Blog

  • इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

    इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

    महाराष्ट्र : अकोला में बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग के अगले 3 दिन लू चलने की चेतावनी के बाद जिले में धारा 144 लगाई गई है। अकोला जिला पिछले 2 दिन में महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने अकोला में लू की चेतावनी जारी की है। लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक CRPC की धारा 144 लागू कर दी है। अकोला के डीएम ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

    उन्होंने निजी कोचिंग क्लास के समय में बदलाव करने और उन्हें दोपहर के दौरान आयोजित नहीं किए जाने का भी निर्देश दिया। वहीं भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला में शुक्रवार (24 मई) को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार (25 मई) को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

  • जालंधरः इस चौक पर ऑटो यूनियन ने किया रोष प्रकट, देखें Live

    जालंधरः इस चौक पर ऑटो यूनियन ने किया रोष प्रकट, देखें Live

    जालंधर (ENS) : बस्ती अड्डे के नजदीक पुराने ऑटो स्टैंड पर ऑटो यूनियन के सदस्यों ने रोष प्रकट किया। ऑटो चालकों ने बताया कि इस अड्डे पर शहर का सबसे पुराना टांगा स्टैंड है। 1940 से लोग इस जगह से टांगे मे बैठकर जाते थे। बरसो से यह जगह टांगा स्टैंड के नाम से भी मशहूर है।   

     

    ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि गत देर रात्रि किसी ने अड्डे पर कब्ज़ा करने की नियत से ईटे रखवा दी है। यह सरकारी जमीन है यदि किसी सरकारी अदायरे ने यहा कोई उसारी करनी होती, तो कोई नोटिस या जानकरी उन्हें मुहैया करवाई जाती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ रातो रात अड्डे के अंदर ईटों का ढेर लग जाने से ऑटो चालक परेशान है।

  • पंजाब : सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    पंजाब : सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    बठिंडा :  जिले में लंबे समय से सीवरेज के गंदे पानी की सही निकासी न होने के कारण हर गली मोहल्ले व बजार में गंदा पानी जमा हुआ है। इसके कारण इलाकानिवासियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। अमरपुरा बस्ती में सीवरेज के गंदे पानी से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    अमरपुरा बस्ती के लोगों ने कहा कि हम पिछले कई महीनों से बस्ती की गलियों में गंदा पानी जमा होने से काफी परेशान है। हमारे लिए रोटी खाना और रोटी बनाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि हर समय सीवर के गंदे पानी की गंध आती है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि हमारी बस्ती का समाधान किया जाए और सीवर के गंदे पानी की निकासी की जाए।

  • स्ट्रांग रूम पर पहुंचा EVM से भरा ट्रक, गड़बड़ी की आशंका जताते विपक्ष ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    स्ट्रांग रूम पर पहुंचा EVM से भरा ट्रक, गड़बड़ी की आशंका जताते विपक्ष ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जौनपुर: लोकसभा सीट पर शनिवार को वोटिंग के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में सभी ईवीएम जमा करा दिए गए। जिसके बाद स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया, लेकिन इस बीच रात 11 बजे के आसपास EVM से भरा एक मिनी ट्रक पहुंच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे में सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम के अनुसार मिनी ट्रक में रिजर्व ईवीएम थीं। कहीं पर मशीन खराब होने पर इसे वहां उपलब्ध कराया जाता है।

    डीसीएम को दूसरी जगह खड़ा कराना था, यह गलती से स्ट्रांग रूम के पास पहुंच गया था। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थकों ने डीसीएम में सवार चालक और अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि वाहन गलती से यहां चला आया है। कुछ ही देर में मौके पर सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। सपाइयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ईवीएम को जिस तरह से बिना जांच-पड़ताल के मिनी ट्रक के जरिए यहां लाया गया, उससे वोटों की गिनती में गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। इसके बाद रात करीब 1 बजे डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए।

    दोनों ने कार्यकर्ताओं को समझाया। इसके बाद ईवीएम से लदे डीसीएम को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया। इस मामले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डीसीएम में रिजर्व ईवीएम थीं। अगर मशीन कम पड़ जाती है या कहीं खराबी आती है तो इसे रिप्लेसमेंट के तौर पर रखा जाता है। नायब तहसीलदार इसके प्रभारी थे। डीसीएम गलती से वहां पहुंच गया था। रिजर्व ईवीएम, मतदान के दौरान वितरित किए गए ईवीएम की लिस्ट दे दी गई है। लिस्ट के हिसाब से ईवीएम के सत्यापन भी करा लिए गए हैं। सपाई इससे संतुष्ट हैं।

  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    हांसी : हिसार के हांसी में त्रिकोना पार्क के पास गली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के मुंह और सिर पर चोट के निशान है, जमीन पर खून बिखरा हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की पहचान कराई। 

    मृतक की पहचान गांव प्रेमनगर निवासी 20 वर्षीय शंटी के तौर पर हुई है। मृतक युवक के भाई सोनू ने बताया कि शनिवार की सुबह शंटी घर से सुबह 8 बजे शादी में ढोल बजाने के लिए गया था। रात को उसका भाई घर पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने शंटी की तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। सोनू ने बताया कि जब घटना स्थल पर जाकर हमने देखा तो उनके भाई के सिर में ईंट से वार किया गया था।

    उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक दिखाई दे रहे हैं जिसमें एक युवक अपने हाथों में ईंट लिए हुए है। शंटी का फोन व पैसे भी छीने गए हैं। सोनू ने बताया कि उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इससे यह पता लगता है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • पुलिस ने युवक को दी थर्ड डिग्री, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    पुलिस ने युवक को दी थर्ड डिग्री, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    ग्वालियर : जनकगंज थाने में फल का ठेला लगाने वाले को चोरी के शक में थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। पुलिस वालों ने उसे हाथ-पैर बांधकर बेल्ट से पीटा। उसके मुंह पर जूतों से मारा। होंठ में सूजन है। हवालात में पंखा भी नहीं था। 3 दिन से उसके साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक अन्य संदेही को भी पीटा है। देर शाम व्यापारी की हालत ‎बिगड़ने पर परिजन थाने में जमा हो गए, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन का कहना है कि पुलिसकर्मी चोरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं। देर रात हवलदार शैलेंद्र ‎‎दीक्षित आरक्षक मुरारी और बनवारी शर्मा को निलंबित कर ‎दिया। एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि जांच के आदेश दिए हैं।

    पुलिस ने गोल‎पहाड़िया निवासी अवधेश खटीक (35) को चोरी के संदेह में ‎पकड़ा था। थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में संदेही‎ आरोपी का फुटेज मिला था। इस पर सीएएसपी लश्कर गुप्ता का कहना है कि सस्पेक्ट है, इसकी भी जांच की जा रही है।अवधेश खटीक जयारोग्य अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया 3 दिन पहले चार पुलिसवाले मुझे पकड़कर ले गए। किसी चोरी के बारे में पूछताछ की मैंने बताया कि मैं कुछ नहीं जानता। जनकगंज थाने के हवालात में बंद कर पीटा। 

    अवधेश ने बताया कि हाथ-पैर जोड़कर कहा कि मैंने चोरी नहीं की। वे नहीं माने। मुंह पर जूते मारने से मेरे होंठ सूजे हुए हैं। सिर पर जूते मारे, जिससे अभी तक दर्द हो रहा है। एक लड़का (कमल घाटगे) और था, उसे मुझसे एक दिन बाद पकड़कर लाए थे, उसे भी पीटा। जनकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में चोरी ‎का माल कबाड़ी को बेचना कबूल भी किया था।

    परिजन का कहना है कि अगर ‎पुलिस के पास चोरी के मामले में कबाड़ी का माल बेचने का‎ बयान दिया गया था तो अवधेश खटीक की तीन ‎दिन में भी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। पुलिस झूठे आरोप लगा रही है। जब तीन दिन हो गए और पुलिस ने अवधेश की न तो गिरफ्तारी दिखाई, न ही मिलने दिया। इस पर परिजन घबरा गए, वह एसपी से मिले। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए। इसी बीच पुलिस के वाहन से अवधेश को अस्पताल पहुंचाया गया। कमल को छोड़ दिया गया। 

  • ढाबे में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची मौके पर

    ढाबे में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची मौके पर

    अजमेर : रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग गई। इसके कुछ ही मिनटों बाद आग एलपीजी सिलेंडर तक पहुंची। देखते ही देखते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आसपास के 2 और ढाबे भी आग की चपेट में आ गए। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। इस दौरान ट्रैफिक रोककर दमकल विभाग ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। 

    क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। होटल मालिक व स्टाफ भागकर बाहर आ गए। कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। एक सिलेंडर फट गया था और 3 सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

    इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात डायवर्ट कर दिया था। तंवर ने बताया कि जानकारी के अनुसार जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, वो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर था। इसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। बाहर निकाले गए 3 सिलेंडर भी घरेलू गैस सिलेंडर ही थे। ऐसे में यह तय हो गया कि ढाबे पर रसोई गैस का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था।

  • हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखे Live

    हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखे Live

    हिमाचल: राहुल गांधी केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखे Live

  • Forest Guard की 25KM की दौड़ में बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

    Forest Guard की 25KM की दौड़ में बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

    मध्य प्रदेश: बालाघाट जिले में वनपाल पद के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. 25 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाला एक युवक बेहोश हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

    अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शिवपुरी इलाके के रहने वाले सलीम मौर्य (27) के रूप में हुई है.  

    प्रभागीय वन अधिकारी (DO) अभिनव पल्लव ने कहा, “वन विभाग में वन अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद, 108 उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुए, जहां उन्हें चार घंटे में 25 किलोमीटर चलना था। सुबह 6 बजे होगा वॉकिंग टेस्ट, टेस्ट मैच से ठीक तीन किलोमीटर पहले सलीम मौर्य की हालत बिगड़ी.   

    मृतक युवक के चचेरे भाई विनोद जाटव ने बताया कि सलीम लिखित परीक्षा पास करने के बाद 23 मई को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बालाघाट गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

  • जालंधर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा, विपक्ष पर साधे निशाने, देखे वीडियो 

    जालंधर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा, विपक्ष पर साधे निशाने, देखे वीडियो 

    जालंधर (ENS): लोक सभा चुनावों को लेकर बड़े लीडर शहर में शिरक्त कर रहे हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में प्रचार भी कर रहे हैं। इसी के साथ विपक्ष पर निशाने भी साध रहे है हैं। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुंबई कांग्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सपरा जालंधर प्रैस क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बीजेपी सविंधान बदलना चाहती और इसलिए 400 पार का नारा लगा रही है। सपरा बीजेपी पर खूब बरसे और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण विरोधी हैं। इसलिए सविंधान बदलने की बात कर रहे हैं।

    सपरा के साथ नेशनल कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर विपन मिश्रा भी जालंधर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही देशवासियों को कांग्रेस प्रधानमंत्री का चेहरा देगी। जिस पर हाईकमान बात भी कर रही है। पीएम मोदी दो दिन पहले जो बात कह कर गए हैं कि कांग्रेस जहां वहां समस्याएं हैं जहां बीजेपी है वहां समाधान हैं। इस बात को जनता भली भांति से जानती है कि बीजेपी इस समय देश को खोखला कर रही है। बल्कि खोखला कर दिया है।

    सपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री इस समय गरीबों के कर्ज माफी की कोई बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि अपने साथ वालों के कर्ज माफ कर दिए हैं। जिसका उदाहरण सभी के पास है। जिनके कर्ज माफ किए हैं। उनके बारे में जनता को पता है। 

    सपरा ने कहा कि देश में 4 जून को इंडिया गठनबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिन राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। उनके समीकरण की बात करें तो पता चलता है कि बीजेपी कहां पर स्टैंड कर रही है। क्योंकि जब कांग्रेस सरकार सता में थी तो 4 दिन में वोट गिन लिए जाते थे। लेकिन अब तो 11 दिन लगाए जा रहे हैं। मोदी को सरकार वोटिंग में घपला कर रही है।

    आप सरकार पर निशाना साधते हुए सपरा ने कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार आई है। नशे का सैलाब आ गया है। पंजाब की नौजवानी नशे में चली गई है। जिसको हर हालत में बचाना होगा। इसलिए लोगों से अपील है कि सोच समझ कर ही वोट करें।