Blog

  • Punjab News: हनुमान चौक के पास घर से नगदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार

    Punjab News: हनुमान चौक के पास घर से नगदी और अन्य सामान लेकर चोर फरार

    गुरदासपुरः शहर के हनुमान चौक के पास स्थित दर्जियां वाली गली में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर घर का ताला तोड़कर नकदी, एलईडी और मिक्सी समेत कई सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक चरणदास ने बताया कि वह सोडा वाटर बनाने वाली रेहड़ी पर काम करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। चरणदास ने बताया कि पत्नी घर से आधे घंटे के लिए सब्जी लेने बाहर गई हुई थी। इस दौरान घर में घुसे चोर 10 हजार रुपये नकदी, एलईडी, मिक्सी और चूल्हे के पीतल के बर्नर तक लेकर फरार हो गए।

    चोर घर का ताला तोड़ने के बाद ताला भी अपने साथ ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसने ये 10 हजार रुपये अपने मालिक से एडवांस लिए थे। यह पैसे उन्होंने हादसे में घायल युवक हिमांशु के इलाज के लिए रखे थे। चोरी हुए पैसे से किसी जरूरतमंद की जान बचाने में खर्च किए जाने थे, लेकिन चोर ने यह रकम भी नहीं छोड़ी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हो गई हैं।

    फुटेज में चोर नशे की हालत में लड़खड़ाता हुआ घर में घुसता दिख रहा है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। चरणदास ने बताया कि जब उनकी पत्नी सब्जी लेकर वापिस आई तो उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।

  • Haryana News: नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पदों के लिए जारी हुई लिस्ट

    Haryana News: नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पदों के लिए जारी हुई लिस्ट

    हरियाणा: राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने 3 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 6 नगर पालिकाओं के मेयर अध्यक्षों और वॉर्ड सदस्यों के पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगर निगम के लिए अंबाला, पंचकूला, और सोनापत के मेयर और सभी वॉर्ड। नगर परिषद रोहतक, धारुहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) के अध्यक्ष और सभी वॉर्ड। नगर पालिका टोहाना (फतेहबाद) वार्ड 17, झज्जर वॉर्ड, राजौंद वॉर्ड 11, तरावड़ी वार्ड 08, कनीना वार्ड और 14 और सढौरा वॉर्ड 09। चुनाव के दौरान कार्यक्रम कुछ ऐसा लगेगा। 15.04.2026 रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी, 21.04 से 25.04.2026 नामांकन पत्र दाखिल, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक 27.04.2026 नामांकन पत्रों की जांच, सुबह 11:30 बजे, 28.04.2026 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 28.04.2026 चुनाव चिन्ह आवंटन, दोपहर 3 बजे के बाद , 28.04.2026 चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

    मतदान और मतगणना का पूरा शैड्यूल

    28.04.2026 मतदान केंद्रों की सूची चुनी जाएगी, 10.05.2026 रविवार को मतदान होगा और 12.05.2026, दोबारा मतदान, यदि जरुरी हो। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 13.05.2026 मतगणना सुबह 8:00 बजे से, 2000 EVM के जरिए होंगे चुनाव।    
  • Punjab News: बिहार पुलिस की Raid, कारोबारी दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बिहार पुलिस की Raid, कारोबारी दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले में बिहार के पटना की पुलिस टीम ने व्यापारी के घर पर रेड की। जहां दपंति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एस्को स्विचगियर्स प्राइवेट लिमिटेड मनसूरवाल से जुड़े अनिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी स्विता गुप्ता के रूप में हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी सब डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पटना के थाना रूपसपुर में 4 केस दर्ज हैं।

    बिहार पुलिस आरोपियों को ट्रांज़िट रिमांड पर लाने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, उक्त जोड़े के खिलाफ बिहार के पटना स्थित थाना रूपसपुर में जालसाजी के चार मामलों दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने अदालत द्वारा जारि गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कपूरथला में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी शीतल सिंह के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम में थाना रूपसपुर के एएसआई इमरान अली समेत 7 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

    टीम ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित दस्तावेज पेश किए हैं और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश करके ट्रांज़िट रिमांड पर अपने साथ पटना लेकर जाएगी। कपूरथला पुलिस ने इस कार्रवाई में बिहार पुलिस का पूरा सहयोग किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि 3 में से 3 केसों के वारंट थाना सिटी की पुलिस को पेश किए गए हैं और इन मामलों में कई अन्य आरोपी भी नामजद हैं।

     

  • Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी कार के तोड़े शीशे, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी कार के तोड़े शीशे, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट क्षेत्र में अज्ञात युवकों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों का आरोप है कि घटना को लेकर एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज कार मालिक टूटी कार लेकर सीपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए पहुंच गया, जहां उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई। मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ऋषि राज पुत्र विजय कुमार बत्रा, निवासी मकान नंबर 87, मोहल्ला नंबर 30, जालंधर कैंट ने बताया कि वह एक कानून का पालन करने वाला शांतिप्रिय नागरिक है और इलाके में फास्ट फूड का काम करता है।

    पीड़ित के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:57 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान 3 अज्ञात युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और घर के बाहर खड़ी उसकी महिंद्रा XUV500 (नंबर PB-08-EJ-8730) में तोड़फोड़ कर दी। दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने इस संबंध में उसने संबंधित थाना कैंट में शिकायत भी दी थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते वह दोपहर को टूटी कार को साथ लेकर सीपी दफ्तर में पहुंचा है।

    उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की माँग की ताकि उन्हें न्याय मिल सके। वहीं वकील आर एस रंधावा ने कि वह लुधियाना में प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें पिछले सप्ताह उनकी बहन की काल आई कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी के लिए कुछ बदमाश शीशे तोड़कर भागे हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने जालंधर कैंट पुलिस को दी लेकिन कोई हल नहीं निकला। वह कार्रवाई न होते देख सोमवार दोपहर परिवार को साथ लेकर सीपी दफ्तर पहुँचे हैं, जहाँ उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा वह खुद लोगों को इंसाफ दिलाते लेकिन उनके परिवार को इंसाफ नहीं मिल रहा है।

     

  • Punjab News: IT Company के मालिक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगी 1 करोड़ की फिरौती

    Punjab News: IT Company के मालिक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगी 1 करोड़ की फिरौती

    मोहालीः ज़ीरकपुर में आईटी कंपनी के मालिक को विदेशी नम्बर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को शहज़ाद भट्ट बताकर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है। उसने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह सिर्फ गोली नहीं चलाएगा, बल्कि पूरे परिवार और कारोबार को बम से उड़ा देगा। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अर्जन ने बताया कि वह ज़ीरकपुर में एक आईटी कंपनी चलाता है।

    साथ ही उसका भाई एक क्लब का मालिक है, पर दोनों कारोबारों की ज़िम्मेदारी वह खुद संभालता है। शिकायत के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को शहज़ाद भट्ट बताया और कहा कि उसके पास अर्जन, उसके भाई और उसके दोस्तों के बारे में पूरी जानकारी मौजूद है। इस धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

    धमकी देने वाले ने कहा कि उसे पता है कि उसका कारोबार बहुत अच्छी तरह चल रहा है, इसलिए वह 1 करोड़ रुपए की रकम दे। उसने साफ़ तौर पर धमकी देते हुए कहा, “मुझे 1 करोड़ दे, नहीं तो मैं तेरे दोस्तों, तेरे परिवार, तेरे क्लब और कंपनी सबको उड़ा दूँगा। मैं गोली चला कर डराने वाला गैंगस्टर नहीं हूँ, मैं सीधे बम से उड़ा दूँगा।” इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर शहज़ाद भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

     

  • Haryana में इस दिन होंगे चुनाव, Davinder Singh Kalyan ने की Press Conference, देखें वीडियो

    Haryana में इस दिन होंगे चुनाव, Davinder Singh Kalyan ने की Press Conference, देखें वीडियो

    पंचकूला: राज्य के चुनाव आयुक्त देविंदर सिंह कल्याण ने आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सभी लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। देविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का आज शैड्यूल जारी हो रहा है। देविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीफ 21-25 अप्रैल होगी।

    28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव 10 मई 2026 रविवार वाले दिन होगा। दोबारा किसी जगह उपचुनाव की जरुरत रही तो मंगलवार को होगा। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव भी हो रहे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद, धारुहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव होगा। टोहाना, झज्जर राजौंद तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में उप चुनाव होंगे। प्रदेश में कुछ जगहों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे।

    देविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के नतीजे 10 मई को आएंगे। निकाय चुनावों की गिनती 13 मई को होगी।

     

  • Jalandhar News: भीषण हादसे में आधा किमी. दूर जाकर गिरी बाइक, युवक घायल

    Jalandhar News: भीषण हादसे में आधा किमी. दूर जाकर गिरी बाइक, युवक घायल

    जालंधर, ENS: महानगर 120 फुटी रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान गश्त पर निकले थाना कैंट के एसएचओ ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अपनी सरकारी गाड़ी में लादकर अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 120 फुटी रोड पर बाइक सवार (नंबर PB08FJ8501) अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

    राहगीरों ने बताया कि व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी और वह सड़क पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने मदद की कोशिश शुरू की। हादसे के दौरान थाना कैंट के एसएचओ नाइट डोमिनेशन (रात की गश्त) के तहत वहां से गुजर रहे थे। भीड़ और घायल व्यक्ति को देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। जब उन्हें पता चला कि एम्बुलेंस नहीं आ पा रही है, तो उन्होंने बिना समय बर्बाद किए घायल व्यक्ति को अपनी ही सरकारी गाड़ी में उठाने के निर्देश दिए। लोगों की मदद से घायल को गाड़ी में रखा गया और उसे उपचार के लिए जालंधर के अरमान अस्पताल ले जाया गया।

    घटनास्थल पर मौजूद पीसीआर टीम के ड्यूटी अफसर सुखविंदर सिंह और बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें राहगीरों ने हादसे की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल का मोबाइल और बाइक की चाबियां अपने कब्जे में ले ली हैं। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के परिजनों से फोन पर संपर्क हो गया है। परिजनों ने युवक को अरमान अस्पताल में ले जाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और थाने की पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी।

  • Punjab News: थाने पर Grenade Attack के 6 आरोपी गिरफ्तार, ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने पर Grenade Attack के 6 आरोपी गिरफ्तार, ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः भिंडी सैदा पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस ने “गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत की गई है, जिसमें फरीदकोट पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान भी चलाया गया था।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा मॉड्यूल एक पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा हुआ था और उसे ISI से मदद मिल रही थी। आरोपी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार थे और उन्हें पैसे के लालच तथा कट्टरपंथी विचारधारा के माध्यम से इस नेटवर्क में शामिल किया गया था। हमले से पहले, आरोपियों ने कई पुलिस थानों की रेकी (जासूसी) की थी, जिसके बाद भिंडी सैदा पुलिस थाने को निशाना बनाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बलजीत सिंह, प्रभ सिंह, राजवीर सिंह, साहिल सिंह, सुखदीप सिंह और अजयदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्तौलें और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी अन्य अपराधों में शामिल रहे हो सकते हैं।

    एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सोहिल मीर ने बताया कि इस मामले में UAPA एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्य कौन हैं और यह नेटवर्क कितना बड़ा है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

  • Punjab News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः मलोट के गांव औलख के पास जा रही पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हादसे में पराली सहित ट्रैक्टर ट्रॉली जलकर खाक हो गई। घटना में ट्रैक्टर और ड्राइवर सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को आग लगी देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
    आग ज्यादा होनेके कारण दमकल विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद लोगों की मदद से दमकल विभाग की टीम से आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण धूप में ट्रॉली के टायर का जलना बताया जा रहा है; फिलहाल इससे बड़ा नुकसान टल गया है। लोगों ने बताया कि पास की फसलें पक चुकी होने की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि चंद मिनटों में आग ने ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया।    
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 3 महिलाएं गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 3 महिलाएं गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा जेसीटी मील के नजदीक जीटी रोड पर हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई और हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाएं सिविल अस्पताल के पास काम करती है।

    इस दौरान ई-रिक्शा में सवार होकर महिलाएं काम पर जा रही थी और ई-रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर सलेम ने बताया कि उन्हें पास सुबह 8 बजे 4 मरीज आए थे, जिसमें एक व्यक्ति और 3 महिलाएं शामिल थी। हादसे में विष्णु भगवत की मौत हो चुकी थी। वहीं 3 महिलाओं में 36 वर्षीय मीनू, 36 वर्षीय सरोज और सुनद्रा गंभीर रूप से घायल हुई है।

    हालांकि इनमें मीनू और सरोज की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया, जबकि तीसरी महिला सुनद्रा का उपचार चल रहा है। सरोज के हेड इंजरी हुई है और उसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं मीनू को फैक्चर आए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं घायल महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।