापाई की, बल्कि उन पर ईंटों से हमला भी कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कांस्टेबल राजिंदरपाल सिंह को सेल्फ डिफेंस और आरोपियों को भागने से रोकने के लिए अपनी सरकारी पिस्तौल से हवा में गोली चलानी पड़ी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपी अपने साथियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार होने में सफल रहे।

    पुलिस ने फरार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना की शुरुआत तब हुई, जब एएसआई दलजिंदर सिंह अपने साथी कर्मचारियों के साथ इलाके में रुटीन गश्त पर थे। पुलिस को देखते ही तीन संदिग्ध युवक राजन उर्फ राजा, अजय कुमार उर्फ कालू और प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और तीनों को काबू कर लिया। जब आरोपी राजन उर्फ राजा की तलाशी ली गई, तो उससे देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ले जाने की कोशिश की तो आरोपी अजय कुमार उर्फ कालू ने शोर मचाना और चिल्लाना शुरू कर दिया।

    कालू के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही छिपे उसके अन्य साथी ऑल्टो कार (सीएच 01एएस 9734), मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर सवार होकर मौके पर आ गए। इन हमलावरों ने पुलिस पार्टी को चारों ओर से घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर ईंटें फेंकी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी हंगामे का फायदा उठाकर हमलावर, मुख्य आरोपी राजन उर्फ राजा और अजय कुमार उर्फ कालू को पुलिस की कस्टडी से जबरन छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभु, आकाश और बख्शी राम को गिरफ्तार कर लिया है।

    फरार आरोपियों में राजन उर्फ राजा, अजय कुमार, राहुल, प्रीति, कमलेश रानी, वर्षा और कुछ अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार कब्जे में ली है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar सहित Punjab के कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, गिरा तापमान, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित Punjab के कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, गिरा तापमान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से मौसम बदल गया है। बीती रात से आज (शुक्रवार) सुबह तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई। वहीं जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में देर रात से बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में रात करीब 3 बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देर से हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

    अचानक बढ़ी ठंड से लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है, वहीं बदले मौसम का असर बसंत पंचमी के त्योहार पर भी पड़ता नजर आ रहा है। बच्चों ने इस पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाना था, लेकिन लगातार बारिश और ठंड के चलते बच्चों की दिलचस्पी में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रहेगा और मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

    दूसरी ओर श्री मुक्तसर साहिब में भी भारी बरसात हुई जिसके साथ ओलावृष्टि भी हुई इसी ओलावृष्टि की परेशानी का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है वही किसानों को इसी ओलावृष्टि के कारण अपनी गेहूं की फसले खराब होने का खदशा भी सत्ता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 जनवरी को पूरा दिन मौसम खराब रहेगा। रुक-रुककर बारिश का दिनभर दौर रहेगा। बारिश की संभावना 78% तक है। जालंधर सहित इससे सटे अमृतसर, लुधियाना में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट है।

     

     

  • आज का राशिफल, 23 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 23 जनवरी 2026

    बसंत पंचमी दैनिक राशिफल शुक्रवार का संकेत है कि 23 जनवरी को कर्क समेत कई राशि के लोगों को आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे। इन्हें आर्थिक लाभ, भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्रवार का राशिफल न सिर्फ आपके दिन की दिशा तय करने में मदद करेगा, बल्कि करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े अहम फैसलों में भी मार्गदर्शन देगा। कुछ राशियों के लिए दिन बड़ी सफलता, नए अवसर और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ लोगों को संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

    मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आपको अपने अल्प प्रयासों से कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आप अपना आर्थिक प्रबंधन बेहतर ढ़ंग से करने में कामयाब होंगे. आज के दिन आप अनुशासन से काम करने में कामयाब रहेंगे. जो लोग किसी तरह के व्यापार में उनको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन में साथी संग रोमांस करने के अवसर मिलेगा. लेकिन सेहत में लापरवाही आने वाले दिनों में आपको कष्टों में वृद्धि दे सकती है.

    वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सफलता से भरा हुआ होगा. आज के दिन आपको पैतृक पक्ष से अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई पड़ रहा है. आपके प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं. आय के नए-नए स्त्रोतों से आपको लाभ होने की प्रबल संभावना है. आपका उत्साह बढ़ेगा और नई योजनाओं में अच्छी सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. धार्मिक गतिविधियों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा. जिन लोगों ने कहीं से किसी तरह का धन उधार लिया है उनको इसके मुक्ति मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों को आज नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी.

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगा. अचानक धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी. किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ होगा. आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति का दिन है. व्यापार में तेजी की संभावनाएं हैं. आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए काफी प्रभावशाली रहेगा. पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल की स्थितियों का सामना आपको करना होगा. सेहत अच्छी रहेगी और मित्रों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा.

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज बदलाव करने का समय है. जो लोग नौकरी में परिवर्तन लाने के बारे में सोच रहे हैं उनको आज नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी. काम का दबाव आपके ऊपर अधिक रहेगा. आज के दिन आपके विरोधी और शत्रु ज्यादा सक्रिय रहेंगे. ऐसे में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आज के दिन आपको जोखिम लेना फायदा दिला सकता है. अचानक से कार्यो में सफलताओं की प्राप्ति होगी. जो लोग किसी तरह के नए काम को करने की योजना बना रहे हैं उनके हौसलों में वृद्दि होगी. आज के दिन आपको तकनीकी और क्षमताओं का पूरा लाभ आपको मिलेगा. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. लेकिन इसी के साथ आपको परिवार में वाद-विवादों से बचना होगा. सेहत के मामलों में दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा. आपकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति होगी.

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही लाभकारी रहेगा. आज के दिन आपके विरोधी और शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे. जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा. घर परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा. छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा. जो विदेशों में जाकर शिक्षा आदि ग्रहण करना चाह रहे हैं उनको कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. आज के दिन आपको जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा.

    तुला राशि: तुला राशि वालों का आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी. कुछ अधूरे कामों में आपको सफलता हासिल होगी. आज के दिन आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं. किसी तरह के अटके हुए धन की वापसी संभव है. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा. धर्म-कर्म में आपकी रूचि बनी रहेगी. सेहत के मामलों में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. किसी तरह के कानूनी मामलों में आप फंस सकते हैं जिससे आपको सावधानी बरतनी होगी.

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज उनका आर्खिक पक्ष मजबूत रहेगा. जमीन का कारोबार करने वाले जातकों को आज के दिन कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी में आज के दिन आपके प्रभावों में वृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. लेकिन आज के दिन आपको बेफिजूल के खर्चों में वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

    धनु राशि: धनु राशि वालों को कुछ बड़ा पाने और बड़ा करने का दिन होगा. नौकरी में दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. जो लोग सरकारी क्षेत्र में सक्रिय हैं उनको आज के दिन सफलता मिल सकती है. वहीं दूसरी तरफ आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. घर-परिवार में किसी मुद्दे पर सदस्यों संग वाद-विवाद पनप सकता है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

    मकर राशि: मकर राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों में कामयाबी मिलेगी. आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने से आपको सहयोग की प्राप्ति होगी. दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कठिन काम को भी आसानी के साथ पूरा करने में आपको कामयाबी मिलेगी. आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी. आपकी सेहत सामान्य रहेगी.

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए दिन खर्चों से भरा हुआ होगा. किसी काम में आपको ज्यादा जोश और उत्साह से काम करने का अवसर मिलेगा. आज के दिन आपको कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है. आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना होगा. ऐसे में किसी भी ज्यादा वाद-विवाद करने से बचना होगा. लेकिन शाम के समय आपको कुछ अच्छी खबरें भी सुनने को मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा. संतान संबंधी कुछ चिंताएं आपके ऊपर हावी हो सकती है.

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए दिन काफी मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह मानसिक उलझनों और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मी संग मेल-मिलाप बढ़ेगा. आज के दिन आपके कुछ अनचाहे खर्चों में वृद्धि हो सकती है. किसी तरह के लुभावनी निवेश को करने से बचना होगा. लव लाइफ के मामलों में दिन शुभ रहेगा. साथी संग बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है. आज के दिन कुछ लोग आपकी उदारता का अच्छा फायदा उठा सकते हैं. सेहत में आपको ध्यान देने की जरूरत है. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों संग बेहतर तालमेल दिखाना होगा.

  • Jalandhar News: वेस्ट हलके में Raju Chauhan के घर एक्साइज विभाग की Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वेस्ट हलके में Raju Chauhan के घर एक्साइज विभाग की Raid, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज विभाग की टीम द्वारा एक घर में दबिश देने का मामला सामने आया है। विभाग की इस कार्रवाई से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। ये कार्रवाई ईटीओ जसमीत सिंह की अगुवाई में की गई है। जानकारी देते हुए ईटीओ जसप्रीत सिंह ने बताया कि राजू चौहान के घर पर कार्रवाई करने टीम पहुंची थी, लेकिन जांच के दौरान घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी। टीम द्वारा इलाके के मुखिया की अगुवाई में घर का ताला तोड़कर सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद अब दोबारा घर पर ताला लगाया गया और चाबी विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

    अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध शराब की बिक्री होती है। जिसके आधार पर उनकी टीम आज घर में जांच करने पहुंची थी। विभाग की टीम ने बताया कि घर की आड़ में यहां दुकानें बनी हुई है। ईटीओ ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि राजू के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के कई मामलें दर्ज है।

     

     

     

     

     

  • जगत सिंह नेगी ने औद्यानिकी गतिविधि कैलेंडर का किया विमोचन

    जगत सिंह नेगी ने औद्यानिकी गतिविधि कैलेंडर का किया विमोचन

    शिमला: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित एचपी-शिवा परियोजना के अंतर्गत औद्यानिकी गतिविधि कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में परियोजना गतिविधियों के सुनियोजित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का उल्लेख किया गया है।

    बागवानी मंत्री नेे कहा कि यह गतिविधि कैलेंडर परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करेगा तथा किसानों-बागवानों को अपनी बागवानी गतिविधियों को परियोजना सहायता के अनुरूप समन्वित करने में सक्षम बनाएगा।

    कैलेंडर में हर महीने की गतिविधियों की स्पष्ट रूपरेखा है, जिससे किसानों, फील्ड अधिकारियों, क्रियान्वयन एजेंसियों एवं अन्य हितधारकों को परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की अग्रिम जानकारी प्राप्त होगी। इससे बेहतर योजना निर्माण, प्रभावी समन्वय एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    एचपी-शिवा परियोजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में क्लस्टर आधारित औद्यानिकी विकास, उच्च घनत्व बागवानी, सिंचाई सुविधाओं, फसल प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और बाजार संपर्क को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक बागवानी सतीश कुमार, एचपी-शिवा परियोजना निदेशक देविंद्र ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।