Blog

  • पंजाबः 27 वर्षीय युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    पंजाबः 27 वर्षीय युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    होशियारपुर: मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय युवक प्रवीण कुमार निवासी गांव आलो भट्टी, मुकेरियां के रुप में हुई है। प्रवीण रोजी रोटी की तलाश में अमेरिका गया था। प्रवीण कुमार कैलिफोर्निया के विक्टर वैली में एक स्टोर में काम करता था। इसी स्टोर पर हमलावारों ने प्रवीण कुमार को निशाना बनाया। जानकारी देते हुए मृतक प्रवीण कुमार के पिता सूरत सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों अमेरिका में एक ही जगह काम करते हैं। प्रवीण को अमेरिका गए 7 साल हो गए हैं और छोटा बेटा तीन महीने पहले ही अमेरिका गया है।

    सूरत सिंह ने बताया कि प्रवीण को अमेरिका गए 7 साल हो गए हैं और छोटा बेटा 3 महीने पहले ही अमेरिका गया है। सूरत सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे ने बताया कि जिस दुकान पर प्रवीण काम करता है, वहां एक हत्यारा लुटेरा आया और प्रवीण से पैसे मांगने लगा, जब प्रवीण ने इसका विरोध किया तो लुटेरे ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें गोली लगने से प्रवीण की मौत हो गई। इस दुखद खबर से इलाके में शोक की लहर है। सूरत सिंह ने भारत सरकार से अपने बेटे का शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। प्रवीण कुमार पहले पंजाबी युवक नहीं हैं जिनकी विदेशी धरती पर हत्या की गई है। इससे पहले टांडा उड़मुड़ के युवक, उसकी पत्नी और बेटी की भी अमेरिका में कत्ल कर दिया गया था। 

  • पंजाबः कचहरी चौक के पास चली गोलियां, युवक की हुई मौत

    पंजाबः कचहरी चौक के पास चली गोलियां, युवक की हुई मौत

    अमृतसर: जिले के कचहरी चौक के पास देर रात स्विफ्ट गाड़ी पर आ रहे कुछ युवकों पर 2 अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाई थी। इस दौरान कुछ गोलियां गाड़ी में लगीं लेकिन एक गोली गाड़ी से निकल कर युवक को लग गई। हादसे में घायल युवक अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पता चला है कि आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम नीतीश उर्फ ​​साहिल है और वह एक गरीब परिवार से है और परिवार का इकलौता बेटा था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि नीतीश उर्फ ​​साहिल का दोस्त होटल के साउंड सिस्टम में काम करता है और नीतीश को साउंड रिपेयरिंग के लिए अपने साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि वे स्टेशन पर खाना खाकर ट्रेन की ओर आ रहे थे, तभी अचानक दो अज्ञात युवकों ने उन पर गोली चला दी। जिस दौरान गोली गाड़ी के दरवाजे को चीरती हुई अंदर बैठे नीतीश को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि गोली चलाने वाले युवकों को जल्द से जल्द काबू किया जाए। उन्होंने कहा कि नीतीश अपने बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा था। ऐसे में उन्होंने सरकार से न्याय और मदद की अपील की हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने फिर केजरीवाल और सीएम मान पर साधा निशाना 

    पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने फिर केजरीवाल और सीएम मान पर साधा निशाना 

    चंडीगढ़ः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक ने एक बार फिर से सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। जून की फसलों के अवशेष के रख-रखाव के लिए केंद्र द्वारा जारी 165 करोड़ में से भगवंत मान सरकार सिर्फ 130 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई है। शेष 35 करोड़ अप्रयुक्त रह गये। खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि काम आप पार्टी से नहीं होता, बाद में दिल्ली की केजरीवाल सरकार प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराती है।

  • पंजाबः बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले दो गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंजाबः बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले दो गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगाः पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो जून को मोगा बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर देर रात खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने और खालिस्तान का झंडा फहराने वाले दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोगा के ही रहने वाले हैं। मोगा एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि दो जून देर रात मोगा बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे और खालिस्तान का झंडा फहराया था। मोगा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस स्टैंड के सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी दलजीत सिंह और प्रितपाल सिंह मोगा के रहने वाले हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए एसआई दलजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने 25 जून को दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एसएफजे चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ मिले हुए हैं। इस काम के लिए आरोपियों को वेस्टर्न यूनियन से करीब 80-80 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों पर कोई क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। दोनों ने पैसों के लालच में यह काम किया।

  • पंजाबः सरकार का ऐलान, इन महिलाओं को मिलेगे 6 हजार रुपए 

    पंजाबः सरकार का ऐलान, इन महिलाओं को मिलेगे 6 हजार रुपए 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और भलाई के लिए विभिन्न स्कीमें चलाईं जा रही हैं। सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थी महिलाओं( दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरे बच्चे लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जायेगी। इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म के लिए 5000-/रुपए की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है।


    उन्होंने बताया कि लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे जन्म समय लिंग अनुपात में सुधार होगा, जन्म से पहले लिंग चयन किये जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी, दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत में सुधार होगा और बच्चे के पोषण सम्बन्धी तंदुरुस्ती में सुधार करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000/- रुपए का लाभ सीधा लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर किया जायेगा।

    यह लाभ लेने के लिए पंजाब के सभी आंगणवाड़ी सैंटरों में आंगणवाड़ी वर्करों की तरफ से फार्म भरे जाते हैं। यह लाभ प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना और आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना लाज़िमी है। मंत्री ने आगे बताया कि लाभार्थी घर बैठ कर आनलाइन पोर्टल (https://pmmvy.nic.in/) पर अपने आप रजिस्टर्ड करके अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस योजना को पारदर्शी और कुशलता पूवर्क ढंग से पूरा किया जाये।

  • पंजाबः पंचायती जगह की बोली के दौरान पुलिस के सामने हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

    पंजाबः पंचायती जगह की बोली के दौरान पुलिस के सामने हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

    फ़िरोज़पुरः जिले के गांव सदू शाह वाला में पंचायती जगह की बोली के दौरान हाथापाई का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसर, पंचायती जगह की बोली के दौरान पुलिस और सरकारी अधिकारियों के सामने ही एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा हाथापाई के बाद भी काफी हंगामा किया गया। इस घटना दौरान पुलिस कर्मचारी एक-दूसरे को छुड़वाते रहे, मगर पुलिस के सामने ही व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। हालांकि कहा यह भी जा रहा हैकि ये वीडियो कुछ दिन पहले का है। 

  • पंजाबः IAS और PCS के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः IAS और PCS के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज 7 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले हुए है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ की रिटायरमेंट से पहले 7 IAS और 1 PCS की ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए। देखें लिस्ट

  • जालंधरः MAJOR COLONY में हुआ हंगामा, प्रॉपर्टी डीलर पर महिला ने मारपीट और कपड़े फाड़ने के लगाए आरोप

    जालंधरः MAJOR COLONY में हुआ हंगामा, प्रॉपर्टी डीलर पर महिला ने मारपीट और कपड़े फाड़ने के लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर के बस्ती शेख में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां मेजर कॉलोनी बस्ती शेख की सोनिया ने प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना और उसकी पत्नी पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसने 9 महीने पहले डीलर से कोठी खरीदी थी। महिला का कहना है कि 9 के दौरान कोठी की हालत दिन व दिन खराब हो गई। सोनिया का आरोप है कि इस मामले को लेकर वह कई शिकायत करने के लिए डीलर से फोन पर संपर्क किया। उनका कहना है कि डीलर ने पहले तो उसकी बात को टाल मटौल करता रहा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उसने सोनिया का नंबर ब्लॉक कर दिया।

    सोनिया का आरोप है कि डीलर की तरफ से अभी तक कोठी की एनओसी भी नहीं दी गयी है। इससे पहले ही एनओसी के लिए डीलर उससे 20 हजार रुपए ले चुका है। जिसके बाद वह आज कोठी के मामले को लेकर शिकायत करने के लिए डीलर के घर पहुंच गई। सोनिया ने आरोप लगाया कि वहां पर डीलर सुरेश और उसकी पत्नी द्वारा पीड़ित उसके साथ मारपीट की गई। सोनिया ने आरोप लगाए है कि उन्होंने उसके कपड़े तक फाड़ दिए और उसकी सोने की चैन छीन ली। दूसरी ओर इस मामले में को लेकर प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना ने कोई बयान नहीं दिया है। अगर वह भी इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखना चाहेंगे तो सबूतों के आधार पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • जालंधरः 2 माह से लापता व्यक्ति सिविल में इस हालत में मिला, परिजनों सहित गांव वासी पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    जालंधरः 2 माह से लापता व्यक्ति सिविल में इस हालत में मिला, परिजनों सहित गांव वासी पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव में एक व्यक्ति 2 माह से लापता हो गया था। जिसे परिजनों सहित गांव वासी काफी दिनों से तालाश कर रहे थे। लेकिन उक्त व्यक्ति घायल हो गया था। जिसका कई दिनों से सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज सिविल अस्पताल के कर्मियों ने जब उससे उसके बारे में पूछा तो उक्त व्यक्ति ने गूगल से सर्च करके अपने गांव का पता बताया। जिसके बाद सिविल अस्पताल के कर्मियों ने परिजनों के घायल व्यक्ति के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव वासी सिविल अस्पताल में उसे लेने के लिए पहुंच गए।  

    एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि राजस्थान के अजमेर जिला के गोला गांव का व्यक्ति है। व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण नाथ पुत्र मोहन नाथ गांव गोला के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्होंने लक्ष्मण को ढूंढने के लिए शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं लक्ष्मण को ढूंढने के लिए परिजनों ने इश्तिहार भी छपवाए थे। परिजनों का कहना हैकि लक्ष्मण 4 मई से लापता हो गया था।

    उनका कहना है कि लक्ष्मण कैटरिंग का काम करता है और शादी के प्रोग्राम के लिए गया हुआ था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। इस मामले में इश्तिहार में परिजनों ने ढूंढने वाले को 11 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। आज जब उन्हें सिविल अस्पताल से डॉक्टर अमन का फोन आया तो परिजन सहित गांव वासी तुरंत जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर अमन ने बताया कि घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस के कर्मी 24 जून को अस्पताल में लेकर आए थे। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

  • पंजाबः पूर्व डिप्टी स्पीकर का हुआ निधन

    पंजाबः पूर्व डिप्टी स्पीकर का हुआ निधन

    मोहाली: पूर्व डिप्टी स्पीकर 74 वर्षीय वीर दविंदर सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को कोमा के दौरान वीर दविंदर सिंह की फूड पाइप में कैंसर पाया गया था, उनकी तबीयत काफी खराब थी। जिसके कारण वह पिछले कुछ दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। आज सुबह 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

    उनका अंतिम संस्कार पटियाला में होगा। बता दें कि 2003 में बीर दविंदर सिंह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। वह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता रहे चुके  है और 1980 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी और 2002 में वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। वह एक महान प्रवक्ता होने के नाते दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के लिए भी जाना जाता है।