Blog

  • Punjab News: Railway अधिकारियों की मौजूदगी में सांसद Gurjeet Aujla ने शहर के फाटकों का किया दौरा, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway अधिकारियों की मौजूदगी में सांसद Gurjeet Aujla ने शहर के फाटकों का किया दौरा, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिन-ब-दिन बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने शहर के सभी रेलवे फाटकों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत वे जिस भी जगहों पर फाटक हैं, उनकी जांच कर रहे हैं ताकि वहां अंडरपास या फ्लाईओवर बनाकर ट्रैफिक को सुचारू बनाया जा सके। औजला ने बताया कि यह पूरा डेटा तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। निरीक्षण की शुरुआत जोड़ फाटक से हुई, जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का जायजा लिया। वे शहर के मुख्य फाटकों पर जाकर हालात देखने की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं।

    सांसद गुरजीत सिंह औजला के मुताबिक शहर में कई ऐसे रेलवे फाटक हैं जहां दिन भर लंबी कतारें और जाम के कारण लोगों को परेशानी होती है। इसी वजह से उन्होंने यह अभियान शुरू किया है। हर रेलवे फाटक पर जांच करके वहां अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की संभावना का मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने बताया कि एक तरफ अंडरपास पहले ही बन चुका है जो अमृतसर से लुधियाना और दिल्ली जाने वाले रेल ट्रैक के नीचे है, लेकिन दूसरी तरफ जहां पठानकोट की ओर ट्रैक जाता है, वहां अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

    उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सारी जांच पूरी करके एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, ताकि इन जगहों पर तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आज जोड़ फाटक के अलावा शिवाला फाटक, नाग कला फाटक, अनगढ़, झाबाल रोड, पुतलीघर, ढपई, कोट खालसा, इस्लामाबाद आदि इलाकों के फाटकों पर निरीक्षण किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: Innocent Hearts ने शतरंज, स्केटिंग में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की गई शानदार उपलब्धियों का मनाया जश्न

    Jalandhar News: Innocent Hearts ने शतरंज, स्केटिंग में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की गई शानदार उपलब्धियों का मनाया जश्न

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के लिए यह गर्व का क्षण है कि दो छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ब्रांच की कक्षा II की प्रतिभाशाली छात्रा तनवीर कौर खिंडा ने 15 से 21 जून 2025 तक गुरुग्राम में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें एशियाई खेलों (अंतर्राष्ट्रीय स्तर) के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है उनका 1570 का अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग स्कोर, जो पंजाब में इस आयु वर्ग की किसी भी लड़की द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सबसे ऊँचा स्कोर है।
    विद्यालय के गौरव को और बढ़ाते हुए, ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच की कक्षा X-D की समर्पित एथलीट हरगुन हुंदल ने 19 से 23 जून, 2025 के दौरान कोलकाता में आयोजित 9वीं रैंकिंग स्पीड स्केटिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10,000 मीटर पॉइंट-टू-पॉइंट (रोड) रेस में ब्रोंज मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।
    इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने दोनों छात्रों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके प्रशिक्षकों तथा माता-पिता के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इस पूरे सफ़र में उन्हें भरपूर समर्थन दिया।
  • Punjab News: 2 दिन में 2 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab News: 2 दिन में 2 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    एक ASI का बेटा शामिल

    कपूरथलाः जिले के हल्का क्षेत्र में आज दूसरे दिन एक और व्यक्ति की गंभीर परिस्थिति में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात परिवार के सदस्य 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मृतक सिविल अस्पताल कपूरथाला लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर मोइन मोहम्मद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हंसराज सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी झलठीकरीवाल के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोतवाली के एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 112 नंबर से घटना संबंधी सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथाला के मृतक घर में रखवा दिया। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा जा रहा है कि व्यक्ति की नशे की अधिक मात्रा सेवन करने के कारण मौत हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा। इससे एक पहले विदेश से लौटे पुलिस अधिकारी के बेटे की मौत होने की घटना सामने आई थी। दरअसल, 2 दिन पहले वह इटली से लौटा था। युवक का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में गांव मुश्कवेद से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर मिला। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह, निवासी डैणविंड के रूप में हुई है। मृतक के पिता एएसआई पद पर तैनात है। मृतक के पिता नरिंदर सिंह बैंस ने बताया कि अमनदीप बीती रात घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश की। नरिंदर सिंह ने आशंका जताई कि उनके बेटे की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हो सकती है। मृतक की मां, सरबजीत कौर, डैणविंड गांव की वर्तमान सरपंच हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को गांव में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता, तो शायद यह मौत टाली जा सकता थी। एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।    
  • Punjab News: गौ-रक्षकों ने 15 गायों को छुड़वाया, Truck में लाद Manali ले जा रहा था आरोपी, देखें वीडियो

    Punjab News: गौ-रक्षकों ने 15 गायों को छुड़वाया, Truck में लाद Manali ले जा रहा था आरोपी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः तलवाड़ा में एक गौ-तस्करी का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचे गौरक्षक दल ने एक ट्रक को काबू उसमें लदी 15 गायों को बचा लिया। गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गायों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर गोरक्षक दल ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक में लगभग 15 गायें लदी हुई थीं, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी थी। ट्रक में 3 लोग सवार थे।

    घटना तलवाड़ा क्षेत्र के दातारपुर गांव की है। जब ट्रक दातारपुर गांव की छोटी सड़क पर पहुंचा, तो वहां फंस गया। तस्करों ने गोरक्षकों को ट्रक से कुचलने का प्रयास भी किया। गोरक्षकों और स्थानीय लोगों ने एक तस्कर को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

    गांव के सरपंच प्रभात सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक को मनाली की ओर ले जाया जा रहा था। तलवाड़ा पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने ट्रक और गायों को अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।

  • Punjab News: सेल्फी लेते समय नहर में गिरे युवक-युवती, एक का शव बरामद

    Punjab News: सेल्फी लेते समय नहर में गिरे युवक-युवती, एक का शव बरामद

    अमृतसरः जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां ऐतिहासिक गांव सल्तानविंड की अपर दुआब नहर में लड़का-लड़की गिर गए। वहीं दोनों के गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने गोताखोरों को दी। जिसके बाद आज गोताखोरों द्वारा लड़के का शव नहर से बरामद किया गया है। हालांकि लड़की की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही लड़के के परिवार मौके पर पहुंच गया।

    जहां परिवारिक सदस्यों ने बताया कि कल गुरुद्वारा शहीद साहिब में बेटा लड़की के साथ माथा टेकने आया था। इस दौरान सेल्फी लेते समय दोनों नहर में गिर गए। वहीं मौके पर पहुंची थाना सल्तानविंड की पुलिस ने लड़के के शव कब्जे में ले लिया है, जबकि लड़की की तलाश जारी है। पुलिस का कहना हैकि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते रुकी Metro, Passengers हुए परेशान

    तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते रुकी Metro, Passengers हुए परेशान

    राजस्थानः जयपुर मेट्रो में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी आने से पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे बीच रूट मेट्रो कई घंटे तक खड़ी रही। टेक्निकल स्टाफ ने किसी तरह मेट्रो को स्टेशन तक पहुंचाया। जिसके बाद डेढ़ घंटे बाद मेट्रो का संचालन शुरू हो पाया।

    जानकारी अनुसार मेट्रो में प्रॉपर पावर सप्लाई नहीं होने की वजह से मेट्रो बीच रूट में ही कई बार अटक गई। सबसे पहले मानसरोवर से बड़ी चौपड़ की ओर जाने वाली मेट्रो श्याम नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक रुकी। जहां मेट्रो में मौजूद स्टाफ ने मेट्रो के टेक्निकल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद ट्रेन एक बार फिर शुरू हुई। लेकिन बड़ी चौपड़ के रास्ते में फिर रुक गई।

    लगभग 11 किलोमीटर के सफर में 6 से 7 बार मेट्रो ट्रेन अलग-अलग स्थान पर रुकी। जिसकी वजह से आज सुबह की मेट्रो अपने निर्धारित वक्त पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लगभग 25 मेट्रो ट्रिप प्रभावित हुई। जयपुर मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते जयपुर मेट्रो को कई बार रुकना पड़ा। हालांकि टेक्निकल टीम ने खराबी को दुरुस्त कर लिया गया है। फिर से मेट्रो का संचालक निर्धारित समय पर किया जा रहा है।

  • Punjab News: दीवार बनाने को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, ट्रक यूनियन के प्रमुख का हुआ कत्ल

    Punjab News: दीवार बनाने को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, ट्रक यूनियन के प्रमुख का हुआ कत्ल

    होशियारपुर: जिले के मुकेरियां में ट्रक यूनियन के प्रमुख का कत्ल होने का मामला सामने आया है। जहां हमलावारों ने ट्रक यूनियन के प्रमुख पर ईंट से हमलाकर करके हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार यह झगड़ा ट्रक यूनियन में दीवार बनाने को लेकर शुरू हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रक यूनियन के प्रमुख की छाती पर ईंट से हमला कर दिया। घटना में ट्रक यूनिक के प्रमुख की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 80 वर्षीय हरभजन सिंह अटवाल गांव तगड़ा खुर्द के के रूप में हुई है। हरभजन सिंह अटवाल मुकेरियां ट्रक यूनियन का भी प्रमुख था। पिछले कई समय से ट्रक यूनियन में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ट्रक यूनियन के अंदर एक दीवार बनाई गई थी, जिस कारण एक और व्यक्ति संदीप सिंह संन्नी, वासी गल्दियां ने यह दीवार बनाई थी।

    जिसके बाद अब ट्रक यूनियन के अन्य लोगों की मौजूदगी में दीवार तोड़ी जा रही थी, तो गुस्से में आकर संन्नी ने हरभजन सिंह को ईंट से मार दिया। ईंट उसकी छाती में लगी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: खेतों को पानी देने गए व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल

    Punjab News: खेतों को पानी देने गए व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल

    कोटकपूराः फरीदकोट ज़िले में स्थित कोटकपूरा के गांव संधवां में व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां खेतों को पानी लगाने गए व्यक्ति हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृत व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय जगमोहन सिंह निवासी गांव संधवां के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार जगमोहन सिंह मंडीकरण बोर्ड में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता था। इसी के साथ ही वह खेती भी करता था। परिवार के अनुसार लगभग 2 बजे रात को वह अपने घर से खेत को पानी देने के लिए जा रहा था, तभी अनजान लोगों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। काफी समय तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तालाश शुरू की। जिसके बाद जगमोहन सिंह खेतों में खून से लथपथ मिला। परिवार घायल अवस्था में जगमोहन सिंह को उपचार के लिए कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इस मामले में मृतक जगमोहन सिंह के चाचा बलदेव सिंह ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मृतक जगमोहन तीन बच्चों के पिता थे। इस हत्या के मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक जगमोहन सिंह के भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab Roadways और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, 3 दिन करेंगे चक्का जाम

    Punjab Roadways और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, 3 दिन करेंगे चक्का जाम

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज यूनियन द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में डिपो के सामने भव्य गेट रैली आयोजित की गई। इस मौके पर कर्मियों ने मांगों को पूरा ना करने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

    यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि यूनियन 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगी तथा 10 और 11 जुलाई को भी बसों का चक्का जाम करके हड़ताल की जाएगी। तीन दिन की हड़ताल के बाद सीएम के घर के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स और गैर-पक्के कामगारों को सरकार द्वारा स्थायी नहीं किया जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर कम वेतन पर पनबस और पीआरटीसी के कर्मी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले वादा किया गया था कि मांगों को लेकर पंजाब में किसी कर्मचारी संगठन को धरना नहीं देना पड़ेगा। उनकी मांगें मंजूर की जाएंगी, लेकिन अभी तक गैर-पक्के कामगारों को स्थायी नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मियों में रोष पाया जा है।

  • APMC Truck Terminal में भीषण आग, कई ट्रक जलकर राख

    APMC Truck Terminal में भीषण आग, कई ट्रक जलकर राख

    मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में देर रात एक ट्रक टर्मिनल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि टर्मिनल में खड़ी कुछ गाड़ियों में भी आग लग गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान कुछ धमाके भी सुनाई दिए। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह भी पता चला है कि जिस जगह आग लगी है, वह MSRTC बस डिपो है, जिसका इस्तेमाल ट्रकों की अस्थायी पार्किंग के तौर पर किया जाता है।

    रविवार रात को नवी मुंबई के तुर्भे सेक्टर 20 में कृषि उपज बाजार समिति (APMC) बाजार से सटे ट्रक पार्किंग जोन में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में कई गाड़ियां, मुख्य रूप से ट्रक और टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। आग में कश्मीरी ट्रांसपोर्टरों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि हमारे दोनों वाहनों में आग लगने से हमारे पास कोई संसाधन नहीं बचा है। हम जम्मू-कश्मीर से इतनी दूर आए हैं। जानकारी के अनुसार, आग में 8 से 10 ट्रक और टेम्पो जलकर खाक हो गए। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाने की कोशिश की। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।