Blog

  • मिड-डे मिल खाने से 150 बच्चे बीमार

    बगहा : मिड डे मील खाने से 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना अभिभावकों को मिली तो अफरातफरी मच गई। मामला राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला परसौनी का है। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ बच्चों को इलाज के लिए बच्चों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें 2 बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे अनुमंडल अस्पताल से रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में मिड डे मील का खाना NGO पहुंचाता है।

    बताया जा रहा है कि स्कूल में 443 बच्चे नामांकित हैं। एक क्लास छोड़कर सभी बच्चों ने भोजन कर लिया था। हालांकि रामनगर में भर्ती बच्चों में 2 की स्थिति नाजुक है, जिन्हें रेफर किया गया है। इधर, लगातार बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जहां पर चिकित्सा इलाज करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को हुई इस घटना को लेकर कोई पदाधिकारी अस्पताल में नहीं पहुंचे थे। इधर, बच्चों के पेरेंट्स और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन एनजीओ द्वारा खाना बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है।

  • पंजाबः नशे से उजड़ा परिवार, 8 वर्षीय बच्ची ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार को लेकर विपक्ष लगातार नशे को लेकर घेर रहा है। वहीं आज हरसिमरत कौर बादल ने भी आज लोकसभा में नशे का मुद्दा उठाया है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में कहा कि पंजाब के कोने-कोने, गांव-गांव में जगह-जगह नशा बिक रहा है। कई घरों में नौजवान नशे की ओवरडोज से मर रहे हैं। वहीं वेरका के इलाके पत्ती बआगे से नशे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे को लेकर 8 वर्षीय बच्ची ने चौकाने वाले खुलासे किए है।

    दरअसल, बच्ची ने बताया कि उसके पिता नशा करते हैं और उन्हें मारते हैं। इश्मीत ने बताया कि मारपीट के साथ-साथ उन्हें घर से जाने के लिए कहते हैं। बच्ची ने कहा कि नशे से रोकने पर कहते हैं कि वो उन्हें नहीं रोक सकते क्योंकि उनकी मां यहां नहीं है। इशमीत कहती हैं कि उन्होंने अपने पिता को शीशा देखकर इंजेक्शन लगाते हुए देखा है वहीं महिला पिंकी ने बताया की उनकी शादी को आठ साल हो चुके है और उसका पति नशा करता है। कोई खर्चा नहीं देता ओर उसके दो बच्चों को भी मारता-पीटता है जिसके कारण वो अपने माता पिता के घर रहती हैं।

    पिंकी अपने दोनों बच्चो के साथ बेहद दयनीय हालत में रहती हैं। ईंटों का घर है जो कहीं से भी सुरक्षित नहीं है। बर्तनों और रसोई के नाम पर एक टेबल लगा है वहीं पिंकी लोगों के घरों में काम करने को मजबूर है। भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चा की पंजाब प्रधान सिमरनजीत कौर ने परिवार से मुलाकात की ओर बताया कि महिला और उसके बच्चे बेहद सहमे हुए हैं। परिवार के मुखी की ओर से नशा किया जाता है और अब तो बच्चे भी उसे नशा करते हुए देखते हैं। सिमरनजीत कौर ने बताया कि अगर प्रशासन की ओर से इनकी मदद न की गई और आरोपी पर मामला दर्ज ना किया गया तो वो भंडारी पुल पर धरना देंगे।

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 52 वाहनों के चालान कटे

    ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 52 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने रविवार को जिले की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 52 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से कुछ चालकों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 3000 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। साथ ही दो लोगों के चालान सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने की वजह से काटे गए हैं।
  • उपायुक्त ने इंदिरा खेल स्टेडियम के साथ विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को नेशनल करियर सर्विस सेंटर, प्रेम आश्रम(विशेष स्कूल) व इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में युवाओं का रूझान खेलों के प्रति पैदा करने के लिए खेल स्टेडियम में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलबध करवाई जाएंगी ताकि जिला के खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाया जा सके। सोमवार को उपायुक्त ने खेल स्टेडियम में सभी खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों व खेल कोचों के साथ खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, बैडमिंनट व जुडो खेल की सुविधाएं उपलबध है। जतिन लाल ने कहा कि इंडोर स्टेडियम की मुरम्मत करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्राकलन तैयार करवाया जाएगा ताकि खेलों को बढ़ावा दिया जा सके और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान हो सके।

    जतिन लाल ने कहा कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम को भी बेहतर व व्यवस्थित खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को उनकी रूचि के अनुसार खेल मैदान की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही हॉकी मैदान में भी खिलाड़ियों के लिए डेªसिंग रूम व वाशरूम का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने डीआरओ को खेल मैदान की डिमार्केशन करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने खेल मैदान में स्थित स्विमिंग पूल व स्पोर्टस हॉस्टल इत्यादि का भी निरीक्षण किया। 

    उपायुक्त ने नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण
    उपायुक्त ने नेशनल करियर सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया और वहां प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे विशेष बच्चों से मुलाकात की तथा उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्हांेने विशेष बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को भरपूर प्यार दें तथा उन्हें प्यार के साथ ही सभी चीजों के बारे में जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षित करें। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस सेंटर में कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला (ऑटोमोबाइल) व मूल्यांकन कार्यशाला(जनरल मकैनिक) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे विशेष बच्चों को उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में भी प्रशिक्षित करें ताकि उन्हें रोजमर्रा के कार्य करने के लिए आसानी हो सके।

    जतिन लाल ने प्रेम आश्रम विशेष स्कूल में बच्चों से भी मुलाकात की
    उपायुक्त ने प्रेम आश्रम विशेष स्कूल में जाकर बच्चों से मुलाकात की तथा स्कूल के विशेष बच्चें के साथ टेबल टेनिस भी खेला। विशेष बच्चों ने उपायुक्त के साथ हाथ मिलाया और नमस्तें की जिससे बच्चें काफी खुश हुए। उपायुक्त ने वहां के अध्यापकों से कहा कि इन बच्चों को भरपूर प्यार दें और प्यार से ही बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार पढ़ाएं ताकि बच्चों को अच्छा अनुभव हो सके।इस अवसर पर उन्होंने पुराने बीडीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कार्यालय के समीप पार्क को भी देखा। उन्होंने कहा कि पुराने बीडीओ कार्यालय स्थल पर एक बढ़िया कॉम्प्लैक्स बनाने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने डीआरओ को पुराने बीडीओ कार्यालय के आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसी वरिंदर शर्मा, बीडीओ केएल वर्मा, डीआरओ अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • बाबा बाल जी आश्रम से निकली भव्य शोभा यात्रा ऊना बना भक्तिमय 

    उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा
    बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद
     
    दर्शन बस सेवा के तहत ऊना से वृंदावन के लिए भी चलाई जाएगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री
     
    ऊनासुशील पंडित:बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिनों तक चलने वाले धार्मिक समागम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण की पालकों को कंधों पर उठाकर भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में माथा टेका और बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। जिला के काफी स्थानों पर भव्य मंदिर है जोकि स्थानीय जनता की आस्था के केंद्र है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा बाबा रूद्रा नंद जी महाराज आश्रम व बाबा बाल महाराज का आश्रम है जोकि काफी लम्बे से समय लोगों को धर्म के मार्ग पर ले जाकर प्रभु चरणों में जोड़ने के साथ-साथ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रहे हैं। 

    बाबा बाल जी महाराज ने बाबा बाल आश्रम से वृंदावन तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त बाबा बाल जी ने कहा कि आश्रम में आयोजित होने वाले प्रत्येक धार्मिक आयोजनों को बेहतर ढंग व व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सरकार व प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलता है। बाबा बाल जी महाराज जी के आग्रह पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिलावासियों की सुविधा के लिए जल्द ही ऊना से वृंदावन के लिए एचआरटीसी का बस रूट संचालित किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतू 25 लाख रूपये राज्य सरकार की ओर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों को सौंदर्यीरण किया जा रहा है ताकि मंदिरों को वैभव व भव्यता बनी रही। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश व अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए दर्शन सेवा प्रणाली के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के 175 बस रूट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए एचआरटीसी के 50 बस रूट, अयोध्या के लिए 6 बस रूटों सहित अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए दर्शन सेवा प्रणाली के तहत विभिन्न बस रूट चलाए जा रहे हैं।इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी महाराज आश्रम में माथा टेका।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संजीव सैणी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
  • जालंधर बाईपास के पास बिजली की तारों में फंसी 10 वर्षीय बच्ची, करंट लगने से झुलसी

    लुधियानाः जालंधर-बाईपास चौक के पास से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घर की छत से गुजर रहे बिजली के तारों में चाइना डोर और पतंग फंसी हुई थी।  जिसे खिंचने के बाद जोरदार धमाका हो गया और की तारों से आग निकलने लग गई, जिसकी चपेट में 10 वर्षीय बच्ची आ गई। तारों से करंट लगने के कारण बच्ची बुरी तरह झुलस गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल  रैफर कर दिया गया है।

    घर में रहते बाकी किराएदारों का कहना है कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। करंट लगने के कारण आग की उठी लपटे दौरान बच्ची का चेहरा और शरीर के कई अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस चुके है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित जानकारी  इकट्ठी की जा रही है। 

  • 500 वर्षों की साधना प्रतीक्षा के बाद बने राम मंदिर का दर्शन करना सौभाग्य की बात: अनुराग ठाकुर

    भाग्यशाली है हमारी पीढ़ी जिसने राममंदिर आंदोलन और अयोध्या में दिव्य भव्य राममंदिर बनते देखा: अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

    देवभूमि हिमाचल से सैकड़ों श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या की ओर रवाना

    ऊना/ सुशील पंडित:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र ‘हमीरपुर लोकसभा’ के ऊना जिले में स्थित अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जंक्शन के लिए चलाई गई विशेष ‘आस्था स्पेशल’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों और गणमान्य लोगों की भीड़ देखी गई, जो आस्था और भक्ति की सामूहिक यात्रा का प्रतीक है।उक्त कार्यक्रम व स्पेशल ट्रेन की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया, “देवभूमि हिमाचल से रामभक्त अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकें इसके लिए आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन से सैकड़ों रामभक्तों से भरी आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम की ओर गतिमान करने का सौभाग्य मिला। देवभूमि के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है, और इस शुभ दिन पर हिमाचल प्रदेश को इतनी बड़ी सुविधा देने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय तल से आभारी हूँ। भारतीय रेलवे की आस्था विशेष ट्रेनों ने अयोध्या की पवित्र तीर्थयात्रा का मार्ग प्रशस्त किया है”अनुराग ठाकुर ने “आज, जब हम देवभूमि हिमाचल के अंब से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन कर रहे हैं, हम एक आध्यात्मिक महत्व की यात्रा पर निकल रहे हैं। 500 वर्षों की साधना-प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से रामभक्तों का ताँता लगा है। राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह है, हर कोई अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के बाल रूप को नैनों में बसाने के लिए आतुर है।

    इस विशेष मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने श्री राम मंदिर आंदोलन के विभिन्न पहलुओं को भावुकता के साथ स्थानीय लोगों संग साझा कर बलिदानियों को नमन किया। ठाकुर ने कहा, “हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि हमने अपने जीते जी श्री रामलला को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होते देखा है और आज विशेष ट्रेन द्वारा उनके दिव्य दर्शन करने हेतु अयोध्या धाम जा रहे हैं।” ठाकुर ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व किए गए 11 दिनों के पवित्र अनुष्ठान को याद करते हुए बताया की कैसे प्रधानमंत्री जी ने पूरे भारत में देश हित के कार्यों को करते हुए श्री राम से जुड़े व अन्य धार्मिक तीर्थों पर अनुष्ठान किए। उन्होंने कहा, “यह कोई तपस्वी ही कर सकता था जो हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया। 

    रामभक्त जब श्री रामलला के दर्शन करेंगे और उसकी तस्वीरें साझा करेंगे तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए पावन स्मृति के रूप में कार्य करेगा। आपके फोटो देखकर मुझे भी लगेगा कि आपके माध्यम से मैंने भी प्रभु श्री राम के दर्शन कर लिए हैं।”स्थानीय लोगों ने इस विशेष ट्रेन के लिए अपने स्थानीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया और जनकल्याण के लिए किए जा रहे उनके विशेष कार्यों को सराहा।
  • पंजाबः सरकारी बस में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला चौंक में सरकारी बस में हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला ने बस चालक पर मिसबिहेव का आरोप लगाया है। जिसके बाद अन्य सवारियों के साथ महिला का काफी देर तक हंगामा हुआ है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला द्वारा हंगामा किया गया। वहीं महिला का आरोप है कि बस चालक पर मिसबिहेव का आरोप लगाया गया। जिसको लेकर महिला द्वारा बस में हंगामा किया गया। वहीं इस दौरान बस में बैठी सवारियां भी भड़क गई।

    वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी कनाडा जाने के लिए मीटिंग है, ऐसे में अगर वह देर से वहां पहुंचा तो उक्त महिला को जिम्मेदार ठहराएगा। जिसके बाद दोनों में काफी बहसबाजी भी हुई। हालांकि इस बहसबाजी के दौरान महिला खुद वीडियो में कह रही हैकि वह चलती बस में चढ़ी है। वहीं लोगों ने कहा कि आप खुद कह रहे हो कि आप चलती बस में चली है ऐसे में आप खुद बस के नीचे आने के लिए जिम्मेदार थे। वहीं सवारियों का कहना है कि बस रोककर हंगामा करना गलत है।

    वहीं महिला बस का नंबर मांगती रही और कहने लगी मैं उसके बाद ही बस से उतरूंगी। जिसके बाद अन्य सवारियों द्वारा भी रोष पाया गया। हालांकि महिला के साथ अन्य महिला गलती मान भी रही है। लेकिन उसके बाद भी उक्त महिला द्वारा हंगामा लगातार जारी है। वहीं बस के कंडक्टर द्वारा घटना कैमरे में कैद कर ली गई है। जिसके बाद बस में सवार व्यक्ति ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी।

    वहीं बस कंडक्टर द्वारा सवारियों से पूछा जा रहा है कि हमारी कोई गलती है तो बताओं। वहीं सवारियों का कहना है कि बस चालक की कोई गलती नहीं है। लेकिन महिला द्वारा गलत तरीके से हंगामा किया जा रहा है। वहीं महिला का कहना है कि वह उनकी डिपू पर शिकायत करेंगी। काफी देर हुए हंगामे के बाद बस रवाना की गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਹ ਸਾਰੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ, ਪੰਜਾਬ ਲੈਵਲ ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣਾ ਹੁਕਮ ਵਾਪਸ ਲੇਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ 900 ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਹਨ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ 27 ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਉੱਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸੰਭਾਲਣ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ, ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਘਪਲਾ ਹੋਇਆ। 

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿਇਹਨਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਬਸਿਡੀ ਉੱਤੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲਣ ਲਈ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਟ ਕਰਨ ਲਈ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਦੀ ਡਿਊਟੀਆਂ, ਇਸ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੇ ਵੇਖਣ ਲਈ ਲੱਗੀਆਂ ਸੀ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਰਕੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान, लगाई जमकर लताड़

    चंडीगढ़ः यूटी में मेयर चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने पीठासीन अधिकारी का वीडियो देखकर नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव कराने वाले रिटर्निंग ऑफिसर की आलोचना की और कहा कि यह स्पष्ट है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मतपत्रों को विकृत कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि क्या वह इसी तरह से चुनाव आयोजित करते हैं? यह लोकतंत्र का मजाक है।

    यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्‍होंने चुनाव अधिकारी की वीडियो देखते हुए कहा कि इस आदमी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। क्या यह रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है?” सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से बैलेट पेपर, वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री सहित चुनाव प्रक्रिया के पूरे रिकॉर्ड को संरक्षित करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि चंडीगढ़ निगम की आगामी बैठक को सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए टाल दिया जाए।