Blog

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के समर्थक के खिलाफ हाईकमान का एक्शन, नोटिस किया जारी

    पटियालाः पंजाब में कांग्रेस में बीच एक बार फिर से चुनाव से पहले दरार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में नवजोत सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा में सोशल मीडिया पर चली बयानबाजी का मामला हाईकमान के पास पहुंचा था। इसके बाद नवजोत सिद्धू के समर्थकों ने बीते दिन सिद्धू को लेकर पोस्टर लगाए थे। जिसको लेकर हाईकमान ने कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव ने सिद्धू के समर्थन में पोस्टर लगाने पर उनके एक समर्थक मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ से जवाब तलब किया है।

    पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक खोसला ने शैरी रियाड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि पार्टी को पिछले दिनों रिपोर्टें मिली हैं कि वह (शैरी रियाड़) सीनियर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में जहां रियाड़ को पंजाब यूथ कांग्रेस की गतिविधियों से अलग किया जाता है, वहीं इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। नोटिस में कहा गया है कि स्पष्टीकरण न मिलने पर पार्टी को अपने स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ेगी।

    गौरतलब है कि शैरी रियाड़ की नवजोत सिद्धू समर्थक गतिविधियां तब चर्चा में आई थीं जब पटियाला में कई जगह पोस्टर लगे मिले, जिनमें नवजोत सिद्धू के फोटो के साथ लिखा गया कि सारा पंजाब सिद्धू दे नाल। इसके साथ ही इस पोस्टर में सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और शैरी रियाड़ का फोटो भी प्रकाशित किया गया था। इस पोस्टर में पंजाब कांग्रेस के किसी अन्य नेता का फोटो नहीं था, जबकि अन्य में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के फोटो लगे थे। इस घटनाक्रम से पहले नवजोत सिद्धू को लेकर तब भी चर्चा छिड़ गई थी जब उन्होंने कुछ पूर्व विधायकों को साथ लेकर मेहराज (बठिंडा) में रैली की। तब प्रताप सिंह बाजवा ने सिद्धू को अलग से गतिविधियां करने के बजाय पार्टी लीडरशिप के साथ मिलकर चलने की सलाह दी थी।

  • सांसद कल्याण बनर्जी ने फिर उतारी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता देंकि इससे पहले संसद परिसर के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने के मामले में काफी विवाद पैदा हुआ था। इस दौरान उपराष्ट्रपति सहित पीएम मोदी ने इस मिमक्री की नींदा की थी। यह विवाद अभी थमा ही नहीं था अब एक बार फिर से टीएमसी नेता ने धनखड़ की नकल कर दी। इस हरकत को कलाकारी से जोड़ते हुए यह भी कहा कि वह उनकी नकल करना आगे भी जारी रखेंगे। बनर्जी ने कहा कि वह ऐसा एक हजार बार करेंगे और ऐसा करना उनका मौलिक अधिकार है। बता दें कि बनर्जी ने संसद परिसर में कई विपक्षी सांसदों के सामने धनखड़ की नकल उतारी थी, जिसे राहुल गांधी अपने मोबाइल से फिल्माया था। उस घटना ने काफी बवाल भी पैदा किया। पीएम मोदी से लेकर जाट समाज ने बनर्जी की इस हरकत पर दुख और क्रोध प्रकट किया था।

    रविवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बयान में कहा, “मैं मिमिक्री करता रहूंगा। पहले भी बता चुका हूं कि यह एक कला है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसे एक हजार बार करूंगा। मेरे पास अपने विचार व्यक्त करने के सभी मौलिक अधिकार हैं। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं लेकिन, मैं पीछे नहीं हटूंगा।” रविवार को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, टीएमसी सांसद ने कहा कि एक “छोटे से मुद्दे” ने धनखड़ जी को परेशान कर दिया। दरअसल, हाल ही में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी संसद परिसर में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करते नजर आए थे। बाद में जगदीप धनखड़ ने बयान जारी कर कहा कि वह संसद और उपराष्ट्रपति पद का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने संसद परिसर में एक टीएमसी सांसद (कल्याण बनर्जी) द्वारा उनकी नकल करने और एक कांग्रेस सांसद (राहुल गांधी) द्वारा इस कृत्य को रिकॉर्ड करने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

    धनखड़ के उस बयान का जिक्र करते हुए कि बनर्जी की नकल से किसान समुदाय का “अपमान” हुआ टीएमसी सांसद ने कहा, “धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति और दिल्ली में एक आलीशान फ्लैट है। वह लाखों रुपये का सूट पहनते हैं।” उन्होंने “किसान की बेटी साक्षी मलिक” और “जाट के बेटे” बजरंग पुनिया द्वारा पद्मश्री लौटाने की घोषणा पर धनखड़ की “चुप्पी” पर भी सवाल उठाया। इसके अलावा, टीएमसी सांसद ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। बनर्जी ने कहा, “भाजपा के एक सांसद ने दो घुसपैठियों को गेस्ट पास जारी किए थे। उन्हें बचाने के लिए 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया।” गौरतलब है कि मिमिक्री घटना के बाद कल्याण बनर्जी के खिलाफ दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार, शिकायत अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने शहर के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की है।

  • ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦਾ ਕਹਿਰ, ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਅਤੇ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।  ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਠੰਡ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਵੱਧ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਸੋਮਵਾਰ ਅਤੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਰੇਂਜ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਠੰਡ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਠੰਡ ਅਤੇ ਧੁੰਦ ਨੇ ਵੀ ਜੋਰ ਫੜਿਆ ਹੈ। 

     ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਗਹਿਰੀ ਧੁੰਦ ਛਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਗਰ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤੇ ਬਹੁਤ ਧੀਮੀ ਗਤੀ ਨਾਲ ਵਾਹਨ ਚਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਵਾਹਨ ਚਾਲਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 2 ਮੀਟਰ ਤੱਕ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹਾ ਹੈ। ਉਸਤੋਂ ਅੱਗੇ ਬਿਲਕੁਲ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ। ਅਗਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਜਰੂਰੀ ਕੰਮ ਹੈ ਤਦ ਹੀ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲੋ, ਖਾਸ ਕਰ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਮੋਸਮ ਵਿੱਚ ਘਰੋਂ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। 

  • पंजाब : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रिसर्च असिस्टेंट ने जीते 3.20 लाख रुपए, देखें वीडियो

    लुधियाना : कौन बनेगा करोड़पति’ में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की रिसर्च असिस्टेंट डॉ. ऐना गोयल हॉट सीट पर पहुंची। उन्होंने 3.20 लाख रुपए जीते। उनका कहना है कि इनामी राशि जीतना बड़ी बात नहीं, बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से उनकी मुलाकात होना अहम है। शुक्रवार रात को शो टेलिकास्ट हुआ। डॉ. ऐना गोयल शो में बहुत अच्छा खेलीं। उन्होंने ‘सुपर संदूक’ राउंड में 10 में से 9 सवालों के जवाब देकर अपनी ऑडियंस पोल लाइफ लाइन को रिएक्टिवेट भी कर लिया, लेकिन वह 6.40 लाख के सवाल पर अटक गईं।

    सवाल पर ऑडियंस पोल व वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल करने के बावजूद वह चूक गईं और 3.20 लाख जीत पाईं। डॉ. गोयल ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने भी पूछा था कि 3.20 लाख रुपए का क्या करेंगी, तो उनसे भी यही कहा था कि मैं आपको फॉलो करती हूं तो आपका गीत है कि- देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हो गए। इसलिए नीदरलैंड आदि के इस गार्डन में जाएंगी।

  • पंजाबः थाने में महिला के साथ पुलिस की धक्का मुक्की, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना डाबा की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिमें देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मी धक्का-मुक्की कर रहे है। इस हंगामें के दौरान बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक महिला को काबू किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के रिश्तेदार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि लड़ाई झगड़े के मामले में उनके परिवार से जबरी राजनीमा करवाने के लिए कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए। राहुल का आरोप है कि उनका रिश्तेदार अरमान पहले से थाने में बंद है।

    कुछ दिन पहले उसके घर पर आधी रात पुलिस ने रेड कर उसे बेड रुम से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राहुल का कहना है कि इस मामले में इलाके में किसी व्यक्ति के साथ उसका लड़ाई झगड़ा था। इस मामले के बाद देर रात उसकी मां सुमित्रा देवी,पत्नी खुशबू और पिता उसे खाना देने और कपड़े देने थाने में आए थे। इतने में पुलिस कर्मचारी उसके परिवार के सदस्यों को थाना में बुलाकर गेट बंद करने लगे।अरमान की मां ने जब विरोध किया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

    राहुल ने आरोप लगाया कि परिवार पर पुलिस ने जबरी राजीनामा करने का दबाव डाला। उसने कहा कि थाना में कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं थी फिर भी दो महिलाओं को थाना में रखा। महिलाओं के साथ थाना में मारपीट भी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएचओ कुलबीर सिंह का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कर्मचारी की पगड़ी उतारने पर महिला की गिरफ्तारी डाली है। एसएचओ कुलबीर सिंह मुताबिक पुराने मामले में महिला की गिरफ्तारी डालनी बाकी थी। इस मामले में राजीनामा जैसा कुछ नहीं है। महिला की कानून मुताबिक गिरफ्तारी डाली गई है। लेकिन इस मामले को लेकर देर रात थाने में जमकर हंगामा हुआ। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਛੋਟੇ ਸਹਿਬਜਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ ‘ਚ ਜਰੂਰਤਮੰਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੀ ਗਈ ਵਿੱਤੀ ਮਦਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਵਲੋਂ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜਾਦਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇਤਾ ਸੁਚਾ ਸਿੰਘ ਛੋਟੇਪੁਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇ ਤੋਂ ਜਰੂਰਤਮੰਦ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਮਹੀਨੇ ਵਾਰ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੋ ਇਕ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਦਿਨ ਉਹ ਚਲ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਦ ਜ਼ੁਲਮ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਖਾਤਿਰ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨੇ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਸਰਬੰਸ ਵਾਰ ਦਿਤਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਨੂ ਸਭ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦਿਤੇ ਉਪਦੇਸ਼ਾ ਅਤੇ ਦਿਖਾਏ ਗਏ ਮਾਰਗ ਤੇ ਚਲਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬਿਨਾ ਕਿਸੇ ਧਰਮ ਦੇ ਭੇਦਭਾਵ ਦੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।ਤੇ ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਹੀਨੇ ਵਾਰ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ ਸਾਹਿਬਜਾਦਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗੇ ਵੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜ਼ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ।

  • सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, कई घायल

    नोएडाः उत्तर प्रदेश के बहराइच-श्रावस्ती हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुजरात से बलरामपुर जा रही बस चावल लदे ट्रक से टकरा गई। बस और ट्रक के बीच हुए भीषण हादसे में 3 यात्रियों की मौत की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान बस में चीख पुकारें मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा कोतवाली देहात इलाके के धरसवां हाईवे पर हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः पारिवारिक झगड़े के चलते ससुराल से बच्चे को ले भागा व्यक्ति, देखें CCTV 

    पटियालाः सरहिंद रोड इलाके भारत नगर कालोनी में परिवारिक झगड़े को लेकर पिता द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। दरअसल, परिवारिक झगड़े के चलते एक आदमी बच्चे को लेकर भाग गया। घटना कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे चेक किए तो पता चला बच्चे को उठाकर भागने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही था। इस दौरान बच्चे के पिता के साथ उसके दोस्त शामिल थे। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पूरा मामला क्लियर हो गया।

    पत्नी की मौत के बाद बच्चे को उसके नाना नानी ले गए थे। जिसके बाद से ही उसका पिता बच्चे को वापस मांग रहा था। बच्चे के नाना-नानी के पास करीब 7 साल का यह बच्चा रहता था। बच्चे की मां की मौत के बाद पिता बच्चे को वापस मांग रहा था लेकिन महिला के जीते जी पारिवारिक क्लेश के कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया था।

    दरअसल, बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जहां पर बच्चे का पिता अपने दोस्तों के साथ आता है। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को गोद में उठाकर पैदल ही भाग जाता है। बच्चे के पीछे उसकी नानी भागती है और यह पूरी घटना कालोनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला क्लियर हुआ था। थाना अनाज मंडी के एसएचओ जसप्रीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से ही व्यक्ति की पहचान हुई है। दोनों परिवार में राजीनामा हो गया है, जिस वजह से केस दर्ज नहीं किया।

  • घने कोहरे में लिपटा जालंधर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पिछले 3 दिनों की लगातार गिरावट के बाद सोमवार को प्रदेश के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई हैं। वहीं आज सुबह सुबह जालंधर में घना कोहरा छाया हुआ है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब में फिर घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह 9 बजे तक लुधियाना, पटियाला, जालंधर, रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा, बठिंडा, अमृतसर और गुरदासपुर में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रहेगी।

    ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादा घना कोहरा होने के कारण लोगों को यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद अधिकांश जिलों में कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलने से मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर से कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

    कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच गिर सकता है। वहीं, पंजाब के कुछ जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। ज्यादा कोहरा नहीं था। इसके अलावा दिन में कुछ जिलों में बादल छाये रहे। जिसमें जालंधर, होशियारपुर और पठानकोट में कुछ देर के लिए धूप निकली। विभाग के मुताबिक बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मोगा में 6.1 डिग्री, अमृतसर में 6.2 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, जालंधर और पटियाला में 7.2 डिग्री, रोपड़ में 7.1 डिग्री, पठानकोट में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • पंजाब : चाईना डोर के 165 गट्टू सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  खूनी चाइना डोर ने कई इंसानों की जान ले ली है और कई लोगों को यह डोर घायल कर चुकी है। कई पशु पक्षी भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके है। पंजाब सरकार की और से चाईना डोर को बैन किया गया है। इसके बावजूद चाईना डोर सरेआम बिक रही है। चाईना डोर बेचने वालों के खिलाफ सजा और जुर्माने के निर्देश भी दिए जा चुके है। नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 लोगो को प्रतिबंधित डोर बेचने के आरोप में काबू कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों से 165 डोर के गट्टू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हैबोवाल के रहने वाले मुकुल और हरमनप्रीत सिंह उर्फ अभी के रूप में की है। एडीसीपी 1 रुपिंदर कौर सरां ने जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम चेकिंग कर रही थी, तो उक्त आरोपियों को 2 गट्टूओ समेत काबू किया गया। बाद में उनकी निशानदेही पर 163 गट्टू बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि चाइना डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।