लुधियाना: लोकसभा सीट से राजा वड़िंग ने चुनाव जीत लिया है। कई राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के राजा वड़िंग फिलहाल लीड बनाए हुए हैं। लुधियाना सीट पर वड़िंग और BJP उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के बीच मुकाबला है। वहीं, राजा वड़िंग ने लाइव होकर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी का दिल से धन्यवाद किया है। इसके बाद कहा कि राहुल गांधी जी ने मुझे इस लायक समझा इसके लिए उन्हें लव-यू- थैंक्यू…साथ ही लुधियाना वासिय़ों का भी धन्यवाद किया।
Blog
-

Jalandhar: जीतने के बाद भगवान महार्षि वाल्मीकि मंदिर में नतमस्तक हुए चरणजीत सिंह चन्नी, देखें Live
जालंधर, ENS: लोकसभा सीट जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव जीतने के बाद शहर के प्रमुख मंदिरों में माथा टेका। जिसके बाद अली मोहल्ला के वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और महार्षि वाल्मीकि जी का माल्यार्पण किया इसके बाद आशीर्वाद लिया। साथ ही इस दौरान उनका पूरा भी साथ में मौजूद था। इसके बाद मंदिर से बाहर निकलने पर लोगों द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि आपकी इतनी बड़ी जीत हुई है।
इस बारे में क्य़ा कहना है। इस पर बोलते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद और साथ ही जालंधर वासियों का भी धन्यवाद। जो वादा किया था पहले उसे मैं पूरा करुंगा।
-
Jalandhar: DSP के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त
जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स के पास डीएसपी सुखजीत सिंह के बेटे का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुखजीत के बेटा मां के साथ जालंधर हाइट्स के पास बर्गर खाने गया हुआ था। देहात में एनडीपी पद पर तैनात डीएसपी सुखजीत के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक का नाम लाली बताया जा रहा है। वहीं डीएसपी का एक बेटा प्रिंस विदेश में रहता है, जिसके चलते अभी लाली की संस्कार नहीं किया गया।
-
Punjab: इन 3 सीटों से कांग्रेस, आप और आजाद उम्मीदवार जीते
मोहालीः गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों का आसान जीवन भर नहीं भूलने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को मजाक करने वाली नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार चाहिए। लोकसभा हलका गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतारे गए कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपना विरोधियों को पछाड़ते हुए बड़ी लीड से जीत हासिल की। जीत की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल नगाड़ों और फूलों के हार से विजेता रहे रंधावा का स्वागत किया। जीत के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उनकी जीत में कार्यकर्ताओं, सेंटर लीडरशिप और स्थानीय नेताओं का बहुत बड़ा योगदान है। गुरदासपुर के लोगों ने उन्हें जो जीत का सम्मान दिया है, उसे वह जीवन भर नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को संसद में उठाएंगे और उनका हल करवाने का प्रयास करेंगे।
फरीदकोट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की है। इस सीट के अधीन फरीदकोट, कोटकपुरा, जैतो, मोगा, निहालसिहंवाला, बाघापुराना, गिद्दड़बाहा, रामपुराफूल व धर्मकोट विधानसभा सीटें हैं। मतगणना के लिए फरीदकोट व मोगा में 2 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 300 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 300 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां से आप कैंडिडेट करमजीत अनमोल, भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस और आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा कुल 28 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर इस बार 64 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग सुबह से ही बढ़त बना कर आगे चल रहे थे। आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया। इससे पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मालविंदर कंग की जीत की घोषणा करते हुए आनंदपुर साहिब को धन्यवाद बोला था। इस सीट के अधीन 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें ये आनंदपुर साहिब, रूपनगर, चमकौर साहिब, खरड़, मोहाली, बलाचौर, शहीद भगत सिंह नगर, गढ़शंकर, बंगा विधानसभा शामिल हैं।
-

Punjab: कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पत्नी परनीत कौर को हराकर धर्मवीर गांधी ने किया किला फतेह
पटियालाः लोकसभा चुनाव में कैप्टन परिवार के किले में कांग्रेस ने सेंध मारी है। दरअसल, 2014 के बाद दूसरी बार पटियाला से डाॅ धर्मवीर गांधी ने परनीत कौर को हराया है। हालांकि इस सीट से कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन डाॅ धर्मवीर गांधी ने 14831 वोटों से जीत हासिल की। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब सरकार के मंत्री डॉ बलबीर सिंह 290785 वोटों के साथ रहे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की परनीत कौर 288998 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।
-
Jalandhar: नार्थ सहित इन हलकों से चन्नी को मिली शिकस्त, 9 हलकों के आंकड़े आए सामने
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव में चन्नी ने पौने 2 लाख वोटों जीत हासिल की है। वहीं 9 हलकों के आकंड़े सामने आ गए है। आइए देखते है कि किस हलके से चन्नी को बहुमत हासिल हुआ है।
जालंधर सेंट्रल से भाजपा के सुशील रिंकू को बहुमत हासिल हुआ है। सुशील रिंकू 38115, चरणजीत चन्नी को 34382 जबकि 18528 वोटे हासिल हुई है।
जालंधर नार्थ में बावा हैनरी के हलके से चन्नी को शिकस्त मिली। नार्थ से भाजपा को 47029, कांग्रेस को 41043 और आप पार्टी को 19150 वोट मिले। जालंधर कैंट में चन्नी को भारी बहुमत हासिल हुआ है। कांग्रेस को 45450, भाजपा को 29094 और आप पार्टी को 20246 वोट हासिल हुए है।
वहीं सुखविंदर कोटली के हलके आदमपुर से चन्नी को भारी बहुमत हासिल हुआ। जहां चन्नी को 41243, सुशील रिंकू 7171 और आप पार्टी 27172 वोटे हासिल हुई है। वेस्ट हलके की बात करें तो उसमें चन्नी ने रिंकू को पटकनी दी है।
दरअसल, इस हलके में सुशील रिंकू को जहां 42837 वोटे हासिल हुई, वहीं चन्नी को 1557 की लीड मिली है। दरअसल, चन्नी को 44394 वोटे मिली, वहीं आप पार्टी को 15629 वोटे हासिल हुई।
करतापुर में कांग्रेस को 45158, भाजपा 11856 और आप पार्टी को 29106 वोटें मिली। इसी तरह लाडी शेरोंवालियां के हलके शाहकोट में चन्नी को भारी बहुमत हासिल हुआ। शाहकोट में चन्नी को 47009, रिंकू 11389 और टीनू को 13499 वोटे मिली।
चन्नी के करीबी नवजोत दहिया के हलके में चन्नी को 43874, रिंकू 14080 और टीनू 23201 वोटे मिली।
कांग्रेस के चन्नी केखिलाफ बगावत करने वाले विक्रम चौधरी के हलके फिल्लौर से चन्नी को 46956, रिंकू को 12131 और टीनू 27401 वोटे हासिल हुई।
-

Lok Sabha Election Results 2024: Sonia Gandhi की जीत के अंतर से भी बड़ी बढ़त Rahul Gandhi ने की हासिल
स्मृति ईरानी की हार तय, 1 लाख 31 हजार वोटों से पीछे
रायबरेली: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह लगातार यहां से बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों का मार्जिन बढ़कर साढ़े 3 लाख से अधिक का हो गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से साल 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वार जारी आंकड़ों के मुताबिक, रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी साढ़े 3 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
शाम 4 बजे तक उन्हें 673144 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 292215 वोट मिले हैं। वहीं यूपी की हाईप्रोफाइल अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी करीब 1 लाख 31 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं। उनकी हार तय मानी जा रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। कांग्रेस ने अपनी पारिवारिक सीट बचाने प्रियंका गांधी को तैनात किया था। प्रियंका ने प्रचार के लिए नुक्कड़ सभाएं की थी। जोकि कांग्रेस की रणनीति रंग लेकर आती दिखाई दे रही है।
-

इस दिन देगा Monsoon दस्तक, IMD ने दी जानकारी
नई दिल्ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) की तरफ से मॉनसून को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जिससे महाराष्ट्र के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है. आईएमडी की मानें तो मुंबई समेत महाराष्ट्र में 10 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में अपने निर्धारित समय से पहले ही 30 मई को पहुंच गया था।
वहीं अब तक मॉनसून केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि जल्द ही मॉनसून अन्य राज्यों में पहुंचने की संभावना है। मुंबई में जल्द ही प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून से 10 जून के बीच मुंबई में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मौजूदा सप्ताह मुंबई के लिए काफी अच्छा होने वाला है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आने से पहले इस सप्ताह के दौरान ज्यादा प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। जो मुबंई के मौसम को ठंडा और नम बनाए रखेगी। इसके अलावा अरब सागर के ऊपर हल्की पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक मुंबई में बादल छाए रहने और मध्यम समुद्री हवा चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन हल्की बारिश हो सकती है।
-

Punjab : E- Cigarette विक्रेता को 3 साल की सजा और भारी जुर्माना,देखें वीडियो
मोगा : ई-सिगरेट बेचने वाले दुकानदार को सजा होने का मामला सामने आया है। पंजाब में यह दूसरा मामला जब दुकानदार को सजा और जुर्माना हुआ है। मानयोग सीजेएम शिल्पी गुप्ता की अदालत ने एक एहम फैसला सुनाया गया। जिसमें ई सिगरेट बेचने वाले दुकानदार सुनील को 3 साल की सजा और एक लाख 25 हजार रुपए जुर्माना सुनाया गया है। वही मामले की जानकारी देते हुए जिला के ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने बताया की हमारे विभाग की ओर से जनवरी 2023 में मुहिम चलाई गई थी।
जिसमें जिला की ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ पान सिगरेट बेचने वाली दुकानों पर निकोटिन युक्त ई-सिगरेट बेची जा रही है, जो की लोगो की सेहत के साथ भारी खिलवाड़ करती है। वही विभाग ने हरकत में आते हुए मोगा के बाजार में एक सिगरेट विक्रेता की दुकान पर छापेमारी की गई और वहां से ई-सिगरेट के सेंपल लिए गए। जिनको लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिनके सेंपल सही नही पाए गए और इन ई-सिगरेट में निकोटिन की मात्रा ज्यादा पाई गई।
वही दुकानदार के पास इसको बेचने के लिए कोई लाइसेंस भी नही था और रिपोर्ट आने के बाद इस केस को मानयोग अदालत में लगाया गया। जहा मानयोग सीजेएम शिल्पी गुप्ता ने अपना फैसला सुनाते हुए दुकान मालिक सुनील मोंगा को तीन साल की सजा और एक लाख 25 हजार रुपए जुर्माना सुनाया है। वही ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने सभी सिगरेट विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वह इस तरह की सिगरेट की बिक्री न करे। जिससे लोगों की सेहत के साथ भारी खिलवाड़ होता हो। वही उन्होंने कहा की हमारी ओर से चेकिंग की मुहिम को और तेज कर दिया गया है।
-
कुटलैहड़ में कांग्रेस के विवेक जीते, भुट्टो हारे
ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। कांग्रेस के खाते में अब चार सीटें आ गई हैं। कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा से बीजेपी के देवेंद्र भुट्टो हार गए। सुजानपुर से कांग्रस के रंजीत राणा, लाहुल-स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा, कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा और गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस के राकेश कालिया ने बीजेपी उम्मीदवारों को हराया है। ताजा रूझानों के अनुसार, अब बची दो सीटों पर धर्मशाला से बीजेपी के सुधीर शर्मा, बड़सर से बीजेपी के इंद्रदत लखनपाल आगे हैं। ज्ञात रहे वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीती हुई छह सीटों पर ही ये उप-चुनाव हुए थे। कांग्रेस के छह के छह जीते हुए विधायक राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधानसभा स्पीकर ने उन सभी छह की सदस्यता रद्द कर दी थी। उसके बाद ही यह उपचुनाव हुए थे। बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी छह को अपना कैंडिडेट बनाया था।
