Blog

  • आज का राशिफल, 23 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 23 नवंबर 2023

    मेष राशि- दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।

    वृष राशि- मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।

    मिथुन राशि- पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।

    कर्क राशि- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

    सिंह राशि- फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

    कन्या राशि- डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

    तुला राशि- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि- राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

    धनु राशि- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

    मकर राशि- राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।

    कुंभ राशि- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।

    मीन राशि- यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।

  • कपूरथलाः पुलिस और निहंगों के बीच झड़प में चली गोलियां, एक कर्मी की मौ’त, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला में पुलिस और निहंगों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत 10 पुलिसवाले घायल हो गए। पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा के संचालन के कब्जे को लेकर निहंग सिखों  के एक ग्रुप बाबा बुड्ढा दल मान सिंह ग्रुप जो की इस वक्त गुरदवारा साहिब में कब्जा किये हुये है। पुलिस जब गुरूदवारे क़ब्ज़ा छुड़वाने के लिये पहुँची तो निहंग सिंखो के बीच झड़प हो गई और निहंग और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनो तरफ से हुई फायरिंग के चलते एक पुलिस कांस्टेबल की मौत गई है और तीन अन्य पुलिस कर्मचारी अभी घायल है। कुछ निहंग सिंह भी घायल हुए बताए जा रहे हैं।

    सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती जख्मियों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। फिलहाल फायरिंग बंद है। इससे पहले जब माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंतत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस. भूपति समेत आला अधिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस  स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है। बुधवार से ही पुलिस वाटर कैनन लेकर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के लिए प्रयासरत थी।

    सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर काबिज होने के बाद बुधवार को बूसोवाल रोड पर डेरा पीर गेब पर कब्जा करते 10 निहंग सिंहों को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें 2020 में हुई इसी तरह की झड़प में दर्ज हुए कत्ल केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को भी झड़प हुई थी जिस को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी ने केस दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक़ निहंगों के एक समूह ने बुधवार रात जबरन एक गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी के बाद जब पुलिस गुरुद्वारा खाली कराने पहुंची, निहंगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।  फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई।
    पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और गुरुद्वारा को खाली कराए जाने के लिए कार्रवाई जारी है। पंजाब पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि निहंग गुरुद्वारे के अंदर से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस निहंगों पर कापू पाने की कोशिश में जुटी है। वहीं 10 निहंगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है। पुलिस ने गुरुद्वारे पर कब्जा करने के आरोप में निहंग संप्रदाय के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है। निहंगों में से एक ने पुलिस पर तब गोलीबारी की जब वे परिसर को खाली कराने गए थे। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 30 निहंग अभी भी गुरुद्वारे के अंदर हैं।
  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को हराकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी बनी विजेता

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में खेली जा रही नार्थ जोन अन्तरविश्वविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन फाइनल मुकाबले के खेले गए।


    आयोजन सचिव डॉ राज कुमार ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीच इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना के मैदान में खेला गया। जिसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर प्रतियोगिता की विजेता टीम बन गई। 


    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 112 रन बनाए। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट जल्दी गिर गया लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।


    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मध्यक्रम बल्लेबाज नेहा ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। पल्लवी ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके जड़ते हुए 16 रन बनाए‌। अंकिता ने तेजी से रन बटोरते हुए 9 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 14 रन। जिज्ञासा ने भी तेजी से रन बटोरते हुए 7 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 11 रन बनाए। 


    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की तरफ से साक्षी ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 11 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। हरफनमौला खिलाड़ी नैंसी शर्मा ने 2.3 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं ललिता, प्रीति और सोनल ठाकुर ने  गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहीं।


    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन उसने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला  की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गयीं। मध्यक्रम की बल्लेबाज नैंसी शर्मा और सोनल ठाकुर ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। नैंसी शर्मा ने 46 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 39 रनों की पारी खेली और सोनल ठाकुर ने 33 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों बल्लेबाजों के अतिरिक्त कोई अन्य बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाईं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 2 रन चाहिए थे लेकिन दौड़ कर रन लेने के प्रयास में बल्लेबाज रन आउट हो गई और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी।


    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर  की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज प्रियंका मुटरेजा रहीं। उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। रितिका, नीतू सिंह और अंकिता शाह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक-एक विकेट लिए। बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए काफी रन बचाए।कामयाब रहीं। 
    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने यह फाइनल मुकाबला कड़े संघर्ष में 1 रन के संकीर्ण अंतर से जीत लिया।


    इस प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्यातिथि संयुक्त निदेशक औद्योगिक विकास विभाग ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडलीय वन अधिकारी ऊना सुशील राणा तथा सम्मानित अतिथि अभय रायजादा रहे। 


    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों, अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोशिश ऐसी करो कि जीतों तब भी इतिहास, हारो तब भी इतिहास रचो। 


    आयोजन सचिव डॉ राज कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। 
    मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपने कर कमलों से विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम को ट्राफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की खिलाड़ी प्रियंका को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।


    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की खिलाड़ी सोनल ठाकुर को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।


    तीसरे स्थान पर रही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम
    तीसरे स्थान का मुकाबला पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के बीच खेला गया। जिसमें पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 84 रन बनाए। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला  टीम की विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज हिमांशी सैनी ने 25 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 20 रनों की पारी खेली। प्रियंका ने 32 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली, कप्तान ममता रानी 12 गेंदों का सामना किया लेकिन खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सकीं। धीमी बल्लेबाजी के कारण टीम का स्कोर 7 विकेट पर 84 रन ही बना सका। 


    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की सफल गेंदबाज तमन्ना शर्मा रहीं। उन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। भावना , ज्ञान भारती, प्रिया खासा को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।


    84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसका पहला विकेट जल्दी गिर गया। उसके बाद संभल कर खेलते हुए कप्तान भावना 27 गेंद पर 6 चौके की मदद से 31 रन और ज्ञान भारती ने 10 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने निर्धारित लक्ष्य 11.2 गेंदों पर 2 विकेट खोकर 88 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।


    पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आस्था और ममता रानी ने एक-एक विकेट लिए।

  • जालंधरः लूटपाट के मामले में पांच गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट के मामले में पांच युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 दोपहिया वाहन, 5 मोबाइल और 3 तेजदार हथियार बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन सिंह निवासी ताजपुर, अभिषेक उर्फ अभि निवासी गांव फोल्ड़ीवाल, जसप्रीत सिंह उर्फ बबरी निवासी गांव धनाल कलां, राम निवासी लांबड़ा, तरुण उर्फ गौचु निवासी चीमा नगर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि पंकज निवासी उधय नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उधय नगर में अज्ञात युवक उससे मारपीट कर कंदे पर पहने हुए बेग एक मोबाइल और नगदी छीन कर फरार हो गए है, जिसके बाद के एएसआई जसबीर चंद ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान पांच युवको को गिरफ्तार कर उसके छीना हुआ सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है ताकि और वारदातें हल हो सके।

  • जालंधर: सिविल-अस्पताल में सरकारी मुलाजिम पर युवक के मोटरसाइकिल से पैट्रोल निकालने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल आए दिन विवाद होने के मामले आ रहे हैं। वही ताजा मामला अस्पताल की पार्किंग में खड़े बाइक से पेट्रोल चुराने का सामने आया है। इस दौरान पीड़ित युवक ने सरकारी मुलाजिम पर बाइक से पेट्रोल चोरी करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी माता को सिविल अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर आया था।

    इस दौरान पीड़ित युवक ने अस्पताल की बनी पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। जिसकी उसके पास पर्ची भी मौजूद है। शिकायत में पीड़ित ने कहा कि जब वह अपनी माता के टेस्ट करवाकर वापिस आया तो उसने देखा कि उसकी बाइक से कोई दीपक और विनय नामक व्यक्ति पेट्रोल निकाल रहा था। पीड़ित ने कहा कि जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे सरकारी मुलाजिम होने की धमकी दी और कहा की उसने जो करना वह कर सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ BDPO ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਬੀ ਡੀ ਪੀ ਓ ਵਿਪਨ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪਿੰਡ ਜਾਦਪੁਰ ਸੇਖਵਾਂ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਕੋਲੋ 15 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਬੀ ਡੀ ਪੀ ਓ ਦਫਤਰ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਖੰਗਾਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੰਮਪਿਊਟਰ ਵੀ ਚੈੱਕ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਪਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • बेहतर आपदा प्रबंधन हेतू बचत भवन ऊना में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया हेतू युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स का निर्माण योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बचत भवन ऊना में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत बसोली, अजौली, अबादा बराना, चताड़ा व बडैहर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

     प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल ने प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन के मूल विषयों, आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवियों की भूमिका, ग्राम आपदा प्रबंधन योजना के बारे में जानकारी दी। 


    अग्निशमन विभाग से आए अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने आग एवं उससे बचाव के तरीके और अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिन में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र बसोली से डॉक्टर ललित कुमार ने आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, विशेष रूप से सीपीआर, सांप के काटने इत्यादि के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर गृह रक्षक विभाग से धीरज शर्मा एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव के तरीकों बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर के अंत में प्रतिभागियों को आपदा के दौरान होने वाले फील्ड क अनुभवों को साँझा किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आपदा के दौरान बढ़चढ़ कर जरुरतमंदो की सहायता के लिए आगे आने के लिए कहा। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आपतकालीन सम्पर्क नंबर पर आपदा की सही एवं सटीक जानकारी भी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की आधी अधूरी जानकारी से सही प्रतिक्रिया देने में मुश्किल आती है। 


    कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गए।  कार्यक्रम में गृह रक्षक विभाग से पलाटून कमांडर देवा कुमारी, कंपनी कमाण्डर अवतार सिंह, आपदा मित्र हर्ष शर्मा, सचिन शर्मा, ध्रुव, दिनेश कुमार, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना से अंकुश शर्मा, विलास चंद्र मनीषा, नेहा ने भाग लिया।

  • डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं हेतू सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी: उपमुख्यमंत्री 

    डेरे में नवनिर्मित लंगर शेड का किया शुभारंभ
    ऊना/सुशील पंडित: डेरा बाबा रूद्रानंद बसाल में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को डेरा बाबा रूद्रानंद परिसर में नवनिर्मित लंगर शेड का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों का उत्थान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति के संरक्षण हेतू मंदिरों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद स्थल महाराज सुग्रीवानंद की वर्षों की तपस्या, लगन व परिश्राम का ही प्रतिफल है कि इस समागम से इतने लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सुग्रीवानंद महाराज जी एक ऐसा व्यक्तित्व है जो चारों वेदों, 18 पुराणों और छः दर्शनों के ज्ञाता हैं। उन्होंने कहा कि साधू महात्मा तो काफी मिल जाएंगे लेकिन ऐसे परम ज्ञानी व्यक्ति कम ही मिलते हैं। महाराज जी ने अपना पूरा जीवन इस डेरे के लिए सर्म्पण कर लाखों लोगों को इस धार्मिक स्थल से जोड़ा है। उन्होंने महाराज जी ने हरिद्वार, दिल्ली व अमलैहड़ बडे़ आश्रमों में भी पूरी लगन व मेहनत के साथ श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने सुग्रीवानंद महाराज जी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि लोगों की जितनी आस्था डेरे और धूने में है उतनी ही आस्था महाराज जी में है। उन्होंने युवाओं से भी आहवान किया कि वे भी धार्मिक आस्थाओं से जुडे़।

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ईश्वर की भक्ति में महाराज जी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराज की उन पर पूरा आशीर्वाद रहता है। जब भी कभी उन्हें कोई समस्या आती है तो महाराज जी का आशीर्वाद लेने बाबा डेरा पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से भी आहवान किया कि वे अपनी पूंजी का कुछ हिस्सा मानवता की सेवा और धार्मिक कार्यों में अवश्य लगाएं। 
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुगमता से माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन हो सके इसके लिए सुगम दर्शन प्रणाली की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रणाली के तहत 100 के भीतर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर  को लगभग एक करोड़ रूपये की आय हुई है। इसके अतिरिक्त माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 76 करोड़ रूपये की राशि रोपवे निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं के लिए भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक किलोमीटर सड़क, नाला और डेरे में भव्य द्वार बनाया जाएगा। इस दौरान डेरा बाबा रूद्रानंद की ओर से खाद्य सामग्री का एक ट्रक आपदा राहत सहायतार्थ हेतू जिला मंडी को रवाना किया।
    इस दौरान उप मुख्यमंत्री की धर्म पत्नि सिम्मी अग्निहोत्री और पुत्री आस्था अग्निहोत्री उपस्थित रही और महाराज जी का आशीर्वाद लिया।
    इस मौके डेरा बाबा रूद्रानंद से सुग्रीवानंद जी महाराज, आचार्य हेमानंद जी महाराज,भागवत व्यास रमाकांत शास्त्री, सतपाल शास्त्री, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद विट्टू के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    यज्ञ शुभारंभ के लिए सर्वश्रेष्ठ है अरणीमंथन से उत्पन्न अग्नि: आचार्य हेमानंद जी महाराज
    डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में चल रहे पंच भीष्म महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में चल रहे पंच भीष्म पर्व के उपलक्ष में वेदांताचार्य 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में शुरू हुए कार्यक्रम जोकि 27 नवम्बर तक मनाया जाएगा। बीते कल से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा 26 नवंबर तक आचार्य रमाकांत के श्री मुख से सुनाई जा रही है। इस दौरान शुरू हुए एक करोड़ गायत्री कोटी महायज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है हवन यज्ञ से पहले वेद मंत्रों से अग्नि प्रज्वलित की गई। महाराज सुग्रीवानंद जी व उनके परम शिष्य आचार्य हेमानंद जी के सानिध्य में चल रहे पंच भीष्म महोत्सव पर उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से अरणीमंथन के मौके पर भाग लिया और अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्वलित की। उपमुख्यमंत्री ने लंगर हाल का शुभारंभ भी किया।
    विदित हो कि डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में 150 साल से अधिक समय से यज्ञ किया जा रहा है साल 1850 में पहली बार यहां यज्ञ का आयोजन किया गया। 1864 में लंगर की शुरुआत की गई जो की निरंतर जारी है। मान्यता है कि इस आश्रम में पांच महात्माओं ने समाधि ली थी उसी स्थान पर आज भी पांच पीपल हैं भक्तों का विश्वास है कि इन पीपल के वृक्षों की परिक्रमा करने से सांप के डसें हुए व्यक्ति का इलाज संभव है।
    अचार्य हेमानंद जी ने बताया कि यज्ञ शुभारंभ के लिए सर्वश्रेष्ठ है अरणी मंथन से उत्पन्न अग्नि, यज्ञ के द्वारा ही ईश्वर की उपासना करते हैं यज्ञ में आहुति के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है अग्नि व्यापक है लेकिन यज्ञ के निमित्त उसे प्रकट करने के लिए भारत में वैदिक पद्धति है जिसे अरणीमंथन कहते हैं आधुनिक युग में माचिस से लेकर गैस लाइटर होने के बाद भी यज्ञ शुभारंभ के लिए शास्त्रों में बताई गई सदियों पुरानी पद्धति से ही अग्नि को उत्पन्न किया जाता है। डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में आज अरणी मंथन पद्धति से अग्नि उत्पन्न कर यज्ञ शुरू किया गया।
    कैसे होती है यज्ञ के लिए अग्नि उत्पन्न

    आचार्य हेमानंद जी ने बताया शमी के वृक्ष में जब पीपल उग आता है, शमी को शास्त्रों में अग्नि का स्वरूप कहा गया है जबकि पीपल को भगवान का स्वरूप माना गया है यज्ञ के द्वारा भगवान की स्तुति करते हैं, अग्नि का स्वरूप है शमी और नारायण का स्वरूप पीपल, इसी वृक्ष से अरणी मंथन काष्ट बनता है उसमें अग्नि विद्यमान होती है ऐसा हमारे शास्त्रों में उल्लेख है। इसके बाद अग्नि मंत्र का उच्चारण करते हुए अग्नि को प्रकट करते हैं।
    आचार्य ने बताया कि शमी की लकड़ी का एक तख्त होता है जिसमें एक छेद रहता है इस छेद पर लकड़ी की छड़ी को मधानी की तरह तेजी से चलाया जाता है इससे तख्ते में चिंगारी उत्पन्न होने लगती है जिससे नीचे रखी घास व रूई में लेकर उसे हवा देकर बढ़ाया जाता है इसी अग्नि का यज्ञ में उपयोग किया जाता है। अरणी में छड़ी के टुकड़े को उतरा और तख्ते को अधरा कहते हैं।
  • धुंधला, बंगाणा स्कूल के एनएसएस यूनिट का 25 को बंगाणा स्कूल में लगेगा रक्तदान शिविर 

    समाज को सुदृढ़ व अच्छे कार्यो के लिए प्रेरित करता है एनएसएस यूनिट कैम्प:हरि कृष्ण

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सात दिवसीय चल रहे एनएसएस कैम्प के दूसरे दिन सव से पहले  कैम्प के यूनिट ने सुबह मार्च पास्ट किया। उसके बाद जमासनी माता मंदिर में साफ सफाई के बाद रिटायर्ड प्रिंसीपल कैलाश के साथ योगाभ्यास किया। प्रवक्ता विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुटलैहड के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के आदेशानुसार बंगाणा स्कूल में एनएसएस कैम्प लगाया गया है। ताकि छात्र एनएसएस कैंम्प के माध्यम से अच्छे कार्य और संस्कार सीख सकें। 


    विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 नवंबर को धुंधला एवं बंगाणा स्कूल के एनएसएस यूनिट संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। और 25 नवंबर को बंगाणा स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर लगेगा। वहीं भयाम्बी स्कूल के मुख्याध्यापक हरि कृष्ण ने बंगाणा एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स को विस्तार से जानकारी प्रदान की। ओर नशे जैसे दलदल से खुद भी ओर समाज को भी स्वच्छ रखने की नसीहत दी। 


    हरि कृष्ण ने कहा कि एनएसएस मतलब दूसरों के लिए समर्पित होने का पाठ पढ़ाता है। जिस प्रकार कोविड के समय मे कई समाज सेवियों ने पीड़ित एवं गरीब परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़कर उन्हें राहत प्रदान की। उसी प्रकार एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स भी समाज मे अहसाय परिवारों की मदद के लिए तन मन धन से आगे आयें। हरि कृष्ण शर्मा ने एनएसएस यूनिट बंगाणा के क्रैडिट्स को कई विषयों पर जानकारी प्रदान की ओर पढ़ाई के साथ साथ अच्छे संस्कारों व समाज के लिए प्रेरणा बनने का पाठ पढ़ाया। 


    इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह वाईस प्रिंसीपल जितेंद्र शर्मा,प्रवक्ता विवेक शर्मा,नरेंद्र धीमान,राममूर्ति शर्मा,सुनील शर्मा,बलदेव कलसी,सुरेश कुमार ,सलोचना देवी,डिम्पल कुमारी, चंपा देवी,मीनाक्षी ,सोनिया, रीता,जीवन आशा,सुभाष व  कई गणमान्य उपस्थित रहे। 

  • पंजाब : पति ने दी पत्नी को खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    मोगा :  जिले के कसबा निहाल सिंह वाला के गांव खोटे में बीती देर रात पति द्वारा अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वही इस घटना को लेकर निहाल सिंह वाला के डीएसपी मंजीत सिंह इस केस की गहराई से जाँच कर रहे है। वही इस घटना के पीछे पति पत्नी की मामूली तकरार भी बताई जा रही है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसे तलाश कर रही है। वही मामले की जानकारी देते हुए मृतका के रिश्तेदार गुरचरण सिंह ने बताया की यह पति पत्नी नरमा चुगने के लिए मुक्तसर गए थे और 4-5 दिन पहले गाव में आये थे। यह नशा करने का आदि था और हमारी बेटी इसको नशा करने से रोकती थी और इनका इसी बात पर झगड़ा भी रहता था।

    आरोपी लड़की को तंग परेशान करता था, कल यह पहले अपने तीनों बच्चो को कही छोड़ कर आया और फिर घर आकर इसने यह हादसा कर दिया। इसका नाम निक्का सिंह है और इसकी उम्र करीब 30 साल और लड़की की उम्र भी करीब 30 साल है। मृतका का नाम गुरप्रीत कौर है। यह नही मालूम की यह बच्चों को कहा छोड़ कर आया है और यह हादसा करने के बाद घर से चला गया। यह भी हमें नहीं मालूम। वही मामले की जाँच कर रहे निहाल सिंह वाला के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया की हमें सूचना मिली थी की निक्का सिंह ने अपनी पत्नी का कत्ल चुन्नी से गला घोट कर कर दिया है। हम जांच कर रहे है और आरोपी की तलाश की जा रही है।