Blog

  • हत्या मामले में वांछित आरोपी सोलन से काबू

    हत्या मामले में वांछित आरोपी सोलन से काबू

    आरोपी से एक देसी कट्टा व 05 जिंदा रौंद बरामद 

    ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद में रजिन्दर कुमार (23) की हत्या कर उसकी लाश को हिमाचल बॉर्डर पर स्थित झाड़ियों में खून से लथपथ अवस्था में फेंका गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के नेतृत्व में युवक की हत्या होने की शंका हुई तो पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया, इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने विशाल सहोता (23) नामक युवक को सनवाल टोल वैरियर सोलन से गिरफ्तार किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रजिन्दर कुमार( 23) पुत्र स्व नसीब चंद निवासी गांव डल्लेवाल डाकखाना बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) की हत्या के मामले में  वांछित चल रहे आरोपी युवक विशाल सहोता (23) पुत्र स्व0 रमेश सहोता निवासी गांव सासन जिला ऊना को पुलिस द्वारा सोलन जिला के सनवाल टोल बैरियर के पास से बीती देर रात गिरफ्तार किया गया है | जबकि एक और आरोपी को पकड़ा जाना शेष है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन रावत ने बताया की पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना हरोली पुलिस द्वारा दिन रात एक करके पंजाब व दिल्ली मे भी कई जगह रेड की जिसके परिणामस्वरूप आरोपी विशाल सहोता लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। परंतु इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है| थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व मे जो टीम पंजाब रवाना थी गुप्त सूचना के आधार पर  मुख्य आरक्षी महिंदर सिंह आरक्षी नीरज कुमार व आरक्षी बलजीत सिंह ने टोल प्लाज़ा पर नाका लगाया जो नाकाबंदी के दौरान आरोपी विशाल को पकड़ लिया| आरोपी विशाल सहोता की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व 05 जिंदा रौंद बरामद हुए हैं | पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना हरोली लाया गया है जिसे आज अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व दूसरे आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

  • डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता

    डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब ऊना द्वारा पहला ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता लड़के तथा लड़कियों के लिए डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल उना के खेल परिसर में करवाया गया। जिसमें जिला के 7 स्कूलों के लगभग 50 रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब के अध्यक्ष तथा डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल उना के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह इस खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में अंडर 9 लड़कियों की 300 मीटर रेस में अरमिशा अधबिका तथा प्रतिभा पहले  दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। 

    लड़कों के अंडर 9 आयु वर्ग में कृषभ, वंश काफिला, रिहान पूरी तथा विभान ने पहला ,दूसरा ,तीसरा चौथा चौथा स्थान प्राप्त किया लड़कियों की अंडर 11 टीम 300 मीटर प्रतियोगिता में अनाया तथा अनुष्का ने पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    लड़कों के अंडर 11 टीम 500 मीटर प्रतियोगिता में वेदांत सोनी,वरदान कपिला आरभ तथा रियांश ने पहला दूसरा तीसरा तथा चौथा स्थान प्राप्त किया।

    लड़कियों की अंडर 14 300 मीटर तथा 500 मीटर प्रतियोगिता में आशिया तथा प्रिंसेस मेहरा पहले तथा दूसरे स्थान पर रही।

    लड़कों के अंडर-14, 300 मीटर में कुलदीप सिंह, गोविंद धीमान ,गुरतेज सिंह गिल तथा जशनदीप पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। 

    लड़कियों की अंडर 11 500 मीटर में अनाया और अनुष्का ने पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

    लड़कों के अंडर 11 , 500 मीटर वर्ग में वेदांत सोनी, वरदान कपिला, आरभ तथा रियांश थापा पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे ।

    लड़कों की अंडर-14 ,500 मीटर वर्ग में कुलदीप सिंह, गोविंद धीमान ,अरमान तथा जशनदीप पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रही लड़कों के ही अंडर 17 वर्ग के 500 मीटर तथा 300 मीटर में निशांत, निशांत तथा प्रद्युम्न धीमान पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे ।

    लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग कि 300 मीटर प्रतियोगिता में पुष्कल अगम तथा माधव पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।

    लड़कों की अंडर 17 की कवार्ड की 500 मीटर प्रतियोगिता में मयंक ठाकुर पहले स्थान पर रहे लड़कियों की अंडर 9 ,500 मीटर में आरमिशा, शिवन्या आदभीका तथा प्रतिभा  पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रही लड़कों के अंडर

    900 मीटर वर्ग में कृष्भ, वंश कपिला, विभान तथा रिहान पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। 

    जतिन शर्मा तथा अरमिशा  को टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी होने पर पुरस्कृत किया गया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिवम ऑर्थो केयर से डॉक्टर रितेश सोनी,सैनी स्वीट से जीत सिंह तथा एसओएस डायग्नोस्टिक सेंटर से आशुतोष लखन पाल ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक समिति से महेंद्र सैनी तथा आशुतोष लखन पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए रोलर स्केटिंग के प्रशिक्षक राजकुमार ने अथक प्रयास किए उन्होंने आए हुए सभी अभिभावकों बच्चों तथा सहयोगियों का धन्यवाद किया।

  • हटली क्लब के चार दिवसीय योग शिविर का समापन, क्लब के प्रधान रहे चीफ गैस्ट

    हटली क्लब के चार दिवसीय योग शिविर का समापन, क्लब के प्रधान रहे चीफ गैस्ट

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चार दिवसीय योग शिविर का विधिवत समापन हुआ। क्लब के प्रधान व स्थानीय पंचायत हटली के उपप्रधान सुरेंद्र हटली ने शिरकत करके योगाभ्यास के शिक्षक रमेश ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञात रहे चार दिवसीय योगाभ्यास में पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक रमेश ठाकुर क्लब हटली के प्रांगण में सैंकड़ों व्यक्तियों को योग सिखाया । योगाभ्यास के शिक्षक रमेश ठाकुर ने कहा कि जो मान सम्मान श्री राम नाटक क्लब हटली ने दिया है उसके लिए क्लब का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं और क्लब के साथ यह दावा ओर वादा करता हूं कि जब भी मुझे क्लब वुलायेगा। तब मैं हाजिर हो जाऊंगा। 

    उन्होंने बताया कि योग करना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। और योग करने से हर व्यक्ति तंदुरुस्त रहता है। क्लब के प्रधान सुरेंद्र हटली ने योग शिविर के शिक्षक रमेश ठाकुर ने सभी जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हटली क्लब आपके पूर्ण सहयोग व भगवान के आशीर्वाद से हर कार्य में पूर्णतः सफल होता आया है। और जिस प्रकार 64 वर्षो से लगातार नवरात्रों में श्री रामलीला, मार्च में श्री मदभागवत कथा होती है। अब उसी प्रकार क्लब में हर वर्ष योगाभ्यास शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।  इस मौके पर क्लब के महासचिव कमलदेव शास्त्री, सचिव सुरेश शर्मा, महिला बिंग की अध्यक्षा ज्योति बर्ज़ाता,ववीता साई, सुरेंद्र राणा विवेक शील शर्मा, सजंय सोनी, रोशन धीमान, राज कुमार व योगाभ्यास करने वाली महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

  • बारिश और सूखे की मार झेल रहे किसानों को मुआवजा दे सरकार: वीरेंद्र कंवर

    बारिश और सूखे की मार झेल रहे किसानों को मुआवजा दे सरकार: वीरेंद्र कंवर

    किसानों के हितों की रक्षा करने में नाकाम हुई सरकार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल में पिछले दिनों प्रदेश में हुई बेमौसमी बरसात के कारण हिमाचल प्रदेश के किसानों को बहुत नुक्सान झेलना पड़ा है। पहले सूखे के कारण और फिर बेमौसमी बरसात ने फसलों को नुक्सान पहुंचाया है। पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किसानों के हुए नुक्सान के लिए सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की अनदेखी कर रही है और अभी तक मौसम की मार झेल रहे किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा का दम भरते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी परंतु उनकी मुश्किलों को समझने में नाकाम रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अभी तक सरकार द्वारा फसलों को हुए नुकसान का जायजा तक नहीं लिया गया है।

    पूर्व कृषि मंत्री ने कहा है कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द एक सर्वे करवाकर किसानों के नुक्सान का आंकलन करवाया जाना चाहिए और उन्हें हुए नुक्सान का उचित मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश भाजपा हिमाचल प्रदेश के किसानों के साथ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य के किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके हर विषय को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द ही किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। कंवर ने कहा कि सरकार कृषि विभाग के अधिकारियों को बंद कमरे से निकलकर किसानों के पास भेजे। ओर किसानों की फसलों के हुए नुक्सान की रिपोर्ट बनाये। कंवर ने कहा कि किसानों के हुए फसल सब्जियों ओर फलों के नुक्सान होने के बाद एक बार भी सरकार या फिर कृषि विभाग की तरफ से किसानों के हुए नुक्सान का कोई बयान या फिर किसानों के फसल का मौके पर जाकर कोई आंकलन नहीं हुआ है। जो सरकार की तरफ से किसानों के लिए निराशाजनक है।  

  • पूर्व भाजपा सरकार में कौन थे भाजपा के वन काटूए पूर्व मन्त्री जनता को बताएं: भुट्टो

    पूर्व भाजपा सरकार में कौन थे भाजपा के वन काटूए पूर्व मन्त्री जनता को बताएं: भुट्टो

    पूर्व मन्त्री 20 बर्षो का दें हिसाब, मैं सौ दिनों का दूंगा रिपोर्ट कार्ड: देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित: राज्य सरकार के सौ दिनों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड हमने कुटलैहड़ की जनता के सामने रख दिया है। अब पूर्व मन्त्री भी अपने बीस वर्षों का रिपोर्ट कार्ड कुटलैहड़ की जनता में पेश करें। कि 20 वर्ष में अवैध कटान, खनन या अन्य माफियों पर कितनी कार्रवाई हुई है। सूक्खू सरकार आम जनता की सरकार है। ओर लारे लप्पों वाली सरकार अब चली गई है। अब विकास की सरकार को जनता ने चुना है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने रेस्ट हॉउस बंगाणा में पत्रकारों से बात करते हुए कहे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ को वनाने की बात करने वालों को जनता ने घर बैठा दिया है। अगर सत्ता और मन्त्री रहते हुए अपने चम्मचों से बाहर निकल कर जनता का काम करते। तो कुटलैहड़ की जनता उन्हें इतनी बड़ी हार नहीं देती। भुट्टो ने कहा कि हमने सौ दिनों के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना बढ़वार में सौ ऊर्जा की डीपीआर तैयार करवाना ,लठियानी मंदली पुल के निर्माण के लिए 900 करोड़ का प्रवधान करवाना 1,74 करोड़ स्कूली भवनों खेल मैदानों व अन्य अधूरे कार्यो को पूरा करवाने के लिए स्वीकृत करवाना, बंगाणा मुख्यालय के लिए भूमि चयनित करके बोर्डिंग स्कूल खुलवाना की स्वीकृति लेना, कुटलैहड़ के अंदरौली में राष्ट्रीय पुलिस मोटरबोट प्रतियोगता करवाना, बंगाणा अस्पताल को मॉडल यानी 100 बैड अस्पताल बनाने की स्वीकृति लेना जिसमे 14 डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएगी। इसके अलावा जनता की छोटी छोटी समस्याओं को घर द्वार समाधान करवाना, चपलाह गारला से राजपुरा तलमेहड़ा सड़क का कार्य शुरू करवाना, कुटलैहड़ के लिए 7 मैरिज पैलिस की स्वीकृति प्रदान होना, कई सड़कों रास्तों व पुलों के निर्माण की स्वीकृति लेना, अपनी विधायक सैलरी से 82 बच्चों को शिक्षा के लिए 5 हजार से दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करना, बुजुर्गों की दवाई के लिए 5 हजार तक अपनी सैलरी से आर्थिक सहायता प्रदान करना मुख्य प्राथमिकताओं में शुमार है। 

    उन्होंने कहा कि जनता ने आपको 20 बर्ष दिए थे। लेकिन आप चंद लोगो से बाहर नहीं निकल सके। हमने कोई प्यादा नहीं रखा है। जनता को हमने साफ कहा कि कोई भी काम हो। आप सीधे हमसे मिले। हमारा पूरा कुटलैहड़ खास है। और परिवार है। भुटटो ने कहा कि पिपलू मेले में आने पर सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से कुटलैहड़ के विकास के लिए करोड़ो के उद्घाटन ओर करोड़ो के शिलान्यास करवाये जाएंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिब प्रवीण पादा,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कैप्टन प्रीतम चंद ठाकुर, किशोरी व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

    लोकनिवि जल शक्ति खण्ड विकास कृषि विभाग के पूर्व 5 वर्षो के कार्यो की होगी जांच

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जो कुटलैहड़ में चेहतों को रेवड़ियाँ बांटी गई थी। ओर कृषि बिभाग द्वारा एक ही परिवार को 9 लाख का फायदा देकर 3 ट्रैक्टर घर पहुंचाए थे। लोकनिवि जल शक्ति खण्ड में जो बीते पांच बर्षो में भ्रष्टाचार हुआ है। उनकी पूरी निष्पक्ष जांच होगी। और जो भी दोषी होंगे। उन ओर सख्ती से कार्यवाई होगी। हमारा उद्देश्य बीते 5 बर्षो में हुए भ्रष्टाचार की सच्चाई को जनता के सामने लाना है।ओर इसकी परमीशन भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने दे दी है। 

    कुटलैहड़ के किसानों की मरी बकरियों को क्यों नहीं मिला मुआवजा, होगी जांच

    विधायक भुट्टो ने पूर्व मन्त्री पर प्रश्न करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में आप पशुपालन मन्त्री थे। आपने किसानों से पैसे लेकर 268 बकरियां किसानों को दी। जो पूर्णतः बीमार थी। और उन बीमार  बकरियों की बदौलत किसानों की अपनी 800 बकरियां भी मर गई। किसान सड़कों पर आ गए। दो किसानों ने आत्म हत्या कर ली। लेकिन आपने किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया। कौन ठेकेदार था और किसके इशारे पर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसकी मैं जांच करवाऊंगा ओर सारी सच्चाई जनता के सामने लेकर आऊंगा। 

  • एनएसयूआई इकाई बंगाणा ने स्थापना दिवस प्रवासी बच्चों संग मनाया

    एनएसयूआई इकाई बंगाणा ने स्थापना दिवस प्रवासी बच्चों संग मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: एनएसयूआई इकाई बंगाणा ने रविवार को अपना स्थापना दिवस प्रवासी बच्चों संग मनाया। एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष सूरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रवासी बच्चों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी जाति धर्म वर्ग विशेष की राजनीति नहीं की। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र व गरीब मजलूम व सताए हुए लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राहुल राणा, सचिव सौरव ठाकुर, पूर्व कैंपस अध्यक्ष मुनीष भारती, सचिन, अभी शर्मा, नवीन राणा, अभिषेक ठाकुर व अखिल शर्मा उपस्थित रहे।
  • दिव्यांगता के बावजूद प्राकृतिक विधि से तैयार फसलों से अर्जित कर रहे सालाना 4 लाख रूपये

    दिव्यांगता के बावजूद प्राकृतिक विधि से तैयार फसलों से अर्जित कर रहे सालाना 4 लाख रूपये

    रसायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपना रहे जिला ऊना के किसान

    ऊना/सुशील पंडित : भदसाली के रमन कुमार दिव्यांग होने के बावजूद प्रतिगतिशील किसान बनकर मिसाल पेश की है। रमन कुमार ने दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खेतीबाड़ी को अपनाया। रमन कुमार का कहना है कि जब उन्होंने खेतीबाड़ी का कार्य शुरू किया तो वह कैमिकल युक्त खेती करते थे जिससे फसलों की पैदावार में कमी होने के साथ-साथ खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही थी। खेतों में रसायनों का प्रयोग करने से सामान्य वर्षा होने पर भी फसल पानी को सोख नहीं पाती थी और फसलें खराब हो जाती थी। 

    रमन कुमार कहते हैं कि रसायन युक्त खेती से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर रूख किया तथा पालमपुर में प्राकृतिक खेती की टेªनिंग ली। टेªनिंग के उपरांत उन्होंने 25 बीघा जमीन पर प्राकृतिक खेती करना शुरू किया जिससे खेतों की मिट्टी सजीव हो उठी है और फसल की पैदावार में बढ़ौत्तरी हुई तथा कृषि करने की लागत में भी कमी आई हैं। रमन कुमार अरबी, प्याज व लहसुन की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर प्राकृतिक उत्पाद वह अपने घर से ही विक्रय कर देते हैं। वर्तमान में रमन कुमार प्याज, फुलगोभी, बन्दगोभी, ब्रोकली, बैंगन, बैंगनी, टमाटर, गेंदा, शिमला मिर्च व हरी मिर्च की पनीरी भी प्राकृतिक खेती की विधि से तैयार कर रहे हैं। 

    रमन कुमार बताते हैं कि प्राकृतिक तरीके से तैयार की हुई सब्जियों की पनीरी लोग उनके घर से ही अच्छे दामों पर खरीद कर लेते है।। इसके अलावा रमन कुमार ने प्राकृतिक खेती के साथ साथ देसी गायें भी पाल रखी है जिसके मल-मूत्र से बनने वाले उर्वरकों का प्रयोग वह प्राकृतिक खेती में करते हैं। उन्होंने बताया कि देसी गाय खरीदने, संसाधन भंडार और गाय शेड लाईनिंग और घोल बनाने के लिए ड्रम भी विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करवाए गए हैं। रमन कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने के लिए एक माह में लगभग 26 हज़ार रूपये का लेबर खर्च आता है। उन्होंने खेतीबाड़ी का कार्य करने के लिए चार लोगों को भी रोजगार दे रखा है। रमन कुमार प्राकृतिक खेती की विधि से तैयार फसलों मे ंसालाना 4 लाख रूपये का मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। 

    रमन कुमार ने जिला के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपनी नौकरी करने की मानसिकता को बदलकर प्राकृतिक खेती को अपनाकर अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने जिला के किसानों से कैमिकल खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की विधि से जुड़ने की अपील की।विजय कुमार का कहना है कि 2019 में प्राकृतिक खेती के लिए 2 दिवसीय टेªनिंग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीक को अपनाया। उन्होंने सबसे पहले दो कनाल भूमि पर गेहूं की फसल प्राकृतिक तकनीक से करना आरंभ किया। विजय कुमार का कहना है कि पहले वह रसायन युक्त खेती करते थे जिससे खेती की उर्वरकता कम होने के साथ-साथ खेती करने की लागत भी बढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्राकृतिक खेती के तहत गेहूं की बांसी किस्म के बीज बोए थे जिसके काफी उत्पादन हुआ और 4 हज़ार रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से विक्रय किया जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ। वर्तमान में विजय कुमार 55 कनाल भूमि पर गेहूं, चने और सरसों की प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। विजय कुमार ने दो देसी गाय भी खरीदी है जिस पर उन्हें 25 हज़ार रूपये के अनुदान मिला है। इसके अतिरिक्त कऊ शेड लाईनिंग और संसाधन भंडार के लिए भी 8 हज़ार रूपये का अनुदान विभाग की ओर से मिला है।

    परियोजना निदेशक आतमा ऊना संतोष शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के किसानों ने वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती को अपनाना आरंभ किया था। उन्होंने बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को ं7 सात दिन का प्रशिक्षण पालमपुर विश्वविद्यालय में दिया जाता है। प्रशिक्षण में किसानों को देसी गाय के गौबर, गौमूत्र व खट्टी लस्सी ने बनाए जाने वाले विभिन्न घटकों बारे बताया जाता है। देसी गाय के गौबर व गौमूत्र से जीवामृत, बीजामृत व घनजीवामृत तथा पौध संरक्षण सामग्री को तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि जीवामृत पौधों व धरती के लिए अमृत के तुल्य है। बीजामृत से बीजों का उपचार और घनजीवामृत से सूखी खाद तैयार की जाती है जोकि फसलों के लिए काफी फायदेमंद होती है। संतोष शर्मा ने बताया कि किसानों को नीमास्त्र, सौंठास्त्र, ब्रह्मास्त्र व अग्निास्त्र बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिससे वह अपनी फसलों का कीड़ों और अन्य बीमारियों से सरंक्षण कर सकते हैं। 
    संतोष शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 177 किसानों को देसी गाय की खरीद हेतू 25 हज़ार रूपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि साहिवाल, गिर, रेडसिंधी व राठी नस्लों की देसी गाय खरीदने के लिए किसानों को 25 हज़ार रूपये के अनुदान तथा 5 हज़ार रूपये यातायात के खर्चें हेतू दिए जाते हैं।  उन्होंने बताया कि हरोली ब्लाॅक में अब तक 2000 से अधिक किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। काॅऊ शेड लाइनिंग के तहत फर्श पक्का करने हेतू 80 प्रतिशत या 8 हजार रुपए तक का अनुदान एवं संसाधन भंडार बनाने हेतू भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक के तीन ड्रम खरीदने पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। 

  • कथा के दौरान लेडी बाउंसर और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें Video

    कथा के दौरान लेडी बाउंसर और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें Video

    उज्जैन: महाकाल की नगरी में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण की कथा के दौरान एक घटना घट गई। यहां पर तैनात महिला बाउंसर और एक महिला पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। महिला सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह घटनाक्रम शनिवार का बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, कथा पंडाल में किसी बात को लेकर महिला बाउंसर और यहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। बाद में यहां मौजूद लोगों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को समझा-बुझाकर विवाद शांत करवाया। इस पूरे मामले में विवाद की वजह फिलहाल सामने नहीं आ पाई है।

    लेडी बाउंसर और लेडी कांस्टेबल के बीच हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। माना जा रहा है कि कथा व्यवस्था में लगे लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत करवा दिया, जिसके चलते दोनों ही पक्ष शिकायत लेकर पुलिस तक नहीं पहुंचे। वहीं, कुछ लोगों ने कथा की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि सुरक्षाकर्मी ही आपस में भिड़ेंगे तो श्रद्धालुओं का ध्यान कौन रखेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਪ੍ਰੀਕ੍ਰਿਆ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪੁਹੰਚੇ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਪ੍ਰੀਕ੍ਰਿਆ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪੁਹੰਚੇ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੰਚਾਇਤ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਵਲੋਂ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲਾ ਭਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀ ਵੀ ਮਜੂਦ ਸਨ, ਉਥੇ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋਇਆ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਇਹ ਜਾਨਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੋ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ ਫ਼ਸਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਸਦੀ ਜਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਕ੍ਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ, ਲੇਕਿਨ ਇਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਸੰਬਧਤ ਪਟਵਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਮੌਕਾ ਦੇਖ ਕਰੀਬ-ਕਰੀਬ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਚੁਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਤਰੀ ਧਾਲੀਵਾਲ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਦੇ 70 ਫੀਸਦੀ ਲੋਕ ਮੁਖ ਤੌਰ ਕਿਸਾਨੀ ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਲਈ ਸੰਜ਼ੀਦਾ ਹਨ ਅਤੇ ਉਥੇ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਸ਼ਨ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿਤੇ ਹਨ ਕਿ ਜਲਦ ਇਹ ਗਿਰਦਿਵਾਰੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਕ੍ਰਿਆ ਪੂਰੀ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ ਦਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜਾ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਪੂਰਾ ਹੋ ਸਕੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੁਆਵਜੇ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਜਾਰੀ ਹੋਵੇ। 

    ਉਥੇ ਹੀ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾ ਕਹਿਣ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਜਿਲਾ ਭਰ ਚ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਲਈ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਅਤੇ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਰਿਪੋਰਟ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਖੁਦ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਜਾਕੇ ਇਸ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹਰ ਰਿਪੋਰਟ ਤਿਆਰ ਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਭੇਜੀ ਜਾ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ | 

  • पंजाब : शादी में हुआ हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, देखें वीडियो

    पंजाब : शादी में हुआ हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, देखें वीडियो

    अबोहर: शहर में एक शादी समारोह के दौरान जबरदस्त हंगामा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों में विवाद इतना अधिक बढ़ गया था कि लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, डंडों और कुर्सियों से हमला किया। दरअसल यह घटना अबोहर की जम्मू बस्ती की है, जहां शादी चल रही थी और बरात फाजिल्का से आई थी।

    पहले तो सब कुछ ठीक चलता रहा पर फेरों के बाद लड़के वालों द्वारा दहेज की मांग की गई, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसके चलते अचानक की दहेज की मांग को लेकर दोनो पक्षों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने संबंधी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लड़ाई के दौरान लड़की वालों की ओर से बहुत लोग घायल हुए।

    आपको बता दें इस सारी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि लड़ाई के दौरान टैंट, कुर्सियां और अन्य सामान की तोड़फोड़ की जा रही है। लड़की ने बताया कि बारातियों ने बनाया हुआ खाना भी जमीन पर फैंक दिया। इस संबंधी जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु दी है। वहीं ही झड़प के दौरान घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और सभी का इलाज चल रहा है।