Blog

  • जालंधरः शादी शुदा व्यक्ति को युवक से हुआ प्यार, ठगे 15 लाख रुपए

    जालंधरः शादी शुदा व्यक्ति को युवक से हुआ प्यार, ठगे 15 लाख रुपए

    जालंधर : महानगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त व्यक्ति की करीब 2 साल पहले डेटिंग ऐप पर एक युवक के साथ दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद युवक ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान दोनों एक गुप्त जगह पर मिले। जहां दोनों के बीच दो बार शारीरिक संबंध बने। उसके बाद दोनों में दोस्ती और गहरी हो गई। इस बात का दोनों के परिवार वालों को भी पता चल गया था। उसके बाद कुंवारा युवक 6 से 7 महीने के लिए गायब हो गया। अब अचानक उसने फोन करके उक्त व्यक्ति से पैसों की मांग की।

    उसने पैसे ना देने पर लोगों के बीच उनके संबंध वाली बात बताने की उसको धमकी दी। ऐसे करके वह कुछ दिन बाद ब्लैकमेल करता और उसने करीब 15 लाख रुपए हड़प लिए। अब वह युवक फिर से फरार है और पैसे नहीं लौटा रहा। थाना चार की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ 384/506/34 IPC की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक का काम ही लोगों को अपने जाल में फांसकर पैसे ऐंठना है। हालांकि उसका कहना है कि शारीरिक संबंध उसने अपनी मर्जी के साथ ही उसके साथ बनाए थे।

  • पंजाब : आप MLA पर FIR दर्ज करने को लेकर कांग्रेस विधायक ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

    पंजाब : आप MLA पर FIR दर्ज करने को लेकर कांग्रेस विधायक ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

    लुधियाना: जगराओं में एन आरआई अमरजीत कौर की कोठी पर कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आप की आरोपी विधायक सर्वजीत कौर माणू के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कांग्रेसी विधायक खैहरा और उनके समर्थकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उक्त समय सीमा में केस दर्ज नहीं करने पर लुधियाना- फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

    दरअसल, खैहरा और लक्खा सिधाना आरआई अमरजीत कौर के कोठी विवाद मामले में जगराओं पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने आप विधायक सर्वजीत कौर के खिलाफ संघर्ष तेज किए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान खैहरा ने कहा कि सीएम पंजाब भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़ा तानाशाह हैं। कांग्रेसी विधायक खैहरा ने मान सरकार पर कटारूचक्क, गुरबाणी प्रसारण, दाढ़ी-केश के संबंध में कमेंट करने पर घेरते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्रवासी पंजाबियों की संपत्ति पर बुरी नजर है। साथ ही प्रवासी पंजाबियों को अपनी संपत्ति पर नजर रखने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि अमरजीत कौर को भी कब्जे के 15 दिन बाद हुई परेशानी के बावजूद कोठी इस कारण मिल गई, क्योंकि प्रवासी पंजाबियों, राजनीतिज्ञों, किसान जत्थेबंदियों समेत अन्यों के अलावा प्रदेश वासियों द्वारा मोर्चा खोलाया गया। इस दौरान उनके साथ NRI अमरजीत कौर की बहू कुलदीप कौर धालीवाल समेत पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, ब्लॉक प्रधान नवदीप सिंह, हरप्रीत धालीवाल, काउंसलर कामरेड रविंद्र पाल राजू, काउंसलर अमन कपूर बॉबी समेत अन्य मौजूद रहे।

    कांग्रेसी नेता खैहरा ने कहा कि जमीन माफिया द्वारा साजिशन कोठी पर कब्जे के मामले का खुलासा हो गया है तो ऐसे में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद खैहरा ने समर्थकों के साथ मार्च के दौरान नारेबाजी करते हुए SSP ऑफिस जाकर केस दर्ज करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।

  • पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी की मां पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी की मां पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    मोगा: मशहूर कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा और उसकी मां पर हुए जानलेवा हमले को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, कबड्डी खिलाड़ी की मां पर किसी और ने नहीं बल्कि किंदा ने खुद ही हमला किया था। मनजीत सिंह पीपीएस उप कप्तान पुलिस निहाल सिंह वाला, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मुख्य अधिकारी थाना बधनी कलां और प्रीतम सिंह पुलिस स्टेशन बधनी कलां ने मामले की गहनता से जांच की। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कुलविंदर सिंह किंदा के घर में कोई भी व्यक्ति नहीं घुसा था।

    कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को अपनी मां के चरित्र पर संदेह था, जिसने 21 जून को चिकन कॉर्नर, मेन रोड बधनी कलां से मांस काटने के लिए एक लोहे का चाकू उठाया और उस चाकू से खुद ही अपनी मां को घायल कर दिया। कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा ने निजी दुश्मनी के चलते हरप्रीत सिंह खैरा निवासी गांव राऊके कलां, अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी लोपो, सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी लोपो के नाम बताए। कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में ASI की मौत

    पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में ASI की मौत

    होशियारपुर:  जिले के थाना दसूहा में एएसआई पद पर तैनात जसवीर सिंह निवासी गांव मेंहदीपुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई जसवीर सिंह थाना दसूहा में डयूटी ऑफिसर थे।

    आज कोई सूचना मिलने पर जब वह अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे पर बने रेलवे स्टेशन में पहुंचे तो वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायल अवस्था में उन्हें दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिवार को देकर शव को सिविल हस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक जसवीर सिंह का एक बेटा इंडियन एयरफोर्स में कार्यरत होकर देश की सेवा कर रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी बलबीर सिंह थाना मुखी बलविंदर सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ हादसास्थल का जायजा लिया।

  • पंजाब : बड़ा हादसा, नहर में गिरा ट्रैक्टर, 2 महिलाओं सहित बच्ची डूबी

    पंजाब : बड़ा हादसा, नहर में गिरा ट्रैक्टर, 2 महिलाओं सहित बच्ची डूबी

    संगरूर: भाखड़ा नहर में एक ट्रैक्टर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 महिलाएं नहर में गिरी, जिसमें से 2 महिलाओं सहित 13 साल की बच्ची डूब गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में मजदूर महिलाएं सवार थी, जो खेत में धान लगाने जा रही थी। इसी बीच ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया और नहर में गिर गया।

    वहीं शोर मचाने पर आस-पास इकट्ठे हुए लोगों ने ड्राईवर और 7 महिलाओं को बचा लिया जबकि 2 महिलाएं और 13 साल की बच्ची डूब गई। वहीं गोताखोरों द्वारा तीनों की तालाश की जा रही है, अभी तक उनके शव नहीं मिले है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

     

  • शर्मसार ! टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव, वीडियो वायरल

    शर्मसार ! टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव, वीडियो वायरल

    फर्रुखाबाद:  यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किए जा रहे तमाम दावों के बावजूद आज भी हालत सुधर नहीं पाई है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिससे बदहाल अस्पतालों की पोल खुल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां फर्रुखाबाद के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव कराया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया है। ये वीडियो फर्रुखाबाद के कायमगंज में स्थित सीएमसी महिला अस्पताल का है। जहां प्रसव के लिए आई महिला का डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में प्रसव करा रहे हैं।

    खबरों के मुताबिक जब महिला का प्रसव हो रहा तभी अचानक इनवर्टर की लाइट भी खत्म हो गई और कमरे में अंधेरा छा गया। जिसके बाद वहां उपस्थित अस्पताल का स्टाफ टॉर्च लाया और फिर महिला का प्रसव टॉर्च की रोशनी में कराया गया।‌ इस बीच किसी शख्स ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक कायमगंज डॉ सरबर इकबाल सिद्दीकी को कार्य में लापरवाही मानते हुए नोटिस दिया है।

    नोटिस पर एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए सर्विस बुक में एंट्री करने और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर उनके निलंबन के लिए शासन के संस्तुति की बात कही गई है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठा रहे हैं। जिसके बाद इस मामले को मुख्यमंत्री दफ्तर ने भी संज्ञान में लिया है और इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

  • पेट्रोल-डीजल के दामों में होगी भारी गिरावट!

    पेट्रोल-डीजल के दामों में होगी भारी गिरावट!

    नई दिल्ली : प‍िछले एक साल से भी ज्‍यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया और यह लगभग एक ही कीमत पर बना हुआ है। लेक‍िन अब ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियां (OMC) पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी करने वाली हैं। बताया जा रहा है क‍ि इस साल नवंबर-दिसंबर में कुछ राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए तेल कंपन‍ियां (OMC) अगस्त से पेट्रोल-डीजल की कीमत में 4-5 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती हैं। जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने एक र‍िसर्च में कहा क‍ि तेल कंपनियों का मूल्यांकन ठीक-ठाक प्रतीत हो रहा है।

    लेकिन ईंधन विपणन व्यवसाय में कमाई पर अहम अन‍िश्‍च‍ितता बनी हुई है। ओपेक प्लस (Opec+) की मजबूत मूल्य निर्धारण शक्ति अगले 9-12 महीने के दौरान कच्चे तेल की कीमत को बढ़ा सकती है। तेल कंपनियों को उम्मीद है कि क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे बनी रहेगी। हालांकि यह सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023 की अंडर-रिकवरी की पूरी तरह से भरपाई पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि ओएमसी (OMC) का मूल्यांकन ठीक है।

    लेकिन चुनाव के दौरान क्रूड ऑयल की कीमत में तेज उछाल से आमदनी को खतरा हो सकता है। ब्रेंट क्रूड की कीमत यद‍ि 85 डॉलर से ज्‍यादा होती है और ईंधन की कीमत में कटौती होती है तो तेल कंपनियों की कमाई पर खतरा पैदा हो सकता है। चुनाव के दौरान ईंधन की कीमत में कटौती की संभावना कम है। रिपोर्ट में कहा गया कि कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी का जोखिम मौजूद है। ओपेक प्लस अपनी मजबूत मूल्य निर्धारण शक्ति को देखते हुए ब्रेंट क्रूड की कीमत को 75-80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर समर्थन देना जारी रखेगा।

    नवंबर-दिसंबर में प्रमुख राज्यों में चुनावों को देखते हुए तेल कंपनियों को अगस्त से पेट्रोल/डीजल की कीमत में 4-5 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के लिए कहा जा सकता है, क्योंकि ओएमसी की बैलेंस शीट काफी हद तक दुरुस्त हो चुकी है और वित्त वर्ष 24 में मजबूत मुनाफा दर्ज करने की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में संभावित कटौती की समयसीमा और मात्रा का उल्लेख नहीं किया गया है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कच्चे तेल की कीमत क्या है और डॉलर के मुकाबले रूपए की क्या स्थिति है।

  • ट्रक-कंटेनर के बीच भयानक टक्कर में ड्राइवर की मौत, 2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाली गई लाश

    ट्रक-कंटेनर के बीच भयानक टक्कर में ड्राइवर की मौत, 2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाली गई लाश

    कवर्धा: जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। बोड़ला थाना अंतर्गत बाँधाटोला के पास ट्रक और कंटेनर के बीच जबदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक का मौके पर ही मौत हो गया और कंटेनर वाहन के चालक व परिचालक बुरी तरह से घायल हो गये हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक के शव को दो घँटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी।

    तेज बारिश के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर भी नहीं थी। इसके कारण कंटेनर और ट्रक आमने- सामने भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कंटेनर जबलपुर की ओर से आ रहा था। वहीं ट्रक रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था। तभी हाइवे पर तिवारी होटल के पास मोड़ पर दोनों की भिड़ंत हो गई। (Kawardha Big Road Accident) दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है वहीं कंटेनर चालक का पैर बुरी तरह कुचला गया है। 

  • खालिस्तानी पन्नू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी धमकी

    खालिस्तानी पन्नू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी धमकी

    सरी: कनाडा के सरी में मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद अंडरग्राउंड हो चुके सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकी पन्नू अपने साथी आतंकी निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कर रहा है।

    उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाते हुए कहा- याद कर राजीव गांधी को और 1991 चुनावों का दौर। 2024 में खालिस्तान समर्थक सिखों ने तुम्हें ढूंढ लेना है। हम खुलेआम घूम रहे हैं, अगर तुम्हारी सरकार में दम है तो निकलो बाहर। आज भी हम वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सुनो रेफरेंडम के साथ हम अलग पंजाब लेकर रहेंगे। वीडियो को आतंकी पन्नू ने ग्रीन स्क्रीन के आगे खड़े होकर बनाया है। लेकिन इसके बावजूद खुद को वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े होने की बातें कर रहा है। वहीं आतंकी पन्नू बीते 3 दिनों से अंडरग्राउंड है।

  • पंजाब : फिल्म Adipurush को लेकर PVR में बवाल, देखें वीडियो

    पंजाब : फिल्म Adipurush को लेकर PVR में बवाल, देखें वीडियो

    पटियालाः फिल्म आदिपुरुष का हर जगह विरोध किया जा रहा है। , वहीं फिल्म”आदिपुरुष” को लेकर पटियाला में हिंदू संगठनों द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जानकारी के अनुसार राजपुरा रोड स्थित PVR सिनेमा में फिल्म आदिपुरुष चल रही थी, जिसे बंद करवाने के लिए हिंदू नेता पहुंच गए।

    जब पुलिस ने विरोध करने आए लोगों को रोकने की कोशिश की तो वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सिनेमा के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस के साथ बाचतीत के बाद धरना उठाया गया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कल भी नहीं हटाया गया तो वह दोबारा आकर यहां प्रदर्शन करेंगे।