Blog

  • पंजाब में “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य शिविर 18 फरवरी तक रहेगा जारी

    पंजाब में “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य शिविर 18 फरवरी तक रहेगा जारी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अपने बुज़ुर्ग नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए राज्य-स्तरीय फ्लैगशिप अभियान “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” शुरू किया है। इस अभियान के तहत 18 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी जिलों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन शिविरों में बुज़ुर्गों के लिए निःशुल्क जेरियाट्रिक, ई.एन.टी. और आंखों की जांच, मोतियाबिंद सर्जरी, सीनियर सिटीज़न कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन शिविरों में बुज़ुर्गों को व्हीलचेयर, हियरिंग एड और चश्मे जैसे सहायक उपकरण भी नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानूनी जागरूकता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की संवेदनशील और जन-केंद्रित सोच का प्रतीक है, और इसका उद्देश्य बुज़ुर्गों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन देना है।

    मंत्री ने पंजाबवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास रहने वाले बुज़ुर्गों को इन स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों में लाकर अधिक से अधिक लाभ दिलाएँ। उन्होंने कहा कि मान सरकार केवल कल्याणकारी योजनाएं ही नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहारा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, IED बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, IED बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन विस्फोट के सिलसिले में हरविंदर रिंदा (बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सदस्य) द्वारा समर्थित और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित एक नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

    इस दौरान टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके एक आईईडी बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन हिमाचल प्रदेश पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ ऑपरेशन चलाया गया। पंजाब पुलिस आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News:अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News:अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि समाज विरोधी तत्वों और शरारती तत्वों की घटनाओं को पूरी तरह रोकने के लिए “ऑपरेशन गैंगस्टर पर वार” अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस स्पेशल अभियान के दौरान विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो पूरी सर्तकता के साथ क्षेत्र में अवैध तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

    एसएसपी सुरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए जीरा की एक टीम, सहायक थानेदार गुरसाहिब सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त पर तैनात थी। इस दौरान जीरा-फिरोजपुर रोड के अधीन आते गांव फेरोके के बस अड्डे के पास पहुंची तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जसविंदर सिंह उर्फ बग्गू पुत्र चिमन सिंह निवासी गांव लक्का सिंह वाला हिठाड़ थाने ममदोट अपने पास अवैध पिस्टल रखता है और ये अवैध असहले की सप्लाई भी करता है। ऐसे में आरोपी आज भी बंद पड़े पेट्रोल पंप रकबा गांव फिरोके में खड़ा किसी ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जसविंदर सिंह को 3 अवैध पिस्टल, 3 मैगज़ीन और 10 रौंद के साथ गिरफ्तार किया गया।

    इस अभियान के दौरान थाना मुखु पुलिस टीम के सहायक थानेदार सुखबीर सिंह समेत साथी कर्मचारियों ने जालंधर त्रिकोणी, मक्खु में नाकाबंदी कर चेकिंग करते हुए सागर उर्फ तेज़ी पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गली नंबर 4 गोलबाग, फिरोजपुर शहर, थाना सिटी फिरोजपुर को भी 1 अवैध पिस्टल, 2 मैगज़ीन, 5 रौंद और 2 खोलों के साथ गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के निशादेही से 2 अवैध पिस्टल और 2 मैगज़ीन भी बरामद किए गए।

  • Punjab News: ज्वैलर्स से फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपी का किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: ज्वैलर्स से फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपी का किया Encounter, देखें वीडियो

    Zepto में Delivery का काम करता है आरोपी

    अमृतसरः जिले में ज्वैलर्स को वसूली के लिये धमकियां देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। इस कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी की पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी जोबन ने पुलिस को तबीयत खराब का बहाना बनाया और रास्ते में पुलिस को गाड़ी रोकने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस कर्मी से हथियार छीनकर उन पर फायरिंग करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि 16 तारीख को आरोपी ने ज्वैलर को फिरौती को लेकर धमकियां दी थी और आरोपी ने फायरिंग भी की थी। हालांकि इस मामले में ज्वैलर द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। सीपी भुल्लर ने बताया कि पीड़ितों द्वारा शिकायत ना करने को लेकर उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने नोशैहरा गैंग के 21 वर्षीय आरोपी जशनदीप को गिरफ्तार किया था। आरोपी पट्टी सरहाली (तरनतारन) का निवासी है। पूछताछ के दौरान जोबनजीत और गुरकीरत उर्फ कीरत के नाम सामने आए, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार और माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत स्पेशल टीमों का गठन कर वसूली केस को ट्रेस किया गया। उन्होंने बताया कि यह वसूली अभियान नोशैहरा गैंग द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान आरोपियों को विदेश बैठे सत्ता आरोपी द्वारा लालच देकर वसूली का काम करवाया जा रहा था। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों को कोई पैसे नहीं मिले। सीपी भुल्लर ने बताया जोबन और गुरकीरत द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा था। उन्होंने बताया जशनदीप लेबर का काम करता है, जबकि जोबनजीत डिलीवरी ब्वॉय का काम जैप्टो में करता है और आरोपी के खिलाफ पहले से स्नेचिंग का मामला दर्ज है। जशनदीप के खिलाफ पहले से केस दर्ज है।
  • कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक होगा राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी

    कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक होगा राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी

    चण्डीगढ़: हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में 06 फरवरी से 08 फरवरी,2026 तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेशभर से लगभग 1500 उन्नत नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे।

    पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना तथा दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है।

    उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से आग्रह करें कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को उपलब्ध कराएं तथा पशु प्रवेश याचिका समय रहते पूर्ण करें।

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्रा भैंस, देसी नस्ल की गायें (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, साही, बेलाही), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल), हिसार डेल नस्ल, बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पशु मालिकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फसल चेक तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया

    चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि देश और विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान क्रैश में निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं उनके परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ हैं। परमात्मा उनको श्रीचरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पवार राजनीति में बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे और उनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनकी मिलनसार शैली लोगों को सदैव स्मरणीय रहेगी।

     

  • कुटलैहड़ में खैर का अवैध कटान आखिर किसके इशारे पर फल-फूल रहा: भुट्टो

    कुटलैहड़ में खैर का अवैध कटान आखिर किसके इशारे पर फल-फूल रहा: भुट्टो

    फॉरेस्ट गार्ड निहत्थे जाकर पकड़ रहे वन काटुए और विभाग वन काटुओं को बचाने के लिए काट रहे धड़ाधड़ डैमेज रिपोर्ट
    ऊना/सुशील पंडित:
    कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में खैर के अवैध कटान को लेकर वन विभाग कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम खैर की तस्करी हो रही है, लेकिन प्रभाव शाली लोगों के दबाव में आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि फॉरेस्ट गार्ड रात के अंधेरे में निहत्थे वन काटुओं को पकड़ते हैं और पुलिस थानों में मामले भी दर्ज होते हैं, लेकिन बाद में उन्हें डैमेज रिपोर्ट काटकर छोड़ दिया जाता है।
     उन्होंने विशेष रूप से वीवीएमबी  एरिया का जिक्र करते हुए कहा कि यहां खैर के दर्जनों पेड़ काटे गए। इस मामले में वीवीएमबी के एसडीओ द्वारा थाना बंगाणा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों को बचाने के लिए डैमेज रिपोर्ट काट दी गई।  भुट्टो ने सवाल उठाया कि जब शिकायत दर्ज हो चुकी थी, तो फिर किसके दबाव में आरोपियों को छोड़ा गया।
    पूर्व विधायक ने कहा कि खैर के दर्जनों मोछों से लदी गाड़ियां पकड़ी जाती हैं। गांववासी गवाह बनने के लिए भी तैयार रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लाखों रुपये की कीमत के खैर के मोछों को केवल चंद सिक्कों के बराबर डैमेज रिपोर्ट बनाकर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने इसे कानून और जनता दोनों के साथ खुला मजाक बताया।
     भुट्टो ने आरोप लगाया कि जांच या सख्त कार्रवाई करना तो दूर की बात है, बल्कि कई मामलों में आरोपियों को थाना बंगाणा से सीधे उनके घर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसके इशारे पर यह सब हो रहा है और किसके संरक्षण में कुटलैहड़ में खैर माफिया बेखौफ होकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता सब कुछ देख रही है और अब यह फैसला जनता ही करेगी कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को लुटने से कौन लोग रोक सकते हैं और कौन इसके जिम्मेदार हैं।
     भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि खैर के अवैध कटान के सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वन संपदा केवल सरकार की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है, और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ अभय सिंह राणा सुदर्शन शर्मा सहित गणमान्य मौजूद रहे।
       
  • भारी बर्फबारी के बीच खाद्यान्न आपूर्ति बनी रही सुचारू : Dr SP Katyal

    भारी बर्फबारी के बीच खाद्यान्न आपूर्ति बनी रही सुचारू : Dr SP Katyal

    शिमला: राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। इससे उचित मूल्य की दुकानों में पॉइन्ट ऑफ सेल मशीनों के काम में दिक्कत आई है।

    इसके दृष्टिगत राज्य सरकार, राज्य खाद्यान्न आयोग, और जिला प्रशासन ने मिलकर समय रहते जरूरी कदम उठाए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए। सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन उपलब्ध है, जिनमें जनजातीय और बर्फ से ढके क्षेत्र भी शामिल हैं। जनजातीय क्षेत्रों में लाभार्थियों को मार्च महीने तक का राशन पहले ही दे दिया है।

    जिन क्षेत्रों में हर महीने राशन दिया जाता है और बर्फबारी के कारण वितरण प्रभावित हुआ है, वहां बैकलॉग वितरण विकल्प लागू करने की सिफारिश की गई है। इससे जैसे ही बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल होगी, राशन वितरण फिर से आसानी से शुरू हो जाएगा।

    सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों की तुरंत पहचान करें और रिपोर्ट भेजें, विशेषकर जिन क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट की समस्या है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर बैकलॉग विकल्प तुरंत लागू किया जाए, ताकि लोगों को राशन समय पर मिल सके।

    राज्य खाद्यान्न आयोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: Apex Hospital में व्यक्ति की जेब से नगदी चुराकर महिलाएं फरार

    Jalandhar News: Apex Hospital में व्यक्ति की जेब से नगदी चुराकर महिलाएं फरार

    जालंधर, ENS: महानगर के Apex Hospital में चोरी की घटना सामने आई है। जहां शातिर महिलाएं व्यक्ति की जेब से नगदी लेकर फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, व्यक्ति को घटना के बारे में उस समय पता चला, जब वह अस्पताल में पर्ची कटवाने के पैसे स्टाफ कर्मी को देने लगा।

    इस दौरान व्यक्ति ने देखा कि उसकी जेब से 25 हजार रुपए गायब हो गए। मामले की जानकारी देते हुए टांडा के रहने वाले पीड़ित बलवीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ जालंधर Apex Hospital में दवाई लेने के लिए आया हुआ था।

    वह अस्पताल में स्टाफ को पर्ची कटवाने के पैसे देने लगा तो जेब से पैसे गायब थे। जिसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि अस्पताल में पर्ची कटवाते समय 3 अज्ञात महिलाओं ने उनकी जेब से 25 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मांग की है कि उक्त महिलाओं की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Haryana News: HSGMC के बजट को लेकर मचा बवाल, अध्यक्ष ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Haryana News: HSGMC के बजट को लेकर मचा बवाल, अध्यक्ष ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा एसजीएमसी के द्वारा 7 जनवरी को 104 करोड़ का बजट पेश किया गया था। अब इस बजट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा एसजीएमसी वाइस प्रधान गुरमीत सिंह के द्वारा इस बजट को लेकर एक याचिका लगाई गई थी। अब इस याचिका को लेकर पंचकूला जिला सचिवालय में पूर्व जस्टिस दर्शन सिंह की मौजूदगी में मामले को लेकर सुनवाई हुई है।

    इस सुनवाई के दौरा हरियाणा एसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा और बलजीत सिंह दादूवाल सभी 49 मैंबरों के साथ पहुंचे। यह कार्रवाई पंचकूला में हुई जिसको लेकर रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह ने इस मामले के लेकर अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा एसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारो के रखरखाव और उनमें काम करने वाले लोगों के लिए और हमारा बजट जुडिशल कमिशन के आदेशों के अनुसार, और उनके सदस्यों की मौजूदगी में पास किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यह बजट संगत का होता है और गुरु घर के सुधार और प्रबंधन के लिए किया जाता है। यह बजट गुरुद्वारों के रखरखाव और उसमें काम करने वालों के लिए पेश किया जाता है। अगर उन्हें इस मामले को लेकर उन्हें हाई कोर्ट भी जाना पड़ा तो वो जाएंगे। जगदीश सिंह ने कहा कि कुछ ऐसे लोग जिन्हें संगत ने जानकारी दी वह यह नहीं होने देना चाहते हैं।

    हरियाणा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एचएसजीएमसी के अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर अब अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। इस मौके पर उन्होंने बजट पर आपत्ति जताने और याचिका लगाने वालों पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में याचिका करता दीदार सिंह नलवी जो कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हैं उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का जो बजट पेश हुआ है वो सही तरीके से पेश नहीं किया गया है।

    यह एक्ट की व्यवस्था के खिलाफ है। सेक्शन 19 यह कहता है कि बजट की मीटिंग प्रधान नहीं बुला सकता और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एग्जीक्यूटिव बॉडी बैठक बुला सकता है और सेक्शन 19 का उल्लंघन हुआ है। अध्यक्ष ने जो बजट पेश किया है उसको कोई परफॉर्म नहीं और सिर पैर भी नहीं है। बजट कानून की विधि के अनुसार, पेश नहीं किया गया और इसको नए तरीके से पेश किया जाना चाहिए।

    आज उन्हें उम्मीद थी कि इस मामले को लेकर सुनवाई करते हुए फैसला लिया जाएगा और यह बजट भी रद्द कर दिया जाएगा परंतु इस मामले में अब अगली तारीख लगा दी गई है। बजट सेक्शन 19 (1) के अनुसार, नहीं है और जुडिशियल कमिशन के आगे मांग है कि यह बजट कानून की खिलाफत कर रहा है। उन्होंने कहा कि जज साहिब आदेश दें कि यह बजट एक्ट के अनुसार ही बनाया जाए।

    इस मामले में बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा जुडिशल कमिशन के सामने आज मामले को लेकर तारीख लगी थी। सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह की ओर से केस दायर किया गया था कि 7 जनवरी को जो बजट पेश किया गया है। उसका कोरम पूरा नहीं था। उसमें 28 मेंबर मौजूद थे और बाकी सदस्यों के साइन किस प्रकार से दिखाए गए यह जांच का विषय है।

    जिन दो सदस्यों के साइन दिखाए गए हैं सरदार बलदेव सिंह हाबड़िया और सरदार जोगा सिंह हमारे साथ गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में मौजूद थे। उनके साइन बजट में दिखाए गए हैं। कार्यालय में रजिस्टर निकालकर घरों में जाकर साइन करवाने की कोशिश की गई। दादूवाल ने कहा कि नकली बजट पेश किया गया है और उसकी वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी भी नहीं लाए।

    दो सदस्यों ने जुडिश्यिल कमिशन के सामने एक एफिडेविट भी दिया था कि वह उस बैठक में नहीं थे और आज फिजिकल तौर पर जुडिश्यिल कमिशन के सामने पेश होकर बताया और आज कमिशन को फैसला देना चाहिए था और कानूनी कार्रवाई के लिए भी कहना चाहिए था परंतु इस पर आज कोई फैसला नहीं दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।