Blog

  • जो मुख्यमंत्री अपने विधायकों की नहीं सुनते, उस सरकार से जनता को क्या होगी आस: देवेंद्र भुट्टो

    जो मुख्यमंत्री अपने विधायकों की नहीं सुनते, उस सरकार से जनता को क्या होगी आस: देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के हटली नारगडू ,मझियानी जसाना में गरजे भाजपा प्रत्याशी

    श्री राम जी का मंदिर भाजपा ने बनाया, तो भाजपा को मिलना चाहिए समर्थन

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री 14 माह में जनता के साथ तो क्या अपने विधायकों से मिलने का समय नहीं देते थे, लेकिन जब से राज्य सभा चुनाव में राज्य सरकार की हार हुई है तव से मुख्यमंत्री महोदय को यह पता चला है कि सरकार वन मैन आर्मी बनकर नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन अब समय बीत गया अब तो मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नाम के आगे पूर्व लगने बाला है यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की पंचायत हटली जसाना बंगाणा आदि एक दर्जन पंचायती नुक्कड़ सभाओं में कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जब हमने कोई गलत नहीं किया, पारदर्शता के साथ काम किया है तो फिर हमें किस बात का डर है। भुट्टो ने कहा कि बिकाऊ टिकाऊ की भाषा मुख्यमंत्री को शोभा नही देती है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को कुर्सी जाने का डर सता रहा है भुट्टो ने कहा कि झूठ पर झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत है और हमने 14 माह के कार्यकाल में ऐसा नजदीक से देखा है। 

    क्योंकि मुख्यमंत्री महोदय से विकास की बात नहीं हो सकती, जब भी हम ने मुख्यमंत्री महोदय से मिलने का समय मांगा तो आठ आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। और जब भी मुख्यमंत्री से मिलकर कोई विकास की बात की तो उन्होंने एक कान से सुनी और दुसरे से निकाल दी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता ने मुझे विकास के लिए चुना था न कि आराम के लिए या फिर सैलरी लेने के लिए चुना था। जब कुटलैहड़ की जनता की हर वक्त अनदेखी करनी थी तो हम उनका साथ क्यों दें। और यही सोच और सनातन धर्म को साक्षी मानकर हमने यह फैसला लिया है। भुट्टो ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री की हालत ऐसी हो गई है कि हमारे बैंक खाते चैक करवाए जा रहे है उनकी डिटेल ली जा रही है। हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार से मेरे और मेरे परिवार पर मामला दर्ज हो सके। सीएम साहब ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि किसी भी प्रकार हर संभव प्रयास से भुट्टो पर या उसके बेटे पर कोई मामला दर्ज करो। भुट्टो ने कहा कि दीपक जब बुझने लगता है, तो ज्यादा फड़फड़ाता है? और ऐसी हालत राज्य सरकार की हो चुकी है। कुल मिलाकर राज्य सरकार अब बिदाई की ओर अग्रसर हो चुकी है। इस मौके पर चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,वीडी सी सदस्य राज कुमार मनकोटिया  ,सुरेंद्र हटली, पंडित आत्मा राम, राकेश शर्मा के अलावा सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    15 करोड़ लेने का अगर सुबूत है,तो कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे सीएम
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हर मंच से 15 करोड़ पैसे का बॉक्स की बात करने वाले मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू यह बताएं कि अगर उनके पास सुबूत हैं तो फिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे है। लेकिन हकीकत यह हैं। कि राज्यसभा में 40 और 3 कुल 43 वोटों बाली सुक्खू सरकार को 34 के आंकड़े और राज्य सभा में मिली हार का गहरा सदमा लगा है। और मुख्यमंत्री महोदय अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए है। और तभी हर मंच से ऐसे बयान देकर सरकार की हो रही फजीहत से जनता का ध्यान भटकाने में लगे हुए है। लेकिन हिमाचल की देवतुल्य जनता सब जानती है। वह ऐसे बयानों में आने बाली नहीं है।
  • जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स में 1952 विद्यार्थी एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित

    जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स में 1952 विद्यार्थी एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में सत्र 2023-24 में 90% से  अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ट्राॅफी देखकर सम्मानित किया गया। कक्षा पहली से नवमी तक के कुल 1952 विद्यार्थियों को एकेडमिक अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
    इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उमड़ता उल्लास उनके पूरे वर्ष की मेहनत बयां कर रहा था। व विद्यार्थियों को ये पुरस्कार अपने स्कूल के प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल के हाथों से प्राप्त हुआ। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर), सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड), व शीतू खन्ना (कपूरथला रोड), ने 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इसके लिए बधाई दी।
    शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एकेडमिक) ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कक्षा में पूर्ण उपस्थिति वाले विद्यार्थियों तथा 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है, यह उनकी मेहनत व लगन ही है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते आगे भी इसी दृढ़ता और  लगन के साथ अपने लक्ष्य पथ पर अग्रसर होने के लिए कहा।
  • केवी सलोह में 11वीं कक्षा के लिए पंजीकरण 14 से 23 मई तक

    ऊना/ सुशील पंडित : केंद्रीय विद्यालय(केवी) सलोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 11वीं कक्षा के लिए पंजीकरण 14 मई से 23 मई तक प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक किए जा सकते हैं। यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण से संबंधित विवरण के लिए वेबसाईट www.santokhgarhsaloh.kvs.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए अभिभावक केवी सलोह के प्राचार्य/प्रवेश प्रभारी से प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

  • जालंधर: लूट-पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर: लूट-पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर, (ENS): थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव आलोवाल नकोदर के रहने वाले राहुल कुमार और जोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों  से एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला मोटरसाइकिल बरामद किया है। 

    डीएसपी कुलविंद्र सिंह विर्क ने बताया कि गांव डेरियां नकोदर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने नकोदर थाने की पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने गांव शकर में खेतों में पानी लगा रहा था कि उसी दौरान उसके नौकर संजीव से लुटेरे तेज़धार हथियारों के बल पर लूट कर फरार हो गए।

    शिकायत पर कारवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि वह और कितनी वारदातें को अंजाम दे चुके है।

  • मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

    मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें एक और नवीन एवं रचनात्मक पहल करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर ऊना जिला वासियों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वीप के तहत बुधवार 15 मई को किए जा रहे इस आयोजन में आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में जिला ऊना के मैप पर आधारित मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यह आयोजन दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच होगा।  

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम गतिविधियां आयोजित कर रहा है। हमारा प्रयास है कि पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अन्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
  • नामांकन के अंतिम दिन गगरेट में 3 उम्मीदवारों ने भरा परचा

    नामांकन के अंतिम दिन गगरेट में 3 उम्मीदवारों ने भरा परचा

    ऊना जिले के दो विधानसभा उप चुनावों के लिए कुल 13 नामांकन प्राप्त


    ऊना/ सुशील पंडित : विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के  आखिरी दिन मंगलवार को गगरेट विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट से अमित वशिष्ट, आयु 46 वर्ष, पुत्र देव पाल वशिष्ट, गांव व डाकघर ओयल, तहसील घनारी, जिला ऊना ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं रविन्द्र कुमार, आयु 39 वर्ष, पुत्र सीता राम, वार्ड संख्या 7, गांव कुठेडा जसवालां निचला, डाकघर कुठेडा जसवालां, तहसील घनारी, जिला ऊना ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा। इसके अलावा चैतन्य शर्मा, आयु 29 वर्ष, पुत्र राकेश शर्मा, मकान संख्या 193 गांव अभयपुर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दर्ज किया।

    गगरेट से 8 और कुटलैहड़ से 5 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
    बता दें कि जिला ऊना में दो विधानसभा उप चुनावों के लिए कुल 13 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र से 8 और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

    गगरेट से इन्होंने भरा परचा
    गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट को सौंपे हैं जिनमें गगरेट से मनोहर लाल, आयु 44 वर्ष, पुत्र मुलख राज, ग्राम व डाकघर डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार, राकेश कालिया, आयु 55 वर्ष, पुत्र मदन लाल, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी, रेणु कालिया, आयु 47 वर्ष, पत्नी राकेश कालिया, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार, मोहित बग्गा, आयु 35 वर्ष, पुत्र मोहिंदर पाल बग्गा, गांव व डाकघर गगरेट, उप तहसील कलोह, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी, अशोक सौंखला, आयु 37 वर्ष पुत्र परम जीत सिंह, गांव व डाकघर अम्बोआ, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार, अनिल वशिष्ट, आयु 46 वर्ष, पुत्र देव पाल वशिष्ट, गांव व डाकघर ओयल, तहसील घनारी, जिला ऊना ने निर्दलीय उम्मीदवार, रविन्द्र कुमार, आयु 39 वर्ष, पुत्र सीता राम, वार्ड संख्या 7, गांव कुठेडा जसवालां निचला, डाकघर कुठेडा जसवालां, तहसील घनारी, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी और चौतन्य शर्मा, आयु 29 वर्ष, पुत्र राकेश शर्मा, गांव अभयपुर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

    कुटलैहड़ से इन्होंने दाखिल किए नामांकन पत्र
     वहीं, कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल को सौंपे हैं। इनमें राजीव शर्मा, आयु 40 वर्ष, पुत्र देश राज शर्मा, ग्राम घडोह, व डाकघर व तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार, विवेक शर्मा, आयु 47 वर्ष, पुत्र राम नाथ, गांव व डाकघर बरनोह, तहसील ऊना, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, देवेंद्र कुमार भुट्टो, आयु 50 वर्ष, पुत्र प्यार सिंह, गांव व डाकघर चराड़ा, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार, चंचल सिंह, आयु 77 वर्ष, पुत्र बिशन सिंह, गांव व डाकघर चलोला, तहसील ऊना, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी, मनोहर लाल, आयु 60 वर्ष, पुत्र कृष्ण दत्त, गांव व डाकघर समूरकलां, तहसील ऊना, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन परचे दाखिल किए हैं।

    15 को नामांकनों की छंटनी
    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल ने बताया कि 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।
  • जालंधरः हाईवे पर Thar और Swift की हुई भीषण टक्कर, देखें Live

    जालंधरः हाईवे पर Thar और Swift की हुई भीषण टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: रायपुर बल्ला के नजदीक 3 कारों की जबरदस्त टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह टक्कर थार, बोलेरो और स्विफ्ट गाड़ी  में हुई है। इस हादसे में थार और स्विफ्ट के परखच्चे उड़ गए। थार गाड़ी का नंबर जम्मू का है। 

    थार गाड़ी में स्वर लोगो को चोटे भी आई है। जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बोलेरो के चाक ने बताया कि वह मिट्टी के बर्तन लेकर जालंधर से कठुआ जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस के मुताबिक थार गाड़ी रोंग साइड आ रही थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक

    क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक

    उपायुक्त ने दायित्वों को लेकर किया सजग


    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों को लेकर ऊना जिले में नियुक्त किए गए माइक्रो पर्यवेक्षकों के लिए मंगलवार को जिला परिषद हॉल ऊना में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस दौरान उन्होंने माइक्रो पर्यवेक्षकों को उनके दायित्व और कर्तव्यों की जानकारी दी तथा चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित मानकों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने और अपनी ड्यूटी को पूरी लगन से निभाने को कहा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि माइक्रो पर्यवेक्षक जिले में क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। इसलिए वे अपने दायित्वों को लेकर अधिक सजग रहें। स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने में माईक्रो पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बता दें, जिला में मतदान के लिए 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 51 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं।

    जतिन लाल ने बताया कि मतदान वाले दिन माइक्रो पर्यवेक्षक मतदान आरंभ होने से पूर्व तय समय पर मतदान केंद्र पर पहुंच कर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जांच करेंगे ताकि वोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए। उन्होंने निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्र में हो रही हर गतिविधि की जिला मुख्यालय को समय-समय पर रिपोर्ट भेजते रहें। यह भी निगरानी रखें कि मतदान केंद्र पर तैनात प्रत्येक चुनाव कर्मी प्रक्रिया के हर पहलु का पालन कर रहे है या नहीं। किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तुरंत उसकी सूचना सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक को दें।

    उन्होंने निर्देश दिए कि माइक्रो पर्यवेक्षक मतदान के दिन प्रातः 5.30 बजे होने वाले मॉक पोल में सभी दलों के एजेंटों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। मॉक पोल के दौरान यदि किसी यूनिट में तकनीकी खराबी पाई जाती है तो केवल वही यूनिट बदला जाएगा। लेकिन मतदान के दौरान यदि वीयू/सीयू में दिक्कत आती है तो पूरे यूनिट को बदला जाएगा। बता दें, लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों को लेकर जिला में पहली जून को सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

    मतदान के लिए साथ लाना होगा पहचान दस्तावेज
     जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को पहचान हेतु मतदान केन्द्र पर अपना मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी कारणवश वोटर कार्ड उपलब्ध न हो तो पहचान हेतु पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केन्द्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पास बुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गये सरकारी पहचान पत्र तथा आधार कार्ड फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

    4,222 मतदाताओं ने चुना घर से वोट का विकल्प
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में घर से वोट डालने की सुविधा के इच्छुक पात्र 11,993 लोगों को फॉर्म 12 डी वितरित किए गए थे, जिसमें से 4,222 मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा करवाए हैं। बता दें, निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए ऊना जिले में 25 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं।
  • 10 वी, 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चे व अभिभावक वीपीएस स्कूल में सम्मानित

    10 वी, 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चे व अभिभावक वीपीएस स्कूल में सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : सी.बी.एस.ई की ओर से घोषित 10 वी और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम  के उपलक्ष पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को आज स्कूल में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट व अभिभावकों के बीच  छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई ।अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट को दिया और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि स्कूल के 27 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं  कक्षा के कॉमर्स संकाय में शिवांश ने 96% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया । विज्ञान संकाय में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के ऋत्विक सैनी ने 96% अंक लेकर  जिला ऊना  में प्रथम स्थान हासिल किया ।दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा राशि ने 97% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया है।

    पिछले वर्ष भी जिला ऊना में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया था। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ऋतिक सैनी, अखिलेश साहनी,आदित्य लाल, ईशान शर्मा, कनिष्का विज, अमिति शर्मा ,आकांक्षा रायजादा ,हरमनजोत कौर ,शिवांश, तनुष भोगल, शगुन ठाकुर, अंबिका रसिन ,समर्थ , जैसमीन कौर, राशि , वृंदा, श्रुति सुधा पांडा ,आंचल ,आयुषी रायजादा, प्रांजल कौशल, अनुष्का, विनायक राणा, आशीष, अनामिका पुरी, रितिका, अक्षित सिंह और अरनव छाबड़ा अपने अभिभावकों के साथ स्कूल में उपस्थित रहे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने अभिभावकों को बधाई दी और उनका स्कूल पर विश्वास जताने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राज वशिष्ठ उपस्थित रहे। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और यह भरोसा दिलाया कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल की टीम भविष्य में भी इस तरह के परिणाम देती रहेगी।
  • धोखाधड़ी से बेची जद्दी जमीन, पुलिस पर लगे कार्रवाई न करने के आरोप, देखें वीडियो

    धोखाधड़ी से बेची जद्दी जमीन, पुलिस पर लगे कार्रवाई न करने के आरोप, देखें वीडियो

    परिवार इंसाफ के लिए खा रहे दर दर की ठोकरें

    मोहाली : गांव टांडा मैं एक परिवार की जमीन को धोखाधड़ी से बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस कारण पीड़ित परिवार को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता बलजीत सिंह तथा उनकी पत्नी ने बताया कि उनके पिता ज्ञान सिंह के हिस्से में टांडा मैं साढे चार कनाल जमीन आई थी। लेकिन इस जमीन को उनके ताया के बेटे सुखविंदर सिंह तथा गुरबचन सिंह द्वारा मिलकर आगे अंजू चौहान और विनोद चौहान को बेच दिया गया। गलत तरीके से जमीन के रजिस्ट्री भी करवा दी गई। 2 फरवरी को वह लोग जमीन का कब्जा लेने आए। लेकिन विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

    फिर दोबारा से 2 बाउंसर साथ लेकर वह लोग आए और उनके साथ मारपीट की। पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने उनकी तरफ से कोई कार्रवाई न करते हुए उल्टा उन पर ही मामला दर्ज कर दिया और बाद में उन्हें जमानत लेनी पड़ी। अब उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी तथा डीएसपी को शिकायत दी हुई है। लेकिन अभी तक शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके ताया के लड़के द्वारा अपनी जमीन के साथ लगती उनके हिस्से में आई हुई जमीन भी आगे गलत तरीके से बेच दी थी। अब वह लोग खरीदार पार्टी के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास कर रहे हैं।

    हालांकि फिलहाल जमीन का कब्जा उनके खुद के पास है। लेकिन अगर वह जमीन पर खेती करने या हल चलाने की कोशिश करते हैं तो वह लोग उन पर हमला कर देते हैं। वही इस बारे में डीएसपी सिटी 1 मोहित अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन मामला उनके ध्यान में आया है। इसलिए उन्होंने शिकायतकर्ता को मिलने के लिए बुलाया है। सारी बात सुनी जाएगी और उसके बाद जो भी फैक्ट सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।