Blog

  • Punjab News: स्कूलों में छुट्टी के ऐलान लेकर आप प्रधान अमन अरोड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों में छुट्टी के ऐलान लेकर आप प्रधान अमन अरोड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु की दाना मंडी में आज आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित बड़ी रैली में पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शिरकत कर अपने उम्मीदवारों को मजबूत समर्थन दिया। रैली के दौरान उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी उम्मीदवार पारदर्शी और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।


    अमन अरोड़ा ने अपने भाषण में पंजाब की कानून-व्यवस्था के बारे में खास तौर पर बात की। उन्होंने कहा कि वह सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं।

    पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी कार्रवाई को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राज्य के कुछ स्कूलों में घोषित छुट्टियों के बारे में भी स्पष्टता दी। अरोड़ा ने कहा कि संभव है कि कुछ जिला प्रशासन ने सिर्फ़ ऐतिहासिक तौर पर यह फैसला किया हो, ताकि विद्यार्थियों और उनके माता-पिता में कोई गलतफहमी या बेवजह का डर न पैदा हो। “मुझे इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है क्योंकि मैं रास्ते में था, लेकिन डिप्टी कमिश्नर द्वारा की गई घोषणा सुरक्षा के नजरिए से ही की होगी।,”

    अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शेगी नहीं और न ही ऐसी हरकतों को सहन करेंगी। रैली में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बड़ा जत्था मौजूद था। पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को होने वाली ब्लॉक कमिटी और जिला परिषद चुनावों के लिए पूरा ज़ोर लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: लूटपाट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक और 9 मोबाइल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक और 9 मोबाइल बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने लूटपाट मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 चोरी की बाइक और 9 फोन बरामद हुए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसीपी नॉर्थ और थाना प्रभारी ने गिरोह का पर्दाफाश किया है। वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का दातर भी बरामद कर लिया है। केतन कुमार के खिलाफ अलग-अलग थानों में 4 मामले में दर्ज है। जिसमें 2020 और 2021 के मामले दर्ज है।

    आरोपी जमानत से बाहर आने के बाद फिर से लूटपाट मामले में लिप्त था। वहीं 2 अन्य आरोपियों के खिलाफ एक-एक मामले दर्ज है। आरोपियों की आयु 26, 23 और 24 वर्ष है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहां लेकर आते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

     

  • Haryana News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 को करेंगे Atal Bihari Vajpayee की प्रतिमा का अनावरण, देखें वीडियो

    Haryana News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 को करेंगे Atal Bihari Vajpayee की प्रतिमा का अनावरण, देखें वीडियो

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे पंचकूला में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। सीएम सैनी आज अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।

    उन्होंने बताया कि अटल जी की धातु से बनी 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अमित शाह अटल पार्क में ही आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके उपरांत अमित शाह ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 में आयोजित 5 हजार पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। शाह इसी दिन आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    सीएम ने कहा- कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है
    संसद में कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली बातें कर रहे हैं। आने वाले 40–50 वर्षों तक कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है।

    एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस संबंध में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करनी है या नहीं, इसका आकलन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है।

    ये लोग रहे मौजूद
    इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त सतपाल शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बनतो कटारिया , भाजपा नेता श्याम लाल बंसल भी उपस्थित थे।

  • Punjab News: किसानों का ऐलान शनिवार करेंगे रेलवे ट्रैक जाम

    Punjab News: किसानों का ऐलान शनिवार करेंगे रेलवे ट्रैक जाम

    चंडीगढ़: पंजाब में किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिय है। किसानों ने दोबारा से ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। दरअसल, चंडीगढ़ में हुई केएमएम ने बैठक के बाद बताया कि डीसी कार्यालय के सामने उनके द्वारा 17 तारीख को जो धरना शुरू होना था, अब 18, 19 और 20 तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें रेलवे ट्रैक रोकना भी शामिल हैं। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि यह कितने समय तक चलेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन इस बात पर चुप रही है कि गांवों में बिजली बिलों के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर क्या कार्रवाई की जाए, जबकि रेल रोकने के लिए प्रदर्शन केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए किया जाना चाहिए था। किसानों ने कहा कि पंजाब की एक मुहिम इसमें शामिल है, जहां स्मार्ट मीटर हटवाए गए और विभाग के पास जमा करवाए गए। सिम कार्ड्स से फिट किए गए और बिजली बोर्ड को बेचे गए।

    किसानों ने कहाकि मीटर हटाने की मुहिम जारी रहेगी और इस मुहिम का आज निर्णय लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह मुहिम जारी रहेगी। सरवन पंधेर ने कहा कि उनकी अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें हंगामा करने का मामला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अन्य किसान संगठनों के साथ, हम हमेशा संगठन की एकता का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ईथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध हो रहा है, जिसका विरोध सरकार के दमन के चलते किया जा रहा है। उन लोगों का समर्थन व्यक्त करते हुए कहा गया कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि फैक्ट्री पानी के नुकसान का कारण बनेगी।

    पंधेर ने कहा कि संघर्ष के लिए कुछ मांगें रखी गई हैं, जिनमें शंभू और खनौरी मोर्चों पर हुए नुकसान का मुआवजा शामिल है, जो कि 37.7 मिलियन रुपए है। घायल किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। दिल्ली में शहीद हुए लोगों के परिवारों के लिए नौकरियां लंबित हैं। पराली जलाने के मामले को रद्द करने की भी मांग की जाएगी। पंधेर ने कहा कि कोई मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि 18 तारीख से 2 दिनों के लिए डीसी कार्यालयों के सामने विरोध-प्रदर्शन शुरू होंगे। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 20 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएगी।

  • Punjab News: खेतों से लड़की का शव बरामद, 2 दिनों से थी लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों से लड़की का शव बरामद, 2 दिनों से थी लापता, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव लुहारा के पास मुख्य सड़क के किनारे लगे खेतों से लड़की का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी जनक राज पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    बताया जा रहा है कि लड़की का पिता पास के ईंट भट्टे पर काम करता है और उन्होंने कहा कि लड़की 2 दिन से लापता थी। परिवार द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। लड़की का शव उसी भट्टे से कुछ दूरी पर खेतों में मिला है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: नाकेबंदी पर बस में व्यक्ति से 35 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नाकेबंदी पर बस में व्यक्ति से 35 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के माधोपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने नाके पर जम्मू-कश्मीर से आ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बस से भारी मात्रा में नगदी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 35 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

    मौके पर पुलिस ने इनकम टैक्स की टीम को बुलाकर नकदी को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने माधोपुर में नाका लगाया हुआ था और जम्मू-कश्मीर से आने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जब एक बस की तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास से 35 लाख रुपये बरामद हुए।

    उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के पास से यह नकदी बरामद हुई, उसकी पहचान गोपाल शर्मा निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।मौके पर इनकम टैक्स की टीम को 35 लाख रुपये की नकदी सौंप दी गई है, जिसकी जांच इनकम टैक्स विभाग करेगा।

     

  • Punjab News: सिनेमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सिनेमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की लक्कड़ मंडी में भाग सिनेमा के नज़दीक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

    फिलहाल, इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सोसाइटी के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • 6.7 की तीव्रता लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में 5वीं घटना

    6.7 की तीव्रता लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में 5वीं घटना

    टोकियोः जापान में 6.7 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे। इस तेज झटकों से जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। हालांकि फिर बाद में उसे वापस लिया गया। ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया गया।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। किसी गंभीर नुकसान या चोट की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जापान मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:44 बजे, मुख्य जापानी आइलैंड होन्शू के उत्तर में, आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट पर 20 किलोमीटर की गहराई पर आया। शुरुआत में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि एडवाइजरी करीब 2 घंटे बाद हटा ली गई।

    भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है। बताया जा रहा है कि यह भूकंप इस सप्ताह की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी। सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हुए थे।

  • Jalandhar News: Married Public High School पर स्टूडेंट के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Married Public High School पर स्टूडेंट के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    स्कूल का टीचर बेटे को करता था Bad Touch

    जालंधर, ENS: नूरमहल के बुडाला मंजकी में स्थित मैरिट पब्लिक हाई स्कूल पर 9वीं कक्षा के छात्र से मारपीट मामले को लेकर पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, प्रेस वार्ता करते हुए 9वीं कक्षा के छात्र के पिता खुशवंत सिंह ने बताया कि स्कूल की प्रिंसीपल के पति राकेश कुमार वालिया ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और बच्चे को घर भेज दिया। आरोप है कि राकेश वालिया ने बच्चे को कहा कि वह घर जाकर फंदा लगा ले। जिसके बाद बेटा घर आया और उससे स्कूल से जल्दी आने के बारे में पूछा तो उसने इस घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने कहा कि वह घटना को लेकर स्कूल जाने लगे थे तो उस दौरान बेटे ने फंदा लगा लिया। इस दौरान पत्नी और काम वाली लड़की ने देखा लिया और दोनों ने उसे बचा लिया। खुशवंत का आरोप है कि जब उसने राकेश वालिया को फोन कर घटना के बारे में पूछा तो उसने गाली देते हुए कहा कि वह मरा नहीं। पिता का आरोप है कि राकेश वालिया ने गलत व्यवहार किया। इस घटना के बाद बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया, बेटे के काफी चोटें आई है। पिता ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते दिन बेटे को अस्पताल से छुट्टी हुई है। पिता ने कहा कि बेटा 3 दिन स्कूल नहीं गया और बेटे को लेकर स्कूल में रिलीफ भी डाली। पिता ने आरोप लगाए है कि स्कूल में टीचर बेटे को बैड टच करता था और उसे कहता है कि उसमें करंट नहीं है। पीड़ित का कहना है कि बेटे से मारपीट करने और उसे आत्महत्या से उकसाने को लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोप है कि थाना नूरमहल पुलिस की ओर से उनसे कोई बयान नहीं लिए गए। आरोप है कि टीचर 8वीं पास है और उसके बावजूद वह स्कूल में टीचर के पद पर तैनात है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है, अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
  • Punjab News: ट्रेन से टकराकर कई फीट हवा में उछलकर गिरी बाइक, चालक फरार

    Punjab News: ट्रेन से टकराकर कई फीट हवा में उछलकर गिरी बाइक, चालक फरार

    मोगाः जिले के अकालसर रेलवे फाटक पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बाइक सवारों को मौत छूकर निकल गई। दरअसल, बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालकर निकल रहे युवकों की गाड़ी की ट्रेन से टक्कर हो गई। दरअसल, बाइक सवार बंद फाटक के नीचे से घुसकर ट्रैक को पार करने की कोशिश करने लगे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई।

    बाइक सवार युवकों को कुछ समझ आता तब तक ट्रेन उनके नजदीक पहुंच गई और तेज रफ्तार ट्रेन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई। वहीं घटना के बाद घबराकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। गेटमैन ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया मोटरसाइकिल को गलत ढंग से रेलवे लाइन क्रॉस करवाया जा रहा था।

    इतने में ट्रेन आ गई और मोटरसाइकिल टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। अब आरपीएफ पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर फरार हुए दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।