Blog

  • सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर

    सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर

    नई दिल्लीः  घरेलू गैस सिलिंडर के कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए सरकार ने गैस सिलिंडर का कोटा तय कर दिया है। इस कोटा के तहत एक उपभोक्ता एक कनेक्शन पर महीने में केवल दो ही घरेलू गैस सिलिंडर ले सकता है। यही नहीं सरकार ने सलाना कोटा भी लगाया है जिसके तहत किसी भी उपभोक्ता को साल के केवल 15 घरेलू गैस सिलिंडर ही मिलेंगे। बताया जाता है कि सरकार के इस कदम से घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता को काफी फायदा होगा और इससे घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर जो कालाबाजारी चल रही है, उस पर रोक लग पाएगी। 

    क्या है नया आदेश 

    सरकार द्वारा जारी इस नए आदेश के अनुसार, सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के सप्लाई के लिए महीने और साल में कितना गैस सिलिंडर लिया जाएगा इसका एक कोटा तय किया है। इसके तहत, किसी भी घरेलू गैस सिलिंडर के उभोक्ता को महीने में केवल दो ही सिलिंडर मिलेंगे। यही नहीं उन्हें साल के केवल 15 सिलिंडर ही दिया जाएगा। 

    इस कैप से ज्यादा उभोक्ताओं को एक भी गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। अगर फिर भी कोई उपभोक्ता यह दावा करता है कि उसके घर में गैस की खपत ज्यादा है तो ऐसे में अपने खपत को लेकर उसे सबूत भी देने होंगे। 

  • उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल, धमाके का CCTV फुटेज आया सामने

    उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल, धमाके का CCTV फुटेज आया सामने

    उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा टल गया। बुधवार की देर रात डोमेल चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के पास में खड़ी यात्री में विस्फोट हो गया। राहत की बात रही बस में यात्री सवार नहीं थे। इसके बाद भी विस्फोट इतना तगड़ा था कि आसपास के दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। राहत की बात रही कि विस्फोट की वजह से पेट्रोल पंप को कोई नुकसान नहीं हुआ वरना खतरा बड़ा हो सकता था। बस में विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है।

    जिसमें आप देख सकते हैं कैसे एक खड़ी बस में विस्फोट हो जाता है। घटना को लेकर अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं यह आतंकियों की कोई साजिश तो नहीं थी या फिर विस्फोट के पीछे कोई और वजह थी? विस्फोट बस के बीच वाले हिस्से में हुआ और इतना तगड़ा था कि एक हिस्सा पूरा उड़ गया। बस के बगल में ही एक और बस खड़ी थी। उसको भी मामूली नुकसान पहुंचा है।

  • जालंधरः निगम की तह बाजारी टीम आज सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर कर सकती हैं कार्रवाई

    जालंधरः निगम की तह बाजारी टीम आज सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर कर सकती हैं कार्रवाई

    जालंधर/वरुणः नगर निगम टीम आज ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई कर सकती है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और निगम के तह बाजारी विभाग के बीच बुधवार को मीटिंग हुई। इस मीटिंग में शहर की सड़कों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर चर्चा की गई थी। मीटिंग में तय हुआ कि वीरवार से ही ट्रैफिक पुलिस और तह बाजारी विभाग की टीमें संयुक्त रूप से शहर में कार्रवाई के लिए उतरेंगी। पुलिस और तहबाजारी विभाग का ज्यादा फोकस पॉश इलाकों में होगा।

    कुछ रेस्टोरैंट के मालिकों ने सड़क पर टेबल कुर्सियां लगा रखी है जिस कारण पार्किंग की जगह पर कब्जे किए हुए हैं। यह कारवाई शहर के अंदरूनी और बाहरी स्थानों में होगी। वीरवार को ट्रैफिक पुलिस तहबाजारी विभाग की टीमें बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो अवैध कब्जों को लेकर ट्रैफिक पुलिस और तहबजारी विभाग काफी गंभीर है। किसी भी तरह सड़कों को कब्जा मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें को इस बार चालान हुए तो चालान के जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस और तहबाजारी विभाग पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव न हुआ तो जल्द ही शहर की सड़कों को कब्जा मुक्त किया सकता है।

  • जालंधर: कांग्रेस भवन का पावरकॉम ने काटा कनेक्शन!

    जालंधर: कांग्रेस भवन का पावरकॉम ने काटा कनेक्शन!

    जालंधर/वरुण: जालंधर कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही पावरकाम ने बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर में कांग्रेस की बत्ती गुल हो गई है। लंबे अरसे से बिजली का बिल न देने की वजह से पावरकाम ने मंगलवार को कांग्रेस भवन का कनेक्शन काट दिया है। कांग्रेस भवन में बिजली के दो कनेक्शन लगे हैं। एक कनेक्शन शहरी यूनिट का है और एक यूनिट देहात का है। दोनों के बिजली कनेक्शन काटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भवन पर करीब चार लाख रुपये बिल बकाया है। पावरकाम कई महीनों से डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस पांच साल तक सत्ता में रही और इसी वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। अब सत्ता नहीं है तो यह मुश्किल झेलनी पड़ रही है। पावरकाम के अधिकारी कांग्रेस भवन के संचालकों को लगातार बिल भरने के निर्देश दे रहे थे, लेकिन इसका असर नहीं हो रहा था। इसके बाद पावरकाम ने कार्रवाई की और मंगलवार को दोपहर के समय बिजली कनेक्शन काट दिया।

    एक सप्ताह पहले भी पावरकामम की टीम बिजली कनेक्शन काटने गई थी, लेकिन तब कांग्रेस नेताओं ने बिल जमा करवाने के लिए समय मांग लिया था। बताया जा रहा है कि इस बीच कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर ने बिल देने के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं से संपर्क भी साधा था, लेकिन फंड का जुगाड़ न होने की वजह से बिल जमा नहीं करवाया जा सका। बताया जा रहा है कि पहले भी कांग्रेस भवन का बिजली बिल न देने पर कनेक्शन कटने का खतरा मंडराता रहा। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस भवन का लंबित बिल बढ़ता जा रहा था। पंजाब में कांग्रेस की सरकार के समय भी इसका भुगतान नहीं किया जा सका। पावरकाम के एक बड़े अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि डिफाल्टरों पर की जा रही कार्रवाई के तहत कनेक्शन काटा गया है।

  • जालंधर : यूथ अकाली दल के नेता की होटल में Marriage Anniversary वाले दिन हुई मौत

    जालंधर : यूथ अकाली दल के नेता की होटल में Marriage Anniversary वाले दिन हुई मौत

    जालंधर/वरुण: जालंधर के यूथ अकाली दल के नेता तेजप्रताप सिंह की ऋषिकेश के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की 2 साल पहले शादी हुई और मैरिज एनिवर्सरी वाले दिन उसकी मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार तेजप्रताप सिंह अपने परिवार के साथ हेमकुंट साहिब की यात्रा पर गया था। इस दौरान लौटते समय वह ऋषिकेश के एक होटल में रुके थे, जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार वाले ऋषिकेश से शव लेकर जालंधर पहुंच गए हैं।

  • राशिफल (वीरवार 29 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 29 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

    मिथुन: दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

    कर्क: भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

    सिंह: घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कन्या: यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

    मकर: किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

    कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

    मीन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, रिवाल्वर, एक किलो चांदी दो एलईडी बरामद

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, रिवाल्वर, एक किलो चांदी दो एलईडी बरामद

    जालंधर/वरुण: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलजीत  पुत्र अनिल कुमार वासी न्यू अमर नगर मॉडल हाउस के रूप में हुई है। मीडिया को जानकारी देते हुए सीपी गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण जीत सिंह तेजा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की टीम ने 8 सितंबर 2020 में दर्ज हुए मुकदमे में उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ रिवाल्वर, 1 किलो चांदी और दो एलईडी बरामद की है। आरोपी के ऊपर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

    इसी तरह सीआईए 1 के प्रभारी अशोक शर्मा की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पारसदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी गांव बलूपुरिया गुरदासपुर के तौर पर  हुई है।  पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है आरोपी अपने गांव के लड़के हरदेव सिंह से हेरोइन लेकर सप्लाई  करने वाला था, पुलिस हरदेव की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधर: दमोरिया पुल में हुई लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    जालंधर: दमोरिया पुल में हुई लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्ष कुमार: कमिश्नरेट पुलिस ने लूट की वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ,डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि राकेश कुमार पुत्र युद्धवीर वासी न्यू गांधी नगर ने सुबह 11:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था जब वह दामोरिया पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात लुटेरा उसकी एक्टिवा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया जिसमें ₹5,64,000 की नकदी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एडीसीपी बलविंदर रंधावा की देख में थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने जब राकेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने लूट का झूठा नाटक रचा था । लूट की रकम उसने मनी अरोड़ा पुत्र किशनलाल वासी न्यू गांधी नगर से बैंक में जमा करवाने के लिए ली थी ।पुलिस ने आरोपी से लूट की रकम से ₹2, 64, 000 और स्कूटरी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 379 बी और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पुलिस ने चोर गिरोह के अंदेशे में आईएसबीटी  से हरियाणा के पाँच लोगो को पकड़ा 

    पुलिस ने चोर गिरोह के अंदेशे में आईएसबीटी  से हरियाणा के पाँच लोगो को पकड़ा 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के आईएसबीटी  पर 5 लोगों को चोर गिरोह का अंदेशा होने पर  पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। यह सभी पांच लोग हरियाणा निवासी है। अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल पर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इनको मौके से पकड़कर थाने ले आई है इनके पास से  कुछ रुपए भी बरामद हुए है लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है।
     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड से हरियाणा निवासी पांच लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है क्या यह किसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल तो नहीं थे ऊंना आने का क्या कारण है पुलिस यह भी इनसे पता करेगी फिलहाल पकड़े गए पांचों युवको से  पुलिस पूछताछ करेगी और मामले की सच्चाई सामने लाएगी।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया की हरियाणा निवासी पांच लोगों को पकड़ा गया है जिन से पूछताछ की जा रही है।
  • उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

    उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रेस क्लब भवन का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा और जिला मुख्यालय के पत्रकारों को बेहतरीन सुविधा यहां पर प्राप्त होगी। इस दौरान बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान ने उपायुक्त राघव शर्मा को निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रैस क्लब ऊना के प्रधान सुरिंदर शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, मुनिंदर अरोड़ा, विशाल स्याल, जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल तथा पंचायत सचिव रामपुर चरणजीत सिंह उपस्थित रहे।