Blog

  • Punjab : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    तरनतारन : विधानसभा क्षेत्र और पुलिस थाना झबाल के अंतर्गत आने वाले गांव सोहल में गुंडागर्दी की हद तब पार हो गई, जब गांव सोहल के रहने वाले जसबीर सिंह पुत्र सुरता सिंह ने पड़ोस में रहने वाले रेशम सिंह पुत्र देसा सिंह को अपने घर के बाहर मलवा फेंकने से रोका, तो गुस्से में आए रेशम सिंह ने 10-12 हमलवारों सहित तेजधार हथियारों, किरपानों और दातर से जसबीर सिंह के घर पर हमला कर दिया और उसके घर के बाहर ईंटें बरसाईं और घर में तोड़फोड़ की। झगड़े में गुरभेज सिंह पुत्र सुरता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

     जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो हमलावर दिनदहाड़े घर के बाहर गेट को दातर और किरपानों से तोड़ रहे हैं और घर के अंदर ईंटें और पत्थर मार रहे है। वहीं जसबीर सिंह ने पूरी घटना की जानकारी थाना सदर तरनतारन की पुलिस को दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की कि उक्त व्यक्ति पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है।

     लेकिन पुलिस ने तब भी कोई कार्रवाई नहीं की।उन्होंने कहा कि दोषियों के होंसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग कै है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह का कहना है कि मलवा डालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: नहीं रूक रही स्नेचिंग की वारदातें, महिला सहित दो लोगों को बनाया निशाना 

    Jalandhar: नहीं रूक रही स्नेचिंग की वारदातें, महिला सहित दो लोगों को बनाया निशाना 

    जालंधर, ENS: चोरी और स्नेचिंग की लगातार बढ़ रही वारदातें पुलिस के लिए भी सिर दर्द बनती जा रही है। भले ही लोगों की समस्या सुनने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब भर में निर्देश जारी कर दिए है। लेकिन लोगों के लिए दिन दहाड़े स्नेचिंग की हो रही वारदातें सबसे बड़ी समस्या बन रही है। वहीं मलसियां में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे एक महिला और एक युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना शाहकोट की पुलिस को दे दी गई है। महिला से मोबाइल लूटने आए लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए चंचल रानी पत्नी वरिंदर कुमार ने बताया कि वह मेन बाजार मलसियां स्थित किराने की दुकान पर जा रही थी कि मंदिर से थोड़ा आगे गई तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका सैमसंग मोबाइल लूट लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। इसी तरह अन्य के बारे में जानकारी देते हुए बिक्रमजीत पुत्र मनोहर लाल निवासी पट्टी खुर्रमपुर (मलसियां) ने बताया कि वे बस स्टैंड मलसियां के पास दुकान चलाते हैं। बीते दिन शाम को वह किसी के साथ दुकान के सामने खड़े थे और मोबाइल फोन पर बात कर र रहे थे। तभी सामने से बाइक पर आए 2 लुटेरे उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना शाहकोट की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: बर्फ फैक्टरी का Licence  दोबारा शुरू होने पर निगम दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: बर्फ फैक्टरी का Licence दोबारा शुरू होने पर निगम दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    परिवार का आरोप- बर्फ फैक्टरी से निकलने वाली अमोनिया गैस से घर के बुजुर्ग व बच्चे हो रहे बीमार
    निगम कमिश्नर बिना बात सुने पीछे के दरवाजे से निकले : पीड़ित परिवार

    अमृतसर: अमृतसर के तरनतारन रोड के कोट माहना सिंह इलाके में बर्फ फैक्टरी का लाइसेंस दोबारा शुरू करने पर पीड़ित परिवार निगम दफ्तर पहुंचा और परिवार की महिलाओं और बच्चों सहित दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किय। परिवार का आरोप है कि रिहायशी इलाके में चल रही बर्फ फैक्टरी से निकलने वाली अमोनिया गैस से बुजुर्ग और बच्चे बीमार हो रहे है। जिसकी शिकायत निगम प्रशासन और बिजली विभाग में करने के बाद फैक्टरी का लाइसेंस और बिजली कनेक्शन रोक दिया था, लेकिन अब फिर से निगम कमिश्नर ने फैक्टरी का लाइसेंस शुरू कर दिया है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन परिवार सहित धरना देना पड़ रहा है। 

    परिवार के मुखिया नीरज कुमार ने बताया कि फैक्टरी का पानी बहने से हमारे घरों की छतें और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई है। अमोनिया गैस संबंधी हमने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद लाइसेंस रद्द कर दिया था, लेकिन आज कुछ महीनों के बाद निगम कमिश्नर ने दोबारा फैक्टरी का लाइसेंस शुरू कर दिया है, जिसके विरोध में परिवार और वामपंथियों के साथ निगम कमिश्नर से मिलने आए, लेकिन वह हमसे मिले बिना पिछले दरवाजे से चले गए। 

    इस संबंधी निगम के एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला निगम कमिश्नर के यहां चल रहा है, जांच लंबित है और फिलहाल फैक्टरी मालिक के तर्क पर लाइसेंस शुरू कर दिया है, फिलहाल उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद भी पूछताछ जारी है।

  • Punjab: पत्नी से परेशान होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

    Punjab: पत्नी से परेशान होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

    4 साल पहले हुई थी शादी

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शादी के बाद पत्नी से तंग परेशान हो चुके युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने उसका शव गंडा खेड़ी नहर से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव बहबलपुर मोरिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और सास और साली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस्सी पठाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके बेटे हरप्रीत सिंह की शादी गांव मुल्लांपुर निवासी अमनदीप कौर के साथ हुई थी, जिनके पास डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

    उसकी पुत्रवधु अक्सर बिना कारण अपने मायके चली जाती थी, जिसे वह पंचायत के साथ समझाते हुए घर ले आए थे। बेटे की पत्नी, सास व साली अक्सर उसे तंग करते थे जिससे उसका बेटा तनाव में रहता था। उन्होंने बताया कि 6 जून को वह अपनी पत्नी को मिलने के लिए उसके मायके लेकर गया था। जब 7 जून को लौटा तो उसने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे अपशब्द बोलकर बेइज्जत किया है। 7 जून को वह अपनी बाइक लेकर चला गया।

    शाम 5 बजे के लगभग जब वह अपने बेटे को फोन पर घर आने के लिए कहा तो दूसरी ओर से फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया और कहा कि उसके बेटे ने थाबला के पास भाखड़ा नहर में छंलाग लगा दी है तथा उसकी बाइक, फोन व चप्पलें नहर किनारे पड़ी हैं। जिसके बाद उसका शव भाखड़ा नहर से मिला है। बसी पुलिस के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर उक्त तीनों महिलाओं पर विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

  • Punjab: नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था चोरी, एक्टिवा सहित काबू, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था चोरी, एक्टिवा सहित काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नर के निर्देशन पर डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कारवाई करते हुए डिवीजन-ए थाने की पुलिस ने एक एक्टिवा चौरी करने वाले चौर को एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है। 

    इस मामले में शिवाला भैया पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रंजीत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास  बिना नंबर की चोर शुदा एक्टिवा बरामद की गई है।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रंजीत सिंह नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। वह चोरी किए गए सामान को बेचकर ड्रग्स लेता था। उन्होंने कहा कि हम इस चोर के खिलाफ जांच कर रहे हैं कि पहले भी उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने कहा कि हम इस आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर इसका रिमांड हासिल करेंगे, और इससे पूछताछ करेंगे, जिस दोरान और भी खुलासे होने की संभावना है। 

  • Jalandhar: Setia Complex में 24 घंटे के बाद भी नहीं बुझी आग

    Jalandhar: Setia Complex में 24 घंटे के बाद भी नहीं बुझी आग

    GST Bhawan में सुबह 5 बजे आग पर पाया काबू

    जालंधर, ENS: जीएसटी भवन और लवली स्वीट्स के सामने सेतिया कॉप्लैक्स में बीते दिन आग लगने की सूचना मिली थी। लेकिन सेतिया कॉप्लैक्स में सुबह तक आग नहीं बुझी। जबकि जीएसटी भवन में लगी आग पर सुबह 5 बजे काबू पाया गया। वहीं आज सुबह भी दमकल विभाग की गाड़ियां सेतिया कॉप्लैक्स में आग पर काबू पाने में लगी हुई है। सुबह 9 बजे दमकल विभाग की 2 गाड़ियां सेतिया कॉप्लैक्स में आग को काबू पाने में जुटी हुई है। दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 130 के करीब गाड़ियां सेतिया कॉप्लैक्स में लग चुकी है। लेकिन अभी भी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। जबकि 100 के करीब जीसएटी भवन में भी दमकल विभाग की गाड़ियां लग गई।

    वहीं इस हादसे के दौरान दमकल विभाग की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बीते दिन आग लगने की जब सूचना दमकल विभाग को मिली तो दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत आग पर काबू पाने के लिए रवाना हो गई। इस दौरान आग बढ़ने के दौरान जब बड़े टैंकर का इस्तेमाल दमकल विभाग ने करने की कोशिश की तो पता चला कि सुबह घटना के दौरान बड़े टैंकर की बैटरी खराब थी, जिसके चलते टैंकर का इस्तेमाल नहीं किया गया।

    विश्वसनीय सूत्रों को का कहना है कि देर शाम दूसरी शिफ्ट के दौरान बड़े टैंकर की बैटरी को ठीक करके काम शुरू किया गया। सूत्रों ने बताया कि दमकल विभाग में 3 गाड़ियां खराब पड़ी है। जिसमें 2 गाड़ियां कंडम हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि खराब गाड़ियों में भी तेल भरा जाता है। हैरानी की बात यह है कि कंडम गाड़ी में तेल भरके बिल सरकारी खजाने में लगाकर यह दिखाया जा रहा है कि गाड़ियां सभी ठीक चल रही है, जबकि हकीकत में कंडम गाड़ियों का तेल कहीं ओर ही इस्तेमाल हो रहा है।

  • Punjab : दोनों हाथों से ज्वेलरी शोरूम पर हमलावरों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab : दोनों हाथों से ज्वेलरी शोरूम पर हमलावरों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    लुधियाना : खन्ना में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की। 5 सेकेंड के अंदर युवकों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। घटना में ज्वेलर बाल-बाल बच गया। घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी हैं, जबकि 50 मीटर दूर जजों का रेजिडेंट एरिया है। घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार दोराहा के रेलवे रोड पर परमजीत ज्वेलर्स है।

     बुधवार रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर 2 युवक आए। उन्होंने चेहरे रूमाल से ढक रखे थे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक उतरकर शोरूम के सामने आया। उसने 2 पिस्टल निकाली और शोरूम की तरफ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाजार में सब सहम गए। शोरूम के अंदर बैठे लोग में नीचे होकर अपनी जान बचाने लगे। गोलियां लगने से शोरूम के शीशे टूट गए। अंदर सिर्फ 2 ही गोलियां गईं। अंदर बैठे ज्वेलर मनप्रीत सिंह मनी की जान बच गई। इसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

    पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पायल के DSP निखिल गर्ग ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है। CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस घटना को 2 साल पहले हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रहे हैं। शोरूम के मालिक मनप्रीत सिंह मनी के अनुसार, करीब 2 साल पहले उसके पिता पर इसी प्रकार गोलियां चलाई गई थीं। तब उनकी भी जान बच गई थी। हालांकि बाद में हमलावर काबू कर लिए गए थे, लेकिन पुलिस और ज्वेलर ने रंजिश का खुलासा नहीं किया।

  • Ludhiana : Hotel में घुसकर पार्टनर ने की जमकर धुनाई, देखे वीडियो

    Ludhiana : Hotel में घुसकर पार्टनर ने की जमकर धुनाई, देखे वीडियो

    लुधियाना : एक होटल कारोबारी पर उसके पार्टनर ने कुछ अज्ञात युवकों को बुलाकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 2 युवक घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

    हमलावरों ने होटल कारोबारी को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की। पीड़ितों ने सराभा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई न होने पर होटल कारोबारी ने पंजाब पुलिस के खिलाफ थाने के बाहर धरना दिया।

    होटल मालिक सोनू कक्कड़ ने कहा कि फिरोजपुर रोड पर उसके भाई अमित कक्कड़ का होटल है। वह अपने दोस्तों के साथ कमरे में बैठा था। किसी अन्य होटल का मालिक होटल में पहले अकेला आया। लेकिन वह कुछ युवकों को कमरे में बैठा देख कर वापिस लौट गया।

    करीब 10 मिनट बाद वह कुछ अज्ञात युवकों के साथ होटल में आ गया। उक्त हमलावरों ने उसके भाई अमित कक्कड़ और उसके पार्टनर मुरली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों युवकों के सिर पर दात, राड और बेल्टों से कमरा बंद कर पीटा।

    हमलावर कार और बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस को शिकायत दी है लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने थाना के बाहर रोष भी जाहिर किया। सोनू ने कहा कि यदि पुलिस ने एक्शन न लिया तो वह धरने देंगे और हाईकोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाएंगे।

    पीड़ित अमित कक्कड़ ने कहा कि हमलावरों से वह मारपीट का कारण भी पूछता रहा। लेकिन हमलावर उसे और मुरली को पीटते रहे। करीब 10 मिनट तक हमलावरों ने पिटाई की। इस मामले में SHO परमवीर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की गहनता से जांच कर बनती कार्रवाई जरूर होगी।

  • G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए PM Modi

    G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए PM Modi

    नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली जा रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन के मुख्य रूप से वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल से निपटने पर ध्यान होगा। मोदी एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 14 जून को होने वाले शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में भाग लेने के लिए गुरुवार को इटली रवाना हुए। तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाया रहने की संभावना है।

      भारत ने बुधवार को दोहराया कि यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प संवाद और कूटनीति है। यूक्रेन संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, “हमने हमेशा यह माना है कि संवाद और कूटनीति ही इसका समाधान करने का सर्वोत्तम विकल्प है। उन्होंने सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री मोदी के बयान को भी याद किया कि “आज का युग युद्ध का नहीं है”। क्वात्रा ने युद्ध के परिणामों के बारे में बात की, जिसमें भोजन, ईंधन और उर्वरक की उपलब्धता पर पड़ने वाले प्रभाव, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए चुनौतियां और वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्यवधान शामिल हैं। विनय ने कहा, “हम हमेशा न केवल संघर्ष, संवाद और कूटनीति की आवश्यकता के बारे में बात करने में सबसे आगे रहे हैं, बल्कि इस बात पर भी बात करते रहे हैं कि संघर्ष किस तरह विकासशील देशों की प्राथमिकताओं और हितों को प्रभावित कर रहा है।

     उन्होंने कहा, “संघर्ष के कारण वैश्विक दक्षिण के समक्ष आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए, यूक्रेन को मानवीय सहायता और संघर्ष से प्रभावित वैश्विक दक्षिण को सहायता प्रदान करने के लिए हम हमेशा सबसे आगे रहे हैं।” विदेश सचिव ने कहा कि भारत शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के साथ अपना दृष्टिकोण साझा करना जारी रखेगा तथा स्थिति से निपटने के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर देना जारी रखेगा।

  • 3 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 बच्चों सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

    3 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 बच्चों सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : गाजियाबाद में एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में रात करीब 8 बजे हुई। आग तेजी से फैली जिससे लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। आग लगने के बाद तीन बच्चे, दो महिलाएं और एक युवती मकान में फंस गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने पांच लाशें बरामद की हैं। बताया जाता है कि इमारत में फोम का कारोबार चल रहा था।  मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव का कार्य में जुटी हुई है। 

    संकरी गलियों में मकान होने के कारण दमकलकर्मियों को राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बेहटा हाजीपुर गांव में इश्तियाक अली तीन मंजिला मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे।  परिवार में उनका बेटा सारिक, सारिक की पत्नी, सात माह का बच्चा और बहन थीं। सारिक की दूसरी बहन अपने तीन बच्चों के साथ उसके घर आई थी। सारिक मकान में फोम आदि का काम करता है। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे बिजली के शॉट सर्किट से मकान में आग लग गई। मकान में फोम भरी होने के कारण कुछ ही देर में आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई।

    इससे परिवार के लोग मकान में फंस गए। आग लगने के बाद आए पड़ोस के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। आग भड़कने पर फायर बिग्रेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं। दो मंजिल की आग को जल्द ही बुझा लिया गया, लेकिन एक मंजिल पर आग बुझाने में समय लगा।