Blog

  • Jalandhar News : Finanacer Lucky Oberoi के हत्याकांड की Viral Post पर छिड़ा विवाद

    Jalandhar News : Finanacer Lucky Oberoi के हत्याकांड की Viral Post पर छिड़ा विवाद

    जालंधर (ens) : मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक Finanacer Lucky Oberoi का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। लक्की सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा टेकने गया था। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर हमलावर द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर लक्की को मौत के घाट उतार दिया गया। जिसके बाद सोशल प्लेटफार्म पर 3 पोस्टे वायरल होनी शुरू हो गई। जिसमे शेरू ग्रुप और बुद्धू लोहरा के नाम पर लक्की को धमकाया जा रहा था।

    पोस्ट के वायरल होते ही इस क़त्ल की जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। जिस पर कमिशनरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि वायरल हो रही पोस्टो का लक्की के क़त्ल की जिम्मेदारी लेने से कोई नाता नहीं है। पुलिस जल्द ही इस क़त्ल की गुत्थी को सुलझा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल देगी।

  • Jalandhar News: Lucky Oberoi पर फायरिंग की Live Video आई सामने

    Jalandhar News: Lucky Oberoi पर फायरिंग की Live Video आई सामने

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक फाइनेंसर लक्की ओबेरॉय का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना की लाइव वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक हुड में नौजवान पैदल आता है और थार में सवार लक्की ओबरॉय पर फायरिंग करके फरार हो जाता है। इस दौरान दूसरा व्यक्ति एक्टिवा पर सवार खड़ा होता है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी। आरोपी ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। लक्की आज सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा देखने के लिए आए हुए थे।

    इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर उन पर हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना को लेकर एक्टिवा सवार आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार 2 व्यक्ति दिखाई दे रहे है। घटना की मुख्य वजह कॉलेज की प्रधानगी सामने आई है। घटना को लेकर गैंग ने पोस्ट शेयर कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। जस्स भुट्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था तो सबको बता कर लगाया था।

    आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापिस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप की ओर से भाजी तजिंदर सिंह (शेरू भाजी) के होने से ही ऐसा चल रहा है। बाकी, सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से यह हर साल प्रधानगी दी जाती है, सारे शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान बनाया जाता है। और वह जो फेसबुक पर स्टोरी जोड़ी-फोल्डर वाली ने डाली है कि हमारा दोनों प्रधानगी से कोई लेना-देना नहीं है—मैं एक बात साफ कह दूं, वीर बुद्धू से हमारा भी कोई लेना-देना नहीं है। जोड़ी प्रधानगी पहले हुई, हर साल की तरह वही हमारे खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधान है।

    दूसरी बात, तू भी वीर प्रधान को कहता है कि तू प्रधानगी वापस कर दे—वीर 2024-2023-2022-2021-2020 में तू इंडिया पंजाब में ही था, तब कर लेता जो करना था। अब तू अमेरिका जाकर फेसबुक पर पोस्टें डाल रहा है, कोई बात नहीं, जब चाहे जहाँ चाहे खुला बुलावा है। पर बात मरने-मार देने वाली मत कर, सीधे आकर एक-एक बात बताकर न बताकर किसी को न भेजी जा। जब पंजाब में था तब तूने बेई न्छत्तर को बहुत मान दिया, मानता था; आज अमेरिका जाकर तेरी हवा खराब हो गई है, भाई। हम शेरू ग्रुप वाले हैं, भाई, बता कर प्रधान लगाया था। वाहिगुरु जी का खालसा वाहिगुरु जी की फ़तेह, पक्के शेरू ग्रुप वाले।

     

  • Punjab News: सरपंच व पूर्व जिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: सरपंच व पूर्व जिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज

    बठिंडाः विजिलेंस ब्यूरो ने महिला विंग की जिला पूर्व प्रधान और गांव कालझराणी वर्तमान सरपंच सतवीर कौर के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला दर्ज किया है। यह मामला उक्त सरपंच द्वारा पंजाब राज्य वन विभाग के वर्तमान चेयरमैन राकेश पुरी के साथ ड्राइवर के रूप में भर्ती कराए गए जतिंदर सिंह सोहल निवासी गांव भगवांगढ़ (बठिंडा) की सैलेर से रिश्वत के रूप में प्रति माह 8,500 रुपये लेने के मामले की जांच के बाद दर्ज किया गया।

    विजिलेंस टीम यह जांच कर रही है कि महिला नेता द्वारा इस राशि का कुछ हिस्सा आगे दिया जाता था या नहीं, जिसके चलते आने वाले दिनों में अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा था। जिसके चलते उक्त ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया गया था और उसने सरकार व विजिलेंस तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी।

  • Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील गानों पर Dance, लोगों ने जताया रोष, 4 पर FIR

    Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील गानों पर Dance, लोगों ने जताया रोष, 4 पर FIR

    लुधियानाः कैलाश नगर रोड पर सरस्वती पूजा के दौरान मर्यादा की हदें पार करने का मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजन के बीच कुछ हुड़दंगियों ने न केवल अश्लील भोजपुरी गाने बजाए, बल्कि माता की मूर्ति के सामने आपत्तिजनक नृत्य भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    जानकारी मुताबिक, 30 जनवरी को बाजड़ा के पास प्रीत विहार मोहल्ले में सरस्वती पूजा का उत्सव मनाया जा रहा था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने डीजे पर “लोडियां लंडन से लाएंगे” जैसे फूहड़ और अश्लील गाने चलवाए और उन पर भद्दा डांस किया। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी कर ली, जो बाद में शहर भर में चर्चा का विषय बन गई।

    शिव सेना लायन के नेता मनीष वर्मा ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें यह बात सामने आई कि 2 अज्ञात युवकों ने बिना आयोजकों की अनुमति के जबरन डीजे पर कब्जा किया और अपनी पसंद के आपत्तिजनक गाने बजाने शुरू कर दिए। आयोजकों ने बताया कि उन्होंने बार-बार रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने, जिससे कार्यक्रम की पवित्रता खंडित हुई।

    शिकायत मिलने के करीब 6 दिन बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात एफआईआर दर्ज की है। एएसआई (ASI) तलविंदर सिंह ने बताया कि चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: लूटपाट गिरोह के 21 लोग गिरफ्तार, 29 मोटरसाइकिल, 33 मोबाइल, 1.5 लाख नकदी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट गिरोह के 21 लोग गिरफ्तार, 29 मोटरसाइकिल, 33 मोबाइल, 1.5 लाख नकदी बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड करके कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 29 मोटरसाइकिल, 2 एक्टिवा, 33 मोबाइल फोन, 1.5 लाख रुपए कैश, 4 LED, 2 सिलेंडर, 2 इन्वर्टर सेट और एक वॉशिंग मशीन के साथ दूसरा कीमती सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 60 ग्राम हेरोइन भी पकड़ी है।

    जानकारी देते SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार और DGP पंजाब की गाइडलाइन के तहत जिले में क्रिमिनल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामलों में चोरी, डकैती, ड्रग तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। अलग-अलग टीमों द्वारा किए गए ऑपरेशन के दौरान कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे चोरी का सामान और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं जिनमें 29 मोटरसाइकिल, 2 एक्टिवा, 33 मोबाइल फोन, 1.5 लाख रुपए कैश, 4 LED, 2 सिलेंडर, 2 इन्वर्टर सेट और एक वॉशिंग मशीन व अन्य चीजें शामिल हैं। इसमें एक मामले में 5 आरोपियों से 3 बाइक, 4 एलईडी और सिलेंडर बरामद किए। दूसरे मामले में 4 बाइकों के साथ 3 को काबू किया। अन्य मामले में लखविंदर और रंजीत को गिरफ्तार कर स्नेचिंग का सामान बरामद किया है।

    वहीं सोरव और रवि से 2 सैट बालियां, सोना और 1.5 लाख नकदी बरामद की है। इसी के साथ विकास, सनम, मोहन और साजन से 16 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं और अन्य मामले में अमनदीप, अबदुल उर्फ अभी से एक बाइक और स्नैचिंग के फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने कुल 7 केस दर्ज कर 21 लोगों को काबू किया है। फिरोजपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: लक्की ओबरॉय के कत्ल मामले में आरोपी की तस्वीर आई सामने

    Jalandhar News: लक्की ओबरॉय के कत्ल मामले में आरोपी की तस्वीर आई सामने

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक फाइनेंसर लक्की ओबेरॉय का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना को लेकर एक्टिवा सवार आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार 2 व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। घटना की मुख्य वजह कॉलेज की प्रधानगी सामने आई है। जस्स भुट्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था तो सबको बता कर लगाया था।

    आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप की ओर से भाजी तजिंदर सिंह (शेरू भाजी) के होने से ही ऐसा चल रहा है। बाकी, सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से यह हर साल प्रधानगी दी जाती है, सारे शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान बनाया जाता है। और वह जो फेसबुक पर स्टोरी जोड़ी-फोल्डर वाली ने डाली है कि हमारा दोनों प्रधानगी से कोई लेना-देना नहीं है—मैं एक बात साफ कह दूं, वीर बुद्धू से हमारा भी कोई लेना-देना नहीं है। जोड़ी प्रधानगी पहले हुई, हर साल की तरह वही हमारे खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधान है।

    दूसरी बात, तू भी वीर प्रधान को कहता है कि तू प्रधानगी वापस कर दे—वीर 2024-2023-2022-2021-2020 में तू इंडिया पंजाब में ही था, तब कर लेता जो करना था। अब तू अमेरिका जाकर फेसबुक पर पोस्टें डाल रहा है, कोई बात नहीं, जब चाहे जहाँ चाहे खुला बुलावा है। पर बात मरने-मार देने वाली मत कर, सीधे आकर एक-एक बात बताकर न बताकर किसी को न भेजी जा। जब पंजाब में था तब तूने बेई न्छत्तर को बहुत मान दिया, मानता था; आज अमेरिका जाकर तेरी हवा खराब हो गई है, भाई। हम शेरू ग्रुप वाले हैं, भाई, बता कर प्रधान लगाया था। वाहिगुरु जी का खालसा वाहिगुरु जी की फ़तेह, पक्के शेरू ग्रुप वाले।

     

     

     

  • Jalandhar News: लक्की ओबरॉय के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई मुख्य वजह

    Jalandhar News: लक्की ओबरॉय के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई मुख्य वजह

    जालंधर: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक फाइनेंसर (आप वर्कर) लक्की ओबेरॉय का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस घटना की मुख्य वजह कॉलेज की प्रधानगी सामने आई है। घटना को लेकर गैंग ने पोस्ट शेयर कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    जस्स भुट्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप की ओर से भाजी तजिंदर सिंह (शेरू भाजी) के होने से ही ऐसा चल रहा है। बाकी, नछत्तर सिंह बेई की ओर से यह हर साल प्रधानगी दी जाती है, सारे शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान बनाया जाता है और वह जो फेसबुक पर स्टोरी जोड़ी-फोल्डर वाली ने डाली है कि हमारा दोनों प्रधानगी से कोई लेना-देना नहीं है—मैं एक बात साफ कह दूं, वीर बुद्धू से हमारा भी कोई लेना-देना नहीं है। जोड़ी प्रधानगी पहले हुई, हर साल की तरह वही हमारे खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधान है।

    दूसरी बात, तू भी वीर प्रधान को कहता है कि तू प्रधानगी वापस कर दे—वीर 2024-2023-2022-2021-2020 में तू इंडिया पंजाब में ही था, तब कर लेता जो करना था। अब तू अमेरिका जाकर फेसबुक पर पोस्टें डाल रहा है, कोई बात नहीं, जब चाहे जहां चाहे खुला बुलावा है। पर बात मरने-मार देने वाली मत कर, सीधे आकर एक-एक बात बताकर न बताकर किसी को न भेजी जा। जब पंजाब में था तब तूने बेई न्छत्तर को बहुत मान दिया, मानता था; आज अमेरिका जाकर तेरी हवा खराब हो गई है, भाई। हम शेरू ग्रुप वाले हैं, भाई, बता कर प्रधान लगाया था। वाहिगुरु जी का खालसा वाहिगुरु जी की फ़तेह, पक्के शेरू ग्रुप वाले।

     

     

  • Jalandhar News: गोलियां मामले में मृतक लक्की ओबेरॉय के चाचे ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोलियां मामले में मृतक लक्की ओबेरॉय के चाचे ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक फाइनेंसर (आप वर्कर) का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लक्की ओबेरॉय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्की आज सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए आए हुए थे। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर उन पर हमलावर द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनका भतीजा गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए आया था। इस दौरान जब वह माथा टेककर गुरुद्वारा साहिब से बाहर आया तो एक्टिवा पर सवार व्यक्ति गोलियां मारकर फरार हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह राजनीति से जुड़ा हुआ था। अच्छे काम करने वाले हर व्यक्ति को थ्रेट कॉल आती है। वहीं प्रधानगी को लेकर हुए विवाद के मामले में कहा कि वह कॉलेज की प्रधानगी को लेकर गया था और स्टूडेंट की मदद की थी। इस दौरान व्यक्ति ने उसे थ्रेट किया था और गालियां निकाली थी।

    बता दें कि डॉक्टर विशाल ने बताया कि उनके पास सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबेरॉय घायल अवस्था में आए थे। लक्की पर 8 से 9 फायर हुए थे। इस दौरान 5 से 6 गोलियां छाती पर लगी है और एक गोली चेहरे के पास से निकली है। घटना के दौरान लक्की की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टर ने कहा कि लक्की को वेटिलेंटर पर रखकर उपचार किया गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर द्वारा थार में सवार होकर जा रहे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाई गई जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी थी।

     

     

  • Punjab News: PRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा के छिंटावाला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की बस सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    जानकारी के अनुसार, यह बस बरनाला डिपो की थी और बरनाला से अंबाला कैंट की ओर जा रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी ने बस को साइड मार दी। बस चालक ने बताया कि अचानक हुई इस घटना के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई, हालांकि बस पलटते-पलटते बच गई। बस के सड़क से नीचे उतरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला गया। कुछ समय बाद हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए।

    हादसे के बाद ट्रॉली मंगवाकर बस को कच्चे रास्ते के जरिए बाहर निकाला गया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन चालक की सूझबूझ और समय रहते नियंत्रण पाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

  • Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों में झड़प, चली गोलियां

    Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों में झड़प, चली गोलियां

    बठिंडाः बठिंडा-डबवाली मुख्य मार्ग पर गांव गुरुसर सैणेवाला में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक ढाणी में निहंग सिंहों द्वारा घर में फायरिंग की। इस दौरान दूसरे गुट की ओर से भी गोलियां चलाईं गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। गोली एक कार पर लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर दिया है।

    पुलिस थाना संगत के प्रभारी सुखविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि ढाणी के मालिक निर्मल सिंह टीटू ने शिकायत दी कि दो कारों में करीब 12 हथियारबंद लोग उनके घर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर निहंगों के वेश में थे। उन्होंने और उनके परिवार ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है। श्री मुक्तसर साहिब की चरणजीत कौर ने थाना संगत में दी शिकायत में कहा कि निर्मल सिंह टीटू ने उनके भाई की थार जबरन अपने घर खड़ी की हुई है।

    वह गाड़ी वापस लेने के लिए निहंग जत्थेबंदी तरना दल के कुछ सदस्यों के साथ बातचीत करने निर्मल के घर गई थीं। इसी दौरान निर्मल ने गोली चलाई, जो उनकी कार में लगी। पुलिस ने निर्मल की शिकायत पर चरणजीत कौर, उनकी मां मनजीत कौर वासी कीरत नगर, श्री मुक्तसर साहिब और आठ अज्ञात के खिलाफ, वहीं, चरणजीत की शिकायत पर निर्मल के खिलाफ भी केस दर्ज कर दिया।