Blog

  • पंजाबः घर से AK-56 राइफल और मैगजीन बरामद, वॉशिंग सेंटर का मालिक काबू

    पंजाबः घर से AK-56 राइफल और मैगजीन बरामद, वॉशिंग सेंटर का मालिक काबू

    डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर का नाम आया सामने

    बटाला: जिले की पुलिस ने काबू किए चोर की निशानदेही पर घर से एके 56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है। इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो इसमें डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया है, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने पवन कुमार नाम के चोर को पकड़ा था। पुलिस चोरी के मामलों में उससे पूछताछ कर रही थी, तभी चोर ने उन्हें एक एके 56 के बारे में भी जानकारी दी।

    जिसे उसने बैंक कॉलोनी स्थित एक घर में छिपा रखा था। पुलिस ने जब चोर पवन से सख्ती से पूछा तो उसने चोरी की जगह एक कार वॉशिंग सेंटर का नाम लिया। पुलिस ने पवन कुमार की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए कार वॉशिंग सेंटर के मालिक दीप राज को हिरासत में ले लिया। दीपराज ने पूरे रहस्य से पर्दा उठाया और डिसमिस किए जा चुके इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया।

    ​​​​​​​दीपराज ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे यह हथियार पूर्व इंस्पेक्टर नारंग ने जेल जाने से पहले सौंपे थे। केंद्रीय जेल होशियारपुर में जाने से पहले इंस्पेक्टर नारंग ने उसे एके 56 संभाल कर रखने के लिए दी थी। पुलिस का कहना है कि एके 56 के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अब डिसमिस इंस्पेक्टर नारंग को पूछताछ के लिए लाया जा सकता है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, क्रिसमस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, क्रिसमस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

    जालंधर/वरुणः महानगर क्रिसमस को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा के चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट किए है। ये रूट जालंधर से नकोदर या अन्य स्थानों की तरफ जाने वालों वाहनों के लिए होंगे। यह शोभायात्रा टीवी टावर के पास खांबड़ा में स्थित मुख्य चर्च “चर्च ऑफ शाइन एंड वडर्स” से शुरू होकर शहर के हर चौक से गुजरेगी।

    क्रिश्चियन भाईचारे द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा सुबह खांबड़ा स्थित मुख्य चर्च “चर्च ऑफ शाइन एंड वडर्स” से शुरू होगी और इसके बाद जीटी रोड से वडाला चौक, रविदास चौक, अड्डा भार्गव कैंप, नकोदर चौक (अंबेडकर चौक), लवली स्वीट्स वाले रोड से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक), लव-कुश चौक से वाया फगवाड़ा गेट मार्केट, भगत सिंह चौक पर पहुंचेगी। भगत सिंह चौक से खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट और भगवान वाल्मीकि गेट से होते हुए पटेल चौक पर जाकर संपन्न होगी।

    ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शोभायात्रा को लेकर सुबह 10 बजे से शहर के सभी रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। नकोदर से जालंधर की तरफ आने वाले छोटे वाहनों के लिए रूट प्रतापपुरा से सिटी इंस्टीट्यूट और वहां से क्यूरो माल, समरा चौक वाला तय किया गया है। नकोदर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए नकोदर पुली से जंडियाला-जमशेर होते हुए मैकडोनल्ड से वाया रामामंडी-पीएपी वाला रूट तय किया गया है। इसी तरह जालंधर शहर से नकोदर जाने वालों को भी पीएपी-हवेली अंडरपास से वाया जमशेर-जंडियाला वाला रूट तय किया गया है।

  • पति को मारने के बाद साथ सोती रही पत्नी, बच्‍चों से कहा कि पापा को जगाना नहीं 

    पति को मारने के बाद साथ सोती रही पत्नी, बच्‍चों से कहा कि पापा को जगाना नहीं 

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पति की हत्या कर उसके साथ सोने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी ने पति को पलंग की पट्टी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा था। बाद में पति के शव के साथ आराम से सो गई। सुबह उठ कर बच्चों को हिदायत दी कि पापा को जगाना नहीं और अपना ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए चली गई। 

    जानकारी के अनुसार, शाम को जब पत्नी घर लौटी तो बच्चों को खाना खिलाया और फिर उन्हें सुलाकर खुद जागती रही। मध्य रात्रि में जब मोहल्ले में सन्नाटा हुआ तो उसने पति के मृत शरीर को खींचा और गेट पर फेंक कर सुबह खुद ही हल्ला मचाया कि रात में शराब पीकर आए और गिर कर मर गए। शुरुआती जांच में पुलिस भी यही मानकर चल रही थी कि शराब ज़्यादा पीने से मौत हुई होगी। पुलिस उस वक्त चौंक गई, जब हत्या का कारण गला दबाना सामने आया। 

    दरअसल, अतुल शराब पीने का आदी था । उसकी पत्नी अन्नू ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। अतुल खुद भी कुछ कमाता नहीं था और अन्नू के पैसे भी शराब में उड़ाकर उसकी पिटाई भी करता था। इसी से तंग आकर अन्नू ने अपने पति मौत के घाट उतार दिया । विश्वजीत श्रीवास्तव-एडिशनल एसपी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • खेलते-खेलते हुआ कुछ ऐसा कि 7 वर्षीय बच्चे ने गवाई जान

    खेलते-खेलते हुआ कुछ ऐसा कि 7 वर्षीय बच्चे ने गवाई जान

    नई दिल्ली: गुलाबगढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक घर की छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान हो चुकी है, वह प्रीत नगर गली नंबर-1 निवासी छोटे लाल के 7 वर्षीय बेटे ऋतिक के रूप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक वह मृतक बच्चे का पिता अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहता है। सोमवार दोपहर उसकी पत्नी बच्चों के साथ छत पर बैठी थी और बच्चे वहीं खेल रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी किसी काम से नीचे उतरी और बच्चे छत पर ही खेल रहे थे। इसी दौरान उसका सबसे छोटा बेटा ऋतिक अचानक नीचे गिर गया। बच्चे को उठाकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • डिप्टी CM के काफिले की गाड़ियों की हुई टक्कर

    डिप्टी CM के काफिले की गाड़ियों की हुई टक्कर

    चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, इस दौरन उन्हें चोट नहीं आई, लेकिन काफिले में शामिल एक कमांडो घायल हो गया है। खबर है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। हाल ही में हरियाणा के ही गृहमंत्री अनिल विज की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए घटना की जानकारी दी थी।

    मंगलवार सुबह अग्रोहा के पास धंधूर गांव में चौटाला के काफिले में शामिल वाहन पुलिस जीप से टकरा गया। हादसे से समय डिप्टी सीएम हिसार से सिरसा जा रहे थे। बोलेरो कार और प्रदेश पुलिस की जीप की टक्कर में चौटाला के काफिले में शामिल एक कमांडो घायल हो गया है। घटना कम विजिबिलिटी के चलते अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुई।

    एक दिन पहले ही हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूट गया था और वह भी इससे बाल-बाल बचे थे। घटना उस समय हुई थी जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से वह गुरुग्राम जा रहे थे। अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा था कि, “सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी।” विज ने इस हादसे की जानकारी ट्विटर ओर तस्वीर डालकर साझा की थी।

  • पंजाबः कार से टकराकर पलटी स्कूल वैन

    पंजाबः कार से टकराकर पलटी स्कूल वैन

    फरीदकोटः मानिवाला के नजदीक सादिक आदर्श स्कूल मिद्दुमान की स्कूल वैन के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन की कार के साथ भयानक टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि इसमें कार से ट्ककर के बाद स्कूल वैन पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि का नुकसान होने से बचाव रहा।

    बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन सभी बच्चे ठीक हैं। कार चालक ने बताया कि वह थेह गुज्जर से फरीदकोट जा रहा था। इसी दौरान मानी सिंह वाला मोड़ पर हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों व कार सवार लोगों को वाहनों से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई हरविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

  • जालंधर, लुधियाना समेत 17 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

    जालंधर, लुधियाना समेत 17 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

    जालंधर/वरुण: पंजाब के कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ऐसे ही हालात आज सुबह साढ़े आठ बजे तक बने रहे। इसके बाद कुछ सुधार हुआ लेकिन फिर भी दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। ऐसे में मौसम विभाग ने 20 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    इसका मतलब है कि मौसम कभी भी गंभीर हो सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा के 17 जिलों के लिए मैंगलोर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खासकर सुबह और रात में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलेगी।
    वहीं, सोमवार को पंजाब का बठिंडा 2.6 डिग्री तापमान सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे का प्रकोप फिलहाल कम नहीं होगा। विभाग ने मंगलवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
    विभाग की चेतावनी के अनुसार इन जिलों में मंगलवार सुबह और रात को घना कोहरा और शीत लहर चलेगी। दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटजियाला का 6.5, जालंधर का 6.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, रेड अलर्ट जिलों में लोगों को सुबह और रात के समय घने कोहरे में धीरे-धीरे गाड़ी चलानी चाहिए, क्योंकि कोहरा अभी कुछ दिन और रह सकता है।
    हवा में नमी महज 67 फीसदी है। ओस 100 प्रतिशत तक पहुंचने तक सीमित रहेगी। इससे शुष्क ठंड का असर भी बना रहेगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि दिसंबर के 19 दिन सूखी ठंड में गुजरे हैं।

  • पंजाबी गायक Jazzy B का सोशल अकाउंट हुआ बैन

    पंजाबी गायक Jazzy B का सोशल अकाउंट हुआ बैन

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक जैजी बी क्या सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर बैन कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जैजी बी के ट्विटर अकाऊंट पर भारत में पाबंदी लगा दी गई है। फिलहाल उनके टिवटर अकाऊंट बंद होने के पीछे कुछ लीगल कारण बताए जा रहे हैं, जिसके चलते भारत में उनका टिवटर अकाऊंट बन्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन दौरान भी जैजी बी का टिवटर अकाऊंट भारत में बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर उनका टिवटर अकाऊंट भारत में बंद कर दिया गया है।

  • जालंधर: Chintpurni Collection में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर: Chintpurni Collection में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर/वरुण : किशनपुरा में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। किशनपुरा चौक स्थित चिंतपूर्णी कलेक्शन की दुकान में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दुकान के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान दुकानदार ने काफी बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन हमलावरों के पास तेज हथियारों होने के कारण वह भी युवकों हमलावरों से बचा ना सके। सीसीटीवी में आप देख सकते हैं कि कैसे युवक के सिर पर हमलावरों ने तेजधार नुकीली चीज से हमला किया।

  • आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे थे, तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज तरक्की मिलेगी और उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे, लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेगी। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें कुछ नए कामों के शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन फिर भी वह मामला नहीं सुलझ पाएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे बहुत ही सोच विचार कर लें। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और संतान आपसे किसी बात की जिद कर सकती है। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार के कामों को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका निर्णय गलत हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग किसी बड़े सौदे को फाइनल करेंगे, जिसमें उन्हें लाभ भी अच्छा मिलेगा, लेकिन माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव आदि का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको नौकरी में किसी व्यक्ति की बातों में नहीं आना है, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आपको सही निर्णय ले पाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कुछ फालतू खर्चा को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन आपको किसी मित्र की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जो लोग सट्टेबाजी अथवा शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है व अच्छा लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान बनी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुमान की स्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा और आप अपने घर की सजावट कराने पर भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलने से वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपके सुखों में वृद्धि होती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपको कोई काम लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसे  आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। आप अपने मानसिक दबाव को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ व्यापारिक मामलों में आप यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। दिन की शुरुआत बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी से धन उधार लेने से बचें।
     
    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने पहले कहीं अपने धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से काफी धन कमा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव जाने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें अभी भी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामलों में समझौता करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन का परेशान रहेगा, लेकिन आपको कोई निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है और व्यापार कर रहे लोगों उन्हे पहचानकर उन पर अमल कर सकते है, जिससे आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि पिछले कुछ दिनों से आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो रही है, तो उसमें सुधार हो सकता है। आपको किसी मन में चल रही उलझन पर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है और सिर दर्द आदि को लेकर आप परेशान रहेंगे और आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों से दूर हो सकते हैं। आप किसी वाहन को चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सताएगा, जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचें।