Blog

  • पंजाब: दिनदहाड़े घर में चोरी करता चोर काबू

    पंजाब: दिनदहाड़े घर में चोरी करता चोर काबू

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर की मोहन लाल वाली गली में दिनदहाड़े दोपहर करीब दो बजे नाटकीय ढंग से चोरी करने आए तीन चोरों में से एक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो चोर लोगों को चकमा देकर भाग निकले। दरअसल, हुआ यूं कि तीन चोर गली में लंबे समय से बंद पड़े घर के ताले तोड़ रहे थे। ऐसा देख मोहल्ले के लोगों ने उनसे पूछ लिया कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं तो चोरों ने कहा कि उन्होंने यह मकान किराये पर लिया है। चाबी नहीं होने से ताला तोड़ना पड़ रहा है।

    मकान मालिक रोहित सचदेवा ने बताया कि वह अपने किसी जानकार को मकान किराये पर देने के लिए आधा घंटा पहले दिखाने के लिए लाया था। बाद में वह यहां से चला गया। पीछे से तीन युवक ताले तोड़ कर घर में घुसे और अंदर पड़ी पानी वाली मोटर, वाशवेशन, टूटियां और अन्य सामान चोरी कर एक बोरी में डाल रहे थे।

    बड़ी बात यह थी कि चोरों ने मोहल्ले के लोगों को कहा कि उन्होंने इस मकान को किराये पर लिया है। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दो चोर उन्हें देख कर भाग गए और एक को मोहल्ले के लोगों की मदद से काबू कर लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह चोरी करके शहर के कबाड़ियों को सामान बेचते हैं। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने कहा कि शहर में चोरियां बहुत बढ़ गई हैं। पुलिस प्रशासन को शरारती तत्वों पर शिकंजा कसना चाहिए।

  • दिशा की बैठक सोमवार को बचत भवन में होगी

    दिशा की बैठक सोमवार को बचत भवन में होगी

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे बचत भवन में आयोजित होगी। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने दी। उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों को निर्धारित समय व स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
  • होशियारपुरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा अमेरिका में बना नेवी ऑफिसर

    होशियारपुरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा अमेरिका में बना नेवी ऑफिसर

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ के गांव खुड्डा का युवक हरप्रीत सिंह अमेरिका में नेवी ऑफिसर बन गया है। पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरिंदर सिंह और मां सेवानिवृत्त टीचर जगदीश कौर के बेटे हरप्रीत सिंह की प्राप्ती के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

    हरप्रीत सिंह ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल दसूहा और फिर जीजीडीएसडी हरियाणा में कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह उच्च पढ़ाई के लिए 2008 से 2013 तक आयरलैंड में रहे और 2013 में अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 

    चार साल पहले वह अमेरिकी नौसेना में शामिल हुआ था। अब कड़ी मेहनत के बाद वह अमेरिकी नौसेना के कमीशनड अफसर बन गया। हरप्रीत के पिता ने कहा कि उनका बेटा विश्वविद्यालय स्तर पर अग्रणी धावक रहा है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है जो कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा है।

  • पंजाबः आज़ादी के बाद आज खुले गांव के भाग 20 लाख की लागत से कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की शुरुआत, देखें वीडियो

    पंजाबः आज़ादी के बाद आज खुले गांव के भाग 20 लाख की लागत से कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की शुरुआत, देखें वीडियो

    पठानकोट:अनमोलः जिला पठानकोट में आज भी कई गांव ऐसे है, जो आज तक सरकारों की अनदेखी का शिकार होते आ रहे है। ऐसा ही हल्का भोआ में एक गांव है जो आज भी विकास के इंतजार के लिए राह देख रहा है। वह विधानसभा हल्का भोआ का गांव दारा सलाम है, जहां आज़ादी के बाद से आज तक सरकारी स्कूल और शमशान को जाने वाले रास्ते के लिए तरस रहे है। आलम ये है कि अगर बरसात हो जाए तो बच्चे पानी की वजह से स्कूल तक नहीं जा पाते और अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो संस्कार सड़क पर ही करना पड़ता है। लोगों की इस मुश्किल को देखते हुए आज कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक द्वारा इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभ आरम्भ किया गया। 

    इस सबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे गांव की ये सड़क आज़ादी के बाद से आज तक नहीं बनी। जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राज्य में कई सरकारें आई और कई सरकारें गई लेकिन आज तक किसी ने उनके गांव की सुध नहीं ली। लोगों ने कहा पहली बार हमारे हल्के से ऐसा विधायक आया है जो सरकार में कैबिनेट मंत्री है। आज उन्होंने उनकी समस्या का हल निकालकर इस भारी परेशानी बाहर निकाला। 

    वहीं दूसरी तरफ जब इस सबंधी कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक से इस सबंधी बात की गई तो उन्होंने कहा कि बहुत ही हैरानी की बात है कि आजादी के बाद से आज तक इस इलाके में श्मशान और बच्चों के स्कूल जाने वाली सड़क नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा गए मुद्दा उनके सामने लाया गया था। जिसके बाद अब इस कार्य को मंजूरी दे दी गई है और करीब 20 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा जिस की शुरुआत आज से कर दी गई है। 

  • माॅनसूनी बारिश के कारण जिला को हुआ लगभग 126 करोड़ रूपये का नुक्सान – उपायुक्त

    माॅनसूनी बारिश के कारण जिला को हुआ लगभग 126 करोड़ रूपये का नुक्सान – उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅनसून के दौरान जिला में हुई भारी बारिश के कारण अब तक लगभग 126 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ व बागवानी क्षेत्र में लगभग 80 हज़ार रूपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.30 करोड़ रूपये के पक्के व कच्चे घरों को पूर्ण/आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है जिसमें आठ पक्के घर व 34 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा 65 पक्के घर तथा 53 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त एक दुकान तथा 95 गौशलाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को लगभग 42 करोड़, जल शक्ति विभाग को लगभग 52.50 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन प्रोजैक्ट को लगभग 2.90 करोड़, बिजली विभाग को लगभग 22.30 करोड़ रूपये की योजनाएं प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग को लगभग 8.17 लाख का नुक्सान हुआ है। शिक्षा विभाग को लगभग 8.25 लाख, स्वास्थ्य विभाग को लगभग 8.10 लाख, भू संरक्षण विभाग को 15 लाख रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है।उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद ऊना में 28 लाख, नगर पंचायत दौलतपुर चैक 3.60 लाख और अंब में 50 लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। इसके अतिरिक्त आगजनी घटनाओं पर 5.70 लाख, जल भराव के कारण 6.20 लाख तथा लगभग 1.01 करोड़ रूपये की रिटेनिंग दीवारों को नुक्सान पहुंचा है।
  • पंजाबः राजभवन के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी, इसे ठहराया जिम्मेदार

    पंजाबः राजभवन के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी, इसे ठहराया जिम्मेदार

    चंडीगढ़ः पंजाब राजभवन में तैनात कर्मचारी लालचंद ने शनिवार को सेक्टर-7 स्थित मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले, लालचंद ने एक वीडियो जारी कर राजभवन में तैनात केयरटेकर इंदरप्रीत सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो के जरिए कर्मचारी ने न्याय की मांग कर इंदरप्रीत सहित कंट्रोलर के पद पर तैनात कोहली का नाम लिया है। पैर में लोहे की रॉड पड़ने के बावजूद भारी काम करने का दबाव बनाने, मना करने पर 3.5 लाख रुपये की झूठी रिकवरी नोटिस भेजने आरोप लगाया है। लालचंद 19 साल से राजभवन में तैनात था। उसने पुलिस अधिकारियों से अपील कि राजभवन के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने पर इंदरप्रीत सिंह की हरकत सामने आ जाएगी।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े ऑटो चालक, तलवार से किया हमला 

    पंजाबः बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े ऑटो चालक, तलवार से किया हमला 

    लुधियानाः बस स्टैंड पर ऑटो चालकों में सवारी बिठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने दूसरे ऑटो चालक पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना दौरान ऑटो चालक के गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगी। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घायल व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय राजिंदर कुमार के रुप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

    इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने राजिंदर कुमार के बेटे मंदीप की शिकायत पर डॉ. अंबेडकर नगर निवासी संदीप सिंह उर्फ ​​सोनू के खिलाफ इरादा कत्ल की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मनदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता राजिंदर कुमार बस स्टैंड ऑटो यूनियन के सदस्य हैं। वह रोज सुबह 7 बजे काम पर चला जाता था। दोपहर 2 बजे मनदीप को ऑटो यूनियन के एक सदस्य का फोन आया कि एक व्यक्ति ने उसके पिता पर तलवार से हमला कर दिया है और गंभीर रूप से घायल राजिंदर कुमार को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जरूरतमंदों की सहायता हेतु  विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

    जरूरतमंदों की सहायता हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

    ऊना/सुशील पंडित :  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बीच जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्राधिकरण की ओर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोग कानूनी सहायता एवं समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के राष्ट्रीय सेवा हेल्पलाईन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के दूरभाष नबंर 01975-225071 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चैहान के निर्देशानुसार आपदा पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए यह पहल की गई है, क्योंकि भारी बारिश के कारण जिला ऊना सहित पूरे प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है।  
  • मैगी खाने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, हुई मौत

    मैगी खाने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, हुई मौत

    मध्यप्रदेशः इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि युवक की मैगी, दलिया और कड़ी खाने के बाद मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवक एक निजी कंपनी में अकांउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात को वह दफ्तर से घर लौटा था। इसके बाद उसने मैगी खाई थी। कुछ देर बाद उसने दलिया और कड़ी भी खाई थी। ये सभी खाने के बाद उसे बैचेनी महसूस होने लगी। परिवार के लोग युवक की हालत देखकर घबरा गए और उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टर ने युवक की जांच कर और उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार युवक का नाम विजय पिता कालूराम पांचाल है। विजय पीथमपुर की एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के बाद अचानक उसे उल्टियां होने लगी, जब परिजनों ने तबीयत ज्यादा खराब होती देखी तो वह उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ऑटो से उतरकर विजय थोड़ी दूर पैदल चला, लेकिन इमरजेंसी वार्ड तक नहीं पहुंच पाया। वह उसके पहले ही चक्कर खाकर गिर गया। परिजन उसे स्ट्रेचर पर लेटा कर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विजय के परिवार में पत्नी चेतना, छोटा भाई, छोटी बहन और माता-पिता हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।

  • मोमोस के खौफनाक खेल में 25 वर्षीय युवक की मौत

    मोमोस के खौफनाक खेल में 25 वर्षीय युवक की मौत

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अधिक मोमोज खाने की शर्त में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विपिन कुमार पासवान (25) पास में ही सीवान के बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाता था। इसी दौरान इसकी कुछ दोस्तों से अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई। शर्त जीतने की खातिर विपिन ने अधिक मोमोज खा लिए। खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की शर्त में मोमोज खाने के दौरान हुई। लेकिन, पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।

    पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। थावे थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक थाने में परिजनों द्वारा आवेदन नही दिया गया है। गोपालगंज ( सदर) एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है, क्योंकि ज्ञानी मोड़ सीवान के बड़हरिया थाने में आता है, इसलिए केस को बड़हिया ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रंजन कहते हैं कि मोमोज को ठीक से चबाकर न खाना भी युवक की मौत की एक वजह हो सकती है। मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाए ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकती है और ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है।