Blog

  • Punjab : शादी समारोह में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab : शादी समारोह में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले में गुंडागर्दी और लूटपाट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में गांव पीरां वाला में पुरानी रंजिश के चलते गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी, उनकी बारात की तैयारियां चल रही थीं। रात में परिवार डीजे के गानों पर डांस कर रहा था, डांस करते समय शादी में शामिल हुए रिश्तेदारों पर मामूली बात पर मारपीट हो गई। खुशी का माहौल पूरी तरह से गम में बदल गया।

    मामला इतना बढ़ गया कि ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े में शादी वाले घर के सामान को भी नुकसान हुआ है। मारपीट के दौरान परिवार के सदस्य घायल हो गए। शादी समारोह में नाच गाने के दौरान लड़ाई से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान गांव के अन्य लोग भी इस झगड़े में शामिल हो गए। परिजनों का कहना है कि झगड़े की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • बड़ा झटकाः Punjab University के मान्यता प्राप्त कालेजों में बढ़ी फीस

    बड़ा झटकाः Punjab University के मान्यता प्राप्त कालेजों में बढ़ी फीस

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कालेजों की फीस में प्रति वर्ष फीस बढ़ोतरी होती है। वहीं इस बार ग्रांट इन एड संकाय की साढ़े सात जबकि सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिससे स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि इस बार हुई फीस बढ़ोत्तरी में सीनेट बाडी की मंजूरी नहीं ली गई है। कहा जा रहा है कि10 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी ने मान्यता प्राप्त कालेजों को इसकी जानकारी दी।

    दरअसल, पंजाब के 190 कालेजों में 25 दिनों से चल रही और शहर के 11 कालेजों में 13 जून से शुरु होने वाली दाखिला प्रक्रिया में आखिरकार 10 जून को पीयू ने फीस बढ़ोतरी पर निर्णय लिया। इस बार हुई फीस बढ़ोत्तरी में सीनेट बाडी की मंजूरी नहीं है। सिंडिकेट बाडी द्वारा आचार संहिता के बीच लिए गए फैसले को ही 10 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी ने मान्यता प्राप्त कालेजों को जारी किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कालेजों की फीस में प्रति वर्ष फीस बढ़ोतरी होती है। यह बढ़ोतरी सिंडिकेट और सीनेट बाडी की मंजूरी के बाद कालेजों को जारी होती है और उसी के अनुसार विद्यार्थियों से फीस वसूल होती है।

    पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्ष 2023 में नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 शुरु हुई थी और उससे मान्यता प्राप्त 200 कालेजों में इस वर्ष से इसे शुरु किया जा रहा है। एनईपी 2020 शुरु होने के बाद चुनाव से चुनी जाने वाली सिंडिकेट और सीनेट बाडी का अंत हो जाएगा और उसके स्थान पर बोर्ड आफ गवर्नेंस स्थापित होगी। लोकसभा चुनाव के कारण चांसलर बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की घोषणा नहीं कर सके हैं वहीं पीयू वीसी ने आचार संहिता के चलते उसे बुलाया नहीं है।

    पीयू में सिंडिकेट बाडी गठन का मामला वर्ष 2022 से पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में चल रहा है। वर्ष 2020 में चांसलर ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि सिंडिकेट चुनाव में 60 वर्ष से ज्यादा के प्रोफेसर मतदान नहीं कर सकेंगे। चांसलर के फैसले को पीयू फैकल्टी और सिंडिकेट सदस्यों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है जिस पर सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट में मामला होने के कारण सिंडिकेट बाडी की सारी शक्तियां वाइस चांसलर के पास है। इसी प्रकार से अगस्त 2024 में सीनेट का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। चुनाव आचार संहिता में बीच सीनेट बैठक नहीं बुलाई गई और न ही इसे भविष्य में बुलाने की प्लानिंग है।

  • Punjab: चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, सवा लाख की नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार

    Punjab: चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, सवा लाख की नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार

    बठिंडाः जिले में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला परसराम नगर से सामने आया है। जहां आलमपुरा बस्ती मेन रोड पर सिंगल इंटरप्राइजेज को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात शटर तोड़कर दुकान से लाखों की नगदी सहित 54 मोबाइल फोन, 6 अलईडी, एसी, 60 प्रेस लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिंगल इंटरप्राइजेज के मालिक कमल कुमार सिंगला ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन करके सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और चोरों ने ताला तोड़कर प्लांट में फेंका दिया था। पीड़ित ने बताया कि दुकान में चैकिंग के दौरान पता चला कि दुकान से 18 से 20 लाख रुपए का सामान लेकर चोर फरार हो गए। वहीं सवा लाख की नगदी भी चोर तिजौरी से ले गए। घटना की सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • Punjab: भाई और भाभी पर चलाई गोलियां, मामला दर्ज

    बटाला: गांव लील कलां में 9 जून को गोलियां चलने के मामले मेें थाना कादियां की पुलिस ने भाई और मामा के खिलाफ केस दर्ज करने कर लिया है। दरअसल, इस  घटना में भाई ने ही अपने भाई-भाभी पर फायरिंग कर दी थी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाए बयान में निशान सिंह पुत्र रविंदर सिंह बताया कि 9 जून को दोपहर जब वह अपनी पत्नी अमनदीप कौर और बेटे हरमनदीप सिंह के साथ एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर लौटा तो उसने देखा कि उसका भाई सुरजीत सिंह और मामा हरप्रीत सिंह निवासी मुहल्ला राम नगर बटाला उसके पिता को डंडे से पीट रहे थे।

    जबकि उसके उक्त भाई ने अपने डब से अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं इस दौरान उसकी पत्नी अमनदीप कौर के भी पेट में गोली लग गई और वह भी गंभीर घायल हो गई। निशान सिंह द्वारा दर्ज करवाए गए बयानों के अनुसार भाई ने रंजिशन के चलते ऐसा किया है।

    आरोप है कि वह जबरदस्ती संपत्ति में से हिस्सा मांग रहा है। इसी के चलते गुस्से में आकर सुरजीत सिंह ने अपने लाइसैंसी हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और शोर मचता देख उसका उक्त भाई एवं मामा दोनों मौके से भाग निकले। जबकि उसका व उसकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उक्त एएसआई ने आगे बताया कि उक्त मामले के संबंध में कार्रवाई करते हुए उक्त बयानकर्ता के बयान पर उसके भाई और मामा के खिलाफ थाना कादियां में मामला दर्ज कर दिया गया है।

  • अतीक अहमद की 300 करोड़ की संपत्ति पर होगा एक्शन

    अतीक अहमद की 300 करोड़ की संपत्ति पर होगा एक्शन

    नई दिल्ली : माफिया अतीक भले ही अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उसके काले करतूतों से कमाई गई संपत्ति अब भी आबाद है। ऐसे में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाने वाली योगी सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है और इसी के तहत माफिया अतीक अहमद की कुर्क संपत्ति का सत्यापन शुरू हो गया। कुर्क संपत्ति के सत्यापन के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। अब तक अतीक अहमद की करीब 300 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हो चुकी है। अतीक अहमद की कुर्क जमीन लोगों द्वारा कब्जाने के मामले सामने आने के बाद सत्यापन शुरू किया गया है। 

    हाईकोर्ट के पास कुर्क एक जमीन कब्जाने के मामले में सिविल लाइन थाने में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के पहले कुर्क जमीनों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की थी. लेकिन अब कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कुर्क संपत्तियों की जांच में जुट गई है। अतीक गैंग के खिलाफ बसपा शासन काल में 2007-08 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की हुई थी। हालांकि उस वक्त कुर्क ज्यादातर संपत्तियों को सपा शासन काल में अतीक ने वैध कमाई की संपत्ति बताकर डीएम कोर्ट से रिलीज करा ली थी। 

    इससे पहले 2003 में भी पुलिस ने अतीक की संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। कुछ वर्ष पहले पुलिस ने जब सत्यापन किया तो पता चला कि झूंसी में कुर्क की गई जमीन प्लाटिंग कर बेच दी गई थी। योगी सरकार बनने के बाद ऑपरेशन माफिया के तहत अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। अब तक माफिया अतीक अहमद की प्रयागराज से लेकर लखनऊ, दिल्ली और नोएडा में 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

  • ऊना जिले के 1210 बच्चे मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में होंगे कवर

    ऊना जिले के 1210 बच्चे मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में होंगे कवर

    हर महीने मिलेगी 4 हजार की वित्तीय सहायता

    ऊना/ सुशील पंडित : मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम के तहत ऊना जिले में 18 साल की आयु तक के पात्र 1210 बच्चों को हर महीने 4-4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ये बच्चे अब तक मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लाभार्थी थे, जिसमें उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह 500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही थी, लेकिन अब उन्हें मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में कवर करने का अनुमोदन किया गया है। जिसमें सरकार की ओर से हर बच्चे को प्रतिमाह 4 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कार्यकारी उपायुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई जिलास्तरीय प्रायोजन और पालक देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक में इन मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई।

    बता दें, मिशन वात्सल्य योजना का लक्ष्य भारत के हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ एवं खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्हें अपनी पूर्ण क्षमता का पता लगाने के लिए अवसर प्रदान करना, हर क्षेत्र में विकास के लिए सहायता प्रदान करना, उनके लिए ऐसी संवेदनशील, समर्थनकारी और समकालिक इको-व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें उनका पूर्ण विकास हो।

    प्रायोजक कार्यक्रम में पात्रता के लिए ये हैं मानदंड
    मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में वे बच्चे जिन मामलों में माता विधवा या तलाकशुदा या परिवार द्वारा परित्यक्त हो अथवा जहां बच्चे अनाथ हों और विस्तारित परिवार के साथ रह रहे हों उन्हें इसमें कवर किया जाता है। इसके अलावा जहां माता-पिता जीवन के लिए खतरनाक /अत्यंत गंभीर बीमारी के शिकार हों, अथवा माता-पिता अक्षम या बच्चों की देखभाल करने में आर्थिक और शारीरिक रूप से असमर्थ हों, उन बच्चों को भी इस योजना में वित्तीय सहायता दी जाती है।

    इसके अतिरिक्त, जेजे अधिनियम, 2015 के अनुसार देखभाल और संरक्षण के जरूरतमंद बच्चे, जैसे बेघर, किसी प्राकृतिक आपदा के शिकार, बाल श्रम, बाल विवाह के शिकार, दुर्व्यापार किए गए बच्चे, एचआईवी/एड्स प्रभावित बच्चे, विकलांग बच्चे, लापता या भागे हुए बच्चे, बाल भिखारी या सड़क पर रहने वाले, सहायता और पुनर्वास के जरूरतमंद प्रताड़ित या प्रताड़ित या शोषण किए गए बच्चों को इसमें कवर किए जाता है। वहीं पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत शामिल बच्चे भी इसके लिए पात्र हैं। इस कार्यक्रम में बच्चों को 18 साल की आयु तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

    2023-24 में 90 लाख की सहायता
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में ऊना जिले में पूर्व में 189 मामले स्वीकृत किए गए थे। अब 1210 नए मामलों की स्वीकृति से कार्यक्रम में लाभर्थियों की संख्या 1399 हो गई है। जिले में इस कार्यक्रम के तहत साल 2023-24 में करीब 90 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

    शत प्रतिशत कवरेज के लिए किया जा रहा सर्वे

    एडीसी ने की लोगों से जानकारी साझा करने की अपील
    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि ऊना जिले में मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम के पात्र बच्चों की शतप्रतिशत कवरेज के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसमें पंजीकरण से छूटे मामलों को कवर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास ऐसे बच्चे हों अथवा ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में हो, तो उनकी जानकारी प्रशासन से साझा करें। लोग जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय ऊना में इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसे लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप के मोबाइल नंबर 8219604768 और कार्यालय दूरभाष नंबर 01975 225850 पर भी संपर्क किया जा सकता है।  

    बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सहित समिति के सदस्य सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन मीनाक्षी राणा, प्रेम आश्रम की प्रबंधक नीलम, अभिमन्यू कपूर, मोहित मेहता सहित अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
  • Punjab : Ravneet Bittu  ने राज्य मंत्री का पदभार  संभाला, देखें वीडियो

    Punjab : Ravneet Bittu ने राज्य मंत्री का पदभार संभाला, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के पूर्व सांसद और लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने आज दिल्ली में रेल राज्य मंत्री का पदभार संभाला है। बिट्टू ने कहा कि रेल को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। बिट्टू ने कहा कि वह धन्यवाद करते है है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित का जिन्होंने उन्हें इस काबिल समझा।

    बिट्टू ने कहा कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के कंधे के साथ कंधा मिलाकर रेल सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल सेवा ऐसा काम है जो लोगों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़ा है। क्लास-4 के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को एक समान सम्मान देकर रेलवे को विकास की राह पर ले जाया जाएगा। बिट्टू के राज्यमंत्री बनने पर अमृतसर से दिल्ली के बीच हाई स्पीड रेल परियोजना मुकम्मल हो सकती है। 

    यह ट्रेक करीब 465 किलोमीटर लंबा है। इसमें पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा भी जुड़ेगा। अभी इस परियोजना की शुरूआत हुई है इसके पूरे होने से अमृतसर दिल्ली का सफर मात्र कुछ घंटों का रह जाएगा। चंडीगढ़ राजपुरा रेलवे मार्ग है, जो कि 2016 में मंजूर हुआ था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए टोकन मनी हजार रुपये मंजूर हुई थी। अगर यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाता है तो ट्राइसिटी समेत कई हरियाणा और अन्य राज्यों के लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

  • Punjab : पुलिस ने बरामद की 6 करोड़ की हेरोइन

    अमृतसर: बी.एस.एफ अमृतसर सैक्टर की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ की हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बी.ओ.पी. रत्न खुर्द और राजाताल के क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई है। 

    हैरोइन 2 अलग-अलग पैकेटो में ड्रोन के जरिए फैंकी गई थी और उनके साथ रोशनी करने वाली कुछ सामग्री भी अटैच थी। बी.ओ.पी. रत्न खुर्द की बात करें तो इस क्षेत्र में लगातार ड्रोन मिलने के मामले सामने सामने आ रहे है।

  • इस दिन होगी निर्जला एकादशी, जल का दान करने से मिलती है दोषों से मुक्ति

    इस दिन होगी निर्जला एकादशी, जल का दान करने से मिलती है दोषों से मुक्ति

    व्रत करने से सभी 24 एकादशी व्रतों का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है 

    Religious: निर्जला एकादशी का व्रत इस साल 18 जून मंगलवार को रखा जाएगा। यह व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखते हैं। इस बार यह तिथि 17 जून सोमवार को 04:43 AM से 18 जून को 07:28 PM तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि निर्जला एकादशी एक ऐसा व्रत है, जिसे सभी लोगों को रखना चाहिए। पांच पांडवों में से भीमसेन ने भी इस व्रत को रखा था। 

    धार्मिक मान्यताओें के अनुसार, निर्जला एकादशी एक ऐसा व्रत है, जिसको करने से आपको पूरे साल के सभी 24 एकादशी व्रतों का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है। इसका अर्थ है कि आप पूरे साल में मात्र निर्जला एकादशी का व्रत विधि विधान से करके सभी एकादशी व्रत के समान फल को प्राप्त कर सकते हैं।

    निर्जला एकादशी के दिन आपको जल का दान जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक कलश में पानी भर लें और उसे किसी जरूरतमंद या गरीब ब्राह्मण को दान कर दें। निर्जला एकादशी पर जल का दान करने से हर प्रकार की समस्याओं से निजात मिलता है। आर्थिक संकट, गृह क्लेश, रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है। जल का दान करने से पितृ दोष और कुंडली के चंद्र दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

  • खत्म हुआ इंतज़ार! इस तारीक को Release होगी Mirzapur 3

    खत्म हुआ इंतज़ार! इस तारीक को Release होगी Mirzapur 3

    नई दिल्लीः मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का लोग पिछले 2 साल से बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं। सीजन 2 में धमाका मचाने वाले कालीन भैया को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्र हैं।  ‘मिर्जापुर सीजन 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

    पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर शो ‘मिर्जापुर’ अपने धमाकेदार एक्शन, रंगबाजी और उलझी-सुलझी कहानी के लिए दर्शकों के बीच काफी फेमस है। इस वेब सीरीज़ का सीजन 3 प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस शो में कालीन भैया के साथ गुड्डू भैया, गोलू गुप्ता, बीना त्रिपाठी और सत्यानंद त्रिपाठी एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। इन सभी के अलावा शो में कई नए किरदार भी देखने को मिलेंगे।

    ‘मिर्जापुर सीजन 2’ लोगों को काफी पसंद आई थी जिसके बाद इसका अगला पार्ट सीजन 3 को बनाया गया। गुड्डू भैया और गोलू गुप्ता अपना बदला लेने सीजन 2 में आए थे, सीज़न 2 के अंत में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत होती दिखाई गई थी, वहीं कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) बुरी तरह जख्मी थे।  ‘मिर्जापुर’ पर कालीन भैया का राज खत्म हो जाएगा या फिर वो फिर अपनी गद्दी पर वापस आएंगे। इस सवाल का जवाब हम सभी को 5 जुलाई को मिलेगा