Blog

  • Punjab: करोड़ों की हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और पिस्टल सहित दो गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: करोड़ों की हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और पिस्टल सहित दो गिरफ्तार, देखें Video

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस द्वारा शरारती अनसरों पर कारवाई करते हुए आज फतेहगढ़ चूड़ीयां रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से सात किलो हेरोइन, 30 बोर की पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।आरोपियों की पहचान गांव झंझोटी निवासी गुर साहिब सिंह और दूसरे आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के निवासी साजन सिंह के रूप में हुई।

    पुलिस का कहना है कि मिली सूचना के आधार पर फतेहगढ़ चुंडीयां रोड पर नाका लगाया गया था और इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज इन आरोपियों को  माननीय न्यायालय में पेश कर इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे और जानकारी हासिल की जाएगी। 

  • शौकीनों को बड़ा झटकाः शराब और बियर की बढ़ी कीमतें, पढ़ें नए रेट 

    शौकीनों को बड़ा झटकाः शराब और बियर की बढ़ी कीमतें, पढ़ें नए रेट 

    चंडीगढ़ः शराब के शौकिनों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा में नई लीकर पॉलिसी बुधवार से लागू हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में शराब के शीकौनों के लिए बुरी खबर है। देसी शराब के 5 रुपए तो बीयर के 20 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। अंग्रेजी शराब की बोतल पर भी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में नई आबकारी नीति लागू हो रही है। सरकार बार इम्पोर्टेड शराब को इसके दायरे में लाई है। होलसेल से जिस रेट पर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, उस पर 20 प्रतिशत लाभ मानकर उस शराब की बिक्री होगी।

    होटल में लाइसेंसी बार संचालक अब आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे। ये भी शर्त रखी है कि तीनों ही शराब ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारकों के होने चाहिए। इस बार आबकारी नीति में रिजर्व प्राइस के मुकाबले 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी गई है, जबकि शराब के दाम कम बढ़ोतरी गई है। पहले प्रति पेटी 50 से 60 रुपए बढ़ाए जाते थे। इस बार 20 से 25 रुपए प्रति पेटी की बढ़ोतरी की गई है।

    उधर, होटल में बार का लाइसेंस  होने पर संचालक अपने होटल के आसपास के तीन ठेकों से भी शराब खरीद सकते हैं। हालांकि, शर्त है कि तीनों ही शराब के ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारक होने चाहिए। हरियाणा की नई आबकारी नीति में रिजर्व प्राइस के मुकाबले 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

  • Dibrugarh Jail में ‘प्रधानमंत्री Bajeke’ की तबीयत बिगड़ी, Hospital में भर्ती 

    Dibrugarh Jail में ‘प्रधानमंत्री Bajeke’ की तबीयत बिगड़ी, Hospital में भर्ती 

    अमृतसरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ ​​’प्रधानमंत्री बाजेके’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन शाम को बाजेके की जेल में तबीयत बिगड़ गई और उसे असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खराब सेहत के चलते उनका यहां इलाज चल रहा है। कि भगवंत सिंह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अपने नौ साथियों के साथ डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए एएमसीएच के मेडिसिन विंग में भर्ती कराया गया है।

  • Phagwara :

    फगवाड़ा :

  • Punjab: पोलियोग्रस्त व्यक्ति पर तस्करी का केस दर्ज, कोर्ट ने पुलिस को लगाया जुर्माना

    Punjab: पोलियोग्रस्त व्यक्ति पर तस्करी का केस दर्ज, कोर्ट ने पुलिस को लगाया जुर्माना

    SIT बनाने के निर्देश किए जारी

    पठानकोटः शराब तस्करी के मामले में पठानकोट पुलिस द्वारा पोलियोग्रस्त व्यक्ति पर केस दर्ज कर उसे मामले में फरार बताया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने न्याय की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटकटाया। दरअसल, व्यक्ति ने बताया कि वह पोलियोग्रस्त होने के चलते व्हील चीयर के सहारे चलता है। ऐसे में वह मौके से फरार कैसे हो सकता है। वहीं इस मामले में व्यक्ति ने कोर्ट से कहाकि वह मामले में संलिप्त ही नहीं था। हाईकोर्ट ने पठानकोट के उच्च अधिकारियों को एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई द्वारा दर्ज किए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

    दरअसल, पठानकोट थाना सदर की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके थाने के अधीन आते एक गांव में अवैध शराब तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस ने दबिश दी और सौरव कुमार और चरनजीत को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक छापामारी के दौरान इंद्रजीत सिंह राए और स्वतंत्र राए मौके से फरार हो गए है और इनके साथ कुलविंदर सिंह भी भाग गया। कुलविंदर पोलियोग्रस्त होने पर व्हीलचेयर के सहारे चलता है। कुलविंदर सिंह ने मामले में पठानकोट सेशन अदालत में याचिका दायर की लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। उसके बाद कुलविंदर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    पीड़ित कुलविंदर की हालत को जब जज ने देखा तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि वह कैसे भाग सकता है इसके बारे में बताएं। जज ने कहा कि पुलिस ने हवा में केस दर्ज किया है। अगली सुनवाई में जब थाना सदर की एसएचओ समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उनका कहना था कि जांच में हमसे गलती हो गई और हमने कुलविंदर सिंह 28 सितंबर 2023 को बेकसूर करार दे दिया। जज ने दोबारा पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि माना आपने कुलविंदर 28 सितंबर 2023 को बेकसूर करार दिया, लेकिन कुलविंदर ने तीन अक्तूबर 2023 को कोर्ट में अपील दायर की है तो पुलिस पांच दिन क्या करती रही।

    जज ने पठानकोट पुलिस के एसएसपी को आदेश दिया कि पीड़ित कुलविंदर सिंह को 50 हजार रुपये लिटिगेशन कास्ट और एक लाख रुपये प्रताड़ित करने के पंजाब पुलिस के हवाले से दिलाएं जाएं। जज ने ये भी आदेश दिए कि कुलविंदर सिंह पर दर्ज किए मामले में थाना प्रभारी मनजीत कौर और जांच अधिकारी एएसआई सरताज सिंह के खिलाफ एसआईटी बनाकर गहनता से जांच की जाए। कोर्ट ने कहा कि अगर एसआईटी की जांच में एसएचओ और एएसआई गलत पाए जाते है तो इनकी तनख्वाह से कटौती कर डेढ़ लाख का मुआवजा कुलविंदर को दिया जाए। वहीं, जिला पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों का कहना है कि उक्त मामले में अभी जांच चल रही है, इसमें कितना समय लगेगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

  • Punjab : सतलुज दरिया में डूबे युवकों में से 2 के शव हुए बरामद

    लुधिायना : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते गांव कासाबाद में सतलुज दरिया पर रविवार को पांच युवकों की डूबने के साथ मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने एन.डी.आर.एफ व गोताखोर की टीमों को सतलुज दरिया में लापता हुए युवकों की तलाश के लिए लगाया गया। इसमें से 2 युवकों का शव को सोमवार बरामद किया गया व एक युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया। 

    वहीं आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो लापता युवक जाहिर व मोहम्मद शमी के शव को भी सतलुज दरिया से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: RTI एक्टिविस्ट का दावा, विधायक को अस्पताल में मिल रहा है VVIP ट्रीटमेंट

    पटियालाः अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत गज्जन माजरा 40 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। हालांकि, बीमारी के चलते वह पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं। आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ने विधायक को अस्पताल में रखे जाने पर सवाल उठाए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ने खुलासा किया है कि आप विधायक जसवंत गज्जन माजरा पिछले 31 दिनों से राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती हैं। विधायक को 11 मई को कार्डियोलॉजी विभाग में लाया गया था, लेकिन 6 जून को उन्हें छुट्टी दे दी गई। क्योंकि डॉक्टर स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में रखने को जायज नहीं बता सकते।

    माणिक गोयल ने कहाकि अजीब बात है कि अगले ही दिन 7 जून को विधायक को दूसरे विभाग यूरोलॉजी विभाग में भर्ती करा दिया गया, जहां विधायक अब रह रहे है। माणिक का कहना है कि विडंबना यह है कि सुपर स्पेशलिटी शाखा में कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी दोनों विभाग हैं जो वातानुकूलित हैं, जबकि बाकी अस्पताल वातानुकूलित नहीं हैं। इसलिए माणिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा कि आप जेल विभाग आपके पास है, अब न्यायिक हिरासत में आपके विधायकों के साथ इस वीवीआईपी व्यवहार की जांच कौन करेगा?

  • Anganwadi Center में रतनजोत खाने से 9 बच्चे बीमार

    Anganwadi Center में रतनजोत खाने से 9 बच्चे बीमार

    कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक ही परिवार के 9 बच्चे रतनजोत बीज खाने से बीमार हो गए हैं। बच्चों को गंभीर हालत में कोंडागांव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में गए थे। जहां खेलते-खेलते रतनजोत का बीज खा लिया। इस घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घटना के दौरान क्या कर रही थी। छोटे बच्चों की हरकतों पर क्यों किसी का ध्यान नहीं गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक बनजुगानी गांव में बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया। रतनजोत का बीज खाने वाले समूह में नित्या पोयाम (4) पिता गुड़राम, दिवांसी पोयाम (4) पिता जड़ीराम, कांति पोयाम (6) पिता धनसिंह रतनजोत का बीज खा लिया। ​​​​​​​इसके साथ ही आयुष पोयाम (3) पिता राजू, शिवानी पोयाम (5) पिता राजू, नियासा पोयाम (4) पिता गणेशराम और दीपेश पोयाम (4) पिता बाइस राम शामिल हैं।

    मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल ले गए, जहां सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर, पीडियाट्रिक डॉ. रुद्र कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनामिका नेताम ने बच्चों का इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।

  • Punjab: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    Punjab: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंद्र नगर गली नंबर 4 में आज सुबह घर को भीषण आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई कि करीब 1 किलोमीटर दूरी से धुंए के गोले लोगों को नजर आए। शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जिस घर में आग लगी है वहीं पर घर के मालिक ने ट्रालियों का सामान रखा हुआ था। आग लगने के कारण ट्रालियों के टायरों को आग ने चपेट में ले लिया। रबड़ को आग लगने के बाद एकदम से आग भड़क गई। गनीमत रही कि जिस घर में आग लगी उस घर में कोई रह नहीं रहा था।

    घर के मालिक का नाम राजेश गोसाई है। वह घर के नजदीक मकान में परिवार सहित रहते है। राजेश ने तुरंत लोगों की मदद से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई। लोगों की मदद से दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की करीब 5 गाड़ियों ने आग पर कंट्रोल किया। पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों की मदद से जला हुआ सामान बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद इलाके में सहम है। राजेश गोसाई मुताबिक करीब 2 लाख का नुकसान हो गया है। उधर, फायर बिग्रेड के अधिकारियों मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

  • Jalandhar: GST Bhawan में लगी आग, देखें Live

    Jalandhar: GST Bhawan में लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड स्थित जीएसटी भवन के पांचवीं मंजिल में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलने पर सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, जहां आग लगी है वहां पर जीएसटी भवन का रिकार्ड पड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि आग के चलते रिकार्ड को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई है। 

    वहीं आग लगने के सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा से एक, करतारपुर से एक लुधियाना से एक जालंधर से 2 दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में पहुंची। बताया जा रहा है कि आधा घंटे से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इससे पहले लवली स्वीट्स के सामने सैंट्रल बैंक की बिल्डिंग में भी सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। आज सुबह से आग लगने की यह दूसरी घटना है। आग लगने की सूचना के बाद सरकारी विभाग के कर्मियों को बाहर निकाला गया है और आग पर काबू पाने की मशक्क्त जारी है।