Blog

  • वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में 43.55 लाख से बनने वाले ओवरहेड टैंक का किया भूमि पूजन

    वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में 43.55 लाख से बनने वाले ओवरहेड टैंक का किया भूमि पूजन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बंगाणा में 43.55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओवरहेड टैंक का भूमि पूजन किया, जिसे दो महीने में बनाकर तैयार किया जाएगा। 

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि इस ओवरहेड टैंक की क्षमता 3.50 लाख लीटर है तथा इसे जल जीवन मिशन के तहत बनाया जा रहा है। दो महीने में तैयार होगा। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। डोहगी टैंक में ही प्रति दिन 25 लाख लीटर पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई पानी की स्कीमों के निर्माण तथा पुरानी स्कीमों के सुदृढ़ीकरण के लिए पिछले साढ़े चार वर्षों में 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की गई है, जिसके तहत पुरानी पाइपलाइनों को बदला गया है तथा नए टैंक बनाए गए हैं। 

    इस अवसर पर एसडीएम योगराज धीमान, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ग्राम पंचायत मुच्छाली के प्रधान विजय शर्मा, उप प्रधान अजय शर्मा, अशोक कुमार, अधिक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, अधिशाषी अभियंता एके बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • बाबा बाल जी आश्रम में कृत्रिम अंग लगाने के लिए हुआ शिविर का आयोजन

    बाबा बाल जी आश्रम में कृत्रिम अंग लगाने के लिए हुआ शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद ऊना, श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट कोटला कलां व नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां ऊना में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में चयनित 62 पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए गए। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से चिक्त्सिकों व तकनीशियनों की 6 सदस्यीय टीम ने चयनित पात्र दिव्यांगजनों को बाजू,टांग,हाथ,पैर इत्यादि कृत्रिम अंग फिट किए। इससे यह सभी दिव्यांगजन अब साधारण व्यक्तियों की तरह अपना जीवन व्यतीत कर पाएगें तथा उन्हें यहां चलने-फिरने में दिक्कत नही होगी,वहीं अब अपने रूटीन के कार्यो को भी स्वयं कर पाने में सक्षम होंगे।

    शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने किया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने हिमोत्कर्ष परिषद को स्वास्थय सेवा कार्यो के लिए एक लाख रूपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी दिव्यांगजनों के स्वास्थय लाभ की कामना की,वहीं उन्होंने इस सेवा कार्य को ईश्वर की सेवा के सम्मान करार देते हुए महान कार्य बताया। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद दीनदुखियों की सेवा के लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जा रहे है,इससे उनके जीवन में परिवर्तन आएगा तथा वह दूसरों पर निर्भर नही रहकर अपने कार्य खुद करने में सक्षम हो पाएगें। बाबा बाल जी महाराज ने नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की सराहना करते हुए इसे विश्व कल्याण का एक बड़ा सेवा केंद्र करार दिया।  उन्होंने कहा कि नारायण सेवा संस्थान हजारो लोगों के दुख दूर कर उन्हें स्वाभिमान से जीने की राह दिखा रहा है। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान के सभी चिक्तिसकों,प्रबंधकों व तकनीशियनों की टीम को भी साधुवाद दिया। 

    शिविर को हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल,2022 को बाबा बाल जी आश्रम में दिव्यांग चिक्तिसा जांव व उपचार शिविर में जिन दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंगों के लिए माप लिए गए थे,उन्हें आज यह अंग फिट किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह शिविर राष्टीय संत बाबा बाल जी महाराज की प्रेरणा व आर्शीवाद से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि बाबा बाल जी महाराज पुरे क्षेत्र में धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रहे है। जिला भर में गौसदनों को आर्थिक मदद के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का सहयोग लगातार मिलता है। हिमोत्कर्ष संस्था को अमोदिनी विधवा राशन कार्यक्रम में हर वर्ष बाबा बाल जी अपना आर्थिक सहयोग करते है,वहीं विभिन्न चिक्तिसा शिविरों में भी वह मदद करते है। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने भी शिविर के बारे में जानकारी दी। शिविर में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना व लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल कोटला कलां के विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर सीएमओ स्पैशलिस्ट रिटायर्ड डा.शिवपाल सिंह कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद,नरेश सैणी,हिमोत्कर्ष जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,निशांत कुमार,सुरेश शर्मा,रविंद्र डोगरा,अशोक ऐरी,केपी सूद,सुधीर कुमार,राजन पुरी,मुनिंद्र अरोड़ा,हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल,सचिव पूजा कपिला,रंजना जसवाल,रंजू देवी,निशा,कमल सैणी,राजेश,टेक सिंह,सुभाष व अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे। 

    शिविर में 62 दिव्यांगों को लगाए गए कृत्रिम अंग

    विशेष शिविर में 62 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए गए। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से तैयार किए गए इन अंगों को चिक्तिसकों व तकनीशियनो की विशेष टीम ने स्वयं फिट किया। पुरा दिन चले शिविर में इन सभी दिव्यांगजनों को यह अंग लगाए गए। इनमें से कई दिव्यांगजनों को दोनो टांगे,दोनो बाजू लगाए गए। 

    इनको किया सम्मानित

    शिविर में हिमोत्कर्ष परिषद ने राष्टीय संत बाबा बाल जी महाराज को भगवा चोला भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, परिषद की तरफ से बाबा बाल जी महाराज ने नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आए चिक्तिसक डा.रीतु,शिविर प्रभारी अखिलेश अग्रिहोत्री,तकनीशियन नरेश,सुनील,कपिल व प्रवीण को शाल व हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने किया 4.52 करोड़ से संतोषगढ़ में बने 30 बेड के अस्पताल का लोकार्पण

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया 4.52 करोड़ से संतोषगढ़ में बने 30 बेड के अस्पताल का लोकार्पण

    डॉ. राजीव सहजल ने ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में 1.55 करोड़ से बने आवासीय भवन का उद्घाटन भी किया 

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है, जोकि स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुधार व विकास के लिये किये गये प्रयासों का परिणाम है। यह बात आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने संतोषगढ़ में 4 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित 30 बिस्तर के अस्पताल (सीएचसी) का लोकार्पण करने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स और पीजीआई जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों के अलावा दूरदराज़ के क्षेत्र में बसे लोगों को भी घर-द्वार तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु 108 नए चिकित्सा संस्थान खोले गए हैं तथा हर चिकित्सा संस्थान में अत्याधुनिक अधोसंरचना के सृजन के साथ-साथ 1850 चिकित्सकों के पद भी भरे गए हैं। इसके अलावा राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पड़े 300 पदों को भी शीघ्र भर दिया जाएगा।  

    डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्य में देश की दशा और दिशा ही बदल दी है। आज भारत की स्वच्छ राजनीति की वजह से पूरे विश्व में भारत को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में कोई भी गरीब चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुषमान भारत योजना के तहत 4.25 लाख निर्धन परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किये गये हैं। इस योजना के तहत एक लाख 16 हजार लाभार्थियों का 139.13 करोड़ रूपये का निःशुल्क ईलाज किया गया। जबकि एक बड़े दिहाड़ीदार एवं मजदूर वर्ग को भी उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश की जयराम सरकार ने हिमकेयर योजना संचालित की है, जिसके अन्तर्गत 5 लाख से अधिक परिवार पंजीकृत किये गये हैं।

    ऊना विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती के सतत प्रयासों की बदौलत वर्तमान में यह हलका विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा इस विस क्षेत्र में सत्ती की विकासवादी सोच के परिणामस्वरूप आज यहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति व खेल के क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यह प्रक्रिया अब भी पूरे जोश से जारी है।

    दो साल के रिकॉर्ड समय में बना संतोषगढ़ अस्पताल: सत्ती
    कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ के 30 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के निर्मित होने से संतोषगढ़ के अलावा इसके आस-पास सनोली, माजरा, खानपुर, मुलूकपुर, बीनेवाल, पूना इत्यादि के गांवों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। अब यहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी।

    सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस हलके में 1500 करोड़ रूपये की राशि के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके है तथा शेष का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ स्कूल के पुराने भवन को तोड़कर नए भवन के निर्माण के लिए 8.45 करोड़ रूपये का एस्टिमेट तैयार कर लिया गया है तथा शीघ्र ही मामला स्वीकृति हेतु सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस स्कूल भवन को बड़े ही सुनियोजित ढंग से निर्मित किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    क्षेत्रीय अस्पताल के आवासीय भवन का लोकार्पण
    इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 1.55 करोड़ की लागत से निर्मित आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में टाइप 3 के 6 सैट निर्मित किये गये हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में निर्मित हो रहे मातृ-शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

    इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की तथा सुविधाओं के नव सृजन बारे सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का उनका यह दूसरा विजिट है। पहला विज़िट कोविड-19 के दौरान किया था तथा उस समय की परिस्थियां भी अलग थीं। लेकिन वर्तमान में इस अस्पताल के लिए चिकित्सक, सर्जन व पैरामैडिकल स्टाफ की पर्याप्त नियुक्तियां कर दी गई हैं। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स आधार पर करने की बात कही।

    इस अवसर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, ज़िला परिषद् सदस्य अशोक धीमान, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, बीएमओ डॉ. रामपाल शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • जालंधरः 2 नशा तस्करों को काबू कर आधा किलो हेरोइन और आइस की बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः 2 नशा तस्करों को काबू कर आधा किलो हेरोइन और आइस की बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष): पंजाब में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए जालंधर देहात की क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच देहात के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर पुष्प बाली की स्पेशल टीम के एसआई निर्मल सिंह टीम के साथ मकसूदां से करतारपुर की तरफ गश्त पर जा रहे थे।

    इस दौरान पुलिस पार्टी करतारपुर अड्डा के पास पहुंचे तो इस दौरान उन्हें वहां खड़े 2 व्यक्तियों पर शक हुआ। शक के आधार पर उन्होंने जब दोनों की तालाशी लेनी चाही तो पुलिस को देख दोनों घबरा गए और वहां से भागने लगे, तभी पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों के पास से 120 ग्राम आइस और आधा किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान अजीत कुमार पुत्र राजू पासवान निवासी मकान नंबर 3, गांव कंबाला, थाना सोहाना, जिला एसएएस नगर और रूपेश कुमार पुत्र शंकर केवट निवासी पटना बिहार के रूप में हुई है।

    आरोपियों को गिरफ्तार कर एसआई निर्मल सिंह ने इसकी सूचना डीएसपी इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और एक युवक के किट बैग से आधा किलो हेरोइन जबकि दूसरे युवक की की पेंट की जेब में से 120 ग्राम आइस बरामद की। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों पर थाना करतारपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

    कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से आरके कलामंच के कलाकारों ने पंचायत घर दियोली तथा अंबोआ और नटराज कलामंच द्वारा ग्राम पंचायत डूहल बंगवालां व गिंदपुर मलौण में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल शक्ति विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरूक किया गया। 

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि फोक मीडिया दलों द्वारा इस दौरान जल जीवन मिशन तथा जलगुणवत्ता एवं निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया। 

    उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत सपौरी व बबेहड़ और दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला व पीरथीपुर में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    इस अवसर पर अंबोआ की प्रधान रीमा देवी व उपप्रधान मुकेश कुमार, दियोली के प्रधान पूर्ण चंद, डूहल बंगवालां की प्रधान प्रतिभा, गिंडपुर मलौण की प्रधान मीनाक्षी, बीआरसी प्रदीप कुमार व रेनू बाला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर ने समारोह की अपार सफलता के लिए जनता को कहा शुक्रिया

    वीरेंद्र कंवर ने समारोह की अपार सफलता के लिए जनता को कहा शुक्रिया

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में आयोजित किए गए प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अपार सफलता के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया है। 

    आज ऊना में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बंगाणा में हुए कार्यक्रम में उम्मीद से बहुत अधिक संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके कारण प्रबंध भी कम पड़ने लगे थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लोगों की इतनी भीड़ पहुंचाना प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सभी लोग मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हुए विकास के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आते थे तथा उमस भरी गर्मी के बावजूद केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को सुनने के लिए बैठे रहे।

    उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम है, जिसकी रूपरेखा बहुत पहले से तय कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता बेवजह कार्यक्रम के आयोजन पर राजनीति कर रहे हैं तथा कार्यक्रम की सफलता से पूरी तरह से बौखला गए हैं। सफल कार्यक्रम ने सिद्ध किया है कि जय राम ठाकुर सरकार में लोगों की पूरी आस्था है। 

    लंपी से निपटने को दवाओं की कमी नहीं
    पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लंपी वायरस पड़ोसी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में पहुंचा है, लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि वायरस से बचाव के लिए दवाओं की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त धन विभाग के पास है और इलाज के लिए दवाओं का बड़ा ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित किया है तथा प्रभावित पशु पालकों को मुआवजा भी दिया जा रहा है।

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कल्याणकारी राज्य की भावना को किया स्थापित: कंवर

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कल्याणकारी राज्य की भावना को किया स्थापित: कंवर

    मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुल्लू में, जिला स्तरीय कार्यक्रम ज़िला परिषद हॉल में किया गया आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभार्थी सम्मेलन कुल्लू के ढालपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम ज़िला परिषद हॉल ऊना में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। 

    कार्यक्रम में वीरेंद्र कंवर ने चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत नए कनेक्शन, आठ लाभार्थियों को योजना के तहत पहला निशुल्क रीफिल सिलेंडर तथा आठ लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क सिलेंडर प्रदान किया।

    अपने संबोधन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी राज्य की भावना को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को नया आयाम प्रदान करते हुए वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री ग़ृहिणी सुविधा योजना आरंभ की जिसके आज लगभग 3,25,000 लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ रसोई को धुंआ मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश रसोई को धुआँ मुक्त करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्पन्न समाज को गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित किया तथा इसका लाभ पात्र एवं गरीब व्यक्तियों तक पहुंचाया।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। लाखों लोगों ने निशुल्क इलाज करवाकर इस योजना का लाभ उठाया है। वर्तमान में लगभग 5,77,000 परिवार हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 125 मिनट तक निशुल्क बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल पूरी तरह से माफ़ करना एवं महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में आधा किराया माफ़ करना जैसे जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है तथा हम सभी को मोदी के इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, ज़िलाधीश ऊना राघव शर्मा, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा सहित विभिन्न लाभार्थी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना ज़िला की मोनिका देवी से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूछा कि निशुल्क गैस सिलेंडर मिलने से पहले खाना कैसे बनाते थे। इस पर मोनिका ने कहा कि पहले लकड़ी से खाना बनाया जाता था और पैसे देकर लकड़ी ख़रीदनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना का पूरे परिवार को बहुत बड़ा लाभ मिला है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल की 3 नाबालिग छात्राएं हुई लापता, सहमे स्कूल और गांव के लोग 

    पंजाबः सरकारी स्कूल की 3 नाबालिग छात्राएं हुई लापता, सहमे स्कूल और गांव के लोग 

    माहिलपुर : जिलें के ब्लाक माहिलपुर के गांव बाड़ियां कलां के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की तीन नाबालिग छात्राओं के रहस्यमयी हालत में लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्चियों के लापता होने से स्कूल व गांव के लोग सहम गए है।

    गांव बाड़ियां कलां और बाड़ियां खुर्द की तीनों छात्राएं सुबह की तरह रोज की तरह स्कूल गईं और वहां से वह लापता हो गईं। स्कूल के प्रिंसीपल मनजीत सिंह ने बताया कि स्कूल की प्रार्थना सभा के बाद जब तीनों छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं तो उन्होंने छात्राओं के परिजनों को फोन किया। परिजनों को प्रिंसीपल ने बताया कि उनकी लड़कियां समय पर घर से स्कूल गई थीं लेकिन लड़कियां स्कूल नहीं पहुंचीं और रहस्यमयी हालत में लापता हो गईं।

    घर से निकलते वक्त बच्चियां अपने आधार कार्ड भी साथ ले गईं थी। छात्राओं के लापता होने से माता-पिता बहुत परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से उनकी बेटियों को तुरंत खोजने का आग्रह किया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। चाबेवाल थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नहीं थम रहा कोरोना वायरस से मौतों का आकंड़ा, जानें कितने नए केस आए सामने

    जालंधरः नहीं थम रहा कोरोना वायरस से मौतों का आकंड़ा, जानें कितने नए केस आए सामने

    जालंधर/वरुणः महानगर के कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिलें में कोरोना वायरस से लगातार हो रही मरीजों की मौत के आकंड़े में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

    वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कोरोना वायरस से 37 नए केस सामने आए है। गौर हो कि पंजाब में बढ़ रहे कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार ने भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने पर पाबंदी लगाई है। 

  • पंजाबः 1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार 

    पंजाबः 1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार 

    लुधियानाः राज्य में क्राइम पर नकेल कसने के सीएम मान के आदेशों पर चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरचरण बराड़ ने बताया कि साहनेवाल थाने की पुलिस ने 1 लाख 3200 नशीली गोलियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद बताया कि एक ट्रक ड्राइवर और उसके 2 साथियों द्वारा इन नशीली गोलियों को यूपी से लाकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। हरचरण बराड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि पकडे़ गए आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं।

    पुलिस ने यूपी से आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है, जो उन्हें नशीली गोलियां बेचने का काम करता था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बराड़ ने बताया कि चारों आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 3200 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जबकि ट्रक के डीजल टैंक से 99 हजार गोलियां बरामद हुई हैं।