Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਘਰਾਂ ਉੱਤੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਨਵੀਪੁਰ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਵਾਸੀਆਂ ਵਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਣਾ ਭਾਰੀ ਪੈ ਗਿਆ। ਗੁਸੇ ਚ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਰੇਆਮ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਹੋ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੀ ਤੋੜ ਫੋੜ ਕਰ ਦਿਤੀ। 

    ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਖਾਲੀ ਪਈ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ  ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਨਸ਼ੇ ਦੀਆ ਸਰਿੰਜਾਂ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਈਆਂ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਮੋਹਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿਤਾ ਅਤੇ ਸ਼ਰੇਆਮ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਤੋੜ ਫੋੜ ਕੀਤੀ। 

    ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਟੀਕੇ ਅਤੇ  ਸਰਿੰਜਾ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आठ की उप चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने छीना झपटी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुआ है।  आरोपियों की पहचान शीतल नगर के रहने वाले परमजीत सिंह और गुरु नानक नगर के मयंक वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातायों का पता चले। 

    पुलिस जांच में सामने आया कि परमजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज हैं जबकि मयंक वर्मा के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।

    चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह और मयंक वर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर फोकल पाइंट चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਕਰੋੜਾ ਦੀ ਹੋਈ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਥਾਨਾ ਛੇਹਰਟਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਚ ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕਰੋੜਾ ਦੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਵਧਣੀਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਹਜੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੀ  ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਗਾਹਕ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ 90 ਹਜਾਰ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਇੱਕ ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। 

    ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਕੰਧ ਤੋੜ ਕੇ ਇਕ ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਪੀੜਿਤ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ 90 ਲੱਖ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੀ ਚਾਂਦੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਨਗਦੀ ਪਈ ਸੀ।  

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਕੰਧ ਤੋੜ ਕੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਜਲਦ ਹੀ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः भाजपा नेता किशन लाल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें

    जालंधर ENS: थाना 2 के बाहर बीते दिन भाजपा नेता पर किशन लाल शर्मा द्वारा प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने किशन लाल शर्मा को राउंडअप किया था। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं द्वारा थाने के बाहर विरोध भी किया गया। जबकि पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर कहा गया कि किशन लाल शर्मा उनके कर्मियों के साथ उलझे थे। जिसके चलते पुलिस ने उनको राउंडअप किया था।

    इस मामले में पुलिस ने किशन लाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच कमिमश्ररेट जालंधर के संतरी तरूणजीत सिंह से गलत व्यवहार करने के मामले में उनके बयानों के आधार पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा समेत 3 लोगों के खिलाफ थाना डवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 186, 506 व 353 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-4 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • आरएस बाली ने अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री प्रदेश को देश की पर्यटन राजधानी बनाने का कर रहे प्रयास – आरएस बाली

    पर्यटन की दृष्टि से अंदरौली को विकसित करने के लिए खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ रूपये 

    ऊना/ सुशील पंडित: देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए बेहद खुबसूरत स्थल है। राज्य की बेहद खुबसूत जगहों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ता स्थल अंदरौली भी है जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यह बात अध्यक्ष हिमाचल पर्यटन निगम कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेला के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु हिमाचल प्रदेश को पूरे देश की पर्यटन राजधानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा के अंदरौली को भी पर्यटन की दृष्टि से बडे़ स्तर पर विकसित किया जाएगा। 

    रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच रखने वाले हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु की ओर से एडीबी प्रोजैक्ट के तहत 10 करोड़ रूपये की लागत से अंदरौली को एडवेंचर स्पोर्टस टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए स्वीकृति किए। उन्होंने कहा कि इस टूरिज्म स्थल पर आने वाले पर्यटकों के लिए अलग-अलग वाटर उपकरण जैसे शिकारा जिसमें कैफे व रूमस की सुविधा, हाउस वोट, स्कूटर व फ्लोटिंग रेटॉरेंट व जैटी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अंदरौली क्षेत्र टूरिज्म की दृष्टि से प्रदेश का बेहद खूबसुरत पर्यटन स्थल विकसित होकर उभरेगा। दुनिया के कोने-कोने सेे लोग इसकी खुबसूरती का लुत्फ उठाने यहां पहुंचेंगे और जिससे स्थानीय लोगों को आय के साधन भी उपलब्ध होंगे। 

    उन्होंने कहा कि  अंदरौली क्षेत्र को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के साथ हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को भी देश के मानचित्र पर उभारा जा सके। उन्होंने कहा कि अंदरौली में वाटर स्पोर्टस जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती है जिससे देश के कोने-कोने से आए पर्यटनों के साथ प्रतिभागियों को भी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलता है और इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अंदरौली को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने का पूर्ण प्लान पर्यटन विभाग के निदेशक को प्राथमिकता के तौर भेजने को कहा ताकि जिला को ऊना को शीघ्र एक बेहतर विकसित पर्यटन स्थल मिल सके। 

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ सुरक्षा व शांति के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश व विदेश से पर्यटक हिमाचल में घूमना पसंद करते हैं क्योंकि हिमालच टूरिस्ट स्थल के साथ-साथ शांति व सुरक्षा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ से पहाड़ है और पहाड़ों के आंचल में नीले पानी की झील अंदरौली की शोभा को चार चांद लगाती है तथा यहीं खूबसूरती यहां घूमने आए पर्यटकों का मनमोह लेती है।कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह भुटटो ने कहा कि देश के पर्यटन मानचित्र पर अंदरौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने मुख्यातिथियों व अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा एडवेंचर स्पोर्टस मेले की जानकारी दी।

    एडवेंचर स्पोर्टस मेले में यह होगी साहसिक गतिविधियांलगभग एक माह तक चलने वाले एडवेंचर स्पोर्टस मेले में पैरा मोटरिंग, पैरा सेलिंग, हॉट एयर वैलून, एटीवी राइड, जीप लाइन, कमांडो नेट, जारविंग, मिकी माउस, गन शूटिंग व मोटर वोट जैसी खेले यहां आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगी जिसमें साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले पर्यटक इस मेला का लुत्फ उठा सकेंगे।अधिसूचित स्थल का किया निरीक्षण ।इस अवसर पर आरएस बाली ने कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुटटो, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा रोहित कुमार व पर्यटन अधिकारी रवि धीमान के साथ अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए अधिसूचित स्थल का निरीक्षण भी किया।

    इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए तथा मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, डिप्टी चीफ इंजीनीयर बीबीएमवी एचएन कम्बोज़, एसडीएम विवेक महाजन, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार रोहित कंवर, रेड क्रॉस से सुरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामासरा, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः CM के स्पैशल चीफ सेक्रेटरी को मिली अब ये जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने CM मान के स्पैशल चीफ सेक्टरी को एक और अहम जिम्मेवारी सौंप दी है। अब विजोय कुमार सिंह के पास और दो एडिशनल चार्जो की जिम्मेवारी भी है। जिसमे स्पैशल चीफ सेक्टरी कम फाइनेंशियल कमिशनर कोऑपरेशन के साथ प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिशनर nri अफेयर्स शामिल है। nri अफेयर्स का चार्ज पहले आईएएस के.ए.प सिन्हा के पास था।

  • कलश यात्रा के साथ बदोली में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ गांव बदोली के ठाकुरद्वारा प्रांगण में हुआ ,कथा से पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन कथावाचक पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम श्रीमद् भागवत महिमा से अवगत कराया।कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत कथा श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है।

    वहीं कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने धुंधकारी प्रकरण की सुंदर व्याख्या की। उन्होंने बताया कि तुंगभंगा नदी के किनारे के एक गांव था वहां पर आत्म देव नाम का एक ब्राह्मण और उसकी पत्नी धुंधली रहती थी आत्म देव तो सज्जन था लेकिन उसकी पत्नी दुष्ट प्रवृति की थी। ब्राह्मण आत्म देव बहुत उदास रहता था क्योंकि उसको कोई संतान नहीं थी। और उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं  हो पाया, एक दिन हताश होकर जंगल की तरफ आत्महत्या करने निकल गए आत्म देव, रास्ते में उन्हें एक ऋषि मिले और फिर आत्म देव ऋषि को अपनी कहानी सुना कर रोने लगा और उपाय पूछने लगा ऋषि ने कहा मेरे पास अभी तो ऐसा कुछ नहीं की जिससे मैं तुम्हें  कुछ दे पाऊं, लेकिन आत्म देव ने बताया की उसकी गाय को कोई बच्चा नहीं हो रहा है और जब आत्म देव ऋषि को बार बार बोलने लगा तो ऋषि ने उसे एक फल दिया और उसको अपनी पत्नी को खिलाने को कहा और कहा की एक साल तक तुम्हारी पत्नी को  सात्विक जीवन जीना पड़ेगा। ब्राह्मण आत्म देव वह फल लेकर ख़ुशी ख़ुशी घर वापस आकर सारी बात धुंधली को बताता है और उसको वह फल खाने को देता है।

    लेकिन धुंधली सोचती है अगर बच्चा हुआ तो उसको बहुत कष्ट का सामना करना पड़ेगा यही सोच कर उस फल को नहीं खाया और जाकर सारी बात अपने छोटी बहन को बताई तो उसकी बहन ने उसे एक रास्ता बताया और कहा की मैं गर्भवती हूँ और मुझे बालक होने वाला है तू ही लेना उसको और उस फल को गाय को खिला दे इससे उस ऋषि की शक्ति का भी पता चल जायेगा। धुंधली ने ऐसा ही किया। और अपने पति आत्म देव के सामने गर्भावस्था का नाटक करने लगी और कुछ दिन बाद  जाकर अपने बहन से बच्चा लेकर आ गयी। ब्राह्मण आत्म देव बहुत खुश हुआ और उस बच्चे का नाम ब्रह्मदेव रखना चाहा लेकिन धुंधली ने फिर झगड़ कर उसका नाम धुंधकारी रखा। और धुंधली ने जो फल गाय को खिलाया था उसके भी गर्भ से मनुष्य का बालक हुआ जिसके कान लम्बे लम्बे थे इसीलिए उसका नाम आत्म देव ने गोकर्ण रखा। 

    दोनों बड़े हो गए जिसमें धुंधकारी दुष्ट व चाण्डाल प्रवृति का था तो गोकर्ण सरल स्वभाव का था। धुंधकारी सारे गलत काम करता एक दिन तो उसने अपने पिता आत्म देव की ही पिटाई कर दी। आत्म देव बहुत दुखी हुआ और अपने दुखी पिता को देख गोकर्ण उनके पास आया और उनको वैराग्य जीवन जीने के लिए कहा। और कहा की संसार में हम बस भागवत दृष्टि रखकर ही सुखी हो सकते है। गोकर्ण की बात मानकर आत्म देव गंगा के किनारे आकर भागवत के दशम स्कंध का पाठ करने लगे थे और उसी जीवन में उन्हें भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति हो गयी थी। 

    समय बीतता गया और एक दिन धुंधली ने भी धुंधकारी के अत्याचारों को देख दुखी होकर एक कुएँ में कूद कर आत्महत्या कर ली। अब धुंधकारी एकदम ही अत्याचारी और दुष्कर्म वाला इंसान बन गया था। वह वैश्यों की मांगो के लिए चोरी करता और एक दिन तो उसने राजा के यहाँ ही चोरी कर ली,सभी वेश्याएं सोचने लगी कि अगर यह जिन्दा रहा तो एक दिन हमको भी मरवा देगा। यह सोच कर उन लोगों ने धुंधकारी को बांध कर उसको जल्ती हुई आग उसके मुख में डालकर तड़पा तड़पा कर मार डाला। बुरे प्रवृति के होने की वजह से धुंधकारी प्रेत बन गया और वह अपने भाई गोकर्ण को डराने लगा। 

    हालाँकि गोकर्ण ने अपने भाई का श्राद्ध गया जाकर किया था लेकिन धुंधकारी को फिर भी मुक्ति नहीं मिली। वह गोकर्ण को डराने की कोशिश करता लेकिन गोकर्ण गायत्री मंत्र का जाप करता तो धुंधकारी उसके पास नहीं जा सकता था। गोकर्ण ने जब कहा की मैंने तो तुम्हारा पिंडदान कर दिया है फिर भी तुम प्रेत बन घूम रहे हो तो धुंधकारी ने बोला कि मैंने इतना पाप किया है पिंडदान से मेरी मुक्ति नहीं होगी। उसके बाद गोकर्ण ने सभी विद्वानों व सूर्य देवता को नमन कर इसका उपाय पूछा तो सूर्य देव ने कहा की इसको मोक्ष की प्राप्ति भागवत कथा सुनने से ही होगी।

    गोकर्ण ने भागवत कथा का आयोजन किया और धुंधकारी एक बांस पर जाकर छिप कर बैठ गया वांस में सात गांठें थी वो वहीं जाकर बैठ गया। पहले दिन की कथा में पहली गांठ का भेदन हुआ ऐसे ही दूसरे दिन दूसरे में ऐसे करके सातों गांठों का भेदन हो गया। धुंधकारी दिव्य रूप धारण कर प्रकट हो गए और उनको लेने भगवान स्वयं आये। पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा बहुत लोगों ने सुनी होगी मगर धुंधकारी को स्वयं भगवान लेने क्यों आए बहुत कम लोग जानते होंगे। इसकी वजह यह है की धुंधकारी ने पूरी श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा तथा प्रेम भाव से सुनी। इस मौके पर विपन शर्मा, मास्टर रजिंद्र शर्मा,नरेश कुमार, राजीव पंडित,राज कुमार शर्मा, महासचिव संसार चंद, अनमोल शर्मा, विकास शर्मा ने लोगों से श्रीमद् भागवत कथा सुनने का आग्रह भी किया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 134 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 18 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 9,500/- रूपए वसूल किए गए।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 13 व्यक्तियों के चालान काटे गए तथा जुर्माने के रूप में 1300/- रूपए वसूल किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत 02 टिप्परों के चालान काटे गए जिससे 50,000/- वसूल किए गए I 
  • 7 बोतल देसी शराब पकड़ी 

    7 बोतल देसी शराब पकड़ी 

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चलोला में एक चायपान दुकान की तलाशी लेने पर दूकान से 7 बोतल देसी शराब बरामद की I इस संबंध में आरोपित राजेश कुमार निवासी गाँव चलोला जिला ऊना के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब: 14 तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ध्यान में रखते हुए 10वीं तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी सीएम भगवत मान ने ट्वीट के जरिए दी है। सीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा- कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए पंजाब के दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया गया है।

    इससे पहले रविवार सुबह अमृतसर में सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई। छात्र को ठंड के कारण बुखार आया था। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के दिमाग में बुखार के कारण सूजन आ गई थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। छात्र की पहचान प्रदीप सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर) के गांव वरियां के रूप में हुई है। वह गांव के ही सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। 7 साल के प्रदीप कुमार को 31 दिसंबर को बुखार चढ़ गया था। जिसके बाद उसे अजनाला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से उसे अमृतसर रेफर किया गया था। 3 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में भटकने के बाद परिवार बच्चे को घर वापस ले आया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।