Blog

  • Jalandhar News: नगर निगम Model Town सहित इन 5 जगहों पर बनाएंगा मल्टी स्टोरी पार्किंग, आदेश जारी

    Jalandhar News: नगर निगम Model Town सहित इन 5 जगहों पर बनाएंगा मल्टी स्टोरी पार्किंग, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने शहर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का ऐलान किया है। इस दौरान नगर निगम द्वारा पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेयर विनीत धीर ने 5 जगहों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का ऐलान किया है।

    ये पार्किंग नगर निगम के जोन दफ्तरों की जगह पर बनेंगी। जिसमें पार्किंग के सबसे उपर वाले फ्लौर पर निगम का जोन दफ्तर होगा। मेयर ने बताया कि मॉडल टाउन, वीर बबरीक चौक, शहीद भगत सिंह चौक, मदन फ्लौर मिल चौक और लाल रत्तन जोन में ये पार्किंग बनेंगी। उन्होंने कहा कि इस मल्टी स्टोरी पार्किंग में लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे, जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्या निजात मिल सकेंगी।

  • आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज व्रतादि स्नानदान की पूर्णिमा है। आज श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहायता मिलेगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जाएंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा। साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे।

    तुला राशि:आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आपको अपने करियर का बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको बड़ी खुशखबरी देंगे। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद लेंगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जाएगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनाएंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आज आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं।

    मीन राशि:आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले को लेकर DGP Gaurav Yadav का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बैसाखी के त्यौहार के मद्देनजर पंजाब भर में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के चलते आज डीजीपी गौरव यादव जालंधर पीआईएमएस अस्पताल के पास पहुंचे, जहां एक हाईटेक चेक पोस्ट स्थापित किया गया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन में पंजाब के सभी जिलों में रात के समय गश्त के दौरान एक निर्धारित फोर्स नाकाबंदी करती है।

    इस दौरान बैसाखी पर्व के अवसर पर आज रात पंजाब के सभी जिलों में एक-एक हाईटेक नाके पर एक सीनियर अधिकारी मौजूद है। जहां बड़े स्तर पर नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के चलते आज वह अचानक जालंधर में नाकेबंदी की जांच करने पहुंचे हैं। जालंधर में जारी अलर्ट को लेकर डीजीपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पाकिस्तान काफी सक्रिय है। पाकिस्तान की आईएसआई पंजाब में माहौल खराब करने की पूरी कोशिश कर रही है।

    पंजाब पुलिस आईएसआई की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। पंजाब में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शहजाद भट्टी, जीशान अख्तर और बब्बर खालसा के हैप्पी पासिया पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस उनकी कोशिशों को नाकाम करने के लिए बीएसएफ समेत सभी एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के दौरान तस्करों का गठजोड़ टूटने से उनमें हताशा है।

    पुलिस के पास कंफर्म्ड रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर तस्करों की इनकम में काफी कमी हुई है, ऐसे में उनमें बौखलाहट पैदा होना लाजमी है। वहीं ड्रोन के जरिए आने वाले नशे की खेप में काफी कमी आई है। ऐसे में ड्रग्स पर पुलिस द्वारा पाई नकेल को कायम रखना हमारे लिए भी काफी बड़ा चैलेंज है। ऐसे में अब हमारा लक्ष्य हवाला राशि नेटवर्क को खत्म करने पर है। जालंधर में भाजपा पर नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर डीजीपी ने कहा कि इन्वेस्टिगेशन एडवांस स्टेज पर है। ऐसे में इस मामले को लेकर सभी एजेंसी से तालमेल बनाकर जल्द इस केस को हल कर लिया जाएगा। तरन तारन में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर डीजीपी ने कहा कि वह निंदनीय घटना है।

    उन्होंने कहा कि वह कल सब इंस्पेक्टर के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। इस मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार को पुलिस और पंजाब सरकार की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। बठिंडा में हेरोइन के साथ पकड़ी गई सीनियर महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के बारे में डीजीपी ने कहा कि नशे को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई इसमें शामिल पाया जाता है तो पुलिस द्वारा अपराधी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के समान ही कार्रवाई अधिकारी के खिलाफ भी की जाएगी।

  • पंजाब शिक्षा क्रांति; कैबिनेट मंत्री द्वारा 26.78 लाख रुपये के विकास प्रोजैक्ट समर्पित

    पंजाब शिक्षा क्रांति; कैबिनेट मंत्री द्वारा 26.78 लाख रुपये के विकास प्रोजैक्ट समर्पित

    जालंधर जिले के 37 सरकारी स्कूलों में 2.90 करोड़ से बुनियादी ढांचे का उद्घाटन

    जालंधर, ENS: पंजाब के बागवानी स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी सीनियर सकेंडरी (लड़के), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) और सरकारी प्राईमरी स्कूल भार्गव कैंप, जालंधर में 26.78 लाख रुपये की लागत से विकास प्रोजैक्ट समर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ पहल के तहत पंजाब सरकार ने करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया है। जिले के 37 सरकारी स्कूलों में आज 2.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उदघाटन किया, जिससे जिले के शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। बुनियादी ढांचे में स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल शिक्षण प्रणाली, साईंस लैब, स्पोर्टस ट्रैक, क्लस्टर रूम, चारदीवारी आदि शामिल है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत राज्य की समूची शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाकर विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला बढ़ा है। सरकारी स्कूलों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने 10 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा की। बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए विकास परियोजनाओं के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की गई।

    मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि यह पहल नई मिसाल कायम कर रही है और अब सरकारी स्कूल निजी शिक्षण संस्थानों के बराबर हो गए है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

    पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और यह पहल पंजाब को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसी प्रकार विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा और इंद्रजीत कौर मान ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, जिले के अन्य स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास परियोजनाएं भी लोगों को समर्पित की गई।

    करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बलकार सिंह ने तीन सरकारी स्कूलों में 17.20 लाख रुपये की लागत की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं समर्पित की। इसी प्रकार, विधायक रमन अरोड़ा ने 1.10 करोड़ रुपये और नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी स्कूलों में विकास परियोजनाओं के लिए 17.37 लाख रुपये समर्पित किए। स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किए गए।

  • फिर भड़की हिंसा, चले पत्थर और रोकी ट्रेन, BSF तैनात

    फिर भड़की हिंसा, चले पत्थर और रोकी ट्रेन, BSF तैनात

    मुर्शिदाबादः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ आज (यानी की शुक्रवार) को हिंसा भड़क उठी। निमटीटा रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए ट्रेन पर पत्थर फेंके। हिंसा के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया और दो रद्द कर दिए गए हैं। हिंसा और आगजनी के मद्देनजर मुर्शिदाबाद में कुछ इलाकों में बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

    हिंसा की वजह से धुलियानगंगा और निमतिता के बीच ट्रेन सेवा बाधित हो गई है। भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि न्यू फरक्का-अजीमगंज रेल खंड पर रेलवे सेवा बाधित हो गई है। लगभग 5000 प्रदर्शनकारी लोगों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया है। ये प्रदर्शनकारी एलसी गेट नंबर 42 और 43 के पास बैठ हैं। 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर और 53435 कटवा-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई है। वहीं, 5 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। जिनमें 13432 बालुरघाट-नबद्वीप धाम एक्सप्रेस, 15644 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस, 13141 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस, 05640 कोलकाता-सिलचर स्पेशल और 13465 हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी शामिल हैं।

    मुर्शिदाबाद में वक्फ के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इससे पहले उन्होंने नेशनल हाईवे 34 को जाम कर दिया था। जब पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया, तो पथराव होने लगा। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज करना शूरू कर दिया। 2 दिन पहले भी पुलिस पर हमला हुआ था और दो गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया था।

    वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं ओर बड़ा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। कई जगहों पर तो सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर विरोध प्रदर्शन हुए। लेकिन पश्चिम बंगाल में अब भी लोगों को कई तरीकों से वक्फ कानून के खिलाफ उकसाया जा रहा है।

    इसी सियासी हलचल के बीच मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड “बत्ती गुल आंदोलन” की योजना के साथ सामने आया है। 11 अप्रैल 2025 से 7 जुलाई 2025 तक “वक्फ बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। दिल्ली के रामलीला मैदान तक आंदोलन की योजना है। 30 अप्रैल को रात 9 बजे आधे घंटे के लिए मुसलमान अपने घर और फैक्ट्री की बिजली बंद कर खामोश प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News: MLA ने BDPO दफ्तर में मारा छापा, देखें वीडियो

    Punjab News: MLA ने BDPO दफ्तर में मारा छापा, देखें वीडियो

    कई कर्मचारी रहे गैर हाजिर, होगी कार्रवाई

    लुधियाना: जिल के हल्का गिल से विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने डेहलों इलाके में बीडीपीओ दफ्तर में औचक दबिश दी। विधायक के दौरे का पता चलते ही अधिकारियों के हाथ पाव फूल गए। बताया जा था है कि विधायक को शिकायतें मिल रही थी कि बीडीपीओ दफ्तर के कर्मचारी ड्यूटी पर न होकर गायब रहते है।

    आज जब विधायक संगोवाल दफ्तर पहुंचे, तो BDPO जसतिंदर सिंह सहित 8 कर्मचारी गैर हाजिर थे। संगोवाल ने कहा कि सभी दफ्तरों में इसी तरह से चेकिंग जारी रहेगी। पंजाब सरकार जनता को परेशानी का सामना नहीं करने देगी। गैरहाजिर मुलाजिमों की लिस्ट बना कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा गया है। जिसके बाद विधायक संगोवाल ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशू जैन को इस मामले की जानकारी दी।

  • Himachal News: उपमुख्यमंत्री ने ऊना सर्किट हाउस में ली अधिकारियों की बैठक

    Himachal News: उपमुख्यमंत्री ने ऊना सर्किट हाउस में ली अधिकारियों की बैठक

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव- 2025 की तैयारियों का लिया जायज़ा

    ऊना/सुशील पंडित:  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज उना सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त जतिन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस राज्य स्तरीय आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह क्षेत्र की समृद्ध विरासत, लोक जीवन, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

    उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा। उत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा से होगी।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  उत्सव का शुभारंभ करेंगे  । वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।

    बैठक में उत्सव के दौरान यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, मेहमानों के लिए ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग, मंच निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जाएं ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्सव से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन दी जाए। अग्निहोत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे जनउत्सव का स्वरूप दें।

  • Punjab News: चोरी के 3 मोटरसाइकिल और एक्टिवा सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: चोरी के 3 मोटरसाइकिल और एक्टिवा सहित 2 गिरफ्तार

    लुधियानाः महानगर की क्राइम ब्रांच टीम ने चोरी के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 3 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल अटवाल वासी मोहल्ला गुरु नानक नगर गांव कमू कलां और प्रगट सिंह वासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम नाकेबंदी गश्त के दौरान सुंदर नगर चौक के पास मौजूद थी, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल और प्रगट सिंह चोरी की वारदातों का अंजाम देते हैं और वह इस समय वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद दोनों आरोपितों को दबोच कर उनके कब्जे से कुल चार दो पहिया वाहन बरामद किए है।

  • Punjab News: हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले की स्पेशल सेल टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान प्रताप सिहं वासी जगराओं और अजय पाल वासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि स्पेशल सेल के इंचार्ज नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान कोट मंगल सिंह नगर के पास मौजूद थे, जहां 2 युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, तो उन्होंने मौके पर दोनों को रोककर तलाशी ली जिस दौरान दोनों के कब्जे से कुल 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके कि वह हेरोइन कहां से लेकर आए थे और किस जगह स्पलाई देने जा रहे थे।

  • अखिल भारतीय सैनी समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित

    अखिल भारतीय सैनी समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय सैनी समाज सेवा समिति ऊना इकाई की बैठक, वरिष्ठ नागरिक भवन लोअर अरनियाला में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने ज्योति वा फूले(पितामह सैनी समाज)की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया और उनके जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें याद किया। ज्योतिबा फूले ने कमजोर समुदायों एवं महिलाओं की शिक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में एवं सामाजिक कुरितियों को दूर करने में उनका अहम योगदान रहा है।

    बैठक की अध्यक्षता कोटलां गांव की पूर्व प्रधान संतोष सैनी ने की व वशिष्ठ अतिथि के रूप में देवराज सैनी(वरिष्ठ नागरिक)ने कार्यक्रम में शिरकत की। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने किया।

    उन्होंने बताया कि सैनी समाज के आर्थिक बौद्धिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज के एक महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने जातिवाद, अस्पृश्यता और महिला शिक्षा के खिलाफ आवाज उठाई और सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए हम उनके योगदान को याद कर सकते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सुधार के लिए काम कर सकते हैं।

    इस दौरान बैठक में सर्व सम्मति से द्विवार्षिक सेवाकाल के लिए ऊना इकाई की प्रधान संतोष सैनी, महासचिव राजेश सिंह, वरिष्ठ नागरिक देवराज सैनी, संगठन सचिव नरेश सैनी व वित्त सचिव चरणजीत सैनी को मनोनित किया गया। आए हुए सभी सदस्यों को सदस्यता अभियान में योगदान के लिए प्रेरित किया गया।

    इस बैठक में अखिल भारतीय सैनी समाज सेवा समिति ऊना इकाई से देवराज सैनी, राजेश सिंह, संतोष सैनी, अशोक कुमार, राम कुमार, सुरिंद्र सैनी, तारा चंद, नंद लाल, मार्शल सैनी, दीपक सैनी, रमेश कुमार, नरेश सैनी, किशन चंद, अश्वनी सैनी, सोहन लाल सैनी, चरणजीत सैनी, स्वर्ण सिंह, राम पाल सैनी त्यूड़ी व रामजी दास आदि मौजूद रहे।