Blog

  • पंजाब : इंसाफ न मिलने पर परिवार ने रेलवे चौकी के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : 22 जनवरी को सुखविंदर कौर महिला ने अपने 3 माह के बच्चे को साथ लेकर ससुराल वालो से परेशान होकर ट्रेन के नीचे आकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वही रेलवे पुलिस द्वारा इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी दोषी को गिरफ्तार नही किया। वही परिवार वालों ने अभी तक लड़की और बेटे का पोस्टमार्टम नही करवाया। परिवार ने पहले दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज परिवार वालों ने पहले तो रेलवे चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और बाद में रोष मार्च निकाला।

    वही रोष मार्च को देखते हुए डीएसपी अरविंदर सिंह पहुंचे और परिवार वालों के साथ बातचीत और उनको पूरे इंसाफ का भरोसा दिया। परिवार वाले पहले तो पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नही थे। लेकिन डीएसपी के भरोसा देने के बाद मृतका के परिवार वाले लड़की का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गए।

  • जालंधर के व्यक्ति की विदेश में हुई मौ+त

    जालंधर, ENS: विदेश में पंजाबियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं जालंधर के कस्बा फिल्लौर से दुखद खबर सामने आई है। जहां गांव अकालपुर में रहने वाले व्यक्ति की इटली में मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय बलदेव राज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव की मौत साइलेंट अटैक आने से हुई है। बताया जा रहा है कि बलदेव दो बच्चों को पिता था और पिछले करीब 15 साल से इटली में सेटल था।

    इस बारे में तब पता चला जब बलदेव का एक साथी उसे मिलने के लिए पहुंचा। बलदेव की मौत के बारे में जब परिवार को पता चला तो घर पर पाठ रखवाया गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, बलदेव के घर पर गांव में शोक की लहर छाई हुई है।

  • किक्रेटरों की किट से भारी मात्रा में शराब की बोतलें हुई बरामद 

    चंडीगढ़ः क्रिकेटरों की किट से शराब की बोतलें बरामद हुई। यह मामला एयरपोर्ट से सामने आया है। जहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) की अंडर-23 टीम के 5 क्रिकेटर्स की किट में से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर पकड़ी गई हैं। सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले के लिए एससीए की टीम चंडीगढ़ आई थी। मैच जीतने के बाद 25 जनवरी को टीम राजकोट के लिए रवाना हुईं। उसी दिन ये बोतलें बरामद हुईं। इस संबंध में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) को इत्तला कर दी गई है। कार्गो विभाग ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को इस बात की सूचना दी। जानकारी के अनुसार इनके नाम हैं- प्रशम राजदेव, समर्थ गज्जर, रक्षित महेता, पार्श्वराज राणा और स्मितराज झाला। चंडीगढ़ एयरपोर्ट कस्टम विभाग ने जांच के दायरे में आईं 5 क्रिकेटर की किट को रोककर अन्य की किट सहित सामान रवाना कर दिया। दूसरे दिन ये किट राजकोट के लिए रवाना की गईं।

    एयर कार्गो में शराब-बीयर की हेराफेरी ध्यान में आने पर कस्टम विभाग ने कार्गो का काम संभालने वाली एजेंसी को फटकार लगाई। इंडिगो के कार्गो विभाग ने गहन पड़ताल की तो पता चला कि किट 5 क्रिकेटर्स की हैं। सूत्रों के मुताबिक रणजी खेलने वाले एक क्रिकेटर ने पांच जूनियर खिलाड़ियों को ऐसा करने का निर्देश दिया था। सीनियर को खुश करने के लिए इन्होंने यह कोशिश की। शराब-बीयर की हेराफेरी करने वाले 5 जूनियर क्रिकेटर रसूखदार व सौराष्ट्र क्रिकेट में प्रभावी दखल रखने वाले परिवार की पृष्ठभूमि के हैं। दो खिलाड़ियों के परिजन एससीए में पदाधिकारी हैं।

    प्रशम राजदेव के दादा महेन्द्र पिच क्यूरेटर, स्मित राज झाला रणजी ट्राफी सौराष्ट्र के टीम मैनेजर मोहन सिंह जाड़ेजा के दोहित्र हैं। एक क्रिकेटर ने पांच जूनियर खिलाड़ियों को ऐसा करने का निर्देश दिया था। सीनियर को खुश करने के लिए इन्होंने यह कोशिश की। शराब-बीयर की हेराफेरी करने वाले 5 जूनियर क्रिकेटर रसूखदार व सौराष्ट्र क्रिकेट में प्रभावी दखल रखने वाले परिवार की पृष्ठभूमि के हैं। दो खिलाड़ियों के परिजन एससीए में पदाधिकारी हैं। प्रशम राजदेव के दादा महेन्द्र पिच क्यूरेटर, स्मित राज झाला रणजी ट्राफी सौराष्ट्र के टीम मैनेजर मोहन सिंह जाड़ेजा के दोहित्र हैं।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट कस्टम विभाग ने जांच के दायरे में आईं 5 क्रिकेटर की किट को रोककर अन्य की किट सहित सामान रवाना कर दिया। दूसरे दिन ये किट राजकोट के लिए रवाना की गईं। एयर कार्गो में शराब-बीयर की हेराफेरी ध्यान में आने पर कस्टम विभाग ने कार्गो का काम संभालने वाली एजेंसी को फटकार लगाई। इंडिगो के कार्गो विभाग ने गहन पड़ताल की तो पता चला कि किट 5 क्रिकेटर्स की हैं। सूत्रों के मुताबिक रणजी खेलने वाले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हिमांशु शाह से अंडर-23 टीम के पांच क्रिकेटरों की किट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट कस्टम द्वारा शराब-बीयर पकड़ने के मामले संपर्क करने पर उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।

  • जालंधरः सुबह सुबह नगर निगम ने कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स और कालोनियों पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज फिर सुबह सुबह नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। दरअसल, नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर ATP सुखदेव शर्मा की टीम ने मिट्ठापुर की पंजाबी बाग कॉलोनी और मेहर कॉलोनी पर कार्रवाई की है। पंजाबी बाग कॉलोनी में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान जबकि मेहर कॉलोनी में 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स पर डिच मशीन चलाकर गिरा दी हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए ATP सुखदेव शर्मा ने बताया कि मिट्ठापुर की पंजाबी बाग कॉलोनी और मेहर कॉलोनी में जिन भवनों पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है उनके न तो नक्शे पास थे और न ही उन्होंने कोई CLU फीस भरी हुई थी। सुखदेव शर्मा ने कहा कि इन्हें नोटिस भी दिए गए थे लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई है। 

  • पुलिस इमारत में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : – मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। जिस एरिया में आग लगी, वह करीब 500 वर्ग गज का एरिया है। यहां करीब 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन थे। आग लगने की वजह से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए है।  दिल्ली पुलिस को 29 जनवरी को आग लगने की सूचना मिली। जिस जगह पर आग लगी, वह एरिया पीटीएस वजीराबाद, मालखाना कहलाता है।

    5 फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। ये आग वजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में लगी। आग लगने से 250 दो पहिया वाहन और 200 चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू कर लिया। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत का भी सामना करना पड़ा

  • ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਇੰਗਲੈਂਡ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਬਿਹਤਰ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਗਏ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਅਣਆਈਆਂ ਮੌਤਾਂ ਹੋਣਾ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਾਜਪੁਰ ਵਿਖੇ, ਜਿੱਥੋਂ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖੰਗੂੜਾ (27) ਜੋ ਅੱਜ ਤੋਂ ਕਰੀਬ ਸਵਾ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਇੰਗਲੈਂਡ ਦੇ ਲਿਸਟਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਨ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਦੀ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦੀ ਦੁੱਖਦਾਈ ਖਬਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮਿਰਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖੰਗੂੜਾ ਦੇ ਚਾਚਾ ਕੈਪਟਨ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਭਤੀਜਾ ਜੋ 15 ਅਕਤੂਬਰ 2022 ਨੂੰ ਇੰਗਲੈਂਡ ਦੇ ਲਿਸਟਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਨ ਗਿਆ ਸੀ, ਨੂੰ ਕਰੀਬ  2 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ  ਸਿਹਤ ਸੰਬੰਧੀ ਕੁਝ ਦਿੱਕਤ ਆ ਗਈ ਪਰੰਤੂ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਉਹ ਠੀਕ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖਬਰ ਮਿਲੀ ਕਿ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖੰਗੂੜਾ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਮਿ੍ਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਇੰਗਲੈਂਡ ਗਈ ਹੋਈ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਪਿਤਾ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ  ਲੀਵਰ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਪੀੜਤ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਐਨਆਰਆਈ ਭਰਾਵਾਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਿਰਤਕ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੇਹ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਾਂ-ਬਾਪ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ ਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਹ ਪਰਿਵਾਰ ਛੋਟੇ ਜਿਮੀਦਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧ ਰੱਖਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਤੇ ਦੁੱਖਾਂ ਦਾ ਪਹਾੜ ਟੁੱਟ ਪਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਭਰਾਵਾਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ।

  • जालंधर : नशे में धुत्त कार सवारों ने किया हंगामा, युवक को मारी टक्कर

    जालंधर,ENS :  कपूरथला चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने सिख युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार युवती और उसके 2 दोस्तों ने हंगामा भी किया। पीड़ित युवक के मुताबिक उक्त सभी आरोपी नशे में धुत्त थे। लड़की तो रोड पर ही उल्टी कर रही थी। हादसे में युवक को टांग पर गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार राज नगर के रहने वाले भूपिंदर सिंह का बेटा रोजाना की तरह वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पीड़ित के साथ उसके 2 अन्य साथी भी मौजूद थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार लड़की ने उसके साथ काफी बदतमीजी की।

    जब उसने किसी तरह युवती को पीछे किया तो उसे दोस्तों ने भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि सभी लोग इतने नशे में थे कि मौके पर ही उलटी करने लगे। आरोपी उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए। उसने बताया कि आरोपी किया कार में सवार होकर आए थे। युवक ने बताया कि वह पटेल चौक की ओर से नहर की ओर जा रहा था। वह जब कपूरथला चौक के पास पहुंचा तो चिक-चिक चौक की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद कार से उतरे तीनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे नशे में धुत्त युवक और युवती उससे झगड़ा कर रहे हैं। लड़की तो इतनी नशे में धुत्त थी कि उसने रोड पर उलटियां करनी शुरू कर दी थी।

  • आज का राशिफल, 29 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 29 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के जो जातक ठेकेदार हैं उनके लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी से आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि-

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिकने के योग हैं। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनाएंगे। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से रिश्ते मधुर रहेंगे।

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मित्र से कॉल पर बात होगी और पुरानी यादें ताजा हो जाएगी।  इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो रिश्ते में और मधुरता आएगी। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ आप बाहर डिनर पर जा सकते हैं। राजनीतिक से जुड़े लोगों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्र आज ऑनलाइन किसी टॉपिक को समझने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें, फायदा होना तय है। आप आज जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि अच्छी बनेगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इसी के साथ रिश्ते और मजबूत बनेंगे।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज ऑफिस के काम का लोड ज्यादा हो सकता है, जितनी सहजता से करेंगे उतनी ही जल्दी काम पूरा होगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते है। जहां किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात होगी जिनसे मिले कई साल हो गए हों।

    कन्या राशि- 

    आज का दिन नई खुशियां लेकर आया है। आप अपने मित्र के साथ बाहर जा सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ में किसी मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। परिवार के साथ डिनर बाहर करने का प्लान बनाएंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। महिलाएं आज किचन में काम करते वक्त सावधानी बरतें।

    तुला राशि-

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आज बॉस अधूरे कार्यों को देखकर आपकी क्लास लगा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। इस राशि के जातक जो राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रिकैटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको अच्छी जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे है।

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छाएं पूरी होगी। लवमेट के साथ शादी फिक्स होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बनेगा। आपका रुका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। साथ ही घर में लोगों का आना जाना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आपसे मिलने कोई दोस्त आपके घर आ सकते है, उनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे।

    धनु राशि- 

    आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों का आज के दिन प्रमोशन हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। माता जी घर पर मांगलिक कार्यक्रम करने का विचार बनाएंगी।

    मकर राशि- 

    आज का दिन बाहर घूमने-फिरने में बितेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने वाला है। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। छात्र आज अपने पढ़ाई के रूटीन में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे, तो आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के लोग आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचें। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं आएंगी। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार वालों के साथ शाम के समय किसी मॉल में शापिंग करने के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जाएंगे और वहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करेंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

    • पंजाबी गायक बब्बू मान के शो के दौरान चले धारदार हथियार, देखें वीडियो

      बठिंडाः बठिंडा में गांव दियोण के पास बाबा फरीद इंस्टीट्यूट में गायक बब्बू मान के शो में झगड़ा हो गया। समारोह के दौरान 30 से 40 युवाओं ने जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि यह हमलावरों ने एक परिवार पर किया था। जिसमें परिवार के दो लोग जख़्मी हो गए। जिनमें महिलाओं को भी चोटें लगी हैं। जहां दो युवकों को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

      जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दाखिल हरप्रीत सिंह ने बताया कि वो बाबा फरीद कालेज में चल रहे गायक बब्बू मान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी, बच्चों व साली के साथ गए थे। जब वो शाम 4ः30 बजे के करीब अंदर दाखिल हुए तो कुछ युवक जो हुल्लड़बाजी कर रहे थे।

      उसकी पत्नी व साली पर गलत कमेंट किए। जिसका उसने विरोध किया। आरोपियों ने पहले से ही तलवारें निकाल रखी थीं। देखते-ही-देखते उनपर हमला बोल दिया। आरोपी उसे गंभीर घायल करने के बाद फरार हो गए। जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • पंजाबः सरपंच की हत्याकांड मामला 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

      तरनतारन: जिले में कुछ दिन पहले सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, अड्‌डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने उनके पेट में 2 गोलियां मारी। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी एसएसपी अश्विनी कपूर ने दी।

      उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को झबाल थाना के प्रभारी सहित उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में SSP अश्वनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले मनीष कुमार पुत्र प्रशोतम लाल निवासी चीमा कलां ने अपना बयान दर्जी करवाया था कि 14 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे उसका भाई अवन कुमार उर्फ सोनू और मलकीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी शुकरचक्क अपनी गाड़ी फॉर्च्यूनर में विजय हेयर सैलून झबाल में कटिंग के लिए आए थे।

      कटिंग के बाद उनके भाई सोनू चीमा कुर्सियों के पीछे लगे शीशे को देख रहे थे, तभी करीब 9 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनमें से एक ने सैलून में घुसकर सोनू चीमा और उनके भाई पर 4 से 5 गोलियां चला दीं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में सोनू चीमा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

      मृतक के भाई मनीष कुमार उर्फ मोनू के बयान पर थाना ताहित में मुकदमा संख्या 04 दिनांक 14 जनवरी धारा 302,34,120-बी-आईपीसी, 25,54,59-आर्म्स एक्ट, सतनाम पुत्र अमृतपाल सिंह बाठ झबल सिंह निवासी मियांपुर और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर 19 जनवरी को गंडीविंड निवासी अर्शदीप सिंह और अर्पणदीप को नामजद किया गया। दोनों को 21 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 22 जनवरी को आरोपी हरमनिंदर सिंह उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के आधार पर मनजीत कौर निवासी मियांपुर (माता अमृतपाल बाथ), जुगराज सिंह उर्फ यूवी निवासी मियांपुर, रविंदर सिंह उर्फ डीसी निवासी मियांपुर, राजिंदर सिंह उर्फ मोनू निवासी गंडीविंड को उक्त मामले में नामजद किया गया और धारा 212  जोड़ी गयी।

      जिसके बाद 23 जनवरी को उक्त मामले में नामजद आरोपी राजिंदर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ के बाद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी बहला थाना सिटी तरनतारन और जगदीप सिंह निवासी बासरके भैणी थाना छेहरटा अमृतसर को नामजद किया गया। जिन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त हत्याकांड के शूटरों को पनाह दी थी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने में मदद की थी। बाद में 24 जनवरी को जुगराज सिंह उर्फ यूवी निवासी मियापुर को नांदेड़ महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।