Blog

  • आज का राशिफल, 15 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 15 जनवरी 2023

    मेष: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

    वृष: आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

    मिथुन: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

    कर्क: बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    सिंह: धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कन्या: मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

    तुला: दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

    धनु: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

    मकर: विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभ: समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

    मीन: राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

  • सांसद चौधरी के बाद अब इस पूर्व मंत्री का निधन 

    सांसद चौधरी के बाद अब इस पूर्व मंत्री का निधन 

    करसोग: जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के बाद मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज IGMC शिमला में अंतिम सांस ली है। वह काफी समय से बीमार थे मनसा राम की मृत्यु किडनी फेलियर की वजह से हुई है। IGMC के MS डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।

    मनसा राम के शव को देर शाम तक अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। मनसा राम पहली बार 1967 में बतौर आजाद प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली। वह 5 बार विधायक बने और 4 बार मंत्री रहे। उन्होंने प्रदेश निर्माता डॉ. यशवंत सिंह के साथ भी काम किया था। 1972, 1982 में दोबारा विधानसभा पहुंचे। 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस बनी और इससे चुनाव लड़ा।

  • मकर संक्रांति के मेले में मची भगदड़, 4 की मौत, 25 घायल

    मकर संक्रांति के मेले में मची भगदड़, 4 की मौत, 25 घायल

    नई दिल्ली। ओडिशा में मकर संक्रांति के अवसर पर भगदड़ मच गई। जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर है। मामला कटक जिले के बडांबा-गोपीनाथपुर टी ब्रिज का बताया जा रहा है। यह टी ब्रिज सिंघनाथ मंदिर के दोनों को दोनों ओर से कनेक्ट करता है। यहां पर हर साल मकर संक्रांति मेले का आयोजन किया जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आज भी यहां पर लाखों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे थे। भगदड़ के दौरान कुछ बच्चों के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। कुछ लोगों ने भगदड़ के दौरान घबराकर ब्रिज से छलांग लगा दी। फिलहाल मामले में शुरूआती जानकारी ही सामने आई है।

    वहीं अथागढ़ के एसडीएम हेमंत कुमार स्वैन ने बताया है कि शनिवार दोपहर यहां पर करीब 2 लाख लोग मेले में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुआ थे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। यहां मेले के साथ-साथ भगवान सिंघनाथ की पूजा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।  

  • प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे ; वीरेंद्र मनकोटिया 

    प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे ; वीरेंद्र मनकोटिया 

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में जिला फुटबॉल संघ की बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर एक तरफ जहां जिला फुटबॉल संघ ने अपने क्रियाकलापों की रूपरेखा तैयार की, वहीं दूसरी तरफ सूचनाओं के अभाव को लेकर प्रदेश फुटबॉल संघ को भी निशाने पर लिया । फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश इकाई द्वारा खेल की प्रगति को लेकर कोई भी जानकारी उनके साथ साझा नहीं की जाती। जिसके चलते खेल के विस्तार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
    फुटबॉल संघ के वीरेंद्र मनकोटिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन में कई प्रकार की गड़बड़ियां चल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के पास जिला में ही 4 क्लबों को पंजीकृत किया गया है। लेकिन यह पंजीकरण इस कदर फर्जी है कि न तो किसी क्लब का यहां पर कार्यालय है और न ही इन क्लबों में किसी स्थानीय खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया जाता है।
    उन्होंने कई प्रकार की वित्तीय गड़बड़ियां होने का भी अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश फुटबॉल संघ की तरफ से जो वित्तीय लाभ जिला फुटबॉल संघ को मिलना चाहिए वह भी पूरी तरह नहीं मिल पा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें ताकि खेल को सही मायनों में आगे बढ़ाया जा सके।
  • फिर गरजा CM योगी का बुलडोजर, 5 करोड़ का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

    फिर गरजा CM योगी का बुलडोजर, 5 करोड़ का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

    बाराबंकी : एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजा है। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भूमाफिया की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चला। जिला प्रशासन ने शनिवार को यहां भूमाफिया संजय सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुल्डोजर चलवाया है। भूमाफिया ने यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये अवैध रूप से बनवाया था।

    जिला प्रशासन ने भूमाफिया संजय सिंगला के खिलाफ यह बुलडोजर की कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित भुहेरा में की, जहां भूमाफिया संजय सिंगला के करीब पांच करोड़ कीमत के अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर आज बुलडोजर चलवाया गया। भूमाफिया संजय सिंगला ने विनियमित क्षेत्र में यह शॉपिंग काम्प्लेक्स बिना नक्शा पास करवाये बनवाया था।

    इस कार्रवाई को लेकर बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमाफिया संजय सिंगला का आज करीब पांच करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बुलडोजर से गिरवाया गया है। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूमाफिया के द्वारा विनयमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस तरह की जिले में जितनी भी अवैध सम्पत्तियां हैं उसपर सरकार के आदेशों के क्रम में जिला प्रशासन की इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • कल मिली कटी टांग के बाद  शरीर का बाकी हिस्सा भी बरामद 

    कल मिली कटी टांग के बाद  शरीर का बाकी हिस्सा भी बरामद 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के रक्कड़ कॉलोनी में कल देर रात बरामद की गई कटी हुई टांग के बाद आज पुलिस ने बाकी शरीर भी  बरामद कर लिया। परंतु मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है ।प्रथम दृष्टया यह मामला मृतक को जानवरों द्वारा नोचे जाने का सामने आ रहा है। लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात पुलिस कह रही है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती कल देर रात रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले परिवार का पालतू कुत्ता जंगल से इंसान की कटी हुई टांग उठा कर ले आया। जिसे देख उक्त परिवार और आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के चलते सर्च ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। 

    आज सुबह पुलिस ने स्नीफर डॉग की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया।जिस से पास के जंगल के साथ खेतों में कटी हुई टांग का बाकी शरीर बरामद कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण  धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, गैंगस्टर जोरा गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, गैंगस्टर जोरा गिरफ्तार

    जीरकपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की तरफ से जीरकपुर के पास टकोली इलाके से गैंगस्टर जोरा को अपनी हिरासत में ले लिया है। गैंगस्टर जोरा के ऊपर पुलिस कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के ऊपर गोली चला उन्हें मौत के घाट उतारने का भी मुकदमा दर्ज है। 

    पुलिस ने जोरा के कब्जे से दो पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार जोरा वहां होटल में फेक आईडी रमजान मलिक के नाम की देकर कमरा लिया हुआ था । जिसके बारे में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम को पता चल गया था वहां पहुंचकर उन्होंने पहले जोरा को वार्निंग दी लेकिन वह नहीं माना और उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    इस मुठभेड़ में एजीटीएफ टीम के सदस्य संदीप कुमार को गोली लगी लेकिन उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। जिस कारण वह घायल होने से बचे। डीजीपी गौरव यादव ने एजीटीएफ के चीफ आईपीएस जी एस भुल्लर को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी और साथ ही टविट कर पंजाब पुलिस की ओर से पंजाब को सुरक्षित रखने की वचनबद्धता को दोहराया।

  • हरोली में खून दान शिवर का आयोजन किया गया 

    हरोली में खून दान शिवर का आयोजन किया गया 

    ऊना /सुशील पंडित : हरोली ब्लॉक इंड्रस्टी एसोसिएशन  व ब्लड लायंस सोशल बैलफेयर समिति ऊना के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को न्यासा मल्टी प्लास्ट बेला बाथड़ी  के परिसर में खून  दान शिवर का आयोजन किया गया ।जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारीयों व कामगारों  द्वारा करीब 75 यूनिट रक्त दान किया गया कार्यक्रम में मुख्यातथि के रूप में जिला उद्योग बिभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने शिरकत  की उन्होंने अपने सबोधन  में कहा कि हरोली एसोसिएशन द्वारा समाज  में जागरूकता लाने  के लिए ऐसे समाजिक कदम उठाए जा रहे जो की सरहनीय है उन्होंने कहा की रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने  को मिल रहा है ।

    उन्होंने कहा की आज के इस शिवर में महिलायों ने रक्तदान कर महिला शक्ति का प्रमाण दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल  ने कहा की शिवर में 75 पुरष  व महिलाओं ने अपना खूनदान किया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, रोहित वर्मा, आर.सी. तनेजा, दीपक पूरी, अश्वनी, रमेश,  कपिल आंनद, किरणदीप,  रिजबीर सिंह, गगन कौशल,अंशुल बालटा, दलजीत सिंह, संविन्दर सिंह व अन्य उद्योगपति मौजूद रहे।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर जोरा ढेर

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर जोरा ढेर

    जीरकपुर। जीरकपुर के पीर मुछल्ला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसी बीच मुठभेड़ में गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ ​​जोरा की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर पिछले दिनों पंजाब पुलिस द्वारा कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या में शामिल था। पुलिस कुलदीप वाजवा हत्याकांड के आरोपी जोरा के पास से पुलिस को दो पिस्तौल भी बरामद हुए हैं।

  • जालंधर: लड़ाई झगड़े के दौरान व्यक्ति की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    जालंधर: लड़ाई झगड़े के दौरान व्यक्ति की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

    जालंधर/वरुण/हर्ष। महानगर के काला संघिया रोड पर न्यू दशमेश नगर में लोहड़ी की रात पड़ोसियों में आपसी लड़ाई हो गई और उस लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। पुलिस में दी शिकायत में मृतक की पत्नी रितु ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रात को 10 बजे घर के अंदर आराम कर रहे थे। उनके पड़ोसी विकास और उसका परिवार ऊंची आवाज में बूफर लगाकर नाचते हुए लोहड़ी का त्यौहार मना रहा था तभी उसका पति घर के बाहर जाकर पड़ोसियों को नाचते हुए देखने लग पड़ा और उसी दौरान पड़ोसियों ने उसके पति को गालियां निकालनी शुरू कर दी कि वह उनकी औरतों को गलत नजर से देख रहा है।

    रितु ने बताया कि मामले को बढ़ता देख उसका पति घर के अंदर आ गया उसके पीछे ही उसके पड़ोस में रहने वाली सोनिया और उसकी बेटी काजल उसके पति के पीछे ही घर के अंदर आ गई और उसे हाथों पर करने लगी और उसके घर में जलती लकड़ी को उठाकर उसके मुंह पर मार दिया इतनी ही देर में उनके पीछे से सोनिया का परिवार उनके घर के अंदर दाखिल हुआ उन्होंने उसके पति पर हमला कर दिया और हमले के दौरान उसका पति बेसुध हो नीचे गिर गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक के पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

    फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    बता दे हमले के बाद हमलावर जमीन पर गिरे बेसुध हुए विक्की देखकर वहां से फरार हो गए और घटना वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है और ताकि पर फरार आरोपितों को जल्द पकड़ा जाए।