Blog

  • ऊना बस स्टैंड पर नारी को नमन कार्यक्रम का होगा आयोजनः डीसी

    ऊना बस स्टैंड पर नारी को नमन कार्यक्रम का होगा आयोजनः डीसी

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ करेंगे संवाद

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने के उपलक्ष्य पर नारी को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से अन्य 11 जिलों में भी किया जाएगा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। ऊना में इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू आईएसबीटी पर होगा, जिसकी तैयारियों का उपायुक्त राघव शर्मा ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऊना आईएसबीटी पर आयोजित किए जाने वाले नारी को नमन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यतिथि होंगे, जो प्रातः 9.30 बजे शुरू होगा। उनके साथ-साथ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सभी विधायक तथा अन्य जन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना के लाभार्थियों के साथ भी वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके लिए ऊना आईएसबीटी पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।

    इस अवसर पर आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान, जिला प्रबंधक ई-डिस्ट्रिक साहिल शर्मा, प्रबंधक एमआरसी ग्रुप प्रवेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • सत्ती ने बहडाला में 75 पात्र लाभार्थियों को बांटे निःशुल्क गैस कनेक्शन

    सत्ती ने बहडाला में 75 पात्र लाभार्थियों को बांटे निःशुल्क गैस कनेक्शन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज बहडाला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 75 परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनैक्शन वितरित किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राज्य की महिलाओं की रसोई धुआंमुक्त हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसे महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है। उन्होंने गांव व गरीब के लिए ऐसी योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया और कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश में 3.5 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा 1.30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनैक्शन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊना विस के तहत अब तक 3 हज़ार से अधिक लोगों को निःशुल्क गैस कनैक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों का आहवान किया है कि जिन पात्र परिवारों ने अभी तक गैस कनैक्शन नहीं लिया है, वह संबंधित विभाग में आवेदन कर सकते हैं।

    सत्ती ने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो में ऊना विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग विभागों के माध्यम से एक समान विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी व दूरदर्शी सोच झलकती है।

    इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर बग्गा, प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान अविनाश राणा, शहरी ईकाई सचिव अरविंद शर्मा, पूर्व उप प्रधान सुरेश कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा, केसर सिंह, हरमेश प्रभाकर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाबः Buffet Hut को लगा 25 हजार जुर्माना, जाने मामला

    पंजाबः Buffet Hut को लगा 25 हजार जुर्माना, जाने मामला

    मोहालीः पंजाब में मोहाली के सेक्टर 70 स्थित Buffet Hut को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, Buffet Hut पर साफ-सफाई में कोताही बरतने पर प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एडीसी अमनिंदर कौर ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार के फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि लोगों की सेहत से जुड़े इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए जुर्माना लगाया गया है। Buffet Hut में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 की धारा 56 का उल्लंघन पाया गया। 

    पिछले साल की गई थी चेकिंग

    एडीसी अमनिंदर कौर ने बताया कि सिविल सर्जन दफ्तर के फूड सेफ्टी अफसर ने पिछले साल जुलाई महीने में Buffet Hut की चेकिंग की थी। यहां मैदे और स्टोरेज सामान में चिंटियां पाई गईं। वहीं फूड सेफ्टी एक्ट के विपरीत कूड़ेदान कवर नहीं थे। स्टोरेज फ्रिज में मक्खियां भिनभिना रही थीं। किचन भी साफ नहीं था।

    एक साथ पाया गया वेज और नॉन वेज 

    चेकिंग के दौरान पाया गया कि शाकाहारी भोजन और गैर शाकाहारी भोजन स्टोरेज और फ्रिज भी अलग-अलग नहीं थे। इन सब उल्लंघनों की वीडियोग्राफी भी की गई। इसके चलते दुकान का चालान किया गया है। एडीसी ने सर्जन दफ्तर के फूड सेफ्टी अफसर को आदेश दिए हैं कि जुर्माना रकम भरवाना सुनिश्चित करें।

  • हर व्यक्ति को सरकार की नीतियों और विकास कार्य से अवगत करवाएंगे: पुनीत शर्मा

    हर व्यक्ति को सरकार की नीतियों और विकास कार्य से अवगत करवाएंगे: पुनीत शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल की सोशल मीडिया की बैठक का आयोजन आईपीएच रेस्ट हाउस ऊना में किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत शर्मा एवं  वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष तौर पर  उपस्थित रहें।

    इस पत्रकार वार्ता में पुनीत शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी आईटी सैल पूरे प्रदेश में हर एक बूथ स्तर पर शोशल मीडिया की जानकारी को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और हम हर अपनी आईटी सैल की टीम को ओर मजबूत करने में लगे है,उंन्होने कहा कि आज पहली बैठक हरोली उपमण्डल मे आयोजित की गई उस के बाद ऊना मे ओर इसी प्रकार कुटलैहड़, गग्रेट, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में इस बैठक का आयोजन किया जाएगा, पुनीत शर्मा ने कहा कि बीजेपी इन विधानसभा क्षेत्रों में हर व्यक्ति तक अपनी बात को पहुँचाने का कार्य करेगी, ताकि बीजेपी की नीति और विकास कार्यों के बारे में शोशल मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति को जानकारी हो। इस मौके पर छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुमित शर्मा,राजकुमार पठानिया, डिंपल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • जालंधर में फिर शुरू हुआ कोरोना का कहर, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर में फिर शुरू हुआ कोरोना का कहर, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। रोजाना बड़ा संख्या में मरीज सामने आ रहे है। जालंधर में मंगलवार को 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

  • पंजाबः एसटीफ ने 2 तस्करों से करीब 200 करोड़ रुपए का नशा किया बरामद

    पंजाबः एसटीफ ने 2 तस्करों से करीब 200 करोड़ रुपए का नशा किया बरामद

    लुधियानाः जिलें में एसटीएफ टीम ने नशा तस्करों को काबू करके बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। एसटीएफ टीम ने 2 तस्करों को काबू किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने करके 2 किलोग्राम आइस जब्त की गई थी, लेकिन अब उनकी निशानदेही पर 18 किलो 200 ग्राम और आइस जब्त की गई। आरोपियों की पहचान गांव सनेत निवासी हरप्रीत सिंह बॉबी व मॉडल टाउन निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।

    आरोपी पिछले साढ़े चार सालों से कर रहे नशे का कारोबार

    एसटीफ की तरफ से सांझी की गई जानकारी के अनुसार, बॉबी व अर्जुन दोनों ही अपने तीसरे साथी जवाहर नगर निवासी विशाल उर्फ विनय के साथ मिलकर बीते साढ़े चार सालों से यह काम कर रहे थे। एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि तीनों मिलकर नशे का कारोबार करते हैं। जिसके बाद से ही एसटीएफ इन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई थी।

    आरोपियों की निशानदेही से 18.200 किलो आइस बरामद

    पुलिस के अनुसार, आरोपी 27 जून को बीआरएस नगर स्थित टी-पॉइंट पर खेप देने जा रहे थे। तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपियों से उस समय 2 किलोग्राइम आइस बरामद की गई। दोनों की निशानदेही पर मोहल्ला लेबर नगर में रेड की। तो दूसरी मंजिल से 18.200 किलोग्राम आइस बरामद हुई। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी वैल्यू तकरीबन 200 करोड़ है।

    तीसरा आरोपी अभी भी फरार

    एसटीफ ने बताया कि बॉबी और अर्जुन से पूछताछ जारी है। वहीं इनके तीसरे साथी विशाल उर्फ विनय को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही तीसरे आरोपी विशाल उर्फ विनय को गिरफ्तार कर लेगी।

  • रूस की बड़ी कार्रवाईः इस देश के राष्‍ट्रपति की पत्‍नी और बेटी सहित 25 लोगों पर प्रतिबंध

    रूस की बड़ी कार्रवाईः इस देश के राष्‍ट्रपति की पत्‍नी और बेटी सहित 25 लोगों पर प्रतिबंध

    मास्कोः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और बेटी को 23 अन्य अमेरिकियों के साथ रूस ने प्रतिबंधित कर दिया है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी। रूसी विदेश मंत्रालय ने सूची जारी करने के साथ एक नोट में कहा कि रूसी राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में, 25 अमेरिकी नागरिकों को ‘स्टॉप लिस्ट’ में जोड़ा गया है।

    जो बाइडेन की पत्नी, बेटी सहित कई अमेरिकी सीनेटर शामिल

    रूसी विदेश मंत्रालय की इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और बेटी के साथ कई अमेरिकी सीनेटर भी शामिल हैं जिनमें मेन के सुसान कॉलिन्‍स, केंटकी के मिच मैककोनेल, आयोवा के चार्ल्‍स ग्रासली, न्‍यू यॉर्क के कर्स्‍टन गिलिब्रैंड शामिल हैं। एक न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि इसमें कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शोधकर्ता और अमेरिकी सरकार के पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं।

    इससे पहले अमेरिका ने लगाए थे प्रतिबंध

    इससे पहले अमेरिका ने रूस के कई जाने-माने उद्योगपतियों, कारोबारियों, राजनेताओं के साथ रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद ब्रिटेन समेत अन्‍य देशों ने भी ऐसे प्रतिबंधों का ऐलान किया था। अमेरिका ने पुतिन की बेटियों मारिया पुतिन व कैटरीना तिखोनोवा और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव पर प्रतिबंध लगाया था। अमेरिका ने पुतिन परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर कर दिया था और इनकी अमेरिका स्थित सभी संपत्तियों को फ्रीज किया था।

  • मुकेश अंबानी ने इस पद से दिया इस्तीफा

    मुकेश अंबानी ने इस पद से दिया इस्तीफा

    मुंबईः रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो टेलिकॉम के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बेटे आकाश अंबानी जियो के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। कंपनी के बोर्ड ने आकाश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जियो देश का लीडिंग 4G टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर है।

    मुकेश अंबानी नई पीढ़ी को सौंपना चाहते जियो की कमान

    मुकेश अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में कंपनी की लीडरशिप में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए नए नेतृत्व को आगे लाना होगा। उस समय भी कयास लगाए जा रहे थे कि वे जियो की कमान नई पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। हालांकि, तब उन्होंने इस बदलाव की टाइम लिमिट नहीं बताई थी। 

    पंकज मोहन मैनेजिंग बनें डायरेक्टर

    पंकज मोहन पवार कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 27 जून को हुई थी जिसमें ये फैसले लिए गए हैं। कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी की नियुक्ति को भी बोर्ड ने मंजूरी दी है। ये अपॉइंटमेंट 27 जून 2022 से 5 साल के लिए है। BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.49% बढ़कर 2,529 रुपए पर बंद हुए।

  • अप्पर बसाल में 1250 पात्र व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी में पेंशन दे रही सरकार

    अप्पर बसाल में 1250 पात्र व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी में पेंशन दे रही सरकार

    पेंशन बढ़ौतरी के लिए बुजुर्ग दे रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आशीष

    सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष की, पेंशन की राशि भी बढ़ाई

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का भरपूर लाभ ऊना जिला के पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है और उन्हें आत्म सम्मान के साथ जीवन जीने का भरपूर अवसर प्राप्त हो रहा है। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जहां वृद्धावस्था पेंशन की आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दी है, वहीं पेंशन की राशि में भी बढ़ौतरी की है।

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 83 वर्षीय लाभार्थी अवतार कृष्ण बताते हैं कि उन्हें सरकारी योजना के तहत पहले 1500 रूपये प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन मिलती थी, जो अब प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 1700 रूपये प्रतिमाह कर दी है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके व बजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जय राम सरकार ने सराहनीय कार्य किया है, जिससे बढ़ती उम्र में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन करने के लिए अनेकों बुजुर्ग व गरीब लोग समर्थ बने हैं। अवतार कृष्ण ने इस वित्त वर्ष में पेंशन की दरों को बढ़ाने तथा आयु सीमा को कम के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया।

    वहीं बसाल निवासी प्रकाश चंद का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों व गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अच्छी पहल की है, जिसका सीधा लाभ जमीनी स्तर पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हाल ही में पेंशन की दरों में बढ़ौत्तरी करना तथा पेंशन की आयु सीमा को कम करना बेहद सराहनीय कदम है। प्रकाश चंद ने बताया कि वर्तमान में उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से 1700 रूपये प्रतिमाह सामाजिक पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिला ऊना के ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर अनेकों लोग लाभान्वित हो रहे है। इसके लिए प्रकाश चंद ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

    अप्पर बसाल निवासी प्रकाश चंद 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। प्रकाश चंद ने बताया कि वर्तमान सरकार उन्हें 1700 रूपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में दे रही है, जिससे वह अपनी तथा परिवार की रोजमर्रा जरूरतों को पूर्ण करने में सक्षम बने हैं। प्रकाश चंद का बेटा भी 85 प्रतिशत शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि बेटे को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ 3000 हज़ार रूपये सहारा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इजाफा करने के लिए प्रकाश चंद ने जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया।

    ग्राम पंचायत अप्पर बसाल के प्रधान नरेश कुमार बताते हैं कि यहां की आबादी लगभग 4500 है, जिनमें से लगभग 1250 लोगों को अलग-अलग श्रेणियां जैसे दिव्यांग, सहारा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से ये परिवार अच्छी तरह से गुजर बसर करने में सक्षम बने हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयुसीमा को कम किया है, वहीं पेंशन की दरों में भी बढ़ौतरी की है। प्रदेश सरकार 60 से 69 वर्ग के पुरूषों तथा 60 से 64 वर्ष की महिलाओं को 1000 रुपए, 65 से 69 वर्ष की महिलाओं को 1150 रुपए, 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों को 1700 रुपए प्रति माह पेंशन प्रदान कर असहाय व असमर्थ लोगों को जीवन-यापन करने के लिए समर्थ बना रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विधवा, परित्यक्त, एकल नारी पेंशन व 40 से 69 प्रतिशत तक दिव्यांगजनों के लिए 1150 रुपए तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग जनों को 1700 रुपए पेंशन दे रही है। वहीं कुष्ठ रोगी पुनर्वास तथा ट्रांसजैंडर पेंशन 1000 रुपए दी जा रही है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे चैक करें

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे चैक करें

    चंडीगढ़ः पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3.15 बजे घोषित किया कर दिया गया है। रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

    इस बार 12वीं में कुल 96.96 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं टाॅप 3 में छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। इस बार पठानकोट जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक है। बता दें कि पहले स्थान पर लुधियाना की अर्शदीप कौर आई हैं, दूसरे स्थान पर मानसा की अर्शप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर फरीदकोट की कुलविंदर कौर ने बाजी मारी है।


    पंजाब बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट 27 जून को घोषित किया जाना था,लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते नतीजे नहीं जारी किए गए। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 के बीच सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं टर्म- I की परीक्षा 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी और परिणाम 11 मई 2022 को घोषित किए गए थे।