Blog

  • जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से होंडा सिटी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से होंडा सिटी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुणः महानगर के सत नगर में घर के बाहर से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश ने बताया उक्त 3 चोर गाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान एक चोर ने अपनी गाड़ी गली से थोड़ी पीछे खड़ी कर दी। इसके बाद सुबह 4 बजे उसकी होंडा सिटी गाड़ी पीबी08 डीएच 8685 चुराकर ले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश ने बताया कि रविवार को उनकी गाड़ी चोरी हुई थी

    इस मामले को लेकर वह थाना 2 में शिकायत दे चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि थाना 2 की पुलिस ने इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। राकेश ने बताया कि उनके मोहल्ले में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ही उनकी सुनवाई नहीं करेंगी तो ऐसे में चोरों के हौंसले और बुलंद हो जाएगे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर सुबह 4 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

  • शीतलपुर में खेल स्टेडियम बनाने हेतू ज्ञापन सौंपा

    शीतलपुर में खेल स्टेडियम बनाने हेतू ज्ञापन सौंपा

    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा में एक भव्य खेल मैदान बनाने के लिए एक ज्ञापन नगर परिषद बददी ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा है। नगर परिषद प्रधान जस्सी चौधरी व उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता समस्त भाजपा पार्षदों ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बीबीएन में कोई भी बडा स्टेडियम नहीं है जिससे खिलाडियों को दिक्कत आती है। कई बच्चे नेशनल लेवल तक खेल चुके हैं। यहां के युवाओं ने शीतलपुर ने शीतलपुर गांव में नदी के किनारे 40-50 बीघे में जमीन पर एक खेल ग्राऊंड अपने निजी खर्च पर मैदान बनाया है। केंद्र में सांसद अनुराग ठाकुर मंत्री पर तैनात थे जो कि गर्व की बात है। उन्होने सांसद से आग्रह किया बीबीएन में युवाओं के लिए एक भव्य खेल स्टेडियम बनाया जाए। उन्होने कहा कि अगर शीतलपुर में इसका निर्माण होता है तो सदियों पुरानी डिमांड पूरी हो जाएगी और यहां के खिलाडी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखा सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डा श्रीकांत शर्मा, संजीव ठाकुर युवा भाजपा जिला महामंत्री, गुरमेल चौधरी भी उपस्थित थे।कैपशन-सांसद को ज्ञापन सौंपते नगर परिषद बददी के पदाधिकारी व अन्य। 

  • जालंधरः Monica tower से बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः Monica tower से बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाए लगातार बढ़ रही है। आए दिन शहर में चोरी की वारदाते हो रही है। घटना की जानकारी देते हुए काजी मोहल्ला के तनिष्क ने बताया कि पीबी 08 डीएल 1923 काले रंग की स्पेलंडर है जो कि मोनिका टावर के बाहर से चोरी हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    पीड़ित तनिष्क ने कहा कि वह रात 9.30 बजे मोनिका टावर के बाहर बाइक खड़ी करके वहां पर जिम में गया था। पीड़ित ने बताया कि अभी जिम ज्वाइन किए उसे 3 दिन ही हुए थे कि रात को जब जिम से वापिस लौटा वहां से बाइक गायब थी। जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो उसमें एक चोर बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। घटना संबंधी शिकायत तनिष्क ने थाना 4 की पुलिस को दे दी है। वहीं थाना 4 के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • दर्दनाक हादसाः घर के बाहर खेलते हुए ढाई वर्षीय बच्ची को मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    दर्दनाक हादसाः घर के बाहर खेलते हुए ढाई वर्षीय बच्ची को मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    हरियाणाः यमुनानगर में सड़क हादसे में ढ़ाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वह गांव मंडेबरी में घर के बाहर गली में खेल रही थी कि वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। शनिवार को बच्ची के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। मंडेबरी गांव निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उनके भाई रोहित की ढाई साल की बेटी मन्नत शुक्रवार शाम को घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान गांव फूसगढ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची को टक्कर मार दी।

    उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्राली मिट्टी से भरा हुआ था और ड्राइवर उसे लापरवाही से चला रहा था। ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को परिजनों की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया है। मन्नत की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बच्ची का पिता रोहित है जगाधरी में कोर्ट के बाहर खाना बनाने का ठेला लगाता है। उसी से परिवार का गुजर-बसर कर रहा है। उसके पास एक 8 साल का बेटा है। परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली लापरवाही से चलाने के आरोप में ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेयरिंग उखाड़ निकाली लाश

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेयरिंग उखाड़ निकाली लाश

    कुछ दिन पहले कनाडा से लौटा मृतक

    बठिंडाः जिले में गिलपत्ति सिवियां फैक्ट्री रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार चालक का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में कार का स्टेयरिंग उखाड़कर चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर रूप से जख्मी हालत में नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वर्करों ने झंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान रवि सिंह (28 वर्ष) पुत्र गोरा सिंह निवासी गांव बुर्ज के तौर पर हुई। मृतक कुछ दिन पहले की कनाडा से बुर्ज गांव आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को दे दिया है। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना आई कि गांव गिलपत्ति सिवियां के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई है। चालक बुरी तरह से जख्मी है। सूचना मिलते ही संस्था के वॉलंटियर राजविंदर धालीवाल, हर्षित चावला एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

  • पंजाब : एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम का आयोजन 28 को

    पंजाब : एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम का आयोजन 28 को

    फगवाड़ा / राजेश कुमार : जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी फगवाड़ा की ओर से एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम का आयोजन रविवार 28 मई को रात्रि 7:00 बजे नया वाला चौक में करवाया जा रहा है जय जानकारी देते हुए शिवभक्त इंद्रजीत कालडा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संजीव पसरिचा एवं परिवार द्वारा ज्योति पूजन की रस्म के साथ होगी जिसके उपरांत श्री कुंज बिहारी दास वृंदावन वाले अपने मुखारविंद  से श्री बांके बिहारी जी की महिमा का गुणगान करेंगे जबकि श्री कुंज बिहारी संकीर्तन मंडल फगवाड़ा की तरफ से श्री बांके बिहारी जी का संकीर्तन किया जाएगा भंडारा रात्रि 9:00 बजे लगाया जाएगा इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण कमेटी सदस्य द्वारा मंढाली शरीफ के गद्दी नशीन साई उमरे शाह जी को भी दिया गया है इस मौके पर गुरमीत सिंह, बॉबी बरवानी  ,सनी गाबा, जॉनी शर्मा, रमन छाबड़ा, सनी वादवा ,विकास टंडन ,मनीष अरोड़ा, जतिन नांद्रा, कृष्णा ,रोहित बक्शी तथा एकम ,जतिन अरोड़ा, हरीश आदि  भी  उपस्थित थे।

  • पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, ये हथियार हुए बरामद 

    पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, ये हथियार हुए बरामद 

    खन्नाः पंजाब ने बढ़ रहे क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल है। शहर की पुलिस ने नाजायज हथियारों की सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन अंतरराज्यीय गिरोह से संबंध रखते हैं। आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्टल, 14 मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सभी पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी नवनीत कौंडल ने बताया कि हुसैनदीप गैंग के 1 सदस्य और दरमन काहलों गैंग के 2 सदस्यों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जिनमें खन्ना पुलिस ने हरदेव सिंह, रविंद्र पाल सिंह, धर्मप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। इनमें से हरदेव सिंहए रविंद्र पाल सिंह और धर्मप्रीत सिंह पर असला एक्ट, इरादा-ए-कत्ल के पहले भी पंजाब के अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज हैं। वहीं चौथे आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ न तो पंजाब में और न पंजाब के बाहर अन्य शहरों में कोई मामला दर्ज है। वह किसी गैंग से भी तालुक्क नहीं रखता है।

  • कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की बढ़ी मुश्किले, CBI ने चार्जशीट की दायर

    कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की बढ़ी मुश्किले, CBI ने चार्जशीट की दायर

    नई दिल्लीः सीबीआई ने शनिवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश गुरुद्वारा आग मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोप है कि जगदीश टाइटलर ने भीड़ को भड़काया, दंगे भड़काए, इसी भीड़ ने पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाई जिसमें तीन सिख जलाकर मार दिए गए। सीबीआई ने सेक्शन 147,148,149,153(ए), 188 आईपीसी और 109, 302, 295, and 436 समेत कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार बीते अप्रैल में, जगदीश टाइटलर दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे और दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने दिए थे। केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) आवाज के नमूनों की जांच करेगी।

    टाइटलर ने आरोपों को किया खारिज

    प्रयोगशाला से बाहर निकलते हुए टाइटलर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत है तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं। सीबीआई ने मामले में कांग्रेस नेता को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन 4 दिसंबर, 2015 को जांच फिर से शुरू की थी। जगदीश टाइटलर 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री थे, लेकिन विरोध के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। पिछले कुछ वर्षों में, कांग्रेस पार्टी ने टाइटलर से खुद को दूर कर लिया था क्योंकि उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

    1984 में हुए थे सिख विरोधी दंगे

    उन्हें पिछले साल दिल्ली नगरपालिका चुनाव के लिए समिति में शामिल किया गया था, जिसके बाद विरोधी दलों ने कांग्रेस को घेर लिया था। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में विवाद से बचने के लिए वे यात्रा से दूर रहे थे। गौरतलब है कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। इनमें हजारों लोगों की जान गई थी।

  • AAP पार्टी ने 7 नए उपाध्यक्ष का किया ऐलान

    AAP पार्टी ने 7 नए उपाध्यक्ष का किया ऐलान

    नई दिल्ली: दिल्ली में जारी सियासी घमासान के बीच आम आमदी पार्टी ने शनिवार को सात नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का एलान किया है। दिल्ली आप के जिन विधायकों को उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें दिलीप पांडेय, जरनैल सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र तोमर, ऋतुराज झा, राजेश गुप्ता और कुलदीप कुमार का नाम शामिल है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े भीड़ वाले इलाके से व्यक्ति का मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े भीड़ वाले इलाके से व्यक्ति का मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः थाना 4 के अंतगर्त आते लवली स्वीट्स के नजदीक एक व्यक्ति से 2 झपटमार मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राहुल निवासी भार्गव कैंप ने बताया कि वह रैनक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है और वह मशीन लेने के लिए बीआर अंबेडकर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया। फोन सुनने के बाद पीड़ित ने जैसे फोन जेब में दोबारा डाला। उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार झपड़मार उसकी जेब से मोबाइल निकालकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पैदल होने के कारण वह बाइक सवार झपटमारों को पकड़ नहीं पाया। जिसके चलते झपटमार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर वहां से फरार हो गए। खबर लिखी जाने तक पीड़ित थाने में शिकायत देने के लिए निकल गया है।