Blog

  • जालंधरः 5 किलो अफीम बरामद, 3 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो अफीम बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने बाबा बुड्ढा फ्लाईओवर पर जाल बिछाया। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड की तरफ से 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को आते देखा।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गिरोह के पुरुष सदस्यों ने पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध हरकतें कीं। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्तियों की गहनता से जांच की तो दोनों व्यक्तियों के पास से एक-एक किलो अफीम बरामद हुई। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस दौरान महिलाओं के बैग की तलाशी ली गई तो तीनों के पास से भी एक-एक किलो अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबलू कुमार विश्कर्मा पुत्र केदार मिस्त्री निवासी झारखंड, प्रदीप विश्कर्मा पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र विश्कर्मा निवासी लावालौंग झारखंड, फुलवती देवी निवासी झारखंड, प्रतिमा देवी झारखंड और आरती देवी झारखंड के रूप में हुई है।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि तस्करों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में दिनांक 31-01-2024 मुकद्दमा नंबर 20 अधीन 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बब्लू कुमार विश्कर्मा भगोड़ा है क्योंकि उसके खिलाफ पहले ही जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है, जबकि अन्य चार तस्करों के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

  • स्कूल में खाना खाने के बाद छात्र हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली :  एक निजी आश्रम विद्यालय के 109 छात्रों को बुधवार को भोजन विषाक्तता के लक्षण दिखने के बाद ठाणे जिले के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें 63 लड़कियां शामिल हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। आश्रम विद्यालय मुंबई के बाहरी इलाके शाहपुर तालुका के भटसाई में स्थित है। शाहपुर की तहसीलदार कोमल ठाकुर ने बताया कि चार छात्रों को छोड़कर सभी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि सुबह छात्रों को मिठाई सहित बाहर से लाया गया भोजन परोसा गया। उन्होंने बताया कि भोजन करने के बाद 109 छात्रों (63 लड़कियों और 46 लड़कों) ने उल्टी, जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत की और उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    ठाकुर ने कहा कि बच्चों को परोसे गए खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए और प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। फूड पॉइजनिंग एक प्रकार की खाद्य जनित बीमारी है। जो लोगों को कुछ खाने या पीने से होती है। इसका कारण भोजन या पेय पदार्थ में मौजूद कीटाणु या अन्य हानिकारक चीज़ें है। खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) के लक्षणों में अक्सर पेट खराब होना, दस्त और उल्टी शामिल हैं।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में युवक की मौ+त को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव विरक कलां में बीते दिन 20 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज परिजनों ने सरकारी अस्पताल के मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। गांव विर्क कलां निवासी कुलदीप सिंह ने बुधवार को गांव के रास्ते पर ही एक पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी।

    मृतक की मां रानी कौर ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इस वजह से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन, पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर रही है। न ही आत्महत्या के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना सदर प्रभारी दविंदर सिंह का कहना है परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई मारपीट की बात सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • कांग्रेस ने 46 प्रदेश सचिव का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने 46 प्रदेश सचिव का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    रोहतकः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां लगातार अपने-अपने संगठन मंजबूत करने में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी संगठानात्म मजबूती के लिए लगातार पदाधिकारियों की नियुक्ती कर रही है। इसी के चलते आज यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने हरियाणा में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। यूथ कांग्रेस ने हरियाणा में 46 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। देखें लिस्ट

  • पंजाब : Gun Point पर ज्वेलर शॉप में लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना: जमालपुर के नजदीक लेबर कॉलोनी में आज सुबह बाइक सवार 2 बदमाशों ने सुनार की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान पर ग्राहक बनाकर आए। दुकानदार से बदमाशों ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। उसने दोनों बदमाशों को अंगूठी दिखाई, जिसकी कीमत करीब 14 हजार थी। अंगूठी हाथ में पकड़ते ही लुटेरों ने तुरंत पिस्तौल दुकानदार पर तान दी। दिलेरी दिखाते हुए दुकानदार ने भी बदमाशों का मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान दुकान में पड़े डंडे से उसने लुटेरों पर वार किया। शोर-शराबा मचने के बाद बदमाश मौके से सोने की अंगूठी और कड़ा लेकर बाइक से फरार हो गए।

    जानकारी के मुताबिक लेबर कॉलोनी में मुना ज्वेलर की दुकान है। दुकानदार मुना ने कहा कि वह दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर दो बदमाश आए, जिन्होंने उसे अंगूठी दिखाने के लिए कहा। अंगूठी देखने के तुरंत बाद उन लोगों ने पिस्तौल उस पर तान दी। उसे जान से मारने की बदमाश धमकियां देने लगे। उसने बदमाशों का मुकाबला किया और उन पर डंडे से हमला कर खदेड़ा। भागते हुए बदमाश फायरिंग करने लगे। लेकिन अचानक पिस्तौल से निकल कर गोली जमीन पर गिर गई। भागते हुए बदमाशों के बाइक की नंबर प्लेट भी पुलिस के हाथ लगी है। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चली गोलियां, गैंगस्टरों ने मांगी एक करोड़ रुपए की फिरौती

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मुल्लांपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर जसवीर सिंह के घर पर 2 गोलियां दागी गई हैं। मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उसके पास गैंगस्टर लक्की पटियाल के नाम से एक विदेशी नंबर से कॉल आ रही थी। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने फिरौती देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनके घर पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जसवीर के बयान पर लक्की पटियाल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर प्रॉपर्टी डीलर जसवीर उर्फ ​​काका के घर आए। उन्होंने तुरंत उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद वे मौके से भाग निकले। इसके साथ ही मोहाली पुलिस और मोहाली क्राइम टीम मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग के दौरान घर के अंदर खड़ी प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर कार का शीशा भी टूट गया। कार के अलावा दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान हैं।

    लकी पटियाल दविंदर बंबीहा गैंग की कमान विदेश से संभाल रहा है। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से विदेश में बैठे हैं। वह विदेशों में बैठकर यहां के लोगों से रंगदारी और अवैध वसूली का काम करता है। इससे पहले भी मोहाली में ऐसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एनआईए उनके घर पर कई बार छापेमारी भी कर चुकी है।

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिसके बाद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों 2 और 3 फरवरी को घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में कल 4 मिमी और आज 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि 4 फरवरी के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

    साथ ही उन्होंने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। लेकिन ओलावृष्टि से फसलों और सब्जियों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा होने व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

  • शादी समारोह में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दुल्हन के घरवाले दूल्हे की अगवानी करने के लिए दरवाजे पर खड़े थे। मैरिज गार्डन के अंदर मौजूद दुल्हन अपने सजे-धजे दूल्हे का दीदार करने का इंतजार कर रही थी बारात लेकर दूल्हा भी घोड़ी पर सवार होकर पहुंच गयाआतिशबाजी की जा रही थी, तभी शामियाने में आग भड़क उठी थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले चुकी आग को देखकर पूरी शादी में भगदड़ मच गई यह नजारा बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोटेश्वर मंदिर के पास स्थित निर्मल वाटिका में सामने आया, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था निर्मल वाटिका में बुधवार की रात को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था मेहमान मैरिज गार्डन के अंदर खाना खा रहे थे बारात का स्वागत करने के लिए दुल्हन के घर वाले मैरिज गार्डन के गेट पर तैयार खड़े थे दूल्हा भी सज धज कर घोड़ी पर सवार होकर मैरिज गार्डन के गेट पर पहुंच गया साथ में बाराती भी नाच गा रहे थे  जश्न के दौरान बारातियों द्वारा आतिशबाजी भी की जा रही थी

    तभी अचानक एक चिंगारी मैरिज गार्डन में पहुंच गई और कुछ ही देर में इस चिंगारी ने आग का रूप ले लियापलक झपकते ही मैरिज गार्डन के अंदर आग भड़क उठी मैरिज गार्डन के गेट पर तो आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे मैरिज गार्डन के अंदर भगदड़ मच गई आगजनी की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड के अमले को भी दी गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई मैरिज गार्डन पर आग भड़क रही थी उधर गार्डन के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई जैसे तैसे फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर काबू पाया गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

  • ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत, देखें CCTV  

    पंचकूलाः रेलवे रोड कालका में मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को मार दी। हादसे के दौरान राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रेलवे रोड कालका में व्यापार मंडल के महासचिव मुकेश कुमार सोढी ने बताया कि एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक गांधी चौक पर ट्रक खडा कर घटना स्थल से फरार हो गया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मार्चुरी में रखवा दिया। इस वारदात की घटना साथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं व्यापारी एंव समाज सेवी सुनील शाम और मुकेश सोढी ने रेलवे रोड़ पर मंडल के महासचिव मुकेश सोढी ने बताया कि डिवाइडर की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि डिवाइडर की वजह से सड़क तंग हो चुकी हैं और प्रशासन द्वारा तंग सड़क पर लगाए गए के डिवाइडर को हटवाने की मांग की है।

  • नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : देश की राजधानी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली में शराब पीने के लिए एक नाबालिग ने 30 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी अजरुद्दीन के रूप में की है। वह वर्तमान में संगम विहार में रहता था। पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर सराय पुलिस थाने को संगम विहार में अस्थल मंदिर रोड पर एकता चौक के पास एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की पीसीआर कॉल मिली।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के हमले के कई घाव थे थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान कई सीसीटीवी की जांच की जांच में पता चला कि उसी इलाके के निवासी एक नाबालिग ने अपराध किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि घटना के समय मृतक और नाबालिग एक साथ शराब पी रहे थे। शराब को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मामला बेकाबू होने के बाद नाबालिग ने अजरुद्दीन की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी फिलहाल थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है पुलिस हत्या में इस मामले में आगे की जांच में जुटी है