Blog

  • पंजाबः नगर निगम के ट्रक और बुलडोजर का बिगड़ा बैलेंस, महिला टीचर ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम के ट्रक और बुलडोजर का बैलेंस बिगड़ने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान महिला टीचर सोनियां ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी आगे भगा ली, जिससे वाहनों की टक्कर हो गई, लेकिन उसने गाड़ी बचा ली। महिला ने कहा कि अगर वह गाड़ी ना भगाती तो बुलडोजर उसकी गाड़ी पर गिर सकता था। महिला ने कहा कि गाड़ी में उसके 2 बच्चे भी मौजूद है। ऐसे में अगर बुलडोजर उसकी गाड़ी पर गिर जाता तो उसकी बड़ा हादसा हो सकता था और हादसे में उसकी गाड़ी भी डैमेज हो सकती थी। इस घटना के बाद महिला ने ट्रक और बुलडोजर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। महिला ने खराब सड़कों को लेकर नगर निगम समेत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

    महिला ने आरोप लगाया कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ऐसे हादसे होते हैं। महिला ने कहा कि अगर समय रहते वहीं अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ाती तो बुलडोजर उनकी गाड़ी पर पलट जाना था और बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, जब नगर निगम के वाहन चालक चरणजीत सिंह से बात की गई तो उसने कहा कि छलांग लगाने के दौरान बुलडोजर पलटने से बच गया, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। महिला ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। व्यक्ति ने कहा कि उनकी गलती यह है कि मशीन खराब है और वह उसे लेकर आ रहे थे। इस दौरान आगे गड्ढा आ गया जिसके कारण हादसा होने से बच गया। हालांकि एक अन्य व्यक्ति भी कह रहा है कि वह भी इस हादसे के दौरान बाल-बाल बचा है। लेकिन चरणजीत का कहना है कि उक्त महिला उस पर गलत आरोप लगा रही है। 

  • पंजाब : ऑटो चालक ने इंसानियत की मिसाल की पेश, देखें वीडियो

    अमृतसर : इंसानियत सचमुच अभी जिंदा है। इसकी मिसाल अमृतसर के इस ऑटो चालक ने पेश की। इस आटो चालक ने न सिर्फ इंसानियत का फर्ज निभाया। बल्कि एक बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बन कर आया। अगर यह इंसान फरिश्ते को तरह समय पर ना आता तो शायद कांता रानी नाम की महिला की क्या हालत होती। दरअसल फरवरी महीने की 13 तारिक को यह बुजुर्ग महिला किसी काम के लिए घर से निकली थी। लेकिन अमृतसर अटारी मार्ग पर सड़क पार करते समय कोई गाड़ी इन्हें टक्कर मार कर वहां से फरार हो गई। बुजुर्ग महिला वहां जख्मी हालत में तड़पती रही।

    लेकिन कोई उनकी मदद के लिए ना रुका। कुछ ही देर बाद जब इस आटो चालक ने वहां से गुजरते हुए महिला को जख्मी हालत में सड़क पर पड़े देखा तो, उसने तुरंत कुछ लोगों की मदद से महिला को अपने ऑटो में बिठाया और अस्पताल ले जाकर दाखिल करवाया। राजिंदर पाल सिंह ने बताया की जब उसने लोगों को महिला की मदद के लिए बुलाना चाहा, तो लोग किनारा करते हुए नजर आए। वहीं अस्पताल में उन्हें एक फार्म भरने के लिए भी कहा जिससे उन्हें दो हजार की सरकारी मदद मिल सकती थी। लेकिन राजिंदर ने इंकार कर दिया।

    इतना ही नहीं राजिंदर पाल समय समय पर महिला का अस्पताल में हाल चाल भी जानने आता रहा और फोन पर भी संपर्क में रहा। अब महिला बिल्कुल ठीक होकर अपने परिवार के साथ रह रही है। आस पास के लोगों ने राजिंदर को महिला के घर बुला कर उनका सम्मान किया और धन्यवाद किया। राजिंदर ने कहा की यही इंसानियत है और उन्होंने भी इंसानियत का ही फर्ज निभाया है। वहीं बुजुर्ग महिला कांता रानी ने भी राजिंदर पाल का दिल से धन्यवाद किया और कहा की उसने एक बेटे का फर्ज निभाते हुए मेरी जिंदगी बचाने का काम किया है। जिसका मैं शब्दों में इजहार नहीं कर सकती।

  • श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा एक मौत, कई घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के थाना बंगाणा के अर्न्तगत आते गांव थाना कलां में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई गंभीर घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टाटा 407 संख्या पीवी 10 ए जैड-3655) टेंपों श्रद्धालुओं को लेकर बाबा बालक नाथ माथा टेकने गया था, परंतु जब वह वापसी में शाहतलाई से नवांशहर जा रहा था तो गांव थाना कलां के पास पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान बलकार सिंह(31) पुत्र भगत सिह गांव मेहरमपुर जिला शहीद भगतसिंह नगर पंजाब के रुप में हुई है।
    वहीं घायलों कुलदीप सिंह(40) पुत्र सुरेन्द्र सिंह ,रमेश(54) पुत्र देसराज, प्रभजोत(27) पुत्र अवतार सिंह,मनराज(15) पुत्र जसवीर सिंह, गुरनानक सिंह(52) पुत्र सुरेन्द्र सिंह, मुख्तियार सिंह(32) पुत्र मक्खन सिंह ,मनप्रीत कौर(35) अर्शदीप(15) पुत्र गुरप्रीत (10) अमरजीत सिंह(50) पुत्र सोहन लाल सभी निवासी गाँव मेहरमपुर जिला शहीद भगतसिंह नगर पंजाब को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जिनमें सात को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • पंजाब :सूफी गायक हंसराज हंस का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    बठिंडा :  रामपुर फूल में फरीदकोट लोक सभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस का किसानों की ओर से विरोध किया गया। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। किसानों के विरोध का जवाब देते हुए बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने कहा उनकी आंखों को सिर्फ प्यार दिखता है नफरत नहीं। हंसराज हंस ने कहा कि भाजपा ही किसानों की किस्मत सुधारेगी। उन्होंने विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों को भी शुभकामनाए दी।

    हंसराज हंस ने कहा कि फरीदकोट के मौजूदा सांसद मोहम्मद सदीक का वह सत्कार करते है। हंस राज हंस ने कहा घर आए व्यक्ति का कोई इस तरह स्वागत नहीं करता, जैसा उनका विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में हमेशा किसानों के मुद्दे भी उठाए हैं, लोग उन्हें जीत दिलाए, फिर किसानों को बॉर्डर पर बैठने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

    इस मौके पर हंसराज हंस ने कहा कि में चाहता हूं कि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन हो, अगर गठबंधन होता है तो ताकत बढ़ेगी अगर गठबंधन नहीं हो रहा, तो हो सकता है बीजेपी ने पंजाब में अकेले झंडे गाड़ने हो। मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर हंस राज हंस ने गीत भी सुनाए। उधर किसानों का कहना था की वह बीजेपी का इसी तरह पूरे पंजाब में विरोध करेंगे।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 145 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर145 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें जुर्माने के रूप में 41,600- रूपये वसूल किए गए हैंI वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 09 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए हैं I 
  • सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : सड़क पार कर रही महिला निर्मला ठाकुर पत्नी सुदर्शन ठाकुर निवासी करियां जिला चम्बा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तेज़ रफ़्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे इसे काफी चोटें आई हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि सुबह करीब 11.15 बजे जब यह सडक पार कर रही थी तो ऊना की तरफ से एक कार तेज रफ्तारी से आई व इसे टक्कर मार दी जिससे इसे काफी चोटें आई है I वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर भूपिन्द्र सिंह पुत्र रण सिहं निवासी कथोली, तह0 नगरोटा सूरियां, जिला कांगडा के विरुद्ध   धारा 279,337 भा0द0स0 के अंतर्गत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • T20 टीम के ऐलान के साथ बदला कप्तान, 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी

    लाहौर: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलने वाली है। इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम के हाथ में एक बार फिर पाक टीम की कप्तानी आ गई है। शाहीन अफरीदी को पहले ही वाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी से हटा दिया गया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से बाबर आजम कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम ने बीत कुछ दिनों पहले अपना-अपना संन्यास वापस ले लिया था। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए खुद को उपलब्ध बताया था।

    वहीं इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ मौजूद नहीं है। दरअसल हारिस रऊफ को पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। अभी तक हारिस की चोट ठीक नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर वहाब रियाज ने मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ की वापसी पर कहा कि चयन के लिए उनकी उपलब्धता और हारिस रऊफ की चोट और मोहम्मद नवाज के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को शामिल करने का निर्णय सीधा था।

    आमिर और इमाद दोनों के पास मैच जीतने की क्षमता है और हमें विश्वास है कि वे टीम के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लगातार मजबूत प्रदर्शन करेंगे। आगे उन्होंने कहा जैसा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो यह सीरीज पाकिस्तान के लिए काफी अहम है। केवल न्यूजीलैंड की मजबूत टीम पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय हमारा लक्ष्य आत्मनिरीक्षण करना और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना है। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मिले मौकों का फायदा उठाएंगे।

    न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाक टीम

    बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर। उस्मान खान, ज़मान खान।

  • पंजाब : ISRO के चेयरमैन ने Chandrayaan-4 को लेकर किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियाना : इसरो चेयरमैन एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इसरो चेयरमैन ने इससे पहले स्कूली छात्रों को संबोधित भी किया। चंद्रयान-4 प्रोजेक्ट को लेकर इसरो चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ ने कहा है कि इस बार हमारी कोशिश चंद्रमा पर जाकर वहां से नमूने लेने और रॉकेट को वापस धरती पर लाने की होगी।

    इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की शुरुआत को लेकर वैज्ञानिकों की भावनाओं से कोई संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इसरो के पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इसके अलावा समय-समय पर स्कूली छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी लाए जाते रहते हैं।

  • Arvind Kejriwal को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्लीः दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इसका मतलब यह है कि वे अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे और वहीं से सरकार चलाएंगे।  न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक की याचिका पर अपना आदेश सुनाया। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा, “ये केस जमानत पर सुनवाई का नहीं है, बल्कि गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दी गई है। ईडी ने जो तथ्य अदलात के सामने रखे हैं, उसके मुताबिक़ केजरीवाल इस घोटाले की साज़िश में शामिल हैं।

    ईडी ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल व्यक्तिगत और ‘आप’ संयोजक दोनों तौर पर शराब घोटाले की साजिश में शामिल थे।” स्वर्ण कांता शर्मा ने यह भी कहा कि केजरीवाल गवाह के बयानों को खारिज नहीं कर सकते है, लेकिन उसे क्रॉस एग्जामिन जरूर कर सकते हैं। उन्होंने अपने फैसले में कहा कि ईडी ने पर्याप्त सुबूत के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। जज ने केजरीवाल की उस दलील को भी खारिज कर दिया कि जिसमें गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाए गए थे। जज ने कड़े शब्दों में कहा, “कोर्ट राजनीति का अखाड़ा नहीं है। जज कानून से चलते हैं, राजनीति से नहीं। सीएम समेत सभी के लिए कानून बराबर हैं।” गवाह के बयानों को खारिज नहीं कर सकते। 

    केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजे जाने को भी चुनौती दी थी। ईडी की हिरासत के बाद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ईडी की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर निचली अदालत में पेश किए जाने के बाद आप नेता को एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है। यह नीति रद्द की जा चुकी है।

  • पंजाबः भट्ठी में हुआ जोरदार धमाका, 6 व्यक्ति झुलसे

    लुधियानाः जिला फतेहगढ़ साहिब के लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ की एक फरनश इकाई में उस समय हादसा हो गया, जब फर्नीचर भट्ठी में लोहा पिघलाया जा रहा था। इस दौरान अचानक भट्ठी में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट होने पर लोहा उछलकर भट्टी पर काम कर रहे 6 मजदूरों पर गिर गया, जो बुरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ में ज्ञान कास्टिंग में भट्टी में विस्फोट होने से 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे है। अन्य कर्मियों की मदद से घायलों को खन्ना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी राकेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी लापरवाही सामने आएंगी उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।