Blog

  • सिद्धू मूसेवाला के करीबी की रेकी को लेकर सीसीटीवी का सच आया सामने…

    सिद्धू मूसेवाला के करीबी की रेकी को लेकर सीसीटीवी का सच आया सामने…

    चंडीगढ़। मुक्तसर में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के करीबी भंगचिड़ी की रेकी का मामला फर्जी निकला। भंगचिड़ी ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की थी। जिसमें कहा कि कोई बदमाश उसकी रेकी कर रहा है। यह संदिग्ध CCTV फुटेज में नजर आया था। जिसमें उसने नकाब पहना था। जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इसकी जांच की तो पता चला कि सीसीटीवी में नजर आया व्यक्ति कोई बदमाश नहीं बल्कि सफाई कर्मचारी था। जिसके बाद पुलिस को भी राहत मिली है।

    पुलिस में हड़कंप मचने की बड़ी वजह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का वीडियो में भंगचिड़ी का जिक्र करना था। गोल्डी मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड है। उसने कहा था कि मूसेवाला को जान से न मारने के लिए 2 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे। यह बात मूसेवाला के करीबी भंगचिड़ी के रहने वाले कुछ युवकों ने उस तक पहुंचाई थी।

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। कत्ल की साजिश तिहाड़ जेल में गैंगस्टर लॉरेंस ने रची थी। पुलिस ने इस मामले में 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, कशिश और अंकित सेरसा को गिरफ्तार कर लिया। शूटर मन्नू और रूपा का अमृतसर में एनकाउंटर किया जा चुका है। छठा शार्पशूटर दीपक मुंडी अभी फरार है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में करीब 21 लोगों को साजिश रचने और कत्ल में मदद के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • विडियो वायरल होने के बाद ‘गालीबाज’ नेता की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विडियो वायरल होने के बाद ‘गालीबाज’ नेता की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

    नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता और कथित रूप से मारपीट करने की कोशिश के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ और गुरुग्राम में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बता दें कि सांसद महेश शर्मा ने आश्वासन दिया है कि 48 घंटे के भीतर पुलिस आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे और पार्टी के कार्यकर्ता खुद उसे सोसाइटी से बेदखल करेंगे।

    DCP अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही वह पोलइ की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि आरोपी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ अभी तक पांच केस दर्ज किए गए हैं। बता दें कि नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का सोसाइटी की साथ ही एक महिला को धमकाने, मारपीट की कोशिश और गालियां देने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया। आरोपी खुद को बीजेपी का नेता बताकर धक् जमाता था। हालांकि बीजेपी ने तुरंत प्रेस कांफ्रेंस कर स्पष्ट किया कि आरोपी का पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है।

    वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी संसद डॉ महेश शर्मा भी सोसाइटी पहुंचे और महिलाओं को भरोसा दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त करवाए होगी और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने  गिरफ़्तारी के लिए 48 घंटे का वक्त दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी की तीन लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गालीबाज नेता की गिरफ़्तारी होगी।

  • आम जनता को झटका, 50% बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम….

    आम जनता को झटका, 50% बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम….

    ढाका। श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश आर्थिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यहां पेट्रोल में दामों में 50 फीसद तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। यहां भी श्रीलंका जैसी स्थिति बन गई है। बढ़ती महंगाई के कारण जनता सड़क पर उतर आई है। देश के कई शहरों में प्रदर्शन चल रहे हैं। गुस्साई जनता ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बांग्लादेश में जो वर्तमान हालात हैं उससे साफ है कि स्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

    बांग्लादेश के वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 4.5 अरब डॉलर का कर्ज मांगा है। इतना ही नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे बांग्लादेश में दूसरे दूसरों से आयात किए जा रहे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। नतीजा, यहां डीजल से चलने वाले पावरप्लांट पर ताला पड़ गया है। देश के केंद्रीय बैंक के खजाने में इस हद तक गिरावट आई है कि कई तरह के सामानों के आयात पर पाबंदी लगा दी गई है।

    बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में हुई वृद्धि के चलते यह फैसला हुआ है। कम दाम पर ईंधन बेचने की वजह से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को फरवरी से जुलाई के बीच 8,014.51 टका का नुकसान हुआ है। मंत्रालय की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईधन की कीमत बढ़ने से कई देश पहले ही यह फैसला ले चुके हैं।

  • 15 अगस्त से पहले NIA की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार….

    15 अगस्त से पहले NIA की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार….

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। 15 अगस्त से पहले एजेंसी ने दिल्ली से आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम मोहसिन अहमद है। उसे आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों को लेकर की गई तलाशी के बाद गिरफ्तारी किया गया है। एनआईए ने रविवार को आरोपी मोहसिन अहमद पुत्र मोहम्मद शकील अहमद के आवासीय परिसर की तलाशी ली। वह वर्तमान में एफ- 18/27, जापानी गली, जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस में रह रहा था।

    एनआईए ने 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए(पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने बाटला हाउस के एक घर पर छापा मारा। जहां से संदिग्ध मोहसिन को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।

    आरोपी आतंकी संगठन का सक्रिय सदस्य है। एनआईए मामले की जांच में जुट गया है। 25 जून को ही एनआईए ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके बाद लगातार जांच की जा रही थी। पुलिस ने नजर बनाकर रखी हुई थी। संदिग्ध  मकान की चौथी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। मोहसिन पर लगातार आईएसआईएस के मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है। हवाला, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहा था। संदिग्ध पर यह भी आरोप है कि वो बाटला हाउस में रहकर आसपास के लोगों और छात्रों को बरगलाने की कोशिश करता था।

  • आजीविका उपार्जन के लिए मनरेगा से रोपे गए ड्रैगन फ्रूट के 2700 पौधेः डीसी

    आजीविका उपार्जन के लिए मनरेगा से रोपे गए ड्रैगन फ्रूट के 2700 पौधेः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: किसानों की आजीविका उपार्जन के लिए जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती को जिला प्रशासन ऊना बढ़ावा दे रहे है। मनरेगा के तहत जिला ऊना में अब तक 2700 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए गए, जिनमें से बंगाणा उपमंडल के तहत 2100 तथा गगरेट के ओयल में 600 पौधे लगाए जा चुके हैं। 

    इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट लगाने का कार्य किसानों की निजी भूमि पर किया जा रहा है, जिसके लिए किसान का मनरेगा जॉब कार्ड धारक होना आवश्यक है। जिला प्रशासन ऊना ने पंजीकृत नर्सरियों के लिए पौधे के दाम नोटिफाई किए हैं और किसान इन नर्सरियों से ड्रैगन फ्रूट की खरीद कर सकते हैं। जिला प्रशासन ड्रैगन फ्रूट के पौधारोपण के लिए एक लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देगा। जिसमें पौधे के खरीद की लागत तथा उसे लगाने का खर्च शामिल है।

    राघव शर्मा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती पहले से ही जिला ऊना में कुछ स्थानों पर की जा रही है, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक है। इसीलिए जिला प्रशासन ने इसे बढ़ावा देने का निर्णय लिया है, जिससे कि किसानों में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि संजीवनी परियोजना के तहत जिला प्रशासन ने अंब उपमंडल के तहत बेहड़ जसवां में लगभग 80,000 औषधीय पौधों का रोपण किया गया था, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका का साधन विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहड़ जसवां में किए गए प्रायोगिक कार्य की सफलता को ध्यान में रखकर वर्तमान में जिला प्रशासन ने मनरेगा के अन्तर्गत ड्रैगन फ्रूट के पौधारोपण के कार्यों को करने के प्रयास किया है।

    जिलाधीश ने कहा कि कोई भी मनरेगा जॉब कार्ड धारक किसान जो ड्रैगन फ्रूट की खेती का इच्छुक हो, वह अपनी पंचायत के पंचायत सचिव अथवा बीडीओ कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

  • गीता कॉलोनी में बड़ा हादसा, पूर्व विधायक ने BMW से एक कार और स्कूटी को मारी टक्कर

    गीता कॉलोनी में बड़ा हादसा, पूर्व विधायक ने BMW से एक कार और स्कूटी को मारी टक्कर

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित गीता कॉलोनी इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां गीता कॉलोनी से शांति वन की ओर आ रही सफेद बीएमडब्ल्यू ने 4 कार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और बीएमडब्ल्यू चालक को पकड़ लिया. यह BMW मध्यप्रदेश के सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन चला रहे थे. इस हादसे में लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें पीसीआर ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

    पुलिस ने बताया कि सुनील जैन की तेज रफ्तार बीएमडब्लू ने सबसे पहले एक किया सेल्टॉस को टक्कर मारी, जो आगे जा रही एक वैगन आर और एक स्कूटी से टकरा गई. इस घटना में वैगनआर कार चालक और स्कूटी सवार को मामूली खरोंचें आई हैं. इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. इस संबंध में आईपीसी की धारा 279/337 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

    पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू में दो लोग मौजूद थे. वहां कार से शराब की बोतलें और खाली ग्लास भी मिले हैं. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सुनील जैन भी हादसे के वक्त नशे थे या नहीं.

  • 10 हजार एफपीओ बनने से आएगा सकारात्मक बदलावः भारद्वाज

    10 हजार एफपीओ बनने से आएगा सकारात्मक बदलावः भारद्वाज

    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ऊना में अधिकारियों के साथ की बैठक 

    ऊना/सुशील पंडित: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार देर सांय अपने विभागीय अधिकारियों के साथ ऊना परिधि गृह में बैठक कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। सुरेश भारद्वाज ने ऊना नगर परिषद के पार्षदों व अधिकारियों से बात की, जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। शहरी विकास मंत्री ने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और शहरी निकायों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी हासिल की। बैठक में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    सुरेश भारद्वाज ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सोसाइटियों के संचालन में पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकार एक बहुत बड़ा सैक्टर है और समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग इससे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 10,000 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) कृषि क्षेत्र में बनाने का फैसला लिया है, जो क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि सहकार केंद्र सरकार की प्राथमिकता है, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय दिया गया। 

    सुरेश भारद्वाज ने नगर नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न कार्यों को विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, विभिन्न पार्षद तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जालंधर: Saar Enterprises का बारादरी थाने में पहुंचा नया मामला…

    जालंधर: Saar Enterprises का बारादरी थाने में पहुंचा नया मामला…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर शहर में विदेश भेजने के नाम पर अभी तक लूट का खेल बंद नहीं हुआ है। जिन लुटेरी ट्रैवल एजेंसियों के प्रशासन ने शिकायतें आने के बाद लाइसेंस रद किए थे वह गैर कानूनी तरीके से अब भी पुलिस औऱ प्रशासन की नाक तले धड़ल्ले से अपनी ठगी की दुकानें चलाए हुए हैं। अब नया मामला Saar Enterprises का आया है। 

    Saar Enterprises का करीब तीन महीने पहले तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शिकायतें आने के बाद लाइसेंस रद कर दिया था। लेकिन हैरानी की बात है कि लाइसेंस रद होने के बावजूद ठगी की दुकान रोज खुलती है औऱ लोगों को लूटा जा रहा है। सार इंटरप्राइजेज के खिलाफ अह नया मामला पुर्तगाल का जाली वीजा देने का सामने आया है। 

    लाखों लेकर थमा दिया पुर्तगाल का जाली वीजा 

    फतेहगढ़ साहिब से आए दो युवकों बिक्रमजीत औऱ परमप्रीत ने बताया कि उन्होंने Saar Enterprises में विदेश जाने के लिए संपर्क किया था। पहले इन्होंने एक लाख रुपया ऑफऱ लेटर देने की एवज में लिया। युवकों ने कहा कि एक लाख रुपये की पेमेंट उन्होंने चैक के माध्यम से की थी। इसके बाद Saar Enterprises ने उन्हें वाट्स एप पर वीजे की कापी भेजी। वीजे की कापी भेजने के बाद कहा कि चार लाख रुपया औप जमा करवाओ। 

    युवकों ने कहा ने जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो वह जाली निकला। इसके बाद जब Saar Enterprises में आकर उन्हें कहा कि वीजा जाली है तो वह पहले मानने को तैयार नहीं थे। बाद में वह बहस करने और धमकियों पर आ गए कि जो करना है वो कर लो। जहां मर्जी शिकायत कर लो कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

    बिक्रमजीत ने कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन लगाया। पुलिस मौके पर आई और सार इंटरप्राइजेज के मालिक व उन्हें थाने ले आई। युवकों ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने में कमरे से बाहर निकाल दिया जबकि ठगी करने वाले को एसी कमरे में बिठाया हुआ था। थोड़ी देर बाद पुलिस वालों ने उन्हें छोड़ दिया। जब वह अंदर पूछने गए तो जो पुलिस वाला हरदयाल सिंह एएसआई उन्हें पकड़ कर लाया था ने कहा कि उसने अपनी गारंटी पर इन्हें छोड़ा है। 

    एएसआई से पूछने पर उसने कहा कि शिकायत नोट कर ली है। एसएचओ के कहने पर गारंटी लेकर इन्हें छोड़ा गया है। एएसआई से जब पूछा गया कि इन्होंने जाली वीजा बनाने का काम किया है, अपराध किया तो बोला कि उन्हें गारंटी लेकर छोड़ा गया है। युवकों ने आरोप लगाया कि पुलिस भी एजेंटों के साथ मिली हुई है। सरेआम जाली वीजा देने वालों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के बाद छोड़ दिया गया।

  • सहायक जेल सुपरिटेंडेंट बिना टांक गिरफ्तार , नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    सहायक जेल सुपरिटेंडेंट बिना टांक गिरफ्तार , नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोट। फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में 78 ग्राम हेरोइन व एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन सहित सहायक अधीक्षक बिन्नी टांक गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर पहुंचने पर हाथ मे पकड़ी फ़ाइल से बरामदगी हुई है। आरोपी पर जेल स्टाफ से भी दुर्व्यवहार व हाथापाई के आरोप है। इस मामले में थाना कोतवाली में एडडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक ट्वीट कर कहा कि जेलों में नशीली दवाओं की तस्करी पर ब्रेक लग गया है। उन्होंने कहा कि हमारे फरीदकोट जेल वार्डर ने एक सहायक जेल अधीक्षक को 79 ग्राम सफेद पाउडर और एक फोन के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने कहा कि काली भेड़ पकड़ने वाले वार्डर व अन्य स्टाफ को जेल विभाग पुरस्कृत करेगा।

  • जालंधरः शक्ति नगर में ज्वेलर से हुई लूट…

    जालंधरः शक्ति नगर में ज्वेलर से हुई लूट…

    जालंधर (वरूण) । शक्ति नगर में आज सुबह स्नैचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बाइक पर आए युवक झांसा देकर ज्वेलर कमल उर्फ बिट्टू मल्होत्रा की सोने की चेन झपट कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

    जानकारी के अनुसार ज्वेलर बिट्टू मल्होत्रा सुबह सैर करके लौटे थे। वह शक्तिनगर स्थित घर पहुंचकर बाहर बैठकर अखबार पढ़ने लगे। इतने में एक बाइक पर दो युवक आए। एक नीचे उतरकर उनसे आगे का रास्ता पूछने लगा जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। इसी बीच मौका पाकर नीचे उतरे स्नैचर ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। बिट्टू मल्होत्रा ने फुर्ती दिखाते हुए चेन को पकड़ लिया और छीनाझपटी में चेन टूट गई और लुटेरे आधी गोल्ड चेन लेकर मौरे से फरार हो गए।