Blog

  • Punjab News: नंबरदार ने नशे के साथ महिला को किया काबू

    Punjab News: नंबरदार ने नशे के साथ महिला को किया काबू

    अमृतसरः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब लोग भी नशे को लेकर जागरूक हो रहे है और प्रशासन का साथ दे रहे है। ऐसे में ताजा मामला अजनाला के गांव मेहमे से सामने आया है, जहां लोगों ने एक महिला को नशा बेचने के मामले में काबू किया है। गांव के लोगों का आरोप है कि महिला इलाके में लोगों को चिट्‌टा बेच रही थी और आसपास के गांवों के लोग उसके पास नशा लेने के लिए आ रहे थे। जिसके बाद गांव के नंबरदार ने महिला को लोगों के साथ मिलकर काबू किया।

    इस दौरान महिला के हाथों से नशा और पैसे भी रिकवर किए। जिसके बाद गांव वासियों ने इसकी वीडियो बनाई। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में महिला रो-रोकर खुद को छोड़ने की भीख मांगती नजर आई और खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करती रही। लेकिन गांववालों ने उसकी एक न सुनी। महिला पकड़े जाने के बाद बार-बार यही कहती रही कि वह नशा बेच नहीं रही थी, वे खुद नशे की आदी है और लेने के लिए आयी थी।

    घटना के दौरान गांव के नंबरदार ने मौके पर ही स्थानीय विधायक को फोन कर सारी स्थिति से अवगत करवाया। गांववासियों का कहना है कि उनके इलाके में लगातार नशा फैल रहा है और इस महिला की गतिविधियों पर पहले से शक था। ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर कुछ समय तक वहीं रोके रखा। तकरीबन एक घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने पहुंच महिला को हिरासत में ले लिया। लोगों की मांग है कि इस महिला से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाए, ताकि गांव और आसपास के इलाके को नशे से मुक्त किया जा सके।

     

  • Jalandhar News: 701 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 701 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देहात के इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने टीम के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 701 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने बताया कि दिनांक 06.07.2025 को एसआई हरजीत सिंह की अध्यक्षता में थाना आदमपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान मौजूद थी।

    इस दौरान पुलिस पार्टी गेट गांव मदारां के पास पहुंची, तो सड़क किनारे गेट मदारा के पास एक नवयुवक खड़ा था, जिसके हाथ में एक मोमी लिफाफा था। व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर मोमी लिफाफा फेंक दिया और भागने की कोशिश की। लेकिन एसआई हरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ उसे पकड़कर उसका नाम पूछा।

    नवयुवक ने अपना नाम शुभम शर्मा पुत्र केशव नंद वासी पड़ियां थाना आदमपुर, जिला जालंधर बताया। जब लिफाफा खोलकर उसकी जांच की गई, तो उसमें 701 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर एसआई हरजीत सिंह ने शुभम शर्मा के खिलाफ मामला संख्या 108 दिनांक 06-07-2025, अपराध संख्या 21/C-61-85 NDPS एक्ट थाना आदमपुर, में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पहले भी हेरोइन बेचने के 2 मुकदमे दर्ज हैं। जिसे आज अदालत में पेश कर माननीय अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 284 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 284 वाहनों के चालान

    ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  284  वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 92 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 64500/-रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 08  व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 900/-रुपये वसूल किए गए।

  • फॉरेस्ट विभाग द्वारा बंगाणा रेंज की सोहरी यूपीएफ के कृष्णा नगर में रोपे 1600 पौधे

    फॉरेस्ट विभाग द्वारा बंगाणा रेंज की सोहरी यूपीएफ के कृष्णा नगर में रोपे 1600 पौधे

    कार्यक्रम में हमीरपुर फॉरेस्ट जोन के कंजर्वेटर निशांत मल्होत्रा रहे मुख्यतिथि

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला ऊना फॉरेस्ट विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फॉरेस्ट रेंज बंगाणा के अंतर्गत सोहरी यूपीएफ की कृष्णा नगर भूमि पर 1600 पौधों का रोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, गांववासियों और वन मित्रों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में हमीरपुर फॉरेस्ट जोन के कंजर्वेटर निशांत मल्होत्रा ने शिरकत की। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है।

    हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह एक पौधा अवश्य लगाए और उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करे।उन्होंने यह भी बताया कि पौधों को जवान करने और लंबे समय तक जीवित बनाए रखने के लिए नियमित सिंचाई, सुरक्षा, और स्थानीय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला ऊना के डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि बंगाणा फॉरेस्ट रेंज के सोहरी के कृष्णा नगर क्षेत्र में करीब दो हेक्टेयर यूपीएफ भूमि पर यह पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया, जिनमें खैर, शीशम, पीपल, बगदर, बेलपत्र के अलावा घासदार, फलदार और औषधीय पौधे शामिल हैं। डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि पौधों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए एक विशेष कार्य योजना बनाई गई है। ग्रामीणों के सहयोग से पौधों की नियमित निगरानी की जाएगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग द्वारा चयनित वन मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने की दिशा में यह एक स्थायी पहल बन सके।कार्यक्रम के दौरान फॉरेस्ट कंजर्वेटर निशांत मल्होत्रा ने वन मित्रों को विशेष टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि वन मित्र केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रहरी बनकर पौधों की देखभाल, संरक्षण और पर्यावरणीय शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि स्कूल, कॉलेज, और पंचायत स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके। इस अवसर पर फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों को इस वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने और जनता को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।

    जिला ऊना फॉरेस्ट विभाग का लक्ष्य है कि पौधे सिर्फ लगाए न जाएं, बल्कि उन्हें जीवित और सुरक्षित रखा जाए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिला के डीएफओ ऊना सुशील राणा बंगाणा रेंज के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद,रामगढ़ धार के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला

    बठिंडाः जिले में नशा तस्करी मामले से चर्चा में आई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कांस्टेबल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, 17.71 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद चर्चा में अमनदीप कौर को विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में राहत नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त कांस्टेबल ने अदालत में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है।

    विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 26 मई को बादल गांव में एक मशहूर गायक के घर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद वह विजिलेंस के पास पुलिस रिमांड पर भी थी, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसे एम्स अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद विजिलेंस की मांग पर ही अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था।

    जहां से अब उसने यह जमानत याचिका दायर की है, लेकिन अब अदालत ने उसकी याचिका का खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस की एएनटीएफ टीम ने जिला पुलिस की मदद से काली थार से आरोपी लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को बादल रोड से गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 17.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था, जिसके चलते डीजीपी ने उसे अगले ही दिन नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

  • Himachal News: 68 शिव भक्तों का जत्था कांवड़ लेने रवाना

    Himachal News: 68 शिव भक्तों का जत्था कांवड़ लेने रवाना

    पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने किए सम्मानित,दी शुभकामनाएं

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के विभिन्न गांवों से 68 शिव भक्तों का एक विशाल जत्था सोमवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ, जहां से वे पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे। इस अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने सभी शिव भक्तों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे सनातन धर्म की जीवंतता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत गर्व का है, जब हमारे युवा और श्रद्धालु राजनीतिक मतभेद भुलाकर धर्म और आस्था की सेवा में समर्पित हो रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय और सुरक्षित हो। इस जत्थे के प्रमुख अभय सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। राणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

    उन्होंने यह भी बताया कि इस धार्मिक यात्रा का समापन 21 जुलाई को सोलह सिंगी धार के प्रसिद्ध चौमुखा महादेव मंदिर में होगा, जहां रात भर जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और आस्था का भाव देखने को मिला। जयकारों और भक्ति गीतों के साथ रवाना हुए शिव भक्तों ने स्थानीय लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्थानीय जनता और धार्मिक संगठनों ने कांवड़ियों को फूल माला पहनाकर रवाना किया और उनकी सुखद यात्रा की कामना की। यात्रा को लेकर सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की विशेष व्यवस्थाएं रास्ते में होती हैं। बही इस आयोजकों की ओर से कहा गया कि पूरे मार्ग में कांवड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करती है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सहयोग और अनुशासन का भी प्रतीक बन गई है। बंगाणा क्षेत्र के शिव भक्तों की यह पहल निश्चित रूप से आने वाले समय में और लोगों को प्रेरित करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सूरम सिंह,सतीश धीमान,राजेश कुमार,सोमनाथ,रिशु बनियाल के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय, ऊना द्वारा आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के लिए पूर्व तैयारियों को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता तहसीलदार (निर्वाचन) सुमन कपूर ने की। कार्यशाला में जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एरिया लेवल मास्टर ट्रेनर एवं निर्वाचन कानूनगो उपस्थित रहे।

    तहसीलदार सुमन कपूर ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को पुनरीक्षण से पूर्व की जाने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करना, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करना तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित कार्य प्राथमिकता से किए जाने चाहिए।
    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इन गतिविधियों को पूर्ण करें ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

  • Siddhant Apartment में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी, कई Flat क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Siddhant Apartment में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी, कई Flat क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    पटनाः राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके में आज अचानक सिद्धांत अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग की लपटें उठीं, लोग तुरंत अपने-अपने फ्लैट खाली करके बाहर निकलने लगे। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने से आसपास के कई फ्लैट को भी नुकसान पहुंचा है।

    हादसे के बाद एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पटना में इस तरह की आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अपार्टमेंट और दुकानों में आग लगने की खबरें आई थीं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच हर अपार्टमेंट में कराई जाए, ताकि ऐसे हादसों को समय रहते रोका जा सके।

     

     

  • नाबालिग से बलात्कार के बाद अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में किशोर काबू

    नाबालिग से बलात्कार के बाद अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में किशोर काबू

    मुंबई: 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 16 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में लिया है। वहीं 5 जुलाई को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में वीडियो प्रसारित करने वालों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की, एक प्रतिष्ठित स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा है और सांताक्रूज पश्चिम में रहती है।

    1 जनवरी, 2024 को उसके 16 वर्षीय दोस्त ने उसे नए साल की पार्टी के लिए अपने घर बुलाया। जिसके बाद उसने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और सांताक्रूज स्थित उसके घर चली गई। वहां, लड़के ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। हमले के दौरान, उसने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया।

    इसके बाद, उसने कथित तौर पर बार-बार उसका बलात्कार किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी। बाद में उसने वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अन्य दोस्त के साथ साझा किया। जून तक लड़की का अश्लील वीडियो उसके इलाके में वायरल हो गया था, जो उसके पड़ोसियों और परिचितों तक पहुँच गया था। इस घटना ने उसे गंभीर मानसिक आघात पहुँचाया।

    आखिरकार, उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, जिसके बाद उसके पिता ने सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। जवाब में, सांताक्रूज़ पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के और वीडियो प्रसारित करने के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया। आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (कुछ मामलों में बलात्कार के लिए सज़ा), 77 (दृश्यरतिकता), और 356 (मानहानि) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) और IT अधिनियम की संबंधित धाराएँ शामिल हैं।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरा अभी बख्शी, जमीन हड़पने के लगे आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: विवादों में घिरा अभी बख्शी, जमीन हड़पने के लगे आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: देहात के लांबड़ा में जमीन हड़पने के मामले में अभी बख्शी विवादों में घिर गया है। दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार ने अभी बख्शी पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए अनू मोहन पत्नी जसवीर मोहन और गोल्डी मोहन पत्नी विजे मोहन का कहन है कि वह गांव लांबड़ा के रहने वाले है। जहां लांबड़ा में उनकी जमीन बिजली बोर्ड के साथ लगती है। परिवार ने आरोप लगाए है कि अभी बख्शी पुत्र धर्मवीर बख्शी निवासी ने उनकी जमीन पर अवैध उसारी की दीवार करके कब्जा कर रहा था।

    जब उन्होंने उसे कब्जा करने से रोका तो उसने कहा मेले के वास्ता देकर कहा कि कुछ समय के लिए वह दीवार को कुत्ते बांधने के लिए बना रहा है। मेला खत्म होने के बाद वह इस दीवार को गिरा देगा। परिवार का कहना है कि मेले के 2 दिन बाद बख्शी ने उनसे किए वायदे के मुताबिक जमीन का कब्जा नहीं छोड़ा बल्कि पहले की गई दीवार पर और निर्माण करने लग गया। परिवार का आरोप है कि जब उसे जमीन पर कब्जा करने से रोका तो उसने इसे धार्मिक मुद्दा बना कर उन पर इल्जाम लगा दिया कि जसवीर मोहन ने मंदिर की दीवार तोड़ दी है। इस दौरान अभी बख्शी ने उन पर जाति सूचक इल्जाम लगाने शुरू कर दिए।

    परिवार का कहना है कि बिजली बोर्ड की जमीन पर कोई मंदिर नहीं बना है। वह व्यक्ति उनके साथ धक्केशाही कर रहा है। परिवार का आरोप है कि अभी बख्शी को रोकने पर वह पुलिस महकमे का दबाव बना रहा है कि जसवीर मोहन पर मंदिर की दीवार तोड़ने के मामले में उसकी गिरफ्तारी की जाए। इस संबंध में वह सड़क पर अवैध धरने लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि अभी बख्शी ने पहले ही कई सालों से बिजली बोर्ड की जमीन पर कब्जा किया हुआ है और अब वह उनकी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।