Blog

  • पंजाबः दोगुने गहने करने का झांसा देकर महिला से सोने की चूड़ियां लेकर फरार बाबा

    पंजाबः दोगुने गहने करने का झांसा देकर महिला से सोने की चूड़ियां लेकर फरार बाबा

    अमृतसरः राज्य में एक बार फिर से दोगुने सोने के गहने करने का झांसा देने वाला फ्रॉड बाबा गिरोह सक्रिय हो गया है। वहीं जिलें में थाना बी-डिवीजन के अंतर्गत आते एरिया से ताजा मामला सामने आया है। जहां फ्रॉड बाबा गिरोह ने महिला को अपना शिकार बनाया और उनकी सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ऐसे फंसाया पीड़ित दलजीत कौर अपने जाल में

    पीड़िता दलजीत कौर ने बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। इस दौरान सफेद कपड़े पहने हुए एक बाबा उसके पास से गुजरा। चंद सेकेंड के बाद एक महिला और पुरुष भी वहां आ गए। महिला व पुरुष ने बाबा के जाने का रास्ता पूछा और कहा कि वे बड़े सिद्ध बाबा है। हर समस्या का समाधान कर देते हैं। इतनी ही देर में बाबा दोबारा वहां आ गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता दलजीत कौर को ठगने के लिए बातों का जाल बुनना शुरू कर दिया।

    पीड़ित दलजीत को बातों में फंसा बाबा ने उतरवाई चूड़ियां

    दलजीत कौर ने कहा कि महिला व पुरुष ने उसे गहने दोगुने करने की बाबा की शक्ति के बारे में बताया। वह दोनों की बातों में आ गई। उसने अपनी पहनी हुई सोने की चूडियां बाबा के रुमाल में डाल दीं। बाबा ने साफ कहा कि यह तभी खोले, जब वह वहां से चले जाएं। यह कहकर ढोंगी बाबा और आरोपी वहां से फरार हो गए।

    कुछ दिन पहले बाबा ने एक महिला को बनाया था शिकार 

    यह गैंग 9 महीनों बाद फिर से एक्टिव हुआ है। 9 महीने पहले कचहरी चौक पर एक महिला को ठगा था। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और गैंग के दो सदस्यों के चेहरे सामने आए थे, लेकिन उसके बाद पूरा गैंग अमृतसर से गायब हो गया था। अब 9 महीने बाद यह गैंग फिर से एक्टिव हुआ है।

  • पंजाबः 126 किलो हेरोइन मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार, डीजीपी ने दी जानकारी

    पंजाबः 126 किलो हेरोइन मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार, डीजीपी ने दी जानकारी

    अमृतसरः गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़े जाने के बाद पंजाब पुलिस ने वीरवार को एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह नशा तस्कर गुजरात एटीएस के 126 किलो हेरोइन मामले में वांछित था। आरोपी की पहचान राजबीर सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छेहरटा इलाके में किराये के मकान में रहता था। 

    आरोपी की कार से 9.60 लाख रुपए की ड्रग मनी और मशीन बरामद

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एसएसओसी की पुलिस टीम ने खुफिया अभियान के तहत राजबीर को अमृतसर शहर इलाके से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी की टोयोटा ग्लैंजा कार से 128 ग्राम हेरोइन, 9,60,000 रुपए की ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक भार तोलने की मशीन भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी ड्रग तस्कर राजबीर अपने सहयोगी से हेरोइन की खरीद कर रहा था। जिसकी पहचान तरनतारन के पट्टी के प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है।

    गुजरात भी होकर आए थे राजबीर और सास राजवंत 

    डीजीपी ने बताया कि मार्च के महीने में दोनों ने अलग-अलग जामनगर गुजरात की यात्रा भी की थी। राजबीर ने पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए सास राजवंत कौर को भी साथ ले लिया था, ताकि महिला को साथ देख कर पुलिस का शक उस पर ना जाए।

    पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था अमीन

    द्वारका गुजरात में एटीएस गुजरात ने मछुआरे अमीन को 2 मार्च, 2022 को गिरफ्तार किया था। अमीन के पास मछली पकड़ने वाली छोटी किश्ती थी। अमीन के पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था। समुद्र के रास्ते आई 126 किलो की खेप को अमीन ने रिसीव किया था। जिसके बाद आरोपियों के नाम सामने आए थे। तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर की गुरु नानक कॉलोनी निवासी सास राजवंत कौर को गिरफ्तार कर लिया था।

  • टाऊन हॉल में आयोजित किया जाएगा बिजली महोत्सव, सत्ती होंगे मुख्यतिथि

    टाऊन हॉल में आयोजित किया जाएगा बिजली महोत्सव, सत्ती होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य पहल के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत जिला ऊना का दूसरा बिजली महोत्सव शनिवार को टाऊन हॉल में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • टाऊन हॉल में आयोजित किया जाएगा बिजली महोत्सव, सत्ती होंगे मुख्यतिथि

    टाऊन हॉल में आयोजित किया जाएगा बिजली महोत्सव, सत्ती होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य पहल के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत जिला ऊना का दूसरा बिजली महोत्सव शनिवार को टाऊन हॉल में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया को लेकर आया कोर्ट का फैसला, सुनवाई दौरान पत्नी भी मौजूद

    पंजाबः बिक्रम मजीठिया को लेकर आया कोर्ट का फैसला, सुनवाई दौरान पत्नी भी मौजूद

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। ड्रग्स केस के फंसे अकाली दल के नेता मजीठिया को लेकर कोर्ट का फैसला सामने आया है। फिलहाल वह पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका को लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आज सुनवाई की।

    इस सुनवाई दौरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव मजीठिया भी मौजूद रही है। हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया की जमानत पर फैसला रिजर्व रखा है। इससे पहले दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई। मजीठिया के वकीलों ने कहा कि सियासी रंजिश के तहत उन्हें इस केस में फंसाया गया है। बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला रिजर्व रखने की बात कही।

    बता दें कि पहले 2 जज मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर चुके हैं। मजीठिया 24 फरवरी से जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार ने सीनियर वकील के आने और मजीठिया के वकीलों ने दस्तावेज जमा करने का समय मांगा था। जिसके बाद सुनवाई 29 जुलाई के लिए तय की गई थी। 

  • पंजाबः भगत पूरन सिंह के नाम से जाना जाएगा सिविल अस्पताल का Trauma Centre, सीएम मान ने दी मंजूरी

    पंजाबः भगत पूरन सिंह के नाम से जाना जाएगा सिविल अस्पताल का Trauma Centre, सीएम मान ने दी मंजूरी

    लुधियाना : राज्य के सीएम भगवंत मान ने खन्ना में सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर को नए नाम देने की मंजूरी विभाग को दी है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। दरअसल, सीएम मान आज पद्मा श्री भगत पूरन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा को भावभीनी श्रद्धांजलि देने खन्ना पहुंचे।

    इस अवसर पर उन्होंने सिविल अस्पताल खन्ना के ट्रॉमा सेंटर का नाम बदल दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब सिविल अस्पताल खन्ना के ट्रॉमा सेंटर का नाम भगत पूरन सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। 

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से PAP में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

    जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से PAP में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

    जालंधर, (वरुण) : जालंधर से दर्दनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीएपी में तैनात हेड कांस्टेबल की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान लोहियां के मधला निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। एएसआई ने कहा कि फिलहाल वे 174 की कार्रवाई पर की जांच की जा रही है।

  • सीनियर वर्ग जूडो के लिए ट्रायल 31 जुलाई को ऊना में

    सीनियर वर्ग जूडो के लिए ट्रायल 31 जुलाई को ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित: सीनियर वर्ग जुडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 20 अगस्त तक लखनऊ (यूपी) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश जूडो टीम के लिए महिला व पुरूष वर्ग में 7-7 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिसके लिए ट्रायल 31 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा खिलाड़ियों के लिए कैंप भी लगाया जाएगा।

  • पंजाबः विजीलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1.24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार 

    पंजाबः विजीलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1.24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ : पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मंतव्य से आज केंद्रीय सहकारी बैंक रूपनगर में 1,24,46,547 रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी करने के दोष में सहायक मैनेजर बिक्रमजीत सिंह और सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान को गिरफ़्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी जिसकी पड़ताल के दौरान पता लगा है कि दोषी बिक्रमजीत सिंह ने साल 2011 से 2016 तक बैंक में अपनी तैनाती के दौरान बैंक मैनेजरों और बैंक के अन्य कर्मचारियों के अकाउंट आईडीज, पासवर्ड और अन्य विवरनों का दुरुपयोग करके बड़ी रकम का घपला किया था।

    2 साल पहले भी अंदरूनी जांच में दोषी पाए गए थे बिक्रमजीत सिंह 

    उन्होंने बताया कि दोषी मैनेजर को अलग-अलग बैंकों से इनवारड चैकों की क्लीयरेंस/ ड्राफ्ट रकम ट्रांसफर करने और स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के चालू खातों के मिलान के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने दोष लगाया कि मुलजिम ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी वाले पैसे अपने पारिवारिक सदस्यों और रिशतेदारों के खातों में ट्रांसफर किये थे और ऐसे खातों में पैसे भेज कर दोषी की तरफ से कुल 1,24,46,547 रुपए का घपला किया गया। उन्होंने आगे बताया कि 2 साल पहले सहकारी बैंक की तरफ से गई अंदरूनी जांच में भी बिक्रमजीत सिंह को दोषी ठहराया गया था। जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह ने साल 2011 से 2016 तक सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान के इलावा अन्य कर्मचारियों की आईडी के पासवर्ड का प्रयोग किया।

    विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में किया केस दर्ज

    जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दोषी ने ज्यादातर अशोक सिंह मान की आईडी और पासवर्ड का प्रयोग किया। परन्तु अशोक सिंह मान ने कभी भी बैंक और उच्च अधिकारियों को इस सम्बन्धी कोई शिकायत नहीं की। इसलिए वित्तीय धोखाधड़ी में मिलीभगत के दोष के अंतर्गत उस पर भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी दोनों दोषियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1)और 13 (2) और आईपीसी की धारा 420, 409, 120- बी के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में केस दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

  • घर से एक परिवार के 4 शव मिलने से मचा हड़कंप, दो बच्चे भी शामिल

    घर से एक परिवार के 4 शव मिलने से मचा हड़कंप, दो बच्चे भी शामिल

    मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के शिवाजीनगर इलाके में एक ही घर में परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। चार में से दो शव बच्चों के हैं। शिवाजी नगर के गोवंडी के पास बैंगनवाड़ी इलाके में इन चारों के शव मिले हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। गोवंडी के बैंगनवाड़ी में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।

    अभी जो चार शव बरामद हुए हैं उनमें दो शव बच्चों के भी होने की वजह से इलाके में हडकंप मच गया है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। भीड़ को वहां से हटाने के लिए पुलिस बंदोबस्ती बढ़ाई गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चेंबूर के शताब्दी अस्पताल में भेजा गया है। अब तक पुलिस ने मृतकों की पहचान जारी नहीं की है। पुलिस एक ही घर में, एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस तरह हुई संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही है।

    पड़ोसियों से की जा रही पूछताछ

    इस बीच शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की पुलिस घटनास्थल से सबूतों के शिनाख्त और उनकी पहचान के काम में लगी हुई है। आस-पड़ोस के लोगों से संबंधित परिवार के बारे में पूछताछ का काम शुरू है। पुलिस घटनास्थल पर मौजदू संदिग्ध सामानों को अपने कब्जे में ले रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद, मौत की वजहों का लगेगा अंदाज़

    शिवाजी नगर पुलिस ने बरामद हुए चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के चेंबूर स्थित शताब्दी अस्पताल में भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का अंदाज लगाया जा सकेगा। इसलिए पुलिस फिलहाल इस बारे में कुछ भी ज्यादा जानकारियां देने से मना कर रही है। यहां तक कि मृतकों की पहचान भी जारी नहीं की गई है।

    पुलिस ने नहीं बताया है मृतकों का नाम

    यह खबर सामने आते ही आग की तरह फैल रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। पुलिस ने अब तक मरने वालों के नाम तक नहीं बताए हैं और ना ही कोई और पहचान जारी की है। लेकिन खबर तेजी से फैलने की वजह से घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए और पुलिस कार्रवाई में कोई रुकावट से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस दल को घटनास्थल पर बुला लिया गया है।