Blog

  • हाईकोर्ट ने Live-in Relationship पर की कड़ी टिप्पणी

    हाईकोर्ट ने Live-in Relationship पर की कड़ी टिप्पणी

    नई दिल्लीः लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सरकार चौकस है और कानूनों में संशोधन भी कर रहें हैं। जैसे कि समान नागरिक संहिता- यूसीसी में इसको लेकर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। रजिस्ट्रेशन के वक्त लड़का-लड़की की माता-पिता को इसकी सूचना दी जाए। शादीशुदा लोगों का लिव-इन में रहने का चलन बढ़ रहा नजर आ रहा है। ऐसे मामलों पर कोर्ट को ही हस्तक्षेप करना पड़ा है।

    पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बताया है कि अपने साथी के साथ लिव-इन में रहने के इच्छुक विवाहित लोगों को संरक्षण प्रदान करना या गलत काम करने वालों को प्रोत्साहित करने और द्विविवाह की प्रथा को बढ़ावा देने का काम करता है।

    जानकारी के अनुसार घर से भागने वाले जोड़े न केवल अपने परिवारों की बदनामी का कारण बनते हैं, बल्कि सम्मान के साथ जीने वाले अपने माता-पिता के अधिकार का भी उल्लंघन करते हैं।

    अदालत ने कई याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद यह फैसला सुनाया कि इन याचिकाओं में एक 40 वर्षीय महिला और 44 वर्षीय पुरुष की याचिका भी शामिल है, जिसमें उन्होंने परिवारों से खतरे के कारण सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग रखी है। वह दोनों एक साथ रह रहे हैं, जबकि पुरुष शादीशुदा है और महिला तलाकशुदा है।

    अदालत का कहना है कि याचिकाकर्ताओं को पूरी जानकारी थी कि वे पहले से शादीशुदा हैं और वे ‘लिव-इन’ संबंध में नहीं रह सकते। इसके बावजुद पुरुष ने अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया।

    अदालत ने बताया कि अगर यह माना जाता है कि याचिकाकर्ताओं के बीच संबंध विवाह की प्रकृति के हैं, तो यह व्यक्ति की पत्नी और बच्चों के साथ अन्याय होगा। उसने कहा कि विवाह का मतलब एक ऐसा रिश्ता बनाना है, जिसका सार्वजनिक महत्व भी है।

    अदालत का कहना है कि विवाह और परिवार महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाएं हैं, जो बच्चों को सुरक्षा प्रदान करती हैं और उनके पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को शांति, सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है, इस प्रकार की याचिकाओं को स्वीकार करके हम गलत काम करने वालों को प्रोत्साहित करेंगे और कहीं न कहीं द्विविवाह की प्रथा को बढ़ावा देंगे, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत अपराध होगा और जिससे अनुच्छेद 21 के तहत पत्नी और बच्चों के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन होता है।

  • Punjab : नहर में दरार आने से गांवों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिता, देखें वीडियो

    Punjab : नहर में दरार आने से गांवों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिता, देखें वीडियो

    मोगा। जिला के कस्बा बाघापुराना के नजदीक गांव मंडीरा के रजवाहे में करीब 15 फीट दरार पड़ने से साथ लगते गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरार पड़ने से रजवाहे का सारा पानी गांव के खेतों में जाना शुरू हो गया। वहीं, बताया जा रहा है कि करीब 12 बजे यहां से दरार पड़नी शुरू हुई जिससे करीब 15 फीट तक यह दरार पड़ गई है।

    जिससे अभी तक करीब 50 एकड़ धान की फसल बिलकुल बर्बाद हो गई है। वहीं, किसानों ने बताया की विभाग की ओर से इसकी और पहले कोई ध्यान नहीं दिया गया। मौके पर अभी तक कोई प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा है।

  • कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को दिया नया आयाम

    कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को दिया नया आयाम

    हिमोत्कर्ष परिषद ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित किया सेवा कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्र्वगीय कंवर हरि सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा स्थानीय सुविधा पैलेस होटल में श्रद्वाजंलि व सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल मुख्यातिथि तथा पूर्व विधायक ओपी रत्न व जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीडि़तों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किया। वह न सिर्फ एक अच्छे समाज सेवक रहे,बल्कि एक निर्भीक पत्रकार व प्रखर लेखक भी थे। उनकी दिखाई राह ने जिला ऊना के नौजवानों को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओपी रत्न ने भी कंवर हरि सिंह की सेवाओं को नमन करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम को जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह,महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल व जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,ठाकुर यशपाल सिंह,दीपशिखा कौशल,करणपाल मनकोटिया,प्रो.बीके शर्मा,एमएम गर्ग,अश्विनी सैणी,रविंद्र डोगरा,यौगेश कौशल,रजनीश डोगरा,विजय साहनी,शेषपाल ठाकुर,डा.जागृति दत्ता,रेखा जसवाल,लवली जसवाल,सुरेश कुमार,नरेंद्रजीत सिंह राणा,चंद्रशेखर,सीडीपीओ कुलदीप दयाल,ओसी शर्मा,सुरेश कुमार, कृष्ण ठाकुर,विनोद कुमार,पीएस जसवाल,डा.सतीश शर्मा,अशोक ऐरी,ईशान ऐरी,अजय ठाकुर,रजनीश लूंबा,पूजा कपिला,रमा कंवर,कविता गोयल,मंजू मनकोटिया,अनूपा ठाकुर,सुलोचना ठाकुर,रंजू, मीना,सोनिया,कमला,विकास कौंडल,सुधीर कुमार,मणि कुमार,संदीप शर्मा,रोटरी क्लब ग्रेटर से मोहिंद्र वर्मा,अजय शर्मा,रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान ब्रजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, भारत विकास परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री,युवा सेवा क्लब के प्रधान मोहन लाल,गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी जैतक,सचिव राजीव भनोट व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    सामाजिक संस्थाओं ने कंवर हरिसिंह को दी श्रदाजंलि

    हिमोत्कर्ष परिषद,हिमोत्कर्ष महिला मंच,भारत विकास परिषद,रोटरी क्लब ऊना,इन्नर व्हील क्लब,प्रेस क्लब, गुरू का लंगर सेवा सेमिति ट्रस्ट,रोटरी क्लब ग्रेटर के सदस्यों,युवा सेवा क्लब के पदाधिकारियों ने हिमोत्कर्ष संस्थापक कंवर हरिसिंह के चित्र पर पुष्प भेंट कर अपने श्रद्वासुमन अर्पित किए।

    8 विद्यार्थियों को स्वर्गीय मदन शर्मा व दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति

    कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त जतिन लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बदोली के दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों तमन्ना,मनी शर्मा,रजत कुमार,अर्पित कुमार को स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 2500-2500 रूपए की नगद छात्रवृति दी गई। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजावर के दसवी कक्षा के प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों मीनाक्षी,जगदीप सिंह,निखिल कुमार तथा पायल को दिवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 2500-2500 रूपए की नगद छात्रवृति प्रदान की गई।

    6 छात्राओं को स्व.शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति

    कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त जतिन लाल ने एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द की 6 मेधावी छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति प्रकल्प के तहत 17500 रूपए की छात्रवृतियां प्रदान की। इसमें स्मृति,पूजा,सुवेता देवी,निकिता,रूपाली को 2-2 हजार रूपए तथा हर्षिता को 7500 रूपए छात्रवृति के रूप में प्रदान किए गए। इसके अलावा राजकीय कालेज ऊना के बीसीए के मेधावी छात्र सिंकदर कुमार को 8559 रूपए की छात्रवृति प्रदान की गई।

    55 विधवाओं को तीन माह का राशन

    कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त जतिन लाल ने अमोदिनी बेसहारा महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 55 चयनित पात्र मेहनतकश विधवाओं को 2250-2250 रूपए मुल्य के तीन माह का राशन प्रदान किया। इस दौरान 55 महिलाओं को कुल 123750 रूपए का राशन वितरण किया गया। इस प्रकल्प में दानवीर सज्जनों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की छात्राएं व स्टाफ सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    डा.राजेंद्र शर्मा के सौजन्य से भेंट की श्रीरामचरितमानस

    अमेरिका से परिषद के अंर्तराष्ट्रीय सलाहकार डा.राजेंद्र शर्मा के सौजन्य से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को श्रीराम चरितमानस ग्रंथ भेंट किया।

    क्षेत्रीय अस्पताल में लगाया लंगर

    परिषद के संस्थापक कंवर हरिसिंह की स्मृति में परिषद के वरिष्ठ सदस्य ई.एमएस रयात के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के माध्यम से लंगर का आयोजन किया गया।

  • Punjab : सुनार की दुकान से दिनदहाड़े नकदी व सोना लेकर लुटेरे फरार

    Punjab : सुनार की दुकान से दिनदहाड़े नकदी व सोना लेकर लुटेरे फरार

    अमृतसर। शहर के गांव वरपाल कलां स्थित एक प्रिंस ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े डकैती की खबर सामने आई है। जहां, ज्वैलर्स की दुकान में 6 लुटेरों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर सुनार मंजीत सिंह से नकदी और आभूषण लूटकर भाग गये। वारदात बारे जानाकारा देते हुए पीड़ित मंजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल उनसे करीब 60 हजार नकदी, 12 ग्राम सोने के सिक्के और अन्य आभूषण लूट ले गये हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद चाटीविंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई है। जिसके बाद वारदात बारे पुलिस जांच शुरू कर दी है।

  • हरोली में आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर के 23 रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन

    हरोली में आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर के 23 रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन

    अभ्यर्थी 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए मांगे गए आवेदनों को जमा करवाने की अंतिम तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों को अब अपने आवेदन 26 अगस्त की बजाए 16 अगस्त सायं 5 बजे तक करने होंगे। उन्होंने बताया कि हरोली में आंगनबाड़ी वर्करों के 9 और हेल्परों के 14 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में एक-एक पद आंगनवाडी वर्करों का भरा जाएगा।

    इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र क्यार मुहल्ला, नंगल कलां वर्तमान, वार्ड नं 4, वार्ड नं 2, वार्ड नं 7, 8 व 9, बालीवाल, माकोड़गढ़ कुम्हार कवीरपंथी मुहल्ला, लोहार बस्ती बढे़ड़ा, भाई दा मोड़, होशियारपुर रोड खड्ड, भरवाल मुहल्ला ललड़ी, नंगल खुर्द वर्तमान, कुंगड़त वर्तमान व जैजों मोड में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 16 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड
    उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10$2 के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें 10$2 में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनवाड़ी सहायिका/ बाल सेविका/ बालवाड़ी शिक्षक/ नर्सरी शिक्षक/ सिलाई शिक्षक/ ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे।

    एससीध्एसटीध्ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • गलत निर्णयों से दुख की सरकार बनने लगी सुक्खू सरकार: विनय

    गलत निर्णयों से दुख की सरकार बनने लगी सुक्खू सरकार: विनय

    पहले 125 यूनिट बंद, अब प्राइवेट अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड किए बंद

    लोगों के हितों से लगातार कुठाराघात कर रही कांग्रेस सरकार

    ऊना/सुशील पंडित : कांग्रेस सरकार लगातार गलत निर्णय लेकर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना के प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले पूर्व जयराम सरकार के समय शुरु हुई 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को बंद किया। वहीं अब प्राइवेट अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड बंद कर गरीब लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरु की थी। उस समय कई लोग आयुष्मान योजना से छूट गए थे, उन्हें कवर करने के लिए जयराम सरकार ने हिमकेयर योजना शुरु की थी।

    विनय शर्मा ने कहा कि पिछले 18 माह के कार्यकाल में सुक्खू सरकार कोई नई योजना तो शुरु नहीं कर पाई, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरु की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कहीं थी, लेकिन पहले से चल रही 125 यूनिट बिजली भी बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आज बुरी तरह से फेल साबित हो रही है। सरकार चलाने के लिए मुख्यमंत्री कर्ज पर कर्ज ले रहे है। अपने संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार ने बिजली महंगी कर प्रदेश के लोगों को तोहफा दिया है। वहीं अब हिमकेयर कार्ड बंद कर गरीब लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज से वंचित कर दिया है। विनय शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय हिमकेयर योजना शुरु कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया था। इस योजना के तहत लोग प्राइवेट अस्पतालों में बढिय़ा इलाज करवा पा रहे थे। लेकिन प्रदेश सरकार को यह रास नहीं आया।

    सरकार ने उक्त योजना को बंद कर लोगों को बढिय़ां इलाज से बंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास प्रदेश के गरीब लोगों के लिए पैसा नहीं है, लेकिन सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। आज सरकार ने कई सीपीएस की फौज खड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री हारे-नकारे अपने मित्रों को खुश करने में लगे हुए है। प्रदेश की जनता की परवाह नहीं दिख रही है। लगातार लोगों के हितों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे है।

  • नीरज ठाकुर को युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेवारी

    नीरज ठाकुर को युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेवारी

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा नेता नीरज ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस ने महासचिव की जिम्मेवारी दी है। बता दें कि नीरज ठाकुर इससे पहले एनएसयूआई में कैंपस अध्यक्ष, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। नवनियुक्त प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस प्रभारी विनिज कंबोज, सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सूर्या, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा व ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का आभार जताया है।

    नीरज ठाकुर ने बताया कि पार्टी के मजबूती के लिए पिछले लंबे समय से कार्य किया जा रहा है और आगे भी पार्टी की मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपने 18 माह के कार्यकाल में हर वर्ग का ध्यान रखा है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में बजट 2024 पर सेमिनर करवाया

    महाविद्यालय बंगाणा में बजट 2024 पर सेमिनर करवाया

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग और कॉमर्स विभाग के तत्वाधान में बजट 2024 पर सेमिनर करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की महासचिव परीक्षा ने किया। कार्यक्रम के अतिथि कॉमर्स के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर अनिल शर्मा थे। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर कमलेश महाजन डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, प्रोफेसर निकिता गुप्ता डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स, निखिल और वासु शर्मा थे।

    विशेष सेमिनार का विषय बजट 2024, बजट क्या है, भारतीय बजट के मुख्य दस्तावेज़, बजट कितने प्रकार के होते हैं, बजट का महत्व और प्रक्रिया, बजट बनाना कब शुरू होता है? पर था। सेमिनार के मुख्य वक्ता बीए प्रथम वर्ष के छात्र वासु शर्मा और निखिल बागोरिया थे। निखिल और वासु शर्मा ने बताया कि सरकार की आय एवं व्यय का एक विवरण जिस प्रपत्र में एकत्रित किया जाता है, उसे बजट कहते है| बजट में  विगत वर्ष के आय और व्यय के अनुमानों का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाता है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट निर्माण के विषय में बताया गया है| भारत में बजट पांच प्रकार के प्रयोग किये जाते है ,आम बजट, निष्पादन बजट, जिरोबेस बजट, आउटकम बजट, और जेंडर बजट। भारत में बजट निर्माण प्रक्रिया अगस्त-सितंबर के महीने में शुरू कर दी जाती है|

    इसके लिए बजट सर्कुलर जारी किया जाता है| वित्त विभाग के अधीन बजट डिवीजन अगस्त के अंत में या सितंबर के प्रारम्भ में बजट सर्कुलर जारी करता है| बजट द्वारा सरकार के सभी कार्य निर्धारित किये जाते है| सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था बजट के माध्यम से ही किया जाता है | सरकार बिना बजट के एक रूपये का व्यय नहीं कर सकती है| बजट में प्रत्येक वर्ष नयी योजनाओं की घोषणा होती है और टैक्स में संसोधन किया जाता है, जिसका सीधा प्रभाव जनता पर पड़ता है, बजट में किये गए सभी प्रावधान तब तक लागू नहीं किये जा सकते है, जब तक संसद के द्वारा पास नहीं किया जाता है। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, महासचिव परीक्षा, कैशियर तीक्ष्ण और मीडिया प्रभारी रोहित, कुशल राणा आदि मौजूद रहे।

  • Punjab : अब इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : अब इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    बटाला: जिले में गोलियां चलने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। 2 दिन पहले ही फिरौती को लेकर अज्ञात हमलावरों ने सुनार की दुकान पर गोलियां चलाई थी। जिसकी गुत्थी को सुलझाते हुए आज सुबह पुलिस की बदमाशों को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ हो गई। हालांकि इस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के कुछ घंटे बाद जिले के सीमावर्ती इलाके में फिर से गोली चलने का मामला सामने आया है।
    दरअसल, सीमावर्ती गांव डेरा बाबा नानक के सविंदर सिंह सजादा की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पुलिस पहुंच गई है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

  • क्या टैटू स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है?

    क्या टैटू स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है?

    Health: टैटू बनवाने पर bacterial infection का जोखिम कम है। टैटू बनवाना आम होता जा रहा हैं, और आम तौर पर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने वाले लाइसेंस प्राप्त पेशेवरों के साथ बाँझ वातावरण में बनाये गए टैटू सुरक्षित माने जाते हैं।

    टैटू की सुइयां त्वचा की सबसे बाहरी परत में स्याही जमा करने के लिए त्वचा में प्रवेश करती हैं, यही कारण है कि प्रतिकूल घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित टैटू प्रथाएं महत्वपूर्ण हैं।

    उचित देखभाल के साथ, नए टैटू से संक्रमण का खतरा न्यूनतम होता है। हालाँकि, टैटू स्याही के त्वचा में अधिक समे तक रहने के जोखिम अभी तक कम ज्ञात हैं। कुछ टैटू स्याही में संभावित रूप से हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बुरे साबित हो सकते हैं।

    नवीनतम अध्ययन के लेखकों के अनुसार, टैटू वाले लगभग 0.5-6% लोगों को टैटू बनवाने के बाद संक्रमण का अनुभव होता है। टैटू बनवाने से जोखिम होने की प्रतिशत कम है। हालाँकि, यह देखते हुए कि औद्योगिक देशों में अब 10-20% लोगों के पास टैटू है, 0.5-6% संक्रमण दर एक आम नंबर है।

    उदाहरण के लिए, अगर अमेरिका में लगभग 333.3 मिलियन लोग हैं, जिसमे से लगभग 33.3 मिलियन टैटू वाले लोग हैं। यदि 6% में संक्रमण विकसित हुआ है, तो यह 20 लाख संक्रमण के करीब होगा।

    हालाँकि, टैटू के बाद संक्रमण के सटीक कारणों को अन्य कारकों से जोड़ा जा सकता है, जैसे अपर्याप्त देखभाल और खराब स्वच्छता। संक्रमण टैटू बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों, जैसे सुइयों, से भी हो सकता है, जिन्हें ठीक से रोगाणुरहित नहीं किया गया है। यही कारण है कि बाँझ वातावरण में लाइसेंस प्राप्त पेशेवरों से टैटू बनवाना महत्वपूर्ण है।