Blog

  • हमलावरों ने कारोबारी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौ’त

    हरियाणा : रोहतक में देर रात गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से उनकी मां घायल हो गई।मृतक कारोबारी की पहचान 35 वर्षीय सचिन और उनकी घायल मां की पहचान दर्शना देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पंजाब के संगरूर में जा रहे थे। रास्ते में खाना खाने रुके थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। वह अपने बेटे सचिन व पुत्रवधू मोनिका व 2 पोतों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से संगरूर जा रहे थे।

    रास्ते में रोहतक के गांव लाखनमाजरा के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब वह गाड़ी में बैठे तो इसी दौरान वहां एक गाड़ी आई। जिसमें 2-3 युवक सवार थे। जो अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। इसी बीच उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। जब बेटे का बचाव किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी गोलियां चला दी। गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।

  • जालंधरः सर्विस स्टेशन की आड़ में करता था शराब सप्लाई, पेटियों सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने चौगिट्टी के पास सर्विस स्टेशन की आड़ में शराब सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनोवाली के रहने मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी ठेके के कारिंदे से लेकर शराब की सप्लाई लेकर अपने आस पास के इलाकों में बेचता था।

    वह बीते दिन शराब की सप्लाई गाड़ी लेकर चौगिट्टी से धनोवाली की तरफ आ रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली और उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि वह नाकेबंदी के दौरान चौगिट्टी के पास मौजूद थे, जहां उन्हें सूचना मिली कि आरोपी आल्टो कार में सवार होकर शराब लेकर आ रहा है।

    इस दौरान उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को तालाशी के लिए रोका। तालाशी दौरान 5 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि उसकी सर्विस स्टेशन के कारण जान पहचान बन गई थी। जिसके बाद वह अधिक पैसे कमाने की चाह में अपने जानकार ठेके पर काम कर रहे कुणाल सहगल से शराब की सप्लाई लेकर आगे बेचता था। इस मामले में पुलिस ने उसे भी नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः अब पुलिस को निशाना बनाने लगे चोर, DC दफ्तर में कांस्टेबल की एक्टिवा हुई चोरी

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते इस कदर बढ़ गई है कि अब चोर पुलिस के वाहनों को ही निशाना बनाने में लग गए है। दरअसल, सरकारी काम के लिए डीसी दफ्तर में आए कांस्टेबल की एक्टिवा चोरी हो गई। एनआरआई थाने में तैनात कांस्टेबल हरदीप सिंह ने शिकायत के बाद थाना नबी बारादरी की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। एनआरआई थाने में तैनात कांस्टेबल हरदीप सिंह ने थाना बारादरी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी काम से अपनी स्कूटरी पर सवार होकर डीसी दफ्तर आया था।

    इस दौरान उसने स्कूटरी पार्किंग में खड़ी की थी। पीड़ित ने बताया कि जब वह काम खत्म होने के बाद वापिस पार्किंग में आया तो देखा कि वहां से स्कूटरी गायब थी। पीड़ित ने कहा कि पहले तो उसे लगा कि वहां से निकलने समय किसी ने स्कूटरी इधर उधर लगा दी होगी. लेकिन काफी देर ढूंढने के बाद उसे उसकी स्कूटी नहीं मिली तो पता चला उसकी स्कूटरी को चोरी हो गई है।

    जिसके बाद उसने थाना बारादरी की पुलिस को शिकायत दी। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआई बलकरन सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में पार्किंग से बाहर निकलते रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः पंखे से लटकता मिला युवती का श+व 

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतर्गत आते अजीत नगर में एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान भूमिका निवासी गली नंबर 6 अजीत नगर के रूम में हुई है। इलाका निवासी ने बताया कि मृतका 12वीं पास करने के बाद ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी और वह आईलेट्स करना चाहती थी। लेकिन किसी परेशानी के कारण उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनके परिंजनों को पता चला तो उसे उतार कर तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और फिलहाल परिंजनो के बयानों पर करवाई कर जांच शुरू कर दी।

  • पंजाबः Civil Hospital में बत्ती गुल, बिलखते रहे मरीज, टॉर्च से किया ईलाज, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात करीब आधे अस्तपाल की लाइट गुल रही। अस्पताल के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में बिल्कुल असमर्थ साबित हो रहे है। लाइट जाने से मरीज अंधेरे में बिलखते रहे। इलैक्ट्रिशन अपनी मनमर्जी से जनरेटल चलाता है। अंधेरे में लेटे मरीजों की पत्रकारों ने जब वीडियो बनाई तो इलेक्ट्रिशन उनसे भी उलझ पड़ा। वीडियो बनती देख वह जनरेटर चलाने भागा। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ नर्स मोबाइलों की लाइटें जगा मरीजों का इलाज करती दिखी।

    वार्डों में मोबाइल पर काम करने की वीडियो भी पत्रकारों ने बनाई। लाइट करीब 10.15 पर गुल हुई। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद लोगों को कुव्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में बार-बार लाइट जाने का कारण घटिया वायरिंग या फिर स्टाफ का ट्रेंड न भी है। सूत्रों मुताबिक जनरेटर न चलाने पर मोबाइल की टॉर्च और मोमबत्ती के सहारे ही मरीजों का इलाज करना यहां की आम बात है। सरकार की तरफ से मिलने वाले डीजल का खर्चा कहा जा रहा है यह जांच का विषय है। एक मरीज के परिजन ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि लाइट बंद होने से परेशानी आ रही है। मरीज को बाथरुम लेकर जाना है उसके लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    वहीं लगातार जिन मरीजों का चैकअप और इंजेक्शन लग रहे है उन्हें अधिक दिक्कत है। उनका पंजाब सरकार से आग्रह है कि जनरेटर की सुविधा का सही से जमीनी स्तर पर इस्तेमाल करवाया जाए ताकि मरीज परेशान न हो। बिजली गुल होने से इमरजेंसी, सर्कुलेटिंग एरिया, मैडिसन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, शौचालय और महिला मरीजों के वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। एसएमओ मंदीप कौर सिद्धू से जब सिविल अस्पताल में अक्सर लाइट गुल होने और जनरेटर न चलाने के बारे पूछने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने बिना बात सुने ही कह दिया कि अभी दफ्तर आई ही बहुत काम होता सुबह। एसएमओ के इस बयान से ही पता चलता है कि सिविल अस्पताल की सेहत सुविधाओं के लिए अधिकारी कितने सजग है।

  • 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 की मौ’त, 22 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार की रात एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई। इसमें 44 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों को आग बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे। ग्रीन कोजी कॉटेज नाम की बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, इनमें से 42 बेहोश थे। सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई।

    बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने बताया कि रात करीब 9:50 बजे पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यहां कई और रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी। रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने मीडिया को बताया कि दोनों अस्पताल में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान मुश्किल है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

  • महंगाई की मारः LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    नई दिल्ली: मार्च की शुरुआत होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। पहले ही दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 25.50 रुपये और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 26 रुपये महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दिया है। जबकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने यानी फरवरी में एक तारीख को 14 रुपये का इजाफा किया गया था।

    दाम में इजाफे के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,795 रुपये हो गए हैं। अभी तक यह 1,769.50 रुपये में मिल रहा था। दिल्ली में कीमतों में भाव में 25.50 रुपये की तेजी आई है। मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम अब 1723.50 रुपये से बढ़कर 1749 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में अब यह सिलेंडर 1911 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1887 रुपये में मिल रहा था। चन्नई में कमर्शियल सिलेंडर सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। यहां अब भाव 1937 रुपये से बढ़कर 1960.50 रुपये हो गया है।

    घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते फरवरी महीने में भी घरेलू सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसमें बीते वर्ष 30 अगस्त को अंतिम बार बदलाव हुआ था। इसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में 902.50 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और चेन्नई में यह 918.50 रुपये है।

  • पंजाब : फिर करवट लेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    पंजाब : फिर करवट लेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ : उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में आज और कल और हिमाचल में 3 मार्च तक इसके प्रभाव से गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर में सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। कई जगह बादल छाए हुए हैं।

    मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ शुक्रवार से एक्टिव हो चुका है। इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना हैं। यहां के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा…हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और सिरसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। वहीं, चंडीगढ़ सहित हरियाणा में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • जालंधरः मॉडल टाउन में ट्रांसफार्म से टकराई फॉर्च्यूनर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    मशूहर कारोबारी गाड़ी से नंबर प्लेट उतार हुआ फरार

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित राणा अस्पताल के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने ट्रांसफार्म में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए, वहीं ट्रांसफार्म भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक  गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट उतारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में सिर्फ एक व्यक्ति सवार था, जोकि अमृतसर एयरपोर्ट से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी शहर के मशहूर प्रॉपर्टी डीलर की है।

    वहीं इस हादसे के बाद इलाके में बत्ती गुल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पावरकॉम का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलते ही जालंधर पावरकॉम की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थी। सुबह सुबह तारों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने राणा अस्पताल के सामने से दोनों तरफ से रास्ता भी बंद कर दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी चालक का पता लगाया जा रहा है और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।  

  • आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत भी हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा | आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

    वृष राशि-

    आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी रुके काम पूरे होंगे सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है।

    मिथुन राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगे साथ ही बच्चे भी आपने माता पिता से अपनी दिल की बात यर करेंगे। आज आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।


    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्प्लीमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में बरकत होगी।  धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। लवमेट को गिफ्ट दें।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं | शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जाएंगे| अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, भविष्य में इससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बेहद सुखद रहेगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ बेहतर रहेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा । साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।