Blog
-

पुबोवाल में रामलीला कमेटी द्वारा 101 कन्याओं का किया पूजन
ऊना/सुशील पंडित: दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गांव पुबोवाल में रामलीला कमेटी द्वारा 101 कन्याओं का पूजन किया गया। इस मौके पर मलकियत सिंह, देवकी नंदन, रविंद्र नाथ, अजय तेजपाल, यशपाल, परवेश, माणिक तेजपाल, कोमल कपिला, संचित कपिला, सतीश , नमन, चंद्रभान, सतीश चांदला बलविंदर चांदला, ऋषभ चांदला, महेश तेजपाल, नीरज सिधर, अभिषेक सिधर, सोनू कोंडल, मोहित, राम, वरिंदर जोशी, तरलोचन सिंह उपस्थित रहे। -

पंजाबः सीएम मान ने किसानों को राहत देते हुए किया ये बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सोमवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब प्रदेश में गन्ने की कीमत 360 रुपये से बढ़कर 380 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी सरकार का विश्वास मत मौखिक मत से पारित हो गया।
भगवंत मान सरकार के पक्ष में कुल 93 वोट पड़े। खास बात यह है कि अकाली दल के एक अन्य बसपा सदस्य ने इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। इसके बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से भागने का मामला सोमवार को विधानसभा में भी उठा। इसका जवाब मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया। दूसरी ओर, सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केवल सत्ता चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री ने गन्ने के दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया। सीएम मान ने कहा कि सरकार अब 380 रुपये प्रति क्विंटल पर गन्ना खरीदेगी।
-

होशियारपुरः 2 लाख रुपए की ड्रग मनी और अफीम सहित एक गिरफ्तार
होशियारपुर: पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक आरोपी को ड्रग मनी और अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला नवां सुखियाबाद नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर थाना सदर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने बताया कि बिजली घर गौशाला रोड पर नाकाबंदी दौरान सब्जी मंडी की ओर से आ रहे युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और बाईक वापिस मोड़कर कर जाने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान युवक सड़क पर गिर गया और पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर तालाशी ली। तालाशी दौरान सुमित से 2 लाख रुपए की ड्रग मनी और 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां शुरू
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में भाजपा द्वारा सोमनाथ को चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि इसके अतिरिक्त सात अन्य सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए जिनमें सह प्रभारी नरेश भारद्वाज, अश्विनी जैन, बलविंदर सिंह, सोहन सिंह, जोधा सिंह, प्रदीप भारद्वाज, विजय लॉ, इकबाल सिंह के नाम शामिल हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान के सभी पदाधिकारी नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में पार्टी की चुनावी गतिविधियों का संचालन भी करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार को गति भी प्रदान करेंगे। -

पंजाबी सिंगर G Khan और हिंदू संगठनों में झड़प के मामले में दोनों पक्ष के 11 लोगों पर मामला दर्ज
लुधियानाः पंजाबी सिंगर जी-खान और हिंदू संगठनों के बीच बीते दिन हुई हाथापाई के मामले में पुलिस ने शिवसेना के चेयरमैन सहित दोनो पक्षों के 11 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, बीते दिन जिले में गणपति विर्सजन पर अश्लील गीत गाने पर सिंगर जी खान माफी मांगने संगला शिवाला मंदिर पहुंचे, लेकिन इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने मंदिर के प्रांगण में जी खान के खिलाफ नारेबाजी की।
देखते ही देखते माहौल खराब हो गया और हिन्दू नेताओं में झड़प हो गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन सहित दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि माहौल खराब करने वालों में राजेश शर्मा, योगेश धीमान, शुभम धीमान, अभिषेक धीमान, राजेश शर्मा के बेटा, विपन शर्मा, संदीप गोरा थापर, महेशदत्त शर्मा, राजीव अरोड़ा, ओमदत्त शर्मा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
इलाके पुलिस ने देर रात घटना स्थल की सीसीटीवी फूटेज चैक करके लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में हिन्दू नेता रोहित साहनी ने कहा कि वह आज थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे है जिसमें लिखा गया है कि मंदिर में हंगामा करने वाले दोनों पक्षों के आरोपियों पर 295A का मामला दर्ज किया जाए। मंदिर में झड़प होना और गाली गलोच करना गलत है। एसएचओ सुखदेव बराड़ मुताबिक इलाके का माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस बल तैनात है।
-

पंजाबः शादी समारोह में बच्चों से चोरियां करवाने वाली महिला सहित बच्ची काबू
लुधियानाः पुलिस ने लुधियाना के आरती चौक के पास एक शादी समारोह में चोरी की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने 12 साल की बच्ची और उसकी बुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची ने शादी में 70 हजार रुपये और 15 तोले सोना के गहने की चोरी की थी। जिसके बाद परिजनों ने थाना 5 में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इन बच्चों को ट्रेनिंग में विशेष तौर पर समझाया जाता था कि उन्होंने पैलेसों में जाकर शादियों में किस तरह से मिक्सअप होना, ताकि उन पर कोई संदेह न करे और फिर वे महंगी चीजों पर ध्यान दें और दांव लगते ही उनके साथ भाग जाएं।
पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस बच्ची तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि बच्ची को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई थी कि उसने किस तरह से समारोह में चोरी करनी है। बता दें जिस भी पैलेस से बच्ची चोरी करती थी उसके बाहर पहले ऑटो चालक तैयार रहता था। जो बच्ची को वारदात के बाद लेकर चला जाता था। इसके बाद इस गिरोह के सदस्य सामान लेकर शहर छोड़ देते। इसी बच्ची ने नवां शहर में भी 11-11-2021 को वारदात को अंजाम दिया था। लुधियाना में उसी दिन हैबोवाल के मल्ली पैलेस में साढ़े 4 लाख के गहने व अन्य सामान चोरी किया था। इस मामले में बच्ची को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करके स्पेशल होम में पहुंचा दिया है।
बच्ची की बुआ गोमती उसे इस लूटपाट की वारदातों के लिए तैयार करती थी। आरोपियों के अभी दो साथी अज्जू और कालू पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। आरोपी गिरोह में शामिल बच्चों को बकायदा महंगा कपड़े आदि पहनाते थे। वहीं बच्चों को उठना बैठना तक बड़े घरों जैसा सिखाते, ताकि वारदात के समय कोई उन पर संदेह न कर सके। वहीं लुधियाना पुलिस बाकी के जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि पता चल सके कि किन-किन शहरों में आरोपियों ने वारदातें की हैं। बच्ची की पकड़ी गई बुआ का नाम गोमती है। महिला गोमती पर नवां शहर में भी मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
-

पंजाबः विधानसभा में मान सरकार ने किया विश्वास मत प्रस्ताव पास, जानें कितने विधायकों ने किया समर्थन
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में सीएम भगवंत मान विश्वास प्रस्ताव पर आज बहस हुई। इसके बाद सीएम ने इस चर्चा का जवाब दिया। बाद में प्रस्ताव ध्वनिमत से पास गया। प्रस्ताव के समर्थन में 93 विधायक रहे। इससे पूर्व बहस का जवाब देते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस एक हैं। भाजपा आपरेशन लोटस चलाकर चुने हुए प्रतिनिधियों को खरीदकर सरकारें बना रही है।
भाजपा ने कांग्रेस के विधायक खरीदे, लेकिन कांग्रेस चुप है। कांग्रेस ने चर्चा में हिस्सा तक नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक टीनू में मामले में एएसआइ को बर्खास्त करके 7 दिन का रिमांड ले लिया गया है। दीपक का आउटलुक नोटिस जारी किया जा चुका है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। सीएम ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी घोषणा की। गन्ने के समर्थन मूल्य में 20 रु क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे सरकार पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ पड़ेगा।
सीएम ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। साथ ही कहा कि कोशिश करेंगे कि हलवारा एयरपोर्ट का नाम करतार सिंह सराभा के नाम पर हो। शिअद विधायक मनप्रीत अयाली ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि विश्वास प्रस्ताव लाने की लाने की जरूरत क्या थी, आप के पास पूर्व बहुमत है। अयाली ने कहा कि आप ने विधायकों को खरीदने वालों के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक यह पता नहीं चला कि खरीदने की बात किसने की थी। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीति हो रही है। आप सरकार को विधायकों की खरीद-फरोख्त के सबूत पेश करने चाहिए। अयाली ने विश्वास प्रस्ताव का विरोध किया।
-

पंजाबः पुलिसकर्मी की राइफल लेकर भागा युवक गिरफ्तार
गुरदासपुरः धारीवाल थाने की पुलिस कार्रवाई से नाराज एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की एसएलआर राइफल लेकर भाग गया था। इसकी जानकारी जसविंदर ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी थी। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया। उसे हिरासत में लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, धारीवाल थाने के एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मियों की कितनी गलती है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि धारीवाल थाना क्षेत्र के गांव गुरदास नंगल निवासी जसविंदर सिंह पुत्र जगजिंदर सिंह ने डेढ माह पूर्व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने से तंग आकर सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह थाना धारीवाल के संतरी की एसएलआर राइफल लेकर फरार हो गया।
इसके बाद आरोपी ने खुद लाइव जाकर पूरी बात बताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने काहनुवान थाना क्षेत्र के ग्राम दंदल में एक टियूबवैल को घेर लिया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मीडिया को पूरी घटना की जानकारी दी। डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि एसएचओ और संतरी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
-

बददी के दशहरा मैदान के सामुदायिक भवन में ब्लास्ट, गिरा भवन
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के दशहरा मैदान में बने सामुदायिक भवन के एक कमरे में आतिशबाजी में आग लगने से जोर से धमाका हुआ जिससे सामुदायिक भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन कामगार घायल हुए है। घायलों को बद्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दिन के समय उस दौरान हुआ जब कामगार भोजन खा रहे थे। इस सामुदायिक भवन में दशहरे की तैयारियों को लेकर रंग रोगन का कार्य चल रहा था। अगर कमरे के अंदर लोग होते तो जान माल का नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही बद्दी एसपी मोहित चावला, एसडीएम नालागढ महेंद्र पाल गुज्जर, एएसपी नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी दया राम ठाकुर अपनी टीम के साथ घटना स्थल का दौरा किया और जांच कार्य में जुट गए है। फोरेसिंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।इस हादसे में सामुदायिक भवन के बाहर खाना खा रहे कामगार साई के मोहिंद्र सिंह, झारमाजरी के धर्मवीर, सोमपाल के ऊपर भवन का मलबा उछल कर लगा जिससे उनके चोटे आई है। घायलों को बद्दी अस्पताल में भेजा, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार करेने के बाद घर भेज दिया गया। उधर, एसपी मोहितचावला ने बताया कि आतिश बाजी में ब्लास्ट कैसे हुआ एक गभीर विषय है। लेकिन ब्लास्ट से किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।पुलिस इसकी जांच कर रही है।ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। -

उद्योग मंत्री ने हिमाचलियों को रोजगार देने का किया आग्रह
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने फोरचूनर पैकेजिंग बददी में सुनी समस्याएं
बददी/सचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ के विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारी श्रम एवं उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को मिले और उनको उद्योग जगत से जुडी समस्याएं बताई। बैठक का आयोजन फोरचूनर पैकेजिंग प्राईवेट लिमिटेड बददी में किया गया जिसका आयोजन युवा उद्यमी नवीन वत्स ने किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने युवा उद्यमी नवीन वत्स द्वारा चलाए जा रहे गत्तो उद्योग का अवलोकन किया और पैकेजिंग से जुडे उत्पादन की जानकारी ली। वरिष्ठ उद्यमी संजय आहुजा व नीरज शर्मा ने उद्योग मंत्री के समक्ष एमएसएमई से जुडे कई मुददे उठाए। गत्ता उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जो भी नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएं उसमें सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए आरक्षण होना चाहिए क्योंकि लघु उद्योगों के बगैर किसी भी राज्य की गति नहीं है। लघु उद्योग पूरे भारत में 80 फीसदी रोजगार प्रदान करते हैं। फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश संगठन मंत्री ने 118 की फाईलों में देरी का मुददा उठाया कि बहुत सारी ऐसी फाईलें है जिनको एक एक साल तक हो गया लेकिन फाईलें क्लियर नहीं हुई। इसके अलावा एमवीएम इंडस्ट्रीज झाडमाजरी के प्रबंधकों ने भी अपने एक्सपोर्ट यूनिट के लिए जमीन खरीदने बारे हो रही देरी का मामला भी उठाया। उन्होने कहा कि जिलाधीश सोलन में कुछ कर्मचारी व अधिकारी ऐसे हैं जिनकी काम करने की मंशा ही नहीं है कि निवेश आए और वो बिना वजह हर काम में अडंगा डालते हैं। मंत्री ने कहा कि पूरे मुददे मुख्यमंत्री व कैबिनेट के समक्ष उठाए जाएंगे और हम चाहते हैं कि नियमों का ज्यादा से ज्यादा सरलीकरण हो। उन्होने यह भी कहा कि हम तो चाहते हैं कि नियमों का बहुत ज्यादा सरलीकरण हो लेकिन विपक्ष झूठे व निराधार आरोप लगा देता कि हिमाचन ऑन सेल, जबकि इन लोगों ने अपने समय कुछ किया ही नहीं और हम आज ड्रग पार्क व मैडीकल डिवाईस पार्क लेकर आएं है और सीएम जयराम ठाकुर के नेत़ृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल को पूरी मदद कर रही है पहाडी राज्य के नाते। इससे पहले बददी की फोरचूनर पैकेजिंग कंपनी पहुंचने पर कंपनी के निदेशकों नवीन वत्स, अनुराग गोडिया, नीरज शर्मा व उद्यमी संजय आहुजा ने स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा भगवान दास चौधरी भी उपस्थित थे।