Blog

  • जहरीली गैस से महिला की हुई मौ’त, बेटे की हालत गंभीर

    उत्तर प्रदेश : ठंड के कारन अकसर लोग भरों में अंगीठी जलाते हैं लेकिन कई बार अंगीठी से निकली ज़हरीली गैस के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। ताज़ा मामला नोएडा से सामने आया है। जहां घर में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक बिरौडी गांव में रहने वाली महिला अपने 11 वर्षीय बेटे रोहित के साथ शनिवार रात को अपने घर में अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गई। उन्होंने बताया कि अंगीठी के धुएं से उनके कमरे में जहरीली गैस फैल गई और दोनों मां-बेटे बेहोश हो गए। अधिकारी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला महिला का पति मनोज जब सुबह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उनकी पत्नी और बच्चे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि व्यक्ति जब घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गया तो तो मां-बेटे को बेहोश पाया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

     

  • फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला रविवार 14 जनवरी शाम का है। ये पूरा मामला उस वक्त हुआ, जब पायलट विमान में देरी के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इससे एक पैसेंजर गुस्सा हो गया और पायलट के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। इस पर एक्शन लिया जाएगा। आरोपी पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- अगर फ्लाइट नहीं उड़ा रहा तो गेट खोल दे। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा कि सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।

    पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा। यूजर ने लिखा कि पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।

  • सुबह-सुबह स्कूल में लगी आग, आसमान तक उठा धुआं

    नई दिल्ली : शहर के परेल इलाके में स्थित एक बहुमंजिला स्कूल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने का वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में आग लगने के बाद काफी ऊपर तक धुएं का गुबार दिख रहा है। इसके साथ ही रुक-रुक कर धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही है। यह घटना मुंबई के परेल इलाके में स्थित मिंट कॉलोनी के मोनो रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां मोनो रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। आग बीएमसी स्कूल के स्टोर रूम में लगी थी। स्कूल का नाम साईं बाबा BMC स्कूल है। दरअसल परेल इलाके में मौजूद साईं बाबा BMC स्कूल के स्टोर रूम में आग लगी है। यह आग स्कूल के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई। ग्राउंड फ्लोर में मैट्रेस, सिलिंडर और अन्य कई सामान रखे हुए थे। सोमवार की सुबह 9 बजे ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद आनन-फानन में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

    इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंच गई। अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग द्वारा लगातार आग पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।  आग लगने की वजह से धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जा सकता था। वहीं गनीमत ये रही कि मकर संक्रांति के चलते आज स्कूल में छुट्टी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल अभी तक इस हादसे में कोई घायल नहीं बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के दौरान वीडियो में रुक-रुक कर धमाके की आवाज सुनाई दे रही थी। माना जा रहा है कि स्टोर रूम में आग लगने की वजह से वहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ होगा, जिसकी आवाज वीडियो में सुनाई दे रही है।  

  • पंजाब : संजय गांधी कॉलोनी में युवक का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    पतंगबाजी के लिए घर की छत पर बुलाया फिर मौत के घाट उतार दिया

    अमृतसर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन हत्या के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है।जहां एक युवक को पतंग उड़ाने के लिए छत पर बुलाया गया। इसके बाद उसे मौत के घाट दिया गया। मृतक की पहचान विकास के तौर पर हुई है। जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पलिस की टीम ने पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही परिवार की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

    जानकारी देते हुए मृतक के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि विकास को पड़ोसियों ने पतंगबाजी करने के बहाने अपनी छत पर बुला लिया था जिसके बाद कुछ युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की ओर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक के परिवारिक मेंबरों की ओर से रो-रो कर इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

    दूसरी और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है, उसके पड़ोसी बॉबी के घर की छत पर लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा था और पतंग बाजी भी की जा रही थी।

    इसी दौरान कुछ युवकों ने विकास को घर की छत पर बुला लिया और वहां उसके साथ खूब मारपीट की। जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है की मृतक के परिवारिक मेंबरों के बयान कलम बंद किया जा रहे हैं जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • शीतलहर का कहर जारी, कोहरे के कारण 18 ट्रेनें लेट

    नई दिल्ली : दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। सड़कों पर कुछ दूरी का रास्ता भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इंडिया गेट पर सुबह गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी हैं। दिल्ली समेत देशभर में पड़ रहे कोहरे का असर भारतीय रेलवे की ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से दिल्‍ली की हालत बुरी है। इसका असर हवाई यातायात पर भी दिख रहा है। इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। दिल्ली में 18 ट्रेनों के लेट चलने की जानकारी मिली है।

      दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज और कल भी मौसम में बहुत बदलाव नहीं होगा। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है। अगले दो दिन कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है लेकिन सुबह के समय घने से ज्यादा घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। 16 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 5 डिग्री तक रह सकता है। 

  • भयानक हादसा : 2 बसों में भीषण टक्कर, 40 घायल

    भयानक हादसा : 2 बसों में भीषण टक्कर, 40 घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश का यमुना एक्सप्रेस-वे काफी समय से हादसों के लिए चर्चा में बना रहता है। यहां पर सोमवार को एक बार फिर से भयानक हादसा देखने को मिला है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 3 बजे के करीब 2 बसों में भयानक टक्कर हो गई है। इस हादसे में कुल 40 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही घायल यात्रियों को प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं।

    इस हादसे में 40 लोग घायल हुए जिनमें से 31 को घायलों को जिला अस्पताल और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भयानक हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया है कि हादसे का शिकार होने वाली एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। हालांकि यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये दोनों बसें हादसे का शिकार हो गईं।

  • जालंधरः DC दफ्तर के बाहर मरण व्रत पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू डीसी ऑफिस के सामने मरण व्रत पर देर रात 11:30 बजे बैठ गए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हैप्पी संधू ने कहा कि मरण व्रत पर बैठने का फैसला उनका अपना और अकेले का है। लेकिन जब यह बात उनके साथियों को पता लगी तो वह भी उनके साथ डीसी ऑफिस के सामने पहुंचने शुरू हो गए।

    बता दे हैप्पी संधू ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी थी कि उन्होंने ट्रक यूनियन के प्रधान की से इस्तीफा दे दिया है और ड्राइवर की लड़ाई जैसे वह पहले लड़ते आए हैं और अब भी लड़ेंगे। वहीं हैप्पी संधू के धरने के बैठने की सूचना मिलने के बाद वहां पर सुरक्षा के लिए देर रात पुलिस तैनात कर दी गई। इस दौरान हैप्पी संधू ने बताया कि श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकर अपने लिए पवित्र जल लेकर आए हैं। अब वह सिर्फ उसी का सेवन करेंगे। इसके अलावा वह अन्न का एक दाना नही खाएंगे।

    हैप्पी संधू ने कहा कि सरकार द्वारा देश भर के ड्राइवरों के खिलाफ लाए गए हिट एंड रन कानून को वापस करवाने के बाद ही वह धरना स्थल से उठेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह तक उनकी एंबुलेंस आ जाएगी। मरण व्रत पर बैठे हैप्पी संधू ने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री ड्राइवर को गुंडा बता रहे हैं और जो हिट एंड रन का काला कानून उन्होंने पास किया है उसे हर हालत में वह इसे रद्द करवाकर ही रहेंगे।

    क्योंकि उन्होंने जो फैसला मरण व्रत करके रखा है उसे पर वह अटल है चाहे उनकी जान ही क्यों ना चली जाए हिट एंड रन और केंद्र सरकार को सबक सिखा कर ही जाएंगे चाहे उनकी यहां से लैस ही क्यों न जाए। हैप्पी संधू ने कहा कि केंद्र सरकार ड्राइवरो को कुछ नहीं समझ रही। लेकिन अब मोदी को यह बता देंगे की ड्राइवर से पंगा लेना और उनके साथ गलत व्यवहार करना हालातो को कहां से कहां ले जाता है। संधू ने कहा कि वह डीसी ऑफिस के सामने मर्म रथ पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं ले लेती।

  • पंजाबः ज्वैलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    लुधियानाः जनता कालोनी (गिल नहर) के पास से ज्वैलर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने सैदी ज्वैलर पर हमला बोल दिया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि वह दुकान में हथियार लेकर बिना मुंह लपेटे घुसे थे। जाते-जाते लुटेरों ने हवाई फायर भी किए। लुटेरे जिनकी संख्या 5 बताई जा रही है में से पहले दो लुटेरे दुकान में घुसे। इनमें से एक ने दुकानदार को गन पॉइंट पर ले लिया और काउंटर के पास ही उसे नीचे गिरा दिया। उसे पीटा भी। इसके बाद 3 बदमाश और आए और उन्होनों तुरंत दुकान पर पड़ी ज्यूलरी को अपने बैगों में भरना शुरू कर दिया।

    दुकानदार ने बताया कि जो लुटेरे दुकान में घुसे थे उनमें से सभी के पास हथियार थे। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। वह दुकान से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ दुकान में पड़ा कैश भी लूट कर ले गए। दुकानदार ने जब उनका विरोध किया तो जाते हुए बदमाश दुकान के बाहर हवाई फायर भी करके गए। दुकानदार जगदीश ने कहा कि वह दुकान पर कुछ ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। ग्राहकों के जाने के बाद सोने-चांदी का सामान इक्ट्‌ठा कर ही रहा था कि अचानक 2 बदमाश दुकान में घुस आए। बदमाशों ने उसे चांदी के आभूषण दिखाने ने लिए कहा। इतने में 3 युवक और दुकान के अंदर आ गए।

  • जालंधरः सुबह-सुबह अवैध निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, 2 जगह की सील

    जालंधर, ENS: नगर निगम के अधिकारियों ने पौं फटने से पहले ही 2 जगह पर शहर में सीलिंग की कार्रवाई कर डाली है। दोनों जगह पर अवैध निर्माण हुआ था और नोटिस देने के बावजूद काम को रोका नहीं जा रहा था।

    नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा रोड पर एक 5 हजार सक्वेयर फुट के शैड का काम रुकवाया है। इसे सील कर दिया गया है। इसी तरह से मिट्ठापुर में कुक्की ढाब रोड पर एक अवैध रुप से बनाई गई दुकान को सील किया गया है। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा रोड़ पर जो शैड सील किया है उसका एरिया 5 हजार सक्वेयर फुट से ज्यादा है।

    इसके निर्माण से पहले भी भी नोटिस जारी किया था। इस शैड का निर्माण बिना सीएलयू फीस जमा करवाए और बिना कोई नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेश पर इसे सील किया है और उक्त बिल्डिंगो के सारे दस्तावेज लेकर मालिको को नगर निगम में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से कुक्की ढाब रोड पर अवैध दुकान सील की गई है।

  • आज का राशिफल 15 जनवरी 2024

    आज का राशिफल 15 जनवरी 2024

    आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 10 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज सूर्य की मकर संक्रांति है मानाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशिः आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के मामलों में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी काम को लेकर उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी से बचना चाहिए।

    वृष राशिः आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षको का ज्यादा सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम बनते नज़र आएंगे। किसी काम को लेकर सोच-विचार कर सकते है, समझदारी से काम लेने पर आपकी उलझने कम होगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। व्यापार में आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे । आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा।

    कर्क राशिः आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल आज बढ़िया रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। एक दूसरे के रिश्तों की कद्र करेंगे। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियाँ बढ़ेगी। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है। पारिवारिक सपोर्ट आज आपको मिलेगा। मौसम के कारण आपकी सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपना व अपनों का ख्याल रखें।

    सिंह राशिः आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी काम के लिए आपको कोई नया आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं।

    कन्या राशिः आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ खेल में भी इंटरेस्ट रखते है, उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज रुका कोई काम भाई की मदद से आप पूरा कर लेंगे। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपका करियर और बेहतर होगा। जीवनसाथी आज आपसे किया कोई वादा पूरा करेंगे, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    तुला राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में खुशियाँ बढ़ेगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। बिजनेस कर रहे लोग लाभ कमाने के लिए नए नए उपाय सोचेंगे। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो आज पार्टी करेंगे ख़ुशी का माहौल होगा।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से सारे कामकाज सम्भाल लेंगे। बच्चो से रिलेटेड आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की हेल्प करने से आपको लाभ होगा । आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आप आज परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

    धनु राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के आस-पास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद ही इम्प्रेस्सेड होंगे। किसी खास रिश्तेदार के आने से आप उसकी ख़ुशी में बाहर पार्टी करने जायेंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। अपने जीवन साथी के साथ आप भगवान के दर्शन करने जायेंगे। छात्रों के लिये आजका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशिः आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों के साथ आपकी मीटिंग होंगी। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। छात्र आज को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। महिलायें आज ऑनलाइन कोई डिस बनाना सीखेंगी।

    कुम्भ राशिः आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा।

    मीन राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई केस जो कोर्ट में चल रहा है, उसमे आपको अधिक सफलता मिलेगी। परिवार वालो के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। शिक्षण के क्षेत्र में आपको आज अधिक सफलता मिलेगी। आप आज कोई टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है।