Blog

  • Punjab: Manisha Gulati को लेकर High Court का आया बड़ा फैसला

    Punjab: Manisha Gulati को लेकर High Court का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः Punjab राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन पद से हटाने को चुनौती देने वालीं Manisha Gulati की याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को दूसरी बाद पद से हटाया था। पहली बार भी वे हाईकोर्ट पहुंची थी, जिसके बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था। अब दोबारा पद से हटाने का कारण स्पष्ट न होने और तकनीकी कारणों को आधार बनाते हुए आदेश को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

    मनीषा गुलाटी ने सीनियर एडवोकेट चेतन मित्तल के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि उनकी नियुक्ति तय प्रक्रिया के तहत तीन वर्ष के लिए 13 मार्च 2018 को की गई थी। उन्हें 18 सितंबर 2020 से 19 मार्च 2021 तक और फिर बाद में 18 मार्च 2024 तक एक्सटेंशन दे दी गई थी। उन्हें यह एक्सटेंशन भी तय प्रक्रिया के तहत दी गई थी। 

    याची ने बताया कि पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को यह कहते हुए उनकी एक्सटेंशन के आदेश रद्द कर दिया था कि एक्ट का उल्लंघन कर उन्हें एक्सटेंशन दी गई थी। गुलाटी ने याचिका में कहा था है कि जिस अथॉरिटी और एक्ट के तहत उन्हें नियुक्ति दी गई है, उसी के तहत उन्हें एक्सटेंशन भी दी जा सकती है। ऐसे में उनकी एक्सटेंशन रद्द करने का आदेश गलत है और इसे रद्द किया जाना चाहिए।

  • Punjab:  पहली बार मीडिया के सामने आई Amritpal Singh की पत्नी, किया यह बड़ा खुलासा

    Punjab: पहली बार मीडिया के सामने आई Amritpal Singh की पत्नी, किया यह बड़ा खुलासा

    अमृतपाल के लिए सबकुछ छोड़ा, अब उसे इस हाल में छोड़कर नहीं जाऊंगी: किरणदीप कौर 

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह पिछले कईं दिनों से गायब है और पुलिस हर पल उसे तलाश रही है। इस सिलसिले में अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। हाल ही में किरणदीप कौर ने मीडिया से बातचीत की और अपना पक्ष रखा। इस दौरान उसने अमृतपाल और अपने परिवार के बारे में भी बातचीत की। परिवार के बारे में विस्तार से जानकारी देते किरणदीप ने बताया कि 1951 में उसके दादा यूके चले गए थे और तभी से उसका परिवार वहीं रह रहा है। उसने यह भी बताया कि मेरा परिवार सिख प्रचारकों का परिवार नहीं है और वह भी दुसरे सिख परिवारों की तरह यूके के गुरुद्वारा साहिब में जाती थी। जब मैं 12 साल की थी तभी से मैंने गुरुद्वारा साहिब जाना शुरू  कर दिया था।

    जहां एक तरफ सुरक्षा एजेंसियां को आशंका है कि अमृतपाल देश से भाग गया है वहीँ दूसरी ओर उसकी पत्नी किरणदीप कौर का कहना है कि अमृतपाल इस समय कहां है, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है । काफी समय से उसका अमृतपाल से कोई संपर्क नहीं हुआ। उसका कहना है कि अगर वह पुलिस के पास है तो पुलिस को उसे पेश करना चाहिए। किरणदीप ने खुलकर अपनी बात रखते कहा कि अमृतपाल के लिए मैंने अपनी नौकरी और परिवार छोड़ा दिया और अब इस हाल में उसे छोड़कर नहीं जाउंगी। यहाँ तक कि किरणदीप कौर ने अमृतपाल को बेकसूर बताया। उसने कहा कि अमृतपाल को सिख धर्म का प्रचार करना सबसे प्यारा है और मैं उसकी दूसरी पसंद हूं। वह धर्म और पंजाब के लोगों के लिए हमेशां से आवाज उठाता रहा है।

    किरणदीप ने कहा कि अमृतपाल सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड करता था, जिन्हें देखने के बाद ही मैं सोशल मीडिया के माध्यम से उसके संपर्क में आई, लेकिन तब मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि हमारी शादी होगी। इंस्टाग्राम पर मेरी पहली बार अमृतपाल से बात हुई थी। मैं उसकी पोस्ट और वीडियो देखती जरूर थी लेकिन कभी कोई पोस्ट शेयर नहीं की। उसने कहा कि मैं आध्यात्मिक विचारों वाली हूं। नॉन वेज और शराब का सेवन नहीं करती।

    मेरी यही बातें अमृतपाल को अच्छी लगी थी। हालांकि मैं उसकी तरह धार्मिक नहीं हूं लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ शादी की। मेरे परिवार ने कभी इसका बात का विरोध नहीं किया। किरणदीप ने बताया कि मैं अमृतपाल के साथ कभी भी किसी कार्यक्रम में नहीं गई और न ही अमृतपाल मुझे लेकर जाना चाहता था। वह चाहता था कि कोई मुझे उसके नाम के साथ जोड़कर न पहचाने, जिससे आगे चल कर  मेरे लिए कोई मुश्किल पैदा हो और हमने यह निर्णय भी नहीं लिया था कि हम हमेशा ही पंजाब में ही रहेंगे।

    अपनी सफाई पेश करते किरणदीप कौर ने कहा कि मुझ पर लग रहे आरोप गलत है। मैं दो महीने से यहाँ रह रही हूं। मैंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। यह जगह अब मेरा घर है। 6 महीनों के बाद मैं यूके जाऊंगी। अगर अमृतपाल भी मेरे साथ चलेगा तो ठीक, नहीं तो मैं वापस भारत आ जाऊंगी । जैसे अमृतपाल रिवर्स इमिग्रेशन कि बात करता है हम उसे सच करेंगे।

  • आज का राशिफल , 28 MARCH 2023

    आज का राशिफल , 28 MARCH 2023

    मेष: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।

    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।

    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

    धनु: अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।

  • होशियारपुरः केंद्रिय जेल में हाईकोर्ट के जज अरुण पल्ली ने कि सलाना इंस्पेक्शन

    होशियारपुरः केंद्रिय जेल में हाईकोर्ट के जज अरुण पल्ली ने कि सलाना इंस्पेक्शन

    होशियारपुरः केंद्रिय जेल में आज हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज अरुण पल्ली ने सलाना इंस्पेक्शन करते हुए जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों और हवालातियों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वसान दिया। माननीय जज अरुण पल्ली ने जेल में बने अस्पताल, बैरकों, लेडिज वार्ड और किचन का भी जायजा लिया और बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट सैशन जज, एसडीएम, सीजेम, जेल सुपरिडेंट अनुराग कुमार के अलावा अन्य जूडियशल अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः एक साथ 5 घरों से सामान लेकर फरार हुआ लुटेरा, देखें CCTV

    पंजाबः एक साथ 5 घरों से सामान लेकर फरार हुआ लुटेरा, देखें CCTV

    पठानकोट/अनमोलः चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की उन्हें किसी का खोफ नहीं है। दिनदहाड़े पठानकोट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट के मोहल्ला सुंदर नगर में जहां पर एक 15 साल के नाबालिक युवक की ओर से दिन के उजाले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। नाबालिक चोर की ओर से किसी एक या दो घर को नहीं बल्कि करीब 5 घरों को अपना निशाना बनाया और यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसको अधार बनाकर पुलिस इस नाबालिक युवक की तलाश में जुट गई है। 

    इस बारे में बात करते हुए पीड़ित लोगों ने बताया कि वह घर से बाहर थे और जब घर लौटे तो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। ऐसा ही मोहल्ले में करीब 4 से 5 घरों में हुआ है उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि इन चोरों को जल्द पकड़ा जाए और पठानकोट में हो रही चोरी की वारदातों से लोगों को निजात दिलवाई जाए। इस बारे में बात करते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें कल शाम को जानकारी मिली थी, जिसमें किसी चोर ने करीब 5 घरों को निशाना बनाया था जिसके चलते वहां पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और चोर की पहचान भी कर ली गई है जो करीब 15 से 16 साल का लग रहा है, इस नाबालिक चोर को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा ।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह को शरण देने वाली दोनों महिलाओं को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह को शरण देने वाली दोनों महिलाओं को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    नकोदरः ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस के हाथ आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी खाली हैं वही पुलिस द्वारा अमृतपाल को लेकर स्पेशल टीमें बनाकर पकड़ने के लिए रवाना की गई हैं।  दूसरी ओर अमृतपाल और उसके साथी पप्पल प्रीत सिंह को भगाने और उसकी मदद करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहीं अमृतपाल को घर में शरण देने वाली दोनों महिलाओं को आज जालंधर की नकोदर अदालत में पेश किया गया।

    माननीय अदालत में सुनवाई के बाद बलजीत कौर और बलबीर कौर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जबकि अमृतपाल सिंह को दो पहिया वाहन से भगाने वाले आरोपी मनप्रीत सिंह मन्ना, गुरप्रीत सिंह,गुरभेज सिंह भेजा हरप्रीत सिंह के इलावा सुखदीप सिंह का आज पुलिस को 1 दिन का रिमांड मिला है। बता दें कि इससे पहले अदालत ने पटियाला की बलबीर कौर का तिथि 25 को 2 दिन और तिथि 24 को हरियाणा की बलजीत कौर का 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया था। जबकि अन्य आरोपियों का अदालत ने पुलिस को 5 दिन का रिमांड दिया था।

  • पंजाबः सतलुज दरिया के पास पुलिस ने भारी मात्रा में लाहन की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः सतलुज दरिया के पास पुलिस ने भारी मात्रा में लाहन की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सतलुज दरिया के पास पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब/लाहन बरामद की है। इस दौरान थाना सदर की पुलिस ने विरूद्ध धारा 61/1/14 एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी क्रमांक 46 दिनांक 26.03.2023 दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने बताया कि गांव अली के पास सतलुज नदी में छापेमारी कर देसी शराब बनाने की तीन भट्टियां, एक हजार बोतल शराब व 18 हजार लीटर शराब बरामद की है। सदर एचएचओ की टीम का गठन कर यह कार्रवाई की गई।

  • हिम्केप्स लॉ कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय अम्व में कानून सहायता शिविर का आयोजन किया

    हिम्केप्स लॉ कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय अम्व में कानून सहायता शिविर का आयोजन किया

    ऊना सुशील पंडित : हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ बढ़ेडॉ द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से सोमवार को राजकीय महाविद्यालय अम्व में एक दिवसीय कानूनी सहायता शिविर लगाया गया।

    जिसके तहत महाविद्यालय में पढ़ने बाले छात्रों को कानूनी सहायता बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कॉलेज के चैयरमैन विक्रम सिंह ने बताया कि हिमकैप्स लॉ कॉलेज विभिन्न पंचायतों व शिक्षण संस्थाओं में इस तरह के आयोजन पिछले कई सालों से करता आ रहा है जिसमें लोगों के मौलिक अधिकारों व कानूनी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है ताकि लोग जागरूक हो सके। कॉलेज के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी। हिमकैप्स लॉ कॉलेज के दसवें समेस्टर की छात्रा काजल व प्रिया जरियाल ने भी कानूनी सहायता बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

  • आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें

    आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें

    ऊना, (27 मार्च) सुशील पंडितप्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है ताकि वे गांव वास्तव में आदर्श ग्राम बन सके। उन्होंने बताया कि चयनित गावों में सरकार द्वारा दिशा-निर्देशानुसार सर्वेक्षण कार्य कर ग्राम विकास योजना तैयार करके राशि आवंटित की जा चुकी है। 
    उपायुक्त ने प्रधानों और सचिवों से कहा कि विकास कार्यों के लिए मुहैया करवाई गई धन राशि को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र भी दें ताकि दूसरी किश्त जारी की जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे कार्यों/पूर्ण किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट फोटो तथा वीडियो सहित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गावं व पंचायतों में विवादग्रस्त कार्य है जो करना संभव नहीं हैं उन कार्यों को ग्राम विकास योजना में बदलाव हेतू अन्य कार्यों की सूची दो दिन के भीतर प्रस्ताव सहित जिला कल्याण अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें ताकि जिला अभिसरण समिति की सिफारिशों को निदेशालय स्तर पर सांझा किया जा सके तथा ग्राम विकास योजना को बदला जा सके।
    उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत द्वारा प्रदेश के 110 गावों को जिनकी जनसंख्या 500 और 40 प्रतिशत से अधिक है को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 13 नए गावों को चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित 13 नए गावों के सचिव/प्रधानों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि किस प्रकार ग्राम विकास योजना के कार्य किए जाने हैं तथा एक माह के भीतर सभी चयनित गावों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के उपरांत ग्राम विकास योजना का निर्माण कार्य करना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस मौके पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, जिला चिकित्सा अधिकारी सुखद्वीप सिंह सिधू, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित आदर्श ग्राम योजना में चयनित गावों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।
  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा में अमृतपाल सिंह के साथी हरकरण सिंह को किया कोर्ट में पेश

    पंजाबः कड़ी सुरक्षा में अमृतपाल सिंह के साथी हरकरण सिंह को किया कोर्ट में पेश

    अमृतसरः अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस की तालाश जारी है। वहीं उनके समर्थक हरकरण सिंह को आज पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला साहिब कोर्ट में पेश किया। थाना खिलचियां की पुलिस के द्वारा अजनला से ट्राजिंड रिमांड पर माननीय जेएमआईसी बिक्रमजीत सिंह बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश किया गया। जहां माननीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

    बता दें कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम दिन रात छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी भी गिरफ्त से बाहर है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वो नेपाल में है और वहां से किसी तीसरे देश में वह भाग सकता है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भाग जाने की अनुमति नहीं दी जाए और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का उपयोग करके भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

    सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। भारत सरकार के पत्र के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हुआ है। भारत सरकार द्वारा लिखे गए पत्र में नेपाल के मंत्रालय से अनुरोध किया गया है, ”अपने इमीग्रेशन विभाग को सूचित करें कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।