Blog

  • जालंधरः पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का हुआ निधन

    जालंधरः पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: शहर से दुखद खबर सामने आ रही है। एनकांउटर न्यूज के पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हर्ष मेहरा के पिता को किसी गाड़ी में टक्कर मार दी। पत्रकार हर्ष मेहरा के पिता नूरपुर अड्डे के पास पैदल सड़क क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान उनको कपूर हॉस्टल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हर्ष मेहरा के पिता को मृतक घोषित कर दिया।

  • ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में मची भगदड, 12 की मौत

    ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में मची भगदड, 12 की मौत

    अंतानानारिवो: मेडागास्कर के एक स्टेडियम में शुक्रवार को ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकार की प्रवक्ता ललाटियाना राकोटोंड्राज्फी ने कहा कि घायलों में से 33 एचआरजेए अस्पताल में भर्ती हैं। देश की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में शुक्रवार को यह भगदड़ उस समय मची, जब लोग क्षेत्रीय खेल कार्यक्रम के आधिकारिक उद्घाटन के लिए प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए थे। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने शुक्रवार को कहा कि शाम करीब साढ़े चार बजे हुई इस दुर्घटना में घायल हुए 11 लोगों की हालत गंभीर है। नत्से ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

    खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की। प्रवक्ता राकोटोंड्राज्फी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने बयान में गंभीर रूप से घायल लोगों के बारे में कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी। राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना महामासीना स्टेडियम में समारोह में थे और उन्होंने भीड़ से कुछ समय के लिए शांत रहने की अपील भी की थी। करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी। ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਦੋ ਭਰਾਂ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਦੋ ਭਰਾਂ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋ ਸਕੇ ਪਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ। sho ਸਦਰ ਬਟਾਲਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੱਛਲੇ ਦਿਨੀ ਏਕ ਫਾਇਨਾਂਸ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋ ਕੁਛ ਅਨਪਸ਼ਾਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਲੁੱਟ ਵਿੱਚ ਨਗਦੀ ਤੇ ਕੁਜ ਦਸਤਾਵੇਜ ਖੋਹੇ ਗਏ ਸਨ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਕੇ ਦੋ ਸਕੇ ਪਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਦੋਰਾਨ ਏਹਨਾਂ ਕੋਲੋ ਹੋਰ ਵੀ ਲੁੱਟਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਚ ਲਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੇ ਹੋਰ ਕਿੰਨੀਆਂ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਫਾਇਨਾਂਸ ਕੰਪਨੀ

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੜ ਕਾਰਣ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਔਖਾ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਚੱਕਿਆ ਇਹ ਕਦਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੜ ਕਾਰਣ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਔਖਾ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਚੱਕਿਆ ਇਹ ਕਦਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ :  ਜਿੱਥੇ ਪਾਣੀ ਘਟਣ ਦੇ ਕਾਰਣ ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹਰੇ ਚਾਰੇ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਡਰ ਸਤਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੱਥੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਲਈ ਬੀਜਿਆ ਹਰਾ ਚਾਰਾ ਵੀ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਨ ਕਾਰਨ ਗਲ ਗਿਆ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਪਾਰ ਪਿੰਡ ਬਣੇ ਵਾਲੀ ਬੇਲੀ ਜਿੱਥੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੁਧ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ ਹੜਾਂ ਦੌਰਾਨ ਹਰੇ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀ ਤੂੜੀ ਵੀ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਇਹ ਪਿੰਡ ਹਲਕਾ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਵੋਟਾਂ ਪਿੰਡ ਚੌਂਤਾਂਹਲਕਾ ਰੂਪਨਗਰ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੀਆਂ ਹਨ।

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਕੋਈ ਵੀ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪਿੰਡ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਤਾਂ ਜੋ ਨਿਰੰਤਰ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਚਾਰੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਵੰਡਣ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰਾਲੀ ਉਪਰ ਹਰਾ ਚਾਰਾ ਲੱਦ ਕੇ ਕਿਸ਼ਤੀਆਂ ਦੁਆਰਾ ਇਹਨਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब :  नशे में धुत लड़कों ने एक सिगरेट को लेकर की मारपीट, देखें वीडियो

    पंजाब : नशे में धुत लड़कों ने एक सिगरेट को लेकर की मारपीट, देखें वीडियो

    मोगा : नशे के कारण लड़ाई-झगड़ा करने का मामला सामने आया है। जहां जवाहर नगर इंद्रा कलोनी चौक का जहां बीती रात कुछ युवकों ने वहां पर सब्जी का काम करने वाले राजेश कुमार जो की वही चोक में बने एक मंदिर की साफ़ सफाई का काम भी करता है। कुछ युवकों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहा उसका इलाज चल चल रहा है। पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि वह जवाहर नगर चोक में सब्जी आदि का कारोबार करता है और उसके पास ही एक मंदिर है, जहां वह मंदिर की सफाई आदि करता है।

    वही वह कुछ युवक आकर नशा करते है और बेचते भी है। मैंने उनको पहले भी कई बार रोका। बीती रात वे 3 युवक मेरे पास आए और मुझे बोले सिगरेट दो। मैंने कहा मेने दुकान बंद कर दी है तो फिर कहने लगे सिगरेट निकाल कर दो। उन्होंने नशा किया था और जब दुकान खोल कर उनको सिगरेट देने लगा तो उन्होंने मेरे उपर वार कर दिए और भाग गए। मेरे परिवार वाले मुझे अस्पताल ले आए। पुलिस अधिकारी बसंत सिंह ने बताया की पीड़ित के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ बनती करवाई की जाएगी।

  • पंजाबः नशा करने से रोकने पर पति, सास और ससुर ने की मारपीट, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः नशा करने से रोकने पर पति, सास और ससुर ने की मारपीट, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : शहर के संत नगर में एक पत्नी द्वारा अपने पति को नशा करने से रोकने पर कथित रूप में उससे मारपीट करने के आरोप लगाए। सिविल अस्पताल में दाखिल विवाहिता डोली पत्नी राहुल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसका पति राहुल ग्रोवर नशा करता है और वह उसे नशा करने से रोकती है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी सास और ससुर उससे इस बात को लेकर गाली-गलौच करते हैं कि तू हमारे लड़के की बदनामी करती है।

    पीड़ित पत्नी डोली और पीड़िता की माँ अनीता रानी ने बताया की उसका पति ज्यादा नशा करके जब घर आया, तो उसने अपने पति को फिर से नशा करने से रोका और कहा कि वह यह सारी बात अपने मायके परिवार को बताएगी, तो उसके पति, सास तथा ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को देने के बाद थाना सिटी की पुलिस ने राहुल, अरुण और तृप्ता के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः Satva Club में गोली चलने के मामले में ज्वैलर का बेटा पारस काबू

    जालंधरः Satva Club में गोली चलने के मामले में ज्वैलर का बेटा पारस काबू

    जालंधर,ENS: मॉडल टाउन रोड पर स्थित Satva Club में शनिवार देर रात गोली चलने का मामला सामने आया था। देर रात फिर से गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है। जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने पारस पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना 6 के एसएचओ अजायब सिंह औजला द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश के बाद पारस मल्हौत्रा को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से लाईसेंसी वेपन भी बरामद किया है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पारस मल्हौत्रा ने सरेंडर किया है।

    मल्हौत्रा ज्वैलर के बेटे पारस ने शनिवार रात्रि गोली चलाई थी। जिस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वैलर का  बेटा पहले भी इसी क्लब में गुंडागर्दी की थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक Satva Club में देर रात तक पार्टी चल रही थी।

    इस दौरान दो पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद ज्वेलर के बेटे ने क्लब के बाहर आकर गोली चला दी। हालांकि  गोली के छर्रे युवक के लगे हैं। जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक पारस रोजाना ही कहीं न कहीं गुंडागर्दी करता रहता है । गौर हो कि देर रात नाईट क्लबों में आ रहे मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, जिस पर पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई दिखाई दे रही है। क्योंकि उक्त क्लब सहित कई अन्य क्लबों में देर रात हंगामा होने का मामले सामने आ रहे है। वहीं मॉडल टाउन रोड पर स्थित Satva क्लब एक बार फिर विवादों में आ गया है।

  • G-20 सम्मेलन से पहले रेलवे स्टेशन पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

    G-20 सम्मेलन से पहले रेलवे स्टेशन पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली मे जहां G-20 सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं वहीं दिल्ली के पाँच मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए पाए गए हैं। दिल्ली में 5 से अधिक मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर लिखा गया है, “खालिस्तान भारत का हिस्सा है और पीएम मोदी के खिलाफ है, खालिस्तान जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों का नर-संहार करवा रहे हैं।”

     इस मामले की खबर लगते ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली में जी-20 सम्मेलन से ठीक पहले हुई इस हरकत से दूसरी तरफ खुफिया एजेंसियाँ भी सक्रीय हो गई हैं। बता दें कि दिल्ली में G-20 सम्मेलन 8 से 10 सितंबर तक होने वाला है लेकिन दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकियाँ देते हुए का एक और वीडियो सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया है।

    आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा, “सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए SFJ के खालिस्तान समर्थकों ने दिल्ली के शिवा जी पार्क से लेकर पंजाबी बाग तक कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह स्लोगन शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशन के बाहर लिखे गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 15 अगस्त को भी माहौल खराब करने का प्रयास किया था। पन्नू ने खालिस्तान का नाम लेकर सिखों को उकसाया और दिल्ली आने के लिए कहा था।

  • जालंधर : 22 हजार ड्रग मनी और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : 22 हजार ड्रग मनी और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,ENS : एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशानुसार नशे की तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच जालंधर ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली की देखरेख में जालंधर ग्रामीण की विशेष पुलिस टीम ने 1 ड्रग तस्कर को 25 ग्राम हैरोइन, 22 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह ढिल्लों पीपीएस पुलिस कप्तान इन्वेस्टिगेशन जालंधर देहात ने बताया कि क्राइम ब्रांच देहात के प्रभारी पुष्प बाली ने नशे पर काबू पाने के लिए क्राइम ब्रांच की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया है। इस दौरान 2 टीमों को देहात के क्षेत्र में चेकिंग और नाकाबंदी के लिए भेजा गया है। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने एसआई भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में साथी के साथ अलावलपुर कच्चा रास्ता ब्यास गांव आदि में बदमाशों की तलाश की।

    जब पुलिस पार्टी गश्त करते हुए अलावलपुर पहुंची तो अड्डा आदमपुर अलावलपुर से थोड़ा आगे एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उनमें से एक ने भारी मोम का लिफाफा निकाला और किनारे पर फेंक दिया। एसआई भूपिंदर सिंह ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया और उसका नाम पूछा। आदमपुर की पुलिस ने बताया कि एसआई भूपिंदर सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों के सामने खाते के अनुसार तलाशी ली और सफेद रंग का वजनदार मोम का लिफाफा और एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खोलकर चेक किया। इसमें 22 हजार रुपये की ड्रग मनी और हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की मात्रा को इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर तोला गया तो हेरोइन की मात्रा 25 ग्राम थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गुरपिंदर सिंह उर्फ ​​लाली के खिलाफ पहले भी आदमपुर थाने में मामला दर्ज है, जो खेतीबाड़ी का काम करता है और साथ ही नशा बेचता और पीता है। आरोपी गुरपिंदर सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और आरोपी से और गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि वह निर्मित हेरोइन कहां से खरीदता है और आगे किसे वह सप्लाई करता है।

  • पंजाब : कार सवार युवकों ने बाप-बेटे के साथ किया यह कारनामा, देखें वीडियो

    पंजाब : कार सवार युवकों ने बाप-बेटे के साथ किया यह कारनामा, देखें वीडियो

    पंचकूला : रात रोड रेंज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमडीसी के रहने वाले डॉक्टर गगन द्वारा अपने बेटे को ट्यूशन से वापस घर ले जाते समय ऑलटो कार में सवार कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी। यही नहीं कार के बोनट पर काफी दूर तक डॉक्टर को घसीटते हुए ले गए। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 8 और 9 के चौक पर किसी युवक ने पूरी वीडियो बना ली। मौके पर लोगों के इकट्ठे होने के बाद डॉक्टर गगन ने कार की टक्कर होने के बाद उसे गाड़ी को रोकना चाहा। पर वह नहीं रुके जब डॉक्टर गगन उनके गाड़ी के आगे खड़ा हो गए। ऑल्टो कार सवारों ने 50 मीटर तक बोनट पर घसीटते ले गए। कार डिवाइडर पर टकरा गई और डॉक्टर गगन नीचे गिर गए। और कार सवार मौके से फरार हो गए। डॉक्टर गगन को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

    बहस के बाद युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया सेक्टर 7 पुलिस थाना के एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 8 और 9 की लाइट प्वाइंट के पास ऑल्टो कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मारने की कोशिश की। इस पर डॉक्टर और ऑलटो कार चालक के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ऑलटो में सवार कुछ लड़के बाहर आए और डॉक्टर की कार का शीशा तोड़ दिया। यही नहीं चाकू से जान से मारने की धमकी भी दी। सीसीटीवी के आधार पर उन ऑलटो सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।