Blog

  • पंजाबः जिस्म फिरोशी की आड़ में महिला और उसके साथी व्यक्ति से नगदी और सामान लूटकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के पास एक महिला और उसके साथियों द्वारा जिस्मफरोशी की आड़ में एक यात्री से लूटपाट की वारदात का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह तड़के की है, लेकिन यात्री आरोपियों की तलाश में दिन भर भटकते रहे। रात में स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित व्यक्ति ने एक महिला को पहचान भी लिया। हालांकि महिला ने कैमरे के सामने खुद को निर्दोष बताते हुए घटना में शामिल दूसरी महिला और अन्य आरोपियों के नाम बता दिए। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य महिला को जब लोगों ने पकड़ा तो वह अपना घर खराब होने का हवाला देकर मौके से भाग निकली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है, लेकिन बस स्टैंड के पास जिस्म फरोशी के खुलेआम कारोबार और उसकी आड़ में हो रही घटनाओं से लोग परेशान नजर आए।

    इस मौके पर पीड़ित ने बताया कि वह रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आया था। इसी बीच एक महिला और उसका साथी उसे कुछ दूर ले गए और उससे 15 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। उन्होंने पूरा दिन आरोपियों की तलाश में बिताया। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन उसका सामान और पैसे नहीं मिले। इसी बीच पीड़िता ने एक महिला को भी पहचान लिया। लोगों की मौजूदगी में महिला ने कैमरे के सामने खुद को निर्दोष बताया और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बताए। महिला ने दावा किया कि उक्त आरोपियों द्वारा पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। महिला ने कहा है कि घटना में एक अन्य महिला और उसका साथी शामिल है।

    इस बीच, महिला को काबू कर लिया गया, लेकिन वह अपना घर खराब होने का हवाला देकर अपना चेहरा छिपाती नजर आई और बाद में मौके से भाग गई। हालांकि इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इलाके में जिस्म फिरोशी का धंधा जोरो से चल रहा है और इसकी आड़ में आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी कोछड़ मार्केट के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि उनके पास किसी यात्री की कोई शिकायत नहीं आई। वह देर रात शोर सुनकर मौके पर भी गए थे। वहां कुछ लोग कह रहे थे कि महिला भाग गई है। फिलहाल यदि किसी यात्री की शिकायत आती है तो तुरंक एक्शन लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ, ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਨੋਹਰ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਥਾਨਕ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਉਂਦਾ ਗਿਆ।

    ਵੀਡਿਓ ਦੇਖਣ ਲਈ ਲਿੰਕ ਤੇ ਕਲਿਕ ਕਰੋ

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੀੜਤ ਦੀ ਭੈਣ ਬੇਬੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਚੀਜ਼ਾਂ ਨਾਲ ਉਸ ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ। ਜੇਕਰ ਉਹ ਵਿੱਚ ਵਿਚਾਰਾ ਕਰਦੇ ਤਾਂ ਸ਼ਾਇਦ ਜਾਨੋ ਮਾਰ ਦਿੰਦੇ। ਉਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਹਨ। ਜਦਕਿ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ।

  • पेड़ से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : मुफस्सिल थाना इलाके के सरसर गांव में सोमवार (18 दिसंबर) की सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला। ये दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिवार वाले विरोध कर रहे थे लड़के की मां ने हत्या करने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है सुबह-सुबह गांव में शव देखने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दीदोनों प्रेमी जोड़े जिले के नौतन थाना इलाके के गंभीरपुर गांव के रहने वाले थे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

    घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि 24 वर्षीय मन्नू पटेल गांव की ही एक लड़की को लेकर कुछ महीने पहले फरार हो गया था कुछ दिनों के बाद जब दोनों को बुलाया गया तो गांव में पंचायत हुई उसमें यह फैसला हुआ था कि दोनों अब अलग-अलग रहेंगे अब गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर दोनों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है

    आत्महत्या मानकर चल रही है पुलिस

    मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. दोनों के गांव में बैठक भी हुई थी लेकिन उसके बावजूद ये लोग शादी करना चाहते थे जिसका लड़की पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे वह नहीं चाहते थे कि इन दोनों की शादी हो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसी के बाद प्रेमी जोड़ों ने सरसर गांव में आकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है हालांकि थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है घटना के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि लड़के की मां हत्या का आरोप लगा रही है हालांकि लड़के और लड़की के गले पर फंदे का निशान है मामला आत्महत्या का ही है

  • पंजाब: डेढ़ माह से हड़ताल पर चल रहे डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों की आज सीएम मान से मीटिंग, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में पिछले डेढ़ माह से डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों की सीएम भगवंत मान से दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मीटिंग होगी। सीएम मान से मीटिंग के न्यौते के बाद पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) ने सभी डीसी दफ्तरों में आठ नवंबर से जारी कलम छोड़ हड़ताल को स्थगित करने का एलान कर दिया है। जिसके बाद आज डीसी दफ्तरों के कर्मचारी काम पर लौट आए है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था।

    उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए भी समय दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए, क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है। संधू ने कहा कि इसी के मद्देनजर ने अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है।

    इस बीच, पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है। हड़ताल समाप्त कराने के लिए गत 4 दिसंबर को चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी ने पीएसएमएसयू के साथ बैठक की थी, लेकिन कमेटी की ओर से केवल आश्वासन दिए जाने का विरोध करते हुए पीएसएमएसयू के प्रतिनिधि बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए थे और यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया था।

  • अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने के मामले में आया सच सामने 

    नई दिल्लीः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जान से मारने की कोशिश करने की खबर सामने आ रही है। अफवाह है कि पाकिस्तान के कराची में दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है, जिससे डी कंपनी में हड़कंप मच गया है। हालात गंभीर होने पर उसे कराची के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, इसे लेकर डी कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अलग-अलग दावा किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी अजनबी व्यक्ति ने दाऊद को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की है तो कुछ का कहना है कि उसे बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी सुरक्षा में उसका कराची के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    डी कंपनी के पूर्व मेंबर ने इस बात की पुष्टि की है कि दाऊद इब्राहिम को दो दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि उसे जहर या बीमारी किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर्फ गैंग के सदस्य और करीबी लोग ही दाऊद से मिल सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में कई हमलों और आतंकी गतिविधियों में दाऊद इब्राहिम शामिल था। बता दें कि साल 1993 के मुंबई हमलों को दाऊद इब्राहिम मास्टरमाइंड है। इसके बाद भारत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

    बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपने देश में डी कंपनी गैंग के प्रमुख दाऊद को शरण दी है। पाकिस्तान में दाऊद की मौजूदगी को लेकर भारत कई बार सबूत दे चुका है, लेकिन हर बार पाक इस बात से इनकार कर देता है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्म 27 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। दाऊद इब्राहिम की पत्नी जुबीना जरीन को महजबीं शेख के नाम से जाना जाता है। दाऊद का बचपन मुंबई में बीता। दाऊद के पिता के भाई सलीम कश्मीरी आज भी इसी इलाके में रहते हैं।

  • भीषण सड़क हादसा : कार पर पलटा ट्रक, 4 की मौ’त

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के नासिक-पुणे हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका के चंदनापुरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक कार पर पलट गया है हादसे में कार में सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई सभी मृतक अकोले तालुका के रहने वाले बताए गए हैं पुलिस के मुताबिक अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका के चंदनपुरी गांव के पास एक टोयोटा इटियोस कार और एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गएट्रक की रफ्तार तेज होने के चलते चालक संभल नहीं सका और ट्रक कार के ऊपर पलट गया ट्रक में लोहे के पाइप ले जाए जा रहे थे हादसे के बाद ट्रक से कई पाइप नासिक-पुणे हाईवे पर गिर गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार है

    सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया हालांकि डॉक्टरों ने 5 में से 4 को मृत घोषित कर दिया वहीं एक महिला घायल है, जिसका इलाज जारी है मृतकों के नाम ओजस्वी धरंकर (उम्र 2), आशा सुनील धरंकर (उम्र 42), सुनील धरंकर (उम्र 65), अभय सुरेश विशाल (उम्र 48) हैं वहीं घायल महिला का नाम अस्मिता बताया गया है पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चालू कराया इसके अलावा ट्रक मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है

  • Apple और Samsung फोन को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट

    नई दिल्लीः एप्पल और सैमसंग समेत कई बड़ी कंपनियां समय-समय पर अपने स्मार्टफोन को सिक्योर बनाने के लिए मंथली सिक्योरिटी पैच जारी करती रहती हैं बावजूद इसके कई iOS और Android डिवाइस पर इन दिनों खतरा मंडरा रहा है। सरकार ने एप्पल और सैमसंग दोनों डिवाइस के यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने इस सप्ताह एप्पल और सैमसंग डिवाइस में गंभीर खामियों को हाईलाइट किया है। रिपोर्ट की गई खामियां यूजर्स की सेंसिटिव इनफार्मेशन को खतरे में डाल सकती है। हाल ही में जारी एक एडवाइजरी में CERT-In ने एप्पल डिवाइस में कई खामियों की लिस्ट किया है।

    ये खामियां iPhone, iPad, Mac, एप्पल टीवी, एप्पल घड़ी और Safari वेब ब्राउजर को इफ़ेक्ट कर रही हैं। CERT-In के अनुसार, iOS और iPadOS वर्जन 17.2 और 16.7.3 से पहले, macOS सोनोमा वर्जन 14.2 से पहले, macOS वेंचुरा वर्जन 13.6.3 से पहले, macOS मोंटेरे वर्जन 12.7.2 से पहले, tvOS वर्जन 17.2 से पहले, watchOS 10.2 से पहले के वर्जन, और 17.2 से पहले के सफारी वर्जन सभी इस जोखिम वाली खामियों का सामना कर रहे हैं। CERT-In ने एप्पल डिवाइस में कई खामियां बताई हैं जो एक हमलावर को सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंचने, मनमाना कोड एडिट करने, सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन्स को बायपास करने की अनुमति दे सकती हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नोडल सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि रिपोर्ट की गई दो खामियां, सीवीई-2023-42916 और सीवीई-2023-42917 का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। इससे बचने के लिए यूजर्स जल्द से जल्द अपने डिवाइस को अपडेट करें। इससे पहले CERT-In ने सैमसंग डिवाइस के लिए भी एक Vulnerability नोट जारी किया है, जिसमें सैमसंग डिवाइस पर एंड्रॉइड वर्जन 11, 12, 13 और 14 पर रन करने वाले डिवाइस के लिए एक हाई सिक्योरिटी रिस्क अलर्ट जारी किया गया है, जो हैकर्स को सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन्स को बायपास करने, सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंचने की अनुमति दे सकता है।

  • इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

    नई दिल्ली :  दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सर्दी बढ़ गई है। बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इन जगहों पर सुबह के समय हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा पड़ रहा है। कई जगहों पर घना कोहरा भी देखा जा रहा है।   

    बारिश की वजह से बैंक, स्कूल और निजी संस्थान बंद

    उधर दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई है। इससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

  • Canada की PR छोड़ घर लौट रहे पंजाबी, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः कनाडा सरकार द्वारा लगातार नियमों में की जा रही सख्ती से पंजाबी स्टूडेंट्स की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा पीआर को लेकर नियमों में बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स परेशान हो गए। वहीं वहां शिक्षा के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए दुगना फंड दिखाने का फैसला उनका बजट हिलाकर रख देगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि कनाडा सरकार पीआर को लेकर उठाए गए सख्त नियमों के बाद पंजाबी वतन वापसी करना शुरू हो गए है।

    दरअसल, भारत की हिट लिस्ट में शामिल आतंकी निज्जर के हत्या के बाद से कनाडा-भारत में तनातनी लंबी चली। इसी बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, जिनमें कनाडा की पीआर छोड़कर अपने वतन वापसी करने वालों में बड़ी संख्या भारतीय विशेष तौर पर पंजाबियों की है। इसके पीछे वहां बढ़ती महंगाई, बढ़ते किराए और अन्य कई कारण परेशानी का सबब बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में कनाडा में कुछ भी ठीक नहीं चलने से 6 माह में 42 हजार लोगों ने वहां की पीआर ही छोड़कर वतन वापसी कर ली है। कनाडा जाने और कुछ बड़ा करने का सपना अब अधिकांश अप्रवासियों के लिए आजीविका और अस्तित्व का संघर्ष बनता जा रहा है।

    एक तरफ कनाडा के बड़े शहरों में गैंगस्टरों का दबदबा बढ़ रहा है। बैंक ब्याज दरें और घरों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। इसके चलते वहां रिवर्स इमीग्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल के पहले 6 महीनों में 42 हजार लोगों ने कनाडा की स्थाई नागरिकता (पीआर) छोड़ दी है। 2022 में यह संख्या 93,818 थी। कनाडा सरकार के आव्रजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2021 की शुरूआत में 85,927 लोगों ने कनाडा छोड़ा था, जिनमें बड़ी संख्या में पंजाबी थे। कनाडा में ओटावा निवासी जसविंदर सिंह जस्सा का कहना है कि ट्रूडो सरकार में कई चीजें महंगी हो गई हैं। पहले बैंक ब्याज दर 1.5 फीसदी सालाना थी, जो आज 7.5 फीसदी तक पहुंच गई है।

  • सुरक्षा में बड़ी चूक : राष्ट्रपति के काफिले की गाड़ी से टकराई कार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले की कार से एक कार जा टकराई। हालांकि इस हादसे में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाईडेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने कार चालक पर बंदूक तान दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।  

    जानकारी के अनुसार बाइडेन रात 8:07 बजे विलमिंगटन में बाडेन-हैरिस 2024 मुख्यालय से निकले थे। वह अपने चुनाव कैंपेन टीम के साथ थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडेन द्वारा एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देने के कुछ ही समय बाद डेलावेयर लाइसेंस प्लेट वाली एक गाड़ी ने कैंपेन ऑफिस के प्रवेश द्वार के सामने काफिले की रक्षा कर रही एक एसयूवी को टक्कर मार दी।

    कार चालक को हिरासत में लिया 

    हादसे के तुरंत बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत सक्रिय हो गए और चार चालक को तुरंत हिरासत में लिया। इसके साथ ही उन्होंने टक्कर मारने वाली कार को भी सीज कर दिया। इसके अलावा तुरंत ही राष्ट्रपति के चारो ओर सुरक्षित घेरा बनाकर उन्हें उनकी कार तक पहुंचाया गया, जिससे उन्हें किसी भी तरह की हानि ना हो सके।