Blog

  • पंजाबः पुलिस की रेड, जुआ खेलते कांग्रेसी कौंसलर सहित 14 लोग काबू

    पंजाबः पुलिस की रेड, जुआ खेलते कांग्रेसी कौंसलर सहित 14 लोग काबू

    गुरदासपुरः थाना तिबड़ की पुलिस ने जुआ खेलने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों में एक मौजूदा कांग्रेस पार्षद वरिंदर कुमार उर्फ ​​बिंदू भी शामिल है। मामले के जांच अधिकारी एसआई अमैनुएल मॉल ने कहा कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर घुरला बाईपास मुकेरिया रोड स्ट्रीट में चौबारे पर रेड कर निमा पुत्र जगदीश राज निवासी पंछी कालोनी, अंकुर पुत्र राम लुभाया निवासी कृष्णा नगर, अदित्य पुत्र जोगिंदर, वरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश, पवन कुमार, पुत्र राम मूर्ति निवासी बहिरामपुर रोड गुरदासपुर, जिम्मी कांत पुत्र राम लाल निवासी बाबोवाल, लखविंदर पुत्र कर्म चंद निवासी मंडी गुरदासपुर, एडविन पुत्र युसूफ निवासी धारीवाल, अश्वनी कुमार पुत्र गोपाल दास, नवदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अबलखैर, जंग बहादुर पुत्र मदन मोहन, अक्स पुत्र साका, दीपक सैनी पुत्र दविंदर सैनी निवासी गुरदासपुर को जुआ खेलते काबू किया है। पुलिस ने मौके से 205,550/-रुपए की भारतीय कंरसी के नोट और 52 ताश के पत्ते बरामद किए है। हालांकि गिरफ्तार लोगों को जमानत दे दी गई है, लेकिन शहर में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन के नजदीक शराब के ठेके की सीसीटीवी फुटेज आई सामने 

    जालंधरः रेलवे स्टेशन के नजदीक शराब के ठेके की सीसीटीवी फुटेज आई सामने 

    जालंधर/हर्ष कुमार : महानगर में सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक दिवाली की रात शराब के ठेके से बदमाशों द्वारा महंगी शराब की बोतलें व नकदी लूटने का मामला सामने आया था। इस दौरान युवको ने दुकानदार की पिटाई भी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को राउंडअप किया है। लेकिन पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

    जल्द ही पुलिस आरोपियों के बारे में खुलासा कर सकती है। पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शराब ठेके के प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ युवक रात में शराब खरीदने आए थे, तो मैंने उनसे पहले पैसे देने को कहा तो इस बात को लेकर वे झगड़ने लगे। उन्होंने मुझे पीटना भी शुरू कर दिया। जिससे हमने शटर तो बंद कर दिया लेकिन उन्होंने बाहर से ग्रिल तोड़ दी।

    मैनेजर के मुताबिक घटना के वक्त कम से कम 15 से 20 युवक मौजूद थे। अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक ये लोग डेढ़ लाख से ज्यादा की सारी नकदी लूट कर भाग गए। एसीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह ने कहा कि रात में गश्त कर रही हमारी पीसीआर टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति धनखड़

    पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति धनखड़

    अमृतसरः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अमृतसर के दौरे पर पंजाब आए हैं। इस दौरान वह पहले श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके साथ ही उन्होंने गुरु रामदास लंगर हॉल में अपने परिवार सहित गुरु का लंगर भी ग्रहण किया।

    इस दौरान वह बाकी संगत के साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे। इतना ही नहीं लंगर ग्रहण करने के बाद उन्होंने गुरुघर में बर्तन धोने की सेवा भी की। इसके बाद उपराष्ट्रपति मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नतमस्तक होंगे। इसके बाद शहीद स्थली जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करेंगे। फिर श्री दुर्गयाना मंदिर जाएंगे।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2022 में फिर होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में फिर होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. टीम इंडिया ने विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की पारी के दम पर आखिरी गेंद तक खिंचे इस मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। 

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा सकता है। भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बहुत गुस्से में हैं। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान को यहां गिरना नहीं है। 

    इस दिग्गज की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

    शोएब अख्तर ने कहा, ‘ पाकिस्तान की टीम भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार और फेंटा जरूर लगाएगी.’ शोएब अख्तर ने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी आगे बहुत सफर बाकी है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक सिर्फ एक ही मैच जीता है और पाकिस्तान की टीम सिर्फ एक ही मैच हारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ेंगे.’ । 

    टीम इंडिया को हमें फेंटा लगाना ही लगाना है

    शोएब अख्तर के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हो सकती है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक ही ग्रुप में होने के कारण भारत और पाकिस्तान की टक्कर सेमीफाइनल में होना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन फाइनल में दोनों ही टीमें जरूर मिल सकती हैं. शोएब अख्तर ने कहा, ‘अभी टीम इंडिया से हमे दोबारा मिलना है. टीम इंडिया को हमें फेंटा लगाना ही लगाना है.’ । 

  • Government College for Girls में लड़की ने चौथी मंजिल से छलांग लगा की आत्महत्या

    Government College for Girls में लड़की ने चौथी मंजिल से छलांग लगा की आत्महत्या

    चंडीगढ़ः सेक्टर 42 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) में आज सुबह एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लड़की का मानसिक इलाज चल रहा था। वह दवाई भी खा रही थी। आज सुबह यह छात्रा कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खड़ी थी। सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि वह कुछ कर सकती है। जैसे ही वह उसकी और दौड़ा तो लड़की ने छलांग लगा दी।

    लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम इशिता है। वह सेक्टर 39 में रही रही थी। 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। ईशिता की मां ने बताया कि वह मानसिक तनाव में चल रही थी और उसकी दवाई भी चल रही थी। कॉलेज का गेटकीपर नरिंदर पाल इस सारी घटना का चश्मदीद था। वह लड़की को बचाने के लिए दौड़ा भी था मगर तब तक वह छलांग लगा चुकी थी। वहीं कॉलेज की दो छात्राओं ने भी इस घटना को देखा। इशिता ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

    जानकारी के मुताबिक लड़की की मां पंजाब पुलिस में जॉब करती है। वहीं परिवार और कॉलेज छात्राओं से पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। लड़की का शव सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। यहां परिवार की मंजूरी के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टता में इस घटना में किसी का रोल नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, गुस्साए लोगों ने इस हाईवे को किया जाम

    पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, गुस्साए लोगों ने इस हाईवे को किया जाम

    पटियालाः जिले के दौन कलां गांव के पचांयत सदस्य की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर फैल गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि दौन कलां की ओर जाने वाली सड़क पर मंडी बोर्ड द्वारा पुली व पुली का निर्माण नहीं कराने के कारण ये हादसा हुआ है। विरोध स्वरूप ग्रामीण कल से रासपाल के शव को बीच सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

    इस विरोध के चलते पटियाला-राजपुरा मुख्य मार्ग के दोनों ओर भारी जाम लग गया। यह जाम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर टोल टैक्स तक का बताया जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मृतक परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, वे सड़क जाम रखेंगे।

  • कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

    कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

    गाजिबायादः उत्तर प्रदेश के गाजिबायाद में रोडरेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वारदात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद 5-6 अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली का रहने वाला 35 बर्षीय युवक अरुण अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात खाना खाने के लिए गया हुआ था। कार पार्किंग को लेकर अरुण का अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईट से हमला कर रहा है। वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रोड रेज सहित कई दूसरे एंगल से भी घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 दिन बाद मृतक ने करनी थी आर्मी ज्वाईन

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 दिन बाद मृतक ने करनी थी आर्मी ज्वाईन

    गुरदासपुर: जिले से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कस्बा दोरांगला के गांव तलवंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के साथ टकरा गई। दर्दनाक हादसे दौरान कार में 5 युवक सवार थे। जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक युवक गुरदासपुर में पार्टी करके देर रात वापिस लौट रहे थे।

    मरने वालों की पहचान रमनजीत सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी गांव मलूक चक्क और हरप्रीत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव ताजपुर के रुप में हुई है। उक्त मृतक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ गुरदासपुर शहर में पार्टी करके देर रात को अपने घर लौट रहे थे। जब इनकी कार गांव तलवंडी के पास पहुंची तो कार चालक अपना संतुलन खौ बैठा और सड़क किनारे पेड़ के साथ जा टकराया।

    हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और कार व शवों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवकों में से एक युवक दो दिनों तक आर्मी में ज्वाईनिंग करने वाला था, जबकि दूसरा युवक कुछ ही दिनों के बाद विदेश जाने वाला था। उधर थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। जबकि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर से की मारपीट, फाड़े कपड़े

    पंजाबः सिविल अस्पताल में नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर से की मारपीट, फाड़े कपड़े

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब नशे में धुत युवकों ने अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट की। घटना दौरान 5 से 6 युवकों ने डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं डॉक्टर ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो एक ने दांत से उसका हाथ काट दिया। बचाव के लिए आए सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मियों से भी आरोपी भिड़ गए।

    आरोपी संदीप ने हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े से डॉक्टर के टेबल और केबिन के बाहर लगा शीशा तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर कुछ लोगों के साथ भी आरोपियों ने धक्का मुक्की की। इमरजेंसी में आकर आरोपियों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की थी और डॉक्टर के रूम में जाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह समझाने के लिए गए थे, लेकिन आरोपियों ने बात सुनने की बजाए उल्टा उनके ही गले पर हाथ डाल लिया और पहनी हुई शर्ट के बटन तोड़ दिए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान धांधरां रोड निवासी सोहन सिंह, जगराओं के गांव चीमा निवासी राजवीर सिंह और बरोटा रोड के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई। डॉ चरणकमल (फोरेंसिक एक्सपर्ट) ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में बतौर मेडिकल अधिकारी तैनात हैं। अस्पताल में वह बतौर नोडल अधिकारी इमरजेंसी के अंदर ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 12 बजे मेडिकल करवाने के लिए उनके पास उक्त तीन आरोपी आए थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

  • ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद इन 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद इन 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    लंदनः ब्रिटेन में लिज़ ट्रस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के कम से कम 10 सदस्यों ने ऋषि सुनक के नए प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पूतनिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुनक को सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी का प्रमुख चुना गया और देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं मंगलवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने सुनक को आधिकारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा।

    विधि मंत्री ब्रैंडन लुईस ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, “सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले कैबिनेट मंत्रियों में से एक होने का सम्मान मिला। चार प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में पांच विभागों में आठ मंत्री भूमिकाएं निभाई हैं। नए प्रधानमंत्री को हमारे सामने आने वाली कई चुनौतियों से निपटने के लिए बैक बेंच से मेरा समर्थन मिलेगा।”

    लुईस के अलावा, व्यापार मंत्री जैकब रीस-मोग, शिक्षा मंत्री किट माल्थहाउस, कार्य एवं पेंशन मंत्री क्लो स्मिथ, पर्यावरण मंत्री रानिल जयवर्धने, वेल्श मंत्री रॉबर्ट बकलैंड, पार्टी के अध्यक्ष जेक बेरी, विदेश कार्यालय में विकास राज्य मंत्री विक्की फोर्ड, मुख्य सचेतक वेंडी मॉर्टन और लेवलिंग अप सचिव साइमन क्लार्क ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की।

    उल्लेखनयी है कि सुनक 2022 में ब्रिटेन के तीसरे ऐसे नेता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है। जुलाई में बोरिस जॉनसन को सरकार के उप मुख्य सचेतक क्रिस्टोफर पिंचर के खिलाफ कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के कारण प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद सुश्री लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं, जो इस कुर्सी पर महज 44 दिन रहीं। सुश्री ट्रस ने 20 अक्टूबर को सरकार की नई आर्थिक योजना और इसके कार्यान्वयन के लिए सार्वजनिक ऋण में वृद्धि की संभावना को लेकर हो रहे आलोचना के कारण अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।