Blog

  • पंजाबः पेट्रोल पंप से 1.60 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कोटकपूराः शहर में बढ़ रही लूटपाट और चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि देर रात बाइक पर सवार होकर आया चोर ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। मिली जानकारी के मुताबिक नए बस स्टैंड के पास पेट्रोल पर के दफ्तर से चोर 1.60 लाख रुपए की नगदी चोरी कर चोर फरार हो गया।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति दफ्तर में आता है और तिजौरी तोड़कर नगदी चोरी कर लेता है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी शमशेर गिल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियों के मामले में 1 गिरफ्तार , देखे वीडियो

    तरनतारनः अमृतसर के तरनतारन में देर रात पुलिस और गैंगस्टर में गोलियां चली। इस दौरान सीआईए स्टाफ की टीम और गैंगस्टर व उसके साथी के बीच हुई फायरिंग में गैंगस्टर को गोलियां लगी। जिसके बाद घायल गैंगस्टर और उसके साथी को पुलिस ने काबू कर लिया। गैंगस्टर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान चरणजीत उर्फ राजू शूटर निवासी गांव संघा के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी की पहचान परमिंदरदीप सिंह निवासी गांव इब्बन के रूप में हुई है।

    दरअसल, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू शूटर अपने साथी के साथ बाइक पर वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद गुरुद्वारा बीड साहिब से गांव कसेल को जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए। दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर चार गोलियां चला दीं। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश को दो गोलियां लगी।

    जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर राजू शूटर पर 8 मामले दर्ज हैं। उसने दो माह पहले गांव ढोटीया में सरकारी बैंक लूटने में विफल रहने पर एएसआई बलविंदर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी 2 गोलियां लगी हैं, जबकि दो पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे हैं।

  • पंजाबः कार पर टिप्पर पलटने से एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बरनाला रोड पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार को बचाते हुए पत्थर से भरा टिप्पपर अन्य कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसा मोगा के गांव बूटर के पास हुआ है। हादसे में 2 सगे भाई और दोनो की पत्नियों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    वहीं बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि चारों राजस्थान के रहने वाले थे। सभी लोग जिला मोगा के गांव दोदर में शादी समारोह पर आए थे। वहीं जानकारी देते हुए 108 के ड्राइवर जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बूटर के पास एक कार के ऊपर पत्थर से भरा हुआ टिप्पर पलट गया। उन्होंने कहाकि वह मौके पर पहुंचे और कार में से 5 लोगों को बाहर निकाला गया।  जिनको मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनमें से 2 महिलाएं भी शामिल थी। 

  • पंजाबः ढाबे की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस ने रेड कर साढ़े 8 लाख सहित 21 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जुआ बलदेव ढाबा में चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ढाबों की आड़ में बड़े पैमाने पर लोगों को जुए के अड्डे उपलब्ध करवाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस ढाबे पर कई जिलों से लोग जुआ खेलने के लिए आते थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई कारोबारियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान ढाबा मालिक अपने साथी समेत मौके से फरार हो गया। मौके से पुलिस ने 8 लाख 56 हजार 580 रुपए बरामद किए। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि एसपी (आई) डा. प्रज्ञा जैन और डीएसपी राजेश कुमार की सुपरविजन में पुलिस टीम ने रेड करते हुए इन लोगों को काबू किया। ढाबा मालिक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चकोही और उसका साथी कशिश कुमार निवासी खन्ना फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान स्वर्णजीत सिंह निवासी पटियाला, हरीश कुमार निवासी हमायुपुरा (सरहिंद), शरणवीर सिंह निवासी भट्टो (फतेहगढ़ साहिब), गुरप्रीत सिंह निवासी साहनेवाल, पवन कुमार निवासी आदर्श नगर सरहिंद, बलजीत सिंह निवासी सरहिंद मंडी, किरणदीप सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर ललहेड़ी रोड खन्ना, मनीष कुमार मोनू निवासी सरहिंद, पवन कुमार निवासी अमलोह, कुलविंदर सिंह निवासी गुरु अर्जन देव नगर लुधियाना, गौरव निवासी अमलोह रोड खन्ना, दिनेश निवासी बसंत नगर खन्ना, दीपक कुमार निवासी भगत सिंह कालोनी खन्ना, हरविंदर सिंह निवासी अमलोह, प्रेम चंद निवासी अमलोह, मनदीप कुमार निवासी अमलोह, राजेश किसान इ्न्क्लेव खन्ना, पवन कुमार निवासी न्यू शिमलापुरी लुधियाना के रूप में हुई है।

    बलदेव ढाबा मालिक गुरप्रीत सिंह खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। ढाबे में जुआ खेलने के लिए जगह देने पर गुरप्रीत सिंह खिलाफ 12 फरवरी 2023 को सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उस समय 68 हजार रुपए मिले थे। लड़ाई झगड़े के केस भी गुरप्रीत खिलाफ हैं। ढाबे पर शराब बेचने का केस भी दर्ज है। इस केस में कुछ पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली जांच के घेरे में आई है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने खुद हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि सदर थाना इलाके में इतने बड़े पैमाने पर जीटी रोड किनारे ही जुए का अड्ढा चल रहा था। संबंधित थाने की पुलिस को क्या कोई जानकारी तक नहीं थी। इसकी जांच कराई जाएगी। बता दें कि इस केस में खन्ना पुलिस की स्पेशल ब्रांच और टेक्निकल सैल ने सांझे तौर पर सूचना देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसे लेकर संबंधित थाने की कार्यशैली पर सवाल उठे।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, बहू ने सास का किया क’त्ल

    संगरूरः लहरागागा के नजदीकी गांव लहिल कलां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सास का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरसेवक सिंह ने 8 साल पहले झारखंड की एक लड़की से शादी की थी। वह घर पर अपनी मां और पत्नी के साथ रहता था। उनके घर में अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी। जिसके चलते झारखंड की बहू ने अपनी ही सास की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें अल सुबह सूचना मिली थी कि गांव लहिल कलां में एक बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो भूरी कौर का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुनक अस्पताल भेज दिया है। मौके से चंद्र मुनि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पलटे ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की मौ’त, कई घायल

    कांकेर: चारामा के मरकटोला घाट में सवारी बस एक्सीडेंट हुए ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज चारामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पूरा मामला बालोद जिले के गुरुर थाना अंतर्गत का है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे चारामा के मरकाटोला घाट में पहले से एक्सीडेंट हुए ट्रक से महिंद्रा ट्रेवल्स की बस जा कर टकरा गई। इस हादसे में मृतक और घायल काफी देर तक बस में हो फंसे रहे। जिन्हें पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद बाहर निकाला गया और चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यात्री बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी।

    बताया जा रहा हैकि कांकेर के चारामा मरकटोला घाट में मरम्मत का काम चल रहा है। नेशनल हाईवे की ट्रैफिक को घाटी के पुरानी रोड से डाइवर्ट किया जाता है। रात में मरम्मत का काम बंद रहता है और दोनों रोड से आवागमन होता है। मरम्मत कार्य के दौरान घाटी के दोनों ओर स्टॉपर लगाकर रूट पुराने रोड से डाइवर्ट किया गया है। कल शाम तेज गति से आ रहे ट्रक (सीजी 07 सीए 8751) के चालक ने अचानक स्टॉपर देख ट्रक को डाइवर्ट रूट की ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। इसे पलटे ट्रक से आज बस जाकर टकरा गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਵੇਚਣ ਅਤੇ ਖਰੀਦਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਡੋਰ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਦੀਆ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਇਕ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਸ਼ੌਕ ਰੱਖਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਧਾਗੇ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾਂ ਕਰਨ। ਇਹ ਚਾਈਨਾ ਧਾਗਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆ ਜਾਨਾਂ ਲਈ ਖ਼ਤਰਾ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਭ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਇਕ ਪੱਖ ਨਾਲ ਸੈਂਥੇਟਿਕ ਡੋਰ ( ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ) ਵਿਰੁੱਧ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਰੈਲੀ ਕੱਢ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਰੈਲੀ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਇਸ ਡੋਰ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਸ ਪਲਾਸਟਿਕ ਧਾਗੇ ਨੂੰ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੜੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਸਹਿਯੁਗ ਦੇਣ ਤਾ ਹੀ ਇਸ ਤੇ ਲਗਾਮ ਲਗਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਜਿਲੇਂ ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੱਕ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਰੋਸ਼ ਜਾਹਿਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਖਿਲਾਫ਼ ਮੁਰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲਗਾਏ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਐਡਵੋਕੇਟ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਜਿਲਾਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 146 ਐਮਪੀਆਂ ਨਾਲ ਜੋ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਸਸੰਪੈਂਡ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੰਸਦ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੋਕਤੰਤਰ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਅਤੇ ਉਸ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਐਮਪੀਆਂ ਨੂੰ ਬੋਲਣ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਜਿਸਦੇ ਰੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਕਾਂਗਰਸ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੱਕ ਮੁਜਾਰਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਰੋਸ਼ ਵਜੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਵੀ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा स्वास्थ्य सुविधाओं का रहेगा अहम रोल : बीएमओ बंगाणा

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत थाना कलां में में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता बीएमओ बंगाणा नरेश कुमार ने कीl उन्होंने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की जिला प्रशासन ने जो नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया है उसमें स्वास्थ्य सुविधाओं का अहम रोल होगा l बंगाणा ब्लॉक के सभी डॉक्टर और बाकी मेंबर इस अभियान को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है पूरे ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आने वाले समय मे नशे से बीमार मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध कर रहे है किसी ने भी नशे से सबंधित जानकारी या इलाज करवाना है तो वो हमारे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नम्बर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्रात कर सकता हैl हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक एप drug free app बनाया गया है जो नशे से सबंधित कोई भी जानकारी उसके ऊपर डाल सकता है जो पुरी तरह से गोपनीय रखी जाती हैl युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए  सभी स्कूल में, कॉलेज में, आईटीआई में अलग अलग तरीके से नशा मुक्त ऊना अभियान काम कर रहा है l अब नशा मुक्त ऊना अभियान समाज को जागरूक करने के लिए हर घर दस्तक अभियान के द्बारा हर घर में दस्तक दे रहा है अगर अभिभावक इस अभियान में शामिल होते हैं तो इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ी के ऊपर होगा l इस मौके पर बीडीसी सदस्य  ने अपने पंचायत के कामों में बच्चों के लिए खेल के मैदान, जिम, लाइब्रेरी आदि बनाने का आश्वासन दियाl इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत स्थानीय ग्राम पंचायत  सरोज देवी, उप प्रधान ओम प्रकाश, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुनिता देवी, सिलाई अध्यापिका अजीव कुमारी,आगनवाडी कार्यकर्त्ता, आशा कार्यकर्ता, समस्त पंचायत प्रतिनिधि , महिला मंडल और समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे l
  • पंजाबः दिनदहाड़े घर से नकदी और 8 तोले सोना लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों के ग्राफ लगातार बढ़ौतरी हो रही है।चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह अब दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला अजीत रोड की गली नंबर 26/6 से सामने आया है। जहां चोरों ने दिन दहाड़े घर से 30 हजार की नगदी और 8 तोला सोना चुरा लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

    मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने काम से वापस घर लौटे। इस दौरान वह घर की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा कि घर में कोई व्यक्ति अंदर दाखिल हुआ। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने घर की अलमारी में रखे हुए 30 हजार रुपए कैश, 8 तोले सोना और चांदी चुरा ली। इस दौरान उक्त व्यक्ति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मीडिया के सामने मामले को लेकर पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।