Blog

  • सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से एक प्राईवेट व्यक्ति सन्दीप सिंह विर्क, निवासी गांव नयागांव, जि़ला एसएएस नगर को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। स्थानीय अदालत ने मुलजि़म का दो दिनों का पुलिस रिमांड दे दिया है, जिस दौरान उससे और पूछताछ की जाएगी।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी ने शिकायतकर्ता साबर ख़ान निवासी हंडिआयआ, जि़ला बरनाला को झूठा दावा किया है कि उसकी पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंच है और वह उसे विशेष कोटे के अंतर्गत सीएमओ में निजी अधिकारी के तौर पर भर्ती करवा देगा, जिसके लिए नौकरी के बदले उसे 6 लाख रुपए की रिश्वत/खर्चा देना पड़ेगा।  

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि दोषी पहले ही उसके पास से इसी काम के बदले 15,000 रुपए ले चुका है और अब फ़ाईल/केस पर दस्तख़त करवाने और आगे सम्बन्धित अधिकारी से मंज़ूरी दिलाने के लिए और 25,000 रुपए की मांग कर रहा है। प्राथमिक तफ्तीश के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर मुलजि़म सन्दीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त दोषी सन्दीप सिंह ने शिकायतकर्ता को उसकी भर्ती संबंधी यकीन दिलाने के लिए नकली नियुक्ति पत्र और अन्य सम्बन्धित दस्तावेज़ों पर दस्तख़त करवाने के लिए शिकायतकर्ता को अपने विश्वास में लिया था।  

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि सन्दीप सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत एफआईआर नंबर 8 तारीख़ 13-02-2013 के तहत विजीलैंस ब्यूरो, उडन दस्ता, पंजाब, एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि दोषी के काम करने के ढंग का पर्दाफाश करने और किसी अन्य प्राइवेट/सरकारी कर्मचारियों समेत उसके साथियों की शमूलियत का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय एनएसएस शिविर में बताए सड़क सुरक्षा नियम 

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय एनएसएस शिविर में बताए सड़क सुरक्षा नियम 

    मोटर व्हीकल एक्ट 2019,और नशा निवारण पर बने एनडीपीएस एक्ट की दी जानकारी 

    ऊना/सुशील पंडित :  एनएसएस इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस विशेष शिविर का पांचवे दिन की शुरुआत योगा और परेड से हुई। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी ने कहा कि  आज ही के दिन 40 सीआरपीएफ जवान पुलवामा के आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को महाविद्यालय के डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा, टीचिंग स्टाफ और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय से लेकर बंगाणा बाजार तक रोड सुरक्षा सड़क सुरक्षा पर एक विशाल रैली निकाली और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

    इसके बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा, मोटर व्हीकल एक्ट 2019,और नशा निवारण पर बने एनडीपीएस एक्ट था। इस लेक्चर के मुख्य वक्ता नरेश कुमार सब इंस्पेक्टर पुलिस थाना बंगाणा थे।उन्होंने कहा कि आज के समय मे सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके बारे मे खासकर आज के युवा लोगों को इसके प्रति जागरूक करना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न तरीकों से जोड़ा जाए।सड़क सुरक्षा सभी के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट 2019 पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट करता है, तो उसके पेरेंट्स को 3 साल तक जेल होगी।

    वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा। जुर्माने की रकम भी कई गुना बढ़ाई गई है। उन्होंने नशा निवारण पर बने एनडीपीएस एक्ट पर कहा कि एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत इसकी स्थापना हुई थी। जाहिर तौर पर किसी भी नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए ही इसे बनाया गया है। वह चाहे नशे का उत्पादन हो, उसका स्टोरेज हो, उसकी बिक्री हो या फिर नशीले पदार्थ का ट्रांसपोर्ट करना हो, यह एक्ट हर तरह के नशे से जुड़ी एक्टिविटी को रोकता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ,एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी और कैंप लीडर अक्षय शर्मा मौजूद थे।

  • पंजाबः वाहनों को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत 

    पंजाबः वाहनों को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत 

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों की सुविधा के मद्देनजर एक और बड़ा कदम उठाया गया है। सीएम मान ने आज एक ऐप लांच किया है जिससे लोगों को घर बैठे वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट मिलेगा। सीएम मान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, ई-सरकार की ओर एक और कदम, परिवहन विभाग ने वाहनों की फिटनेस के लिए ऐप लॉन्च किया है। अब पंजाब के किसी भी कोने में बैठकर वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

  • बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

    बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

    लिम्पोपोः जोहानिसबर्ग के स्थानीय परिवहन अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक कैश-इन-ट्रांजिट ट्रक के नियंत्रण खो जाने और सामने से आ रही बस से टकरा जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन और सामुदायिक सुरक्षा के लिम्पोपो प्रांतीय विभाग ने एक बयान में बताया कि हादसा सोमवार को शाम करीब पांच वेम्बे जिले में मुसीना की ओर एन1-29 मशोवेला सड़क पर हुआ।

    विभाग ने कहा कि दस यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने के अलावा 16 को सामान्य और 35 के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। विभाग के अनुसार दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है और पुलिस की गोताखोरी टीम को पास की नदी में बह गए लोगों की तलाश के लिए सक्रिय कर दिया गया है। सड़क को अब यातायात के लिए खोल दिया गया है और मोटर चालकों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।

  • ‘चक दे इंडिया’ और लगान जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर का निधन

    ‘चक दे इंडिया’ और लगान जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर का निधन

    नई दिल्ली: बालीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है । मशहुर एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

    जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब’ में भी काम किया था। 

    जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।

  • स्नैचिंग के मामले में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारी सहित नाबालिग काबू

    स्नैचिंग के मामले में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारी सहित नाबालिग काबू

    चंडीगढ़ः बंदी सिखों की रिहाई के लिए बीते 7 जनवरी से मटौर बैरियर पर चल रहे प्रदर्शन का हिस्सा बने एक प्रदर्शनकारी को चंडीगढ़ पुलिस ने स्नैचिंग केस में पकड़ा है। आरोपी की पहचान लुधियाना के 42 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मामले में एक साढ़े 17 साल के नाबालिग को भी पुलिस ने काबू किया है। दोनों को राम दरबार कॉलोनी, फेज-1 के प्रिंस नामक व्यक्ति का मोबाइल स्नैच करने के मामले में काबू किया गया है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के एक घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बीते 13 फरवरी को सेक्टर 49 थाना पुलिस ने IPC की धारा 379-ए और 34 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता मोहाली के सेक्टर 80 में एक सैलून में काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 13 फरवरी को रात 9 बजे वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह बुड़ैल जेल के पास सेक्टर 50/51 के रोड पर पहुंचा तो दोनों आरोपी उसके नजदीक आए। इनमें से एक ने उसके हाथ पकड़ लिए। दूसरे आरोपी ने उसकी जेब से आई फोन स्नैच किया और भाग गए।

    मोबाइल के कवर में उसका आधार कार्ड और 200 रुपए थे। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से बुड़ैल जेल के पास नाका लगाकर पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी भी घंटे में ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने इनके द्वारा लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हरजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह मटौर बैरियर पर लगे कोमी इंसाफ मोर्चा में भाग ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से वह मोर्चा में ही रह रहा है। पकड़े गए नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। पुलिस हरजीत से पूछताछ कर रही है।

  • स्नैचिंग मामलें में आरोपी को हजारों रुपए जुर्माने सहित 5 साल की सजा

    स्नैचिंग मामलें में आरोपी को हजारों रुपए जुर्माने सहित 5 साल की सजा

    पंचकूला ( अजीत झा ) : आरोपी ने 6 जुलाई 2022 को महिला के साथ स्नैचिंग की थी। जिस मामले में न्यायधीश ने 5 साल की सजा और 25 हजार का जुर्माना दिया गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मगंलवार को मोबाइल स्नैचिंग मामलें में आरोपी सुमित उर्फ गोलू पुत्र सतगुरु लाल वासी मौंली जाँगरा चंडीगढ़ को सत्र न्यायाधीश पंचकूला हरबीर सिंह दहिया की अदालत से मोबाइल स्नैंचिग मामलें में 5 साल सजा 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 

    जानकारी के मुताबिक दिनांक 06.06.2022 को पीडिता/शिकायतकर्ता हैली वासी गाँव कुरुक्षेत्र हाल किरायेदार सेक्टर 7 पंचकूला में किराये पर रह रही है। जब वह शाम को मार्किट सेक्टर 7 में घूमनें के लिए गई तो पीछे से एक स्कूटी सवार लडका मोबाइल छिन्नकर भाग गया।

    जिस बारें थाना सेक्टर 7 में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स. की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जिस मामले में आगामी तफतीश उप.नि. यादविन्द्र सिंह के द्वारा अमल में लाई गई औऱ मामलें में आगामी पैरवी जिला न्यायवादी नरेश गर्ग के द्वारा समय पर गवाही व अन्य कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामलें में सत्र न्यायाधीश पंचकूला की अदालत नें गवाही व सबूतो के आधार पर उपरोक्त आरोपी सुमित उर्फ गोलू पुत्र सतगुरु लाल चंडीगढ़ मौलीजागरां वासी को 5 साल की सजा सुनाई।

  • Valentine Day पर गाने के जरिए SI ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर किया जागरूक, देखें वीडियो

    Valentine Day पर गाने के जरिए SI ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर किया जागरूक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झाः पुलिस ने वैलेंटाइन डे पर शहर में आज जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। वहीं एसआई भूपिंदर सिंह ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर लोगों को गाने के जरिए जागरूक किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी एसआई ने ट्रैफिक रूल्स पर गाना गाकर लोगों ने ट्रैफिक नियमों की पालना के बारे में बताया है।

    जिसे लोगों ने खूब सराहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एसआई के गाने के दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते हुए गाने का लुत्फ भी उठा रहे है और नियमों के बारें में ध्यान से सुन रहे है। बता दें कि एसआई भूपिंदर सिंह गाने के जरिए लोगों को जागरूकर करने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है।

  • इनोसेंट हार्ट्स में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद तथा हस्ता -ला -विस्ता द्वारा विदायगी समारोह का आयोजन

    इनोसेंट हार्ट्स में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद तथा हस्ता -ला -विस्ता द्वारा विदायगी समारोह का आयोजन

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां तथा नूरपुर में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए हवन करवाया गया । हवन समारोह में विद्यार्थियों के कक्षा के अध्यापक, स्कूल के मुख्य अध्यापक एवं मैनेजमेंट के सम्मानीय सदस्य शामिल हुए। तत्पश्चात विद्यार्थियों को अलविदा कहने का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत के सभी अध्यापकों द्वारा बैंड प्रस्तुति से की गई। संगीत के अध्यापकों अमित कुमार दीपानविता तथा किरण ने अपने सुरीले गायन द्वारा स्टेज पर रौनक लगा दी।

    डांस टीचर पीयूष ने अपने शानदार प्रस्तुति द्वारा स्टेज पर चार चांद लगा दिए। आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजेस ) ने सत्र 2022 2023 के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को ट्रॉफी दी स्कूल के प्रति समर्पण तथा सहृदयता दिखाने वाले विद्यार्थियों को परफेक्ट अटेंडेंस वेल डिसिप्लिन, वेल ग्रूम्ड कंप्यूटर माएस्ट्रो आदि टाइटल के साथ सम्मानित किया गया। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने विद्यार्थियों को समूह स्टाफ की तरफ से शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन) शालू सहगल( लोहारां) तथा नूरपुर में प्रोफेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल और कॉलेज) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं उन्हें जीवन में जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक स्कूल की हॉट गर्ल नेम बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की तरफ से धन्यवाद प्रस्तुत किया मैनेजमेंट की तरफ से इस दिन को यादगार बनाने के लिए डीजे तथा खाने-पीने का समुचित प्रबंध किया।

  • फर्नीचर की फैक्ट्री लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक सहित सामान जलकर खाक 

    फर्नीचर की फैक्ट्री लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक सहित सामान जलकर खाक 

    यमुनानगर/अजीत झा : हरियाणा के यमुनानगर में एक फर्नीचर फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई है। आग से फैक्ट्री का सारा फर्नीचर और मशीनरी समेत अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं फर्नीचर फैक्ट्री में मौजूद एक ट्रैक्टर भी आग में जल गया है। साथ ही एक बाइक भी जली है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक की कोठी भी इसी फैक्ट्री से सटी हुई है। आग कोठी तक न फैल जाए इसके चलते समय रहती कोठी में मौजूद लोग बाहर निकल आए थे।

    बता दें कि, यह फर्नीचर फैक्ट्री यमुनानगर के जगाधरी में स्थित है। फैक्ट्री में आग अचानक कैसे लगी? इस बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। वो तो जब आग भीषण रूप से फैक्ट्री में फैल गई और पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। तब लोगों ने देखा और मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के समय फैक्ट्री मालिक की मौके पर मौजूदगी नहीं थी। फैक्ट्री मालिक को वाइफ ने फ़ोन कर जानकारी दी।

    वहीं फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल कड़ी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। बतादें कि, घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चौकी इंचार्ज गुरुदयाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने से फर्नीचर, मशीनरी, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन जाँच के बाद स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस जाँच कर रही है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।