Blog

  • आज का राशिफल, 12 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 12 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है।

    मेष राशि- आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उसमें आप का लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज संतान की ओर से आप का मन संतोष रहेगा बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं।आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से आप अपने काम को लेकर परेशान थे, यदि आप सामाजिक या राजनीति क्षेत्रों कोई काम करते हैं, तो आपको मान सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपको किसी प्रकार की कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपका आधा दिन किसी काम को करने में व्यस्त रहेगा। बाकी का बचा दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदे। आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा।आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपने संतान की सेहत को लेकर लापरवाही ना बरते अन्यथा आपको बाद में पछताना हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार का कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।


    कन्या राशि
    -आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार में आज आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी टेंशने कम होंगी। आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए। वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इन्तेजार करना पद सकता है। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा।

    मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ चेतन्न रहेगा। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं।

  • तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही

    तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही

    फार्मा टेक व लैब टेक एक्सपो की 11वीं प्रदर्शनी का गांधी नगर में हुई आयोजित तीन दिन तक एक दूसरे की जरुरतो को लेकर वापिस हिमाचल लौटे उद्यमी मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग , ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और मार्केटिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया

    बददी/ सचिन बैंसल: 11वीं तीन दिवसीय फार्मा टेक एक्सपो का शानदार आयोजन गांधीनगर, गुजरात में किया गया। इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के मशीनरी उद्योग, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और फार्मा मार्केटिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में देश भर के फार्मा जगत से जुडे नौजवान व युवा उद्योगपतियों व स्टार्टअप के साथ साथ फार्मा उद्यमियों ने भारी उमंग और उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के हिमाचल के उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने फार्मा टेक व लैब टेक एक्सपो में हिस्सा लिया और देश भर से आये फार्मा मशीनरी, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग उद्योग, ए पी आई. फूड सप्लीमेंट और फार्मा मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिले । उनकी कंपनियों के कार्यों के संदर्भ में वार्तालाप की और एक दूसरे की जरुरतों को सांझा किया। उन्होंने इस अवसर पर कैपटेक सिस्टम फार्मा मशीनरी, रैपिड पैक व फ्लूइड पैक फार्मा के स्टाल पर उनके द्वारा बनाई गए आटोमेटिक फार्मा मशीनरी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र आटोमेटिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी रही। सुमित सिंगला ने कहा कि फार्मा सेक्टर में आटोमेटिक मशीनरी ही भविष्य है जिसकी मदद से फार्मा निर्माण में लेबर खर्चों को कण्ट्रोल कर दवा निर्माण को 50 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कैपटेक फार्मा की आटोमेटिक मशीनरी फाइनल की। सुमित सिंगला ने कहा की फार्मा उद्योगपतियों के बच्चे और युवाओं का इस प्रदर्शनी में उत्साह से हिस्सा लिया और इंगित करता है कि फार्मा उद्योगपतिओं की अगली पीढ़ी किस प्रकार से विकास की ओर अग्रसर है। इस राष्ट्रीय स्तर की एगजीबिशन में एयर इंडस्ट्री, अम्बिका इंडस्ट्री, बरोटेक इंस्ट्रूमेंट्स, फरमागते सोलूशन्स, पिनाकल थेराप्यूटिक्स, ड्रग मार्केटिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग, वाइटल वैलनेस, सुन स्टेरलीफाब, अकार साइंटिफिक,एस्पायर इंडिया, होरिबा सहित विभिन्न कंपनियां शामिल थी।
  • शादी के बाद सेक्स कब और कितनी बार करना है ज़रूरी? जानिए विशेषज्ञों की राय

    शादी के बाद सेक्स कब और कितनी बार करना है ज़रूरी? जानिए विशेषज्ञों की राय

    Relationship Tips: शादी के बाद जीवन में कई नए पहलू जुड़ जाते हैं, जिसमें शारीरिक संबंधों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नवविवाहित जोड़ों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि शादी के बाद कितने दिनों तक रोजाना सेक्स करना चाहिए, और क्या यह उनके रिश्ते की मजबूती के लिए आवश्यक है?

    शारीरिक और मानसिक जुड़ाव:
    शारीरिक संबंध सिर्फ एक जैविक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक और मानसिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। विशेषज्ञों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में शारीरिक संबंध बनाना दोनों पार्टनर्स के बीच इमोशनल बांड को मजबूत करता है।

    कोई तय सीमा नहीं:
    हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शारीरिक संबंधों के लिए कोई तय सीमा नहीं है। हर जोड़ा अलग होता है, और उनके रिश्ते की डिमांड्स भी अलग हो सकती हैं। कुछ जोड़े अपने हनीमून फेज़ में रोजाना सेक्स करते हैं, जबकि अन्य इसके लिए सहजता से समय लेते हैं।

    स्वास्थ्य और आपसी समझ:
    डॉक्टर्स और सेक्सोलॉजिस्ट्स के अनुसार, शारीरिक संबंधों का आनंद तब ही लिया जाना चाहिए जब दोनों पार्टनर्स इसके लिए पूरी तरह से तैयार और इच्छुक हों। यह किसी भी दबाव या सामाजिक मानकों के बजाय आपसी समझ और सहमति पर आधारित होना चाहिए। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति का भी ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि किसी तरह का तनाव या असहजता न हो।

    खुशहाल रिश्ते का सूत्र:
    एक खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए सिर्फ शारीरिक संबंध ही नहीं, बल्कि आपसी संवाद, विश्वास, और समर्थन भी महत्वपूर्ण है। शादी के बाद शारीरिक संबंधों की आवृत्ति को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होनी चाहिए।

    अंततः, यह कहना सही होगा कि शादी के बाद कितने दिनों तक और कितनी बार सेक्स करना चाहिए, यह पूरी तरह से व्यक्तिगत है। सबसे अहम बात यह है कि दोनों पार्टनर्स इसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हों, और इस अनुभव का भरपूर आनंद ले सकें।

  • Russian Girls की सुंदरता के जानें ये 5 सीक्रेट्स, क्यों होती है इतनी चमकदार और खूबसूरत !

    Russian Girls की सुंदरता के जानें ये 5 सीक्रेट्स, क्यों होती है इतनी चमकदार और खूबसूरत !

    Beauty Tips: दुनिया भर में रूसी महिलाओं की सुंदरता हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनकी चमकदार त्वचा, घने बाल और खूबसूरत फीचर्स किसी का भी ध्यान आकर्षित करने में सक्षम हैं। भारत में भी रूसी महिलाओं की खूबसूरती की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। सवाल उठता है कि आखिर क्या कारण हैं जो रूसी महिलाओं को इतनी खास और आकर्षक बनाते हैं?

    1. जेनेटिक डायवर्सिटी (Genetic Diversity):
    रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जहां विभिन्न एथनिक ग्रुप्स के लोग रहते हैं। इस जेनेटिक डायवर्सिटी के कारण रूसी महिलाओं में अलग-अलग आनुवंशिक गुण पाए जाते हैं, जो उनके लुक को अनोखा और खूबसूरत बनाते हैं। अलग-अलग नस्लों के मिश्रण से उनकी त्वचा, बाल, और चेहरे के फीचर्स में विविधता देखने को मिलती है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।

    2. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट (Healthy Diet):
    रूस की पारंपरिक डाइट में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा, बाल, और शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह डाइट रूसी लोगों की स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा, ताजे फल, सब्जियां, और डेयरी उत्पाद भी उनकी खूबसूरती को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

    3. साफ-सुथरा पर्यावरण (Environmental Factors):
    रूस का ठंडा और साफ-सुथरा वातावरण भी रूसी महिलाओं की सुंदरता में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ठंडी जलवायु में त्वचा पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर कम पड़ता है, जिससे स्किन हेल्थ में सुधार होता है। ठंडी हवा और साफ वातावरण त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ और मुलायम बनाए रखते हैं।

    4. सांस्कृतिक प्रभाव (Cultural Influences):
    रूसी संस्कृति में सुंदरता और स्वच्छता का बहुत महत्व है। रूसी महिलाएं अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए नियमित रूप से स्किनकेयर और हेयरकेयर रूटीन का पालन करती हैं। योग, मेडिटेशन, और अन्य स्वास्थ्यकर आदतें उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होती हैं, जो उनकी सुंदरता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं।

    5. उम्र के साथ बढ़ती सुंदरता (Beauty that Matures with Age):
    कई साइंटिफिक स्टडीज ने यह साबित किया है कि रूसी महिलाओं की सुंदरता उम्र के साथ और भी निखरती है। यह उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल, बैलेंस्ड डाइट, और खुद की देखभाल की आदतों के कारण होता है। उम्र बढ़ने के साथ भी उनकी त्वचा और बालों की चमक बरकरार रहती है, जो उन्हें और भी आकर्षक बनाता है।

    रूसी महिलाओं की यह प्राकृतिक सुंदरता और उनकी त्वचा की मुलायमियत उनकी जीवनशैली, पर्यावरण, और जीन का मेल है, जो उन्हें पूरी दुनिया में खास बनाता है। इन सभी कारणों की वजह से ही रशियन ब्यूटी का जिक्र हमेशा से विशेष होता है।

  • Punjab : महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक कपड़ा कारोबारी की बेटी को उसके ससुराल पक्ष से धमकी देने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने आरोप लगाते हुए का कि वह बाजार जाती है कि अज्ञात लोग उसका पीछा करते है। कई बार वह थाना में शिकायत भी दे चुकी है कि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे लेकिन पुलिस हर बार उन्हें आश्वासन दे देती है। पर गिरफ्तार नहीं करती है। इसके बाद पीड़ित महिला ने बताया कि 13 साल बाद हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं किया।

    जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी शादी 2004 में हेमंत सराफ के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे है। साल 2011 में ब्रेन हेम-रेज के कारण हेमंत की मौत हो गई। उसके पति का भाई रवि के साथ साझा कारोबार था। महिला ने कहा कि मौत के 15 दिन बाद ही उसके जेठ और जेठानी ने नकली फर्म बनाकर उसके पति की सारी जायदाद हड़प कर ली।

    जिसके बाद पहले सैशन कोर्ट में केस लगाया लेकिन लंबी प्रक्रिया और राजनीतिक दबाव के तले जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट में केस दायर किया। हाईकोर्ट ने हेमंत के लेन-देन और फर्म की स्टेटमेंट चैक करवाई तो मामला गोलमाल निकला। सुमिता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जेठ रवि सराफ और जेठानी रीतू सराफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहकर उस पर राजीनामा करने के दबाव बना रहे है। उसके घर का सारा खर्च उसके पिता उठा रहे है। जिस तरह से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है इससे उसके बच्चे और पिता भी सहमे हुई है। यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो आने वाले समय में पुलिस थाना के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    इधर मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ अमृतपाल ने कहा कि मामले की वह जांच कर रहे है। मामले के मुताबिक जो भी कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी।

  • हर दिन Gym जाने वाले रहे सावधान हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानें

    हर दिन Gym जाने वाले रहे सावधान हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानें

    Health Tips: जिम में वर्कआउट करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर सावधानी नहीं बरती जाए तो इससे कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। यहां जानें उन पांच बीमारियों के बारे में जो जिम जाने से हो सकती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

    1. मांसपेशियों में खिंचाव और चोट:
    जिम में वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लगने का खतरा रहता है। भारी वजन उठाने या गलत तरीके से एक्सरसाइज करने पर यह समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए सही तकनीक और उचित ट्रेनिंग का पालन करें। वॉर्म-अप करना न भूलें और वजन उठाने में जल्दबाजी न करें।

    2. हृदय संबंधी समस्याएं:
    बहुत अधिक और तीव्र वर्कआउट करने से हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक या अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके परिवार में हृदय रोग का इतिहास है या आप पहले से हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, तो वर्कआउट के दौरान सावधानी बरतें और अपने फिटनेस स्तर के अनुसार एक्सरसाइज करें।

    3. डिहाइड्रेशन:
    जिम में पसीना बहाने के दौरान शरीर से बहुत सारा पानी निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए वर्कआउट के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें। इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पेय पदार्थों का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।

    4. जिम संक्रमण:
    जिम में बहुत से लोग वर्कआउट करते हैं, जिससे उपकरणों और सतहों पर बैक्टीरिया और वायरस का जमाव हो सकता है। इससे त्वचा संक्रमण, फंगल इन्फेक्शन और अन्य संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं। इससे बचने के लिए जिम के उपकरणों को इस्तेमाल से पहले और बाद में सैनिटाइज करें, अपने व्यक्तिगत तौलिये का इस्तेमाल करें, और जिम के बाद अच्छे से नहाएं।

    5. अत्यधिक थकान और तनाव:
    बहुत अधिक वर्कआउट करने से शरीर और मन दोनों पर अतिरिक्त तनाव पड़ सकता है, जिससे अत्यधिक थकान और तनाव की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने वर्कआउट प्लान में रेस्ट डे शामिल करें, पर्याप्त नींद लें और अपनी डाइट को संतुलित रखें।

    जिम में वर्कआउट करें, लेकिन ध्यान से:

    जिम में वर्कआउट करना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इससे जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। सही तकनीक का पालन करें, अपने शरीर की सीमाओं का ध्यान रखें, और किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान रखें, फिटनेस का मतलब है स्वस्थ रहना, न कि खुद को नुकसान पहुंचाना।

  • उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया हालात का जायजा,  प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

    उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया हालात का जायजा,  प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

    उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया हालात का जायजा,  प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा
    ऊना / सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने आज(रविवार) जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सरकारी मशीनरी को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी रूप से जारी रखें ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    रविवार को हुई भारी बारिश से ऊना जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बाढ़ की चपेट में आने से अलग अलग दुर्घटनाओं में (समाचार लिखे जाने तक) 12 लोगों की मृत्यु और 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा, अनेक सरकारी परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं औद्योगिक इकाइयों और रिहायशी इलाकों में भी जलभराव से क्षति पहुंची है।
    उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी और राहत कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभावित लोगों से संवाद किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।
    तत्परता से किया जा रहा प्रभावित परियोजनाओं की बहाली का कार्य
    उन्होंने बताया कि जिले में 335 बिजली के ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, और 11 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें से कुछ को आज शाम तक खोल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बाढ़ के कारण जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाओं को भी क्षति पहुंची है। हरोली उपमंडल में 22 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 21 को अन्य योजनाओं के माध्यम से बहाल किया जाएगा, जबकि एक योजना बाथरी को कल तक बहाल कर लिया जाएगा। ऊना और थानाकलां उपमंडलों में भी कई जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिन्हें कल तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बाथू-बाथरी औद्योगिक क्षेत्र में खड्ड के पानी के प्रवेश से औद्योगिक इकाइयों को नुकसान हुआ है, और एक पेट्रोल पंप भी बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। जिला प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल की एक टीम को कांगड़ा जिले से ऊना बुलाया गया है, जो हरोली उपमंडल में तैनात की गई है।
    बता दें,रविवार को हुई भारी बारिश के कारण ऊना जिले में व्यापक क्षति हुई है। बाथू-बाथरी में 3 प्रवासी बच्चियों (बिहार) की बाढ़ की चपेट आने से मृत्यु हो गई. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है.प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हज़ार रुपये की सहायता मुहैया करायी गई है। वहीं बाढ़ की चपेट में आए एक व्यक्ति की तलाश जारी है। इसके अलावा, जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया, इसमें सवार 12 लोगों में से 1 को बचा लिया गया है, 9 लोगों के शव बरामद किए हैं और 2 की तलाश जारी है। ये सभी लोग देहलां और भटोली गांव के निवासी थे और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान की गई है।
  • Vinesh Phogat को अब इस तारिख को मिलेगा मेडल, CAS शाम 6 बजे तक सुनाएगा फैसला

    Vinesh Phogat को अब इस तारिख को मिलेगा मेडल, CAS शाम 6 बजे तक सुनाएगा फैसला

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा पाये जाने पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने बुधवार को कुश्ती के फाइनल से पहले वजन ज्यादा होने का हवाला देते हुए विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

    अयोग्यता के खिलाफ दायर विनेश फोगाट की याचिका पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने फैसला सुनाने की तारीख बढ़ा दी है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सूत्रों के मुताबिक CAS अब विनेश की अपील पर 13 अगस्त, मंगलवार शाम 6 बजे तक फैसला सुनाएगा।

  • गुड़-शहद को चीनी की जगह खाने वाले जान लें यह 7 नुकसान !

    गुड़-शहद को चीनी की जगह खाने वाले जान लें यह 7 नुकसान !

    • Health Tips: आजकल चीनी के नुकसान को देखते हुए लोग गुड़ और शहद जैसे प्राकृतिक विकल्पों का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि, ये शुगर अल्टरनेटिव्स प्राकृतिक हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं गुड़ और शहद के संभावित नुकसान, ताकि आप इन्हें सोच-समझकर अपनी डाइट में शामिल कर सकें।
    1. कैलोरी की मात्रा ज्यादा गुड़ और शहद भले ही चीनी के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इनका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 2. रक्त शर्करा में वृद्धि गुड़ और शहद का सेवन करने से भी रक्त शर्करा स्तर बढ़ सकता है, खासकर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं। शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है, लेकिन यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 3. दांतों की समस्याएं गुड़ और शहद में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो दांतों की सड़न और कैविटी का कारण बन सकती है। इसलिए, इन्हें खाने के बाद दांतों की सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। 4. एलर्जी का खतरा कुछ लोगों को शहद से एलर्जी हो सकती है। शहद में पाए जाने वाले कुछ तत्वों से शरीर में रिएक्शन हो सकता है, जो एलर्जी के लक्षण पैदा कर सकता है, जैसे कि खुजली, सूजन, या सांस लेने में दिक्कत। 5. पाचन संबंधी समस्याएं गुड़ और शहद का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पेट में दर्द, गैस, और अपच। 6. नकली शहद का खतरा बाजार में बिकने वाला शहद अक्सर मिलावटी होता है, जिसमें अतिरिक्त शर्करा मिलाई जाती है। यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि इससे आपके शुगर लेवल पर भी असर पड़ सकता है। 7. सीमित पोषक तत्व गुड़ और शहद में कुछ पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इन्हें बहुत अधिक मात्रा में खाने से आपको आवश्यक विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाते। इन्हें संतुलित आहार के हिस्से के रूप में सेवन करना चाहिए, न कि मुख्य स्रोत के रूप में। सावधान रहें और संतुलित मात्रा में सेवन करें गुड़ और शहद के फायदे तो हैं, लेकिन इनके अत्यधिक सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, इन्हें अपनी डाइट में संतुलित मात्रा में शामिल करें और किसी भी प्रकार की शुगर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें, खासकर अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है।
  • बाथू में प्रवासी मजदूरों के दो बच्चे बहे, एक शव बरामद दूसरा लापता

    बाथू में प्रवासी मजदूरों के दो बच्चे बहे, एक शव बरामद दूसरा लापता

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना के हरोली औद्योगिक क्षेत्र बाथू में हुई भारी बारिश के कारण प्रवासी मजदूरों के दो बच्चे बह गए। जिनमें से 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि 3 वर्षीय बालक लापता है। मृतक बच्ची की पहचान राशि के रूप में हुई है।
     डीएसपी हरोली मोहन रावत पुलिस की टीम सहित मौके पर पहुंचे।पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें बालक की खोजबीन में लगी हुई हैं और सभी संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। बहीं जिलाधीश ऊना जतिन लाल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरी दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।